Blog

  • कपूरथला : गाड़ियों में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    कपूरथला : गाड़ियों में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    कपूरथला : सुल्तानपुर लोधी में आग लगने की खबर सामने आई है। सुल्तानपुर लोधी शहर की पाश कॉलोनी अर्बन स्टेट में खड़ी 2 गाड़ियों में अचानक आग लग गई। जिन गाड़ियों में आग लगी है, इनमें से एक का नाम स्विफ्ट और दूसरे का सैंट्रो बताया जा रहा है। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। यह हादसा लोगों के घरों से महज 20 फीट की दूरी पर हुआ। गनीमत यह रही कि ज्यादा नुकसान नही हुआ।

    कुछ ही मिनटों में आग लगने के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया। जानकारी के मुताबिक दोनों गाड़ियां जलकर खाक हो गईं। घटना की सूचना फायर बिग्रेड को दी गई।मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की मदद से इन गाड़ियों में लगी आग पर काबू पा लिया गया। सूत्रों के मुताबिक इन गाड़ियों को एक्सीडेंटल बताया जा रहा है। दोनों गाड़ियां पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • ED का बड़ा एक्शनः बैंक लॉकर से 14 करोड़ रुपए का सोना बरामद

    ED का बड़ा एक्शनः बैंक लॉकर से 14 करोड़ रुपए का सोना बरामद

    नई दिल्लीः प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने साइबर जालसाज पुनित कुमार के इंडियन बैंक के फरीदाबाद स्थित बल्लभगढ़ शाखा में अपनी मां के नाम पर रखे गए लॉकर से 14.04 करोड़ रुपये मूल्य का 19.500 किलोग्राम सोना बरामद और जब्त किया है। इस लॉकर की तलाशी विशिष्ट इनपुट के आधार पर की गई थी। इनपुट में कहा गया था कि विभिन्न साइबर अपराधों से अर्जित आय को पुनित कुमार ने अपनी मां के नाम पर इंडियन बैंक में रखे गए लॉकर में सोने के रूप में छुपाया है। उन्हें 3 अप्रैल को नेपाल से वापस आते समय आईजीआई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया था। ईडी को उनकी 12 दिनों की हिरासत दी गई थी और वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

    इसके अलावा, इसी साल फरवरी और मार्च महीनों में 14 परिसरों में पीएमएलए के प्रावधानों के तहत की गई तलाशी में कुल 8.00 किलोग्राम वजन वाली विदेशी निर्मित सोने की छड़ें सहित कई संपत्तियां जब्त की गईं, जिनकी कीमत 5.04 करोड़ रुपये है। वहीं पुनीत कुमार के परिसर से 75 लाख नकदी, आभूषण, उच्च-स्तरीय लक्जरी घड़ियां, मर्सिडीज, ऑडी और किआ जैसी लक्जरी कारें और इसके साथ आपत्तिजनक दस्तावेज और सबूत वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए गए।

    पुलिस की जांच से पता चला है कि पुनित कुमार, आशीष कक्कड़ और अन्य ने साइबर अपराधों के माध्यम से विदेशों से आय अर्जित की है। अपराध के अर्जित आय को पाने के उद्देश्य से आरोपियों ने एसईजेड मुंद्रा, एसईजेड जैसे विभिन्न विशेष आर्थिक क्षेत्रों में दुबई, हांगकांग, चीन आदि से उच्च मूल्य की वस्तुओं जैसे रोज ऑयल, सोलर पैनल मशीनरी आदि की बड़ी खेपों का आयात किया। बाद में एसईजेड से ही इसका निर्यात किया गया। इस तरह, वे हवाला लेनदेन के उद्देश्य से आयात-निर्यात के माध्यम से सर्कुलर ट्रेडिंग में भी शामिल है। ईडी ने कहा कि पुनीत कुमार 2020 से 2024 की अवधि के बीच भारत में साइबर अपराधों और ऑनलाइन गेमिंग के जरिए 4,978 करोड़ रुपये की अवैध आय अर्जित की, जिसे विदेशों में भेज दिया गया।

  • जालंधरः पुलिस सिक्योरिटी की आड़ में शिवसेना नेता ईशांत शर्मा की गुंडागर्दी, वीडियो आई सामने 

    जालंधरः पुलिस सिक्योरिटी की आड़ में शिवसेना नेता ईशांत शर्मा की गुंडागर्दी, वीडियो आई सामने 

    गाड़ी में बिठाकर ट्रैवल एजेंट के वर्करों को लेकर गया ईशांत शर्मा, पुलिस बनी मूकदर्शक

