Blog

  • फगवाड़ाः घर में सिलेंडर फटने से 2 मासूमों सहित मां झुलसी, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः फगवाड़ा के चाचोकी गांव से एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। जाहां घर मे सिलेंडर फटने से घर के 3 सदस्य बुरी तरह झुलसने का मामला सामने आया है। घायलों की पहचान शिवानी (4), डेढ़ साल को लड़का भोला, महिला चंद्रा (30) शामिल हैं।

    मिली जानकारी के मुताबिक चंद्र जब घर में खाना बना रही थी तो अचानक उनके घर का सिलेंडर फट गया। जिससे उसके साथ उसके दो बच्चे भी आग की चपेट में आ गए। जिनको जुल्सी हालत में फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहा पर उनकी हालत घंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर जालंधर रेफर कर दिया गया है।

  • BJP नेता ने लोकसभा चुनाव लड़ने से किया इंकार

    नई दिल्ली: बीजेपी से लोकसभा टिकट मिलने के एक दिन बाद ही भोजपुरी कलाकार पवन सिंह ने आसनसोल से चुनाव लड़ने पर सहमत नहीं है।  यह जानकारी उन्होंने ने अपने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर जारी करते हुए लिखा कि “मै भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को दिल से आभार प्रकट करता हु, पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके आसनसोल का उम्मीदवार घोषित किया लेकिन किसी कारण वश में आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा”…

    बीजेपी ने पवन को आसनसोल से टीएमसी के शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ उतारा था।  टिकट के ऐलान के बाद पवन सिंह के समर्थक खुशी से झूम उठे थे।  

  • माॅल में बड़ा हादसा, ग्रिल गिरने से 2 की दर्दनाक मौ’त

    नोएडाः ग्रेटर नोएडा के एक माॅल से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक मॉल में ग्रिल गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है। यह घटना ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना इलाके में स्थित ब्लू सफायर मॉल की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

    ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख इलाके में स्थित ब्लू सफायर मॉल में हादसा होने से हड़कंप मच गया। रविवार दोपहर मॉल में लोहे का स्ट्रक्चर गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। नीचे खड़े दो युवकों पर तभी ग्रिल उनके सिर पर आकर गिरी और उनकी मौत हो गई। घटना को देखकर आस-पास खड़े लोग सहम गए और अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लोगों ने उन दोनों को बचाने के लिए तुरंत प्रयास करना शुरू कर दिए और पुलिस को हादसे की सूचना दी।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद दोनों मृतकों के शव कब्जे में ले लिए। और पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामल दर्ज कर जांच की जा रही है। साथ ही हादसे में मृतकों की पहचान गाजियाबाद के हरेंद्र नगर में रहने वाले शकील और हरेंद्र भाटी के रूप में हुई है। हादसे का कारणों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

    मृतक शकील और हरेंद्र एस्किलोटर्स की तरफ बढ़ रहे थे और ऊपर से लोहे की ग्रिल गिरने से मौके पर मौत हो गई। 

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना बिसरख क्षेत्रान्तर्गत स्थित एक निजी अस्पताल से थाने पर सूचना प्राप्त हुई कि ब्लू सफायर मॉल पर छत से लोहे का स्ट्रक्चर गिरने से 2 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है। जिसमें हरेंद्र भाटी (35) पुत्र राजेंद्र भाटी निवासी गौशाला फाटक के पास विजय नगर थाना विजयनगर जिला गाजियाबाद व शकील (35) पुत्र छोटे खान निवासी केला खेड़ा थाना विजयनगर जिला गाजियाबाद के शव का पुलिस द्वारा पंचायतनाम भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। मामले में एडीसीपी (ADCP) हृदेश ने बताया कि परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः सोया रहा परिवार, छत्त से सेंध लगाकर चोर नगदी और गहने ले फरार, देखें CCTV

    लुधियानाः पंजाब में चोरी और लूट कि वारदात रुकने का नाम नहीं ले रहीं। वहीं एक मामला लुधियाना के एक आकाउंटेंट के घर से चोरी होने का आया है। चोर घर के छत्त से कूदे और घर से सोना व नकदी लूट कर आटो में फरार हो गए। घर की पिछे वाली गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हो गया। मामला थाना मोती नगर का है।

    जानकारी देते हुए पिड़ीत विकास दुगल ने बताया कि चौधरी कालोनी नजदीक बाबा बालक नाथ मंदिर मोती नगर का रहने वाला है। पिड़ीत परसिजन आटो इंजीनियर प्राइवेट कंपनी में काम करता है। वह परिवार सहित रात को सो गया था। सुबह उठकर जब साथ वाले कमरे में देखा तो परिवार के होश उड़ गए। जब अंदर जाकर देखा तो कमरे में अलमारियां खुली थी, अंदर पड़े सोने के गहने और नकदी गायब थी। परिवार ने जब पड़ताल की तो छत्त पर गहनों के खाली डिब्बे मिले। पिड़ीत के मुताबिक उसने शोर मचाया और आस-पास के लोगों को एकत्र किया। इलाके में सीसीटीवी चैक किए तो एक संदिग्ध युवक घर की पिछली गली से रात को गुजरते दिखाई दिए। जो कुछ समय बाद आटो में फरार हो गया। उसने तुरंत थाना मोती नगर की पुलिस को सूचित किया है। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। पुलिस मुतबित जल्द चोर को पकड़ लिया जाएगा।

  • लोगों ने मौके पर ही 12 हजार रूपए का चालान भुगता

    ऊना/सुशील पंडित : ऊना पुलिस ने शनिवार को यातायात के नियम तोड़ने वाले 44 वाहनों के चालान काटे। कई वाहन चालकों ने मौके पर ही चालान का भुगतान कर दिया। पुलिस को उनसे जुर्माने के रूप में 12500 रूपए वसूल हुए हैं। पुलिस ने साथ ही अवैध खनन में लिप्त दो वाहनों के भी चालान किए हैं।
  • अरनियाला में सट्टेबाज पकड़ा

    ऊना/सुशील पंडित : अरनियाला गांव में शनिवार को पुलिस की कार्रवाई में एक दड़ा सट्टा कारोबारी पकड़ा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मैहतपुर थाने की एक टीम को सूचना मिली थी कि पुल वाला बाजार का रहने वाला अजूवर्धन पुत्र ओम प्रकाश दड़ा सट्टा पर्ची का काम करता है। पुलिस ने जब उसकी शक के आधार पर अरनियाला में तालाशी ली तो उससे दड़ा सट्टा पर्चियां और 1510 रूपए बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
  • दमन-दीव के व्यक्ति ने ऊना निवासी को ठगा

    ऊना/सुशील पंडित : अरब सागर में बसे दमन और दीव प्रदेश के एक व्यक्ति ने ऊना के भटोली निवासी को 98 हजार रूपए का चूना लगा दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार भटोली के मोरवड़ गांव के रहने वाले अशोक कुमार पुत्र राम स्वरूप ने मैहतपुर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके साथ दमन दीव के दभेल गांव में रहने वाले दीपक कुमार ने धोखाधड़ी की है। उसका दावा है कि दीपक ने उससे धोखे से 98025 रूपए ठग लिए हैं। पुलिस ने आरोपी दीपक कुमार के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। 
  • रोटरी क्लब ने आयुर्वेदिक अस्पताल ऊना में बच्चों को पोलियो ड्राप्स पिलाई

    ऊना/सुशील पंडित : रोटरी क्लब ऊना द्वारा आयुर्वेदिक अस्पताल ऊना में बूथ लगाकर शून्य से लेकर पांच वर्ष के बच्चों को पोलियो ड्राप्स पिलाई। कार्यक्रम में सहायक आयुक्त ऊना वीरेंद्र शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर शिशुओं को पोलियों दवाई पिलाई गई। रोटरी क्लब ऊना के अध्यक्ष जगदीश राव ने कहा कि विश्व में पोलियों की रोकथाम में रोटरी क्लब ऊना का विशेष रोल रहा है। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब ने विश्व भर में पोलियों अभियान चलाकर पोलियों की रोकथाम में अहम भूमिका अदा की है। वहीं विश्व भर में इस अभियान के लिए आर्थिक सहायता भी दी है। उन्होंने कहा कि अब रोटरी क्लब की मुहिम सार्थक होती दिख रही है। उन्होंने सभी लोगों से आहवान किया किया है अपने बच्चों को पोलियों ड्राप जरुर पिलाएं। इस अवसर परा रोटरी क्लब ऊना के सचिव संजीव पुरी, पूर्व प्रधान बलदेव चंद, नरेंद्र कपिला, सहायक गर्वनर वरजिंद्रजीत सिंह गोल्डी, डा. अनुराग शर्मा, स्वास्थ्य विभाग से डा. निधि शर्मा, सहित आशा वर्कर व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। 
  • तेज हवाओं से कुटलैहड़ में नुकसान