    जालंधर, ENS: गढ़ा रोड़ पर स्थित ट्रैवल एजेंट Indo World मामले में शिवसेना नेता ईशांत शर्मा द्वारा गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला है। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें वह ट्रैवल एजेंट के कर्मियों को 2 गाड़ियों में बिठाकर ले गया। वहीं ईशांत शर्मा के गुंड़ो द्वारा सरेआम मारपीट करने की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि ट्रैवल एजेंट से पीड़ित लोग धरने पर बैठे हुए थे। इस दौरान ईशांत शर्मा साथियों सहित वहां पर पहुंचा और धरने पर बैठे लोगों के साथ मारपीट करने लगा। बता दें कि ईशांत शर्मा को पुलिस सिक्योरिटी मिली हुई है। इस दौरान उस पर सिक्योरिटी की आड़ में गुंडागर्दी करने पर पुलिस प्रशासन सवालों के घेरे में आ गया है। हैरानी की बात यह है कि यह मामला सुबह से चल रहा है, लेकिन थाना 7 की पुलिस मूकदर्शक बनकर बैठी रही। ईशांत शर्मा के वहां से फरार हो जाने के बाद थाना 7 के एएसआई मौके पर पहुंचे लेकिन उन्होंने इस मामले को लेकर मीडिया से दूरी बनाए रखी। वहीं इस मामले में ईशांत शर्मा से संपर्क साधने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। अगर वह अपना पक्ष रखना चाहते है तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

    बता दें कि ईशांत शर्मा पहले भी कई मामलों में विवादों में रह चुका है। आज सरेआम ईशांत शर्मा द्वारा की गई गुंडागर्दी में कहीं ना कहीं थाना 7 की पुलिस पर विवादों में घिरती हुई दिखाई दे रही है।दरअसल, ट्रैवल एजेंट के बाद धरना लगाकर बैठी पीड़ित महिला प्रभदीप कौर सहित अन्य लोगों के साथ दोबारा मारपीट हुई। इस दौरान महिला सहित अन्य पीड़ित लोगों ने शिवसेना नेता ईशांत शर्मा और उनके साथियों के साथ मिलकर मारपीट के आरोप लगाए है। लोगों का आरोप है कि ईशांत शर्मा ने साथियों को बुलाकर बेसबेट और अन्य हथियार के साथ मारपीट की। इस दौरान एक सिख व्यक्ति ने मोबाइल छीनकर ले जाने के ईशांत शर्मा पर आरोप लगाए है। इस घटना में थाना 7 की पुलिस ढीली कार्रगुजारी सामने आई है। एक दिन में 2 पर पीड़ित लोगों के साथ मारपीट हो जाने के बाद एएसआई निर्मल सिंह भट्टी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने मीडिया से दूरी बनाई रखी। इस दौरान पुलिस पीड़ित लोगों को थाने ले गई। पीड़ित लोगों का आरोप है कि ईशांत शर्मा सहित 12 लोग मौके पर आए थे। इस दौरान पीड़ित लोगों ने सिर पर कड़े और हथियारों के साथ हमला करने के आरोप लगाए है।

    महिला प्रभदीप कौर सहित अन्य पीड़ित लोगों ने बताया कि वह पैसे लेने के लिए उक्त ट्रैवल एजेंट के दफ्तर में आए थे। जहां उन्होंने ट्रैवल एजेंट के कर्मियों द्वारा मारपीट के आरोप लगाए है। पीड़ित का आरोप है कि कर्मियों ने उनके साथ मारपीट की, जिसके बाद वह जान बचाकर दफ्तर के बाहर आ गए। पीड़ितों ने दफ्तर के बाहर धरना लगा दिया। वहीं उसके अब पीड़ित लोगों ने आरोप लगाए है कि वह शांतिमय ढंग से धरना लगाकर बैठे थे कि वहां पर ईशांत शर्मा 12 से अधिक लोगों को लेकर मौके पर पहुंचा और उनके साथ मारपीट करने लगा। इस दौरान वह एक व्यक्ति का फोन छीनकर भी ले गया। दिन दहाड़े ट्रैवल एजेंट द्वारा हुई गुंडागर्दी और पुलिस प्रशासन की ढीली कार्रगुजारी के चलते प्रशासन सवालों के घेरे में घिरता हुआ दिखाई दे रहा है। बता दें कि एक ओर लोकसभा के चुनाव को लेकर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई, वहीं दूसरी ओर सरेआम गढ़ा रो़ड़ पर ट्रैवल एजेंट से पैसे लेने के मामले में मारपीट होना प्रशासन पर कई सवाल खड़े कर रहा है।

  • पंजाब : सब्जी मंडी में फड़ी वालों ने ठेकेदार और मंडी बोर्ड के सैक्रेटरी पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

    पंजाब : सब्जी मंडी में फड़ी वालों ने ठेकेदार और मंडी बोर्ड के सैक्रेटरी पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

    बटाला : सब्जी मंडी में फड़ियां लगाकर सब्जी बेचने वालों ने सब्जी मंडी के ठेकेदार और मंडी बोर्ड के सैक्रेटरी के खिलाफ पर्ची काटने को लेकर विरोध पर उतर आए है। कुछ समय पहले सब्जी मंडी की कैंटीन, पार्किंग और फड़ियों का ठेका जीत मसीह नाम के ठेकेदार को करीब 55 लाख रुपये में दिया गया है और इसके बाद ठेकेदार ने फड़ी वालों से उनकी तरफ से जगह के हिसाब से रोजाना रकम वसूली जा रही है।

    जिसका फड़ी लगाने वालों ने विरोध किया। उनका पक्ष है कि सब्जी मंडी के किसान जो प्रतिदिन 150 से 200 रुपये कमाते हैं, अगर वे 100 रुपये की फड़ी की पर्ची कटवा लेंगे तो, वे अपने परिवार का पालन-पोषण कैसे करेंगे। फड़ी वालों ने कहा कि सब्जी मंडी में कभी भी फड़ी वालों से पैसे नहीं लिए गए है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि फड़ी वालों से जबरदस्ती वसूली की जा रही है।

    लेकिन वे बदमाशी बर्दाश्त नहीं करेंगे। उनका आरोप है कि जब वे इस बारे में मंडी बोर्ड के सचिव विजय कुमार से बात करने गए तो उन्होंने फड़ी यूनियन के सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार किया और कथित तौर पर कहा कि पैसे देने होंगे, जो मर्जी कर लो। फड़ी यूनियन के समूह सदस्यों ने चेतावनी दी है कि अगर उनसे जबरदस्ती वसूली की गई तो वे संघर्ष करेंगे।

  • जालंधरः ट्रैवल एजेंट Indo World मामले में विवादों में आया ईशांत शर्मा, पीड़ित लोगों ने लगाए मारपीट के आरोप, भारी हंगामा, देखें Live

    जालंधरः ट्रैवल एजेंट Indo World मामले में विवादों में आया ईशांत शर्मा, पीड़ित लोगों ने लगाए मारपीट के आरोप, भारी हंगामा, देखें Live

    जालंधर, ENS:  ट्रैवल एजेंट Indo World और लोगों में झड़प होने का मामला सामने आया था। जिसके बाद पीड़ित महिला प्रभदीप कौर सहित अन्य लोगों के साथ दोबारा मारपीट हुई। इस दौरान महिला सहित अन्य पीड़ित लोगों ने शिवसेना नेता ईशांत शर्मा और उनके साथियों के साथ मिलकर मारपीट के आरोप लगाए है। लोगों का आरोप है कि ईशांत शर्मा ने साथियों को बुलाकर बेसबेट और अन्य हथियार के साथ मारपीट की। इस दौरान एक सिख व्यक्ति ने मोबाइल छीनकर ले जाने के ईशांत शर्मा पर आरोप लगाए है। इस घटना में थाना 7 की पुलिस ढीली कार्रगुजारी सामने आई है। एक दिन में 2 पर पीड़ित लोगों के साथ मारपीट हो जाने के बाद एएसआई निर्मल सिंह भट्टी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने मीडिया से दूरी बनाई रखी। इस दौरान पुलिस पीड़ित लोगों को थाने ले गई। पीड़ित लोगों का आरोप है कि ईशांत शर्मा सहित 12 लोग मौके पर आए थे। इस दौरान पीड़ित लोगों ने सिर पर कड़े और हथियारों के साथ हमला करने के आरोप लगाए है। वहीं इस मामले में ईशांत शर्मा से संपर्क साधने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। अगर वह अपना पक्ष रखना चाहते है तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

    महिला प्रभदीप कौर सहित अन्य पीड़ित लोगों ने बताया कि वह पैसे लेने के लिए उक्त ट्रैवल एजेंट के दफ्तर में आए थे। जहां उन्होंने ट्रैवल एजेंट के कर्मियों द्वारा मारपीट के आरोप लगाए है। पीड़ित का आरोप है कि कर्मियों ने उनके साथ मारपीट की, जिसके बाद वह जान बचाकर दफ्तर के बाहर आ गए। पीड़ितों ने दफ्तर के बाहर धरना लगा दिया। वहीं उसके अब पीड़ित लोगों ने आरोप लगाए है कि वह शांतिमय ढंग से धरना लगाकर बैठे थे कि वहां पर ईशांत शर्मा 12 से अधिक लोगों को लेकर मौके पर पहुंचा और उनके साथ मारपीट करने लगा। इस दौरान वह एक व्यक्ति का फोन छीनकर भी ले गया। दिन दहाड़े ट्रैवल एजेंट द्वारा हुई गुंडागर्दी और पुलिस प्रशासन की ढीली कार्रगुजारी के चलते प्रशासन सवालों के घेरे में घिरता हुआ दिखाई दे रहा है। बता दें कि एक ओर लोकसभा के चुनाव को लेकर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई, वहीं दूसरी ओर सरेआम गढ़ा रो़ड़ पर ट्रैवल एजेंट से पैसे लेने के मामले में मारपीट होना प्रशासन पर कई सवाल खड़े कर रहा है।