    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ में तेज हवाओं से कई घरों और किसानों की गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। मंदली पंचायत में तेज हवाओं से टूटा आम का एक वृक्ष घर पर जाकर गिरा। जिससे उसकी छत को भारी नुकसान हुआ है। वहीं एक घर की टीन की छत उड़ गई। जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात भारी बारिश के साथ भारी तूफान से राज कुमार पुत्र गोपी चंद के रिहायशी मकान की टीन ध्वस्त हो गई वहीं रमेश चंद पुत्र काकू राम के मकान पर आम का वृक्ष गिर गया। जिससे घर में दरारें आ गई हैं। मकान असुरक्षित हो गया है। जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा ने बताया कि पटवारी ने नुकसान का जायजा लेकर रिपोर्ट तैयार कर ली है। उन्होंने बताया कि तेज हवाओं से गेहूं की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है। किसानों के खेतों में खड़ी कनक की फसल ढह चुकी है। इसलिए सरकार को तुरंत किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए अधिकारियों को खेतों में उतारना चाहिए। नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने के बाद किसानों को उचित मुआवजा मिलना चाहिए।

  • हम समाज सेवा करते हैं राजनीति नहीं: भुट्टो

    कुटलैहड़ के कांग्रेसी नेता टिकट के जुगाड़ में
    ऊना/सुशील पंडित : कांग्रेस के बागी विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा है कि वे समाज सेवा करते हैं राजनीति नहीं। भुट्टो उन छह विधायकों में शामिल हैं जिन्हें पार्टी ने विधानसभा से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। उनकी विधायकी को अयोग्य घोषित करवा दिया था। ऐसा होने के बाद से ही भुट्टो समर्थक आलोचकों से भिड़ रहे हैं। सोशल मीडिया पर खुलकर देवेंद्र भुट्टो का साथ दे रहे हैं। इनमें कुछ कांग्रेसी भी हैं और भाजपा के लोगों की लाइन भी लंबी होती जा रही है जिन्होंने भुट्टो को समर्थन दे दिया है। भुट्टो भाजपा का साथ देने जा रहे हैं यह बात कुटलैहड़ भाजपा के नेताओं को एक डेढ़ महीने पहले से पता था। जिस समय राज्यसभा के चुनाव भी नहीं हुए थे तब भी भाजपा के कुटलैहड़ के नेता पुरजोर लगा रहे थे कि भुट्टो भाजपा में न आएं।

    अब भाजपा नेता भी असमंजस में हैं कि भुट्टो पार्टी में आ गए तो उनका भविष्य क्या होगा। भाजपा के कई नेता अब हाईकमान से अपने राजनीतिक करियर को बचाने की दुहाई दे रहे हैं। भुट्टो प्रकरण के बाद कुटलैहड़ कांग्रेस के कई नेता विधानसभा टिकट की लड़ाई में शामिल हो गए हैं। टिकट का जुगाड़ लगाया जा रहा है ताकि विधानसभा में भुट्टो की जगह मिल जाए। उसी तरह भुट्टो समर्थक यह बताने में लगे हैं कि पिछले 14 महीनों में कुटलैहड़ में जो भी समाज सेवा के कार्य हुए वह भुट्टो ने अपनी जेब से किए। भुट्टो को सुक्खू सरकार से कोई मदद नहीं मिल रही थी। वह अपने बूते पर ही कुटलैहड़ के विकास कार्य करवा रहे थे। 

    प्रदेश की तरह ही कुटलैहड़ में भी पिछले एक हफ्ते से राजनीति की चर्चा हर गली नुक्कड़ और दुकान में जारी है। लोग पूछ रहे हैं कि भाजपा के नेताओं का अब कुटलैहड़ में क्या स्थान रहेगा। भुट्टो के पक्ष में जो पोस्ट सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं उनमें भुट्टो को भगवाधारी और भाजपा का पुराना कार्यकर्ता दिखाया जा रहा है। मानो एक रात में भुट्टो सीधे सेकुलर से हिंदुत्ववादी हो गए हों। जय श्री राम के नारों वाले क्रिएटिव भी वायरल किए जा रहे हैं। अर्थात भुट्टो की अब भगवा पार्टी में दाखिले की तैयारी चल रही है।