    दरअसल, पीड़िता का आरोप है कि रितिश नामक व्यक्ति को न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर लाखों रुपए ठग लिए। उनका आरोप है कि यह यहां पर मालिक बना हुआ है और वह कई लोगों से पैसे लेकर ठगी मार चुका है। उन्होंने कहा कि 6 माह हो गए है कि वह दफ्तर के चक्कर लगा रहे है। महिला ने कहा कि शुक्रवार को 5 लोग पैसे वापिस लेने के लिए आए थे, इस दौरान ट्रैवल एजेंट के कर्मियों ने उन्हें 40 प्रतिशत पैसे लौटाने का आश्वासन दिया था। महिला ने कहा कि उन्होंने न्यूजीलैंड का 2 साल का वर्क परमिट वीजा लगवाने के लिए ट्रैवल एजेंट को 30 हजार पहले दिये थे, उसके बाद 1 लाख 20 हजार रुपए लिए थे। उन्होंने कहा कि साढ़े 5 लाख रुपए के पैकेज की बात हुई थी।

    जहां जगरांवा से आए दपंति ने ट्रैवल एजेंट और उनके कर्मियों पर मारपीट के आरोप लगाए है। वहीं एक अन्य व्यक्ति ने भी वहां पर ट्रैवल एजेंट पर मारपीट के आरोप लगाए है। दोनों पार्टियों का कहना है कि उन्होंने विदेश जाने के लिए उक्त ट्रैवल एजेंट का एक विज्ञापन देखा था। जिसके बाद वह उन्होंने विदेश जाने के लिए उक्त ट्रैवल एजेंट से संपर्क किया था। उनका आरोप है कि ना तो उन्हें विदेश भेजा गया है और ना ही उनके पैसे वापिस किए जा रहे है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाए है कि ट्रैवल एजेंट और उनके कर्मियों द्वारा उनके साथ मारपीट की गई है। जिसके बाद वह ट्रैवल एजेंट के दफ्तर के बाहर धरना लगाकर बैठ गए। वहीं धरना लगाकर बैठे पीड़ित लोगों पर दोबारा हमला हो गया।

  • जालंधरः 2 गाड़ियों में भीषण टक्कर में 4 की मौ+त

    जालंधरः 2 गाड़ियों में भीषण टक्कर में 4 की मौ+त

    जालंधर, ENS: थाना मकसूदां के अधीन आते गांव राववाली से बड़ी खबर सामने आई है। जहां सुबह 5.30 बजे गांव राववाली के समीप माता वैष्णो देवी से माथा टेक कर वापिस आ रही 2 गाड़ियों में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस टक्कर में 4 व्यक्तियों की मौत होने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि मृतकों में एक छोटा बच्चा भी हादसे का शिकार हुआ है।

    बताया जा रहा है कि टक्कर दौरान गाड़ी आई-10 तथा इनोवा काफी क्षतिग्रस्त हुई है। हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची थाना मकसूदां की पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है और मामले की जांच में जुट गई है।

  • जालंधरः घर में आग लगने से महिला की मौ+त

    जालंधरः घर में आग लगने से महिला की मौ+त

    जालंधर, ENS: गुरु नानकपुरा वेस्ट शिव मंदिर वाली गली में एक घर में आग लगने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि हम अपने घर के बाहर खड़े थे, इस दौरान साथ वाले घर से धुंआ निकलता हुआ दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि जब हमने दरवाजा खोल कर देखा तो एक महिला को आग लगी हुई थी। हादसे में महिला बुरी तरह झुलस गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों का आरोप है कि घटना की सूचना देने के बावजूद 1 घंटे से ऊपर का समय बीत गया लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची। लोगों का आरोप है कि महिला को समय पर इलाज न मिलने के कारण मौत हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

  • जालंधरः इस भाईचारे ने कांग्रेस को समर्थन देने का किया ऐलान, देखें Live

    जालंधरः इस भाईचारे ने कांग्रेस को समर्थन देने का किया ऐलान, देखें Live

    जालंधर, ENS: पंजाब क्रिश्चन मूवमेंट की ओर से लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस का समर्थन देने का ऐलान किया है। मामले की जानकारी देते हुए पंजाब क्रिश्चन मूवमेंट के प्रधान हमीद मसील, जरनल सैकेटरी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी दी।

    इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रेस वार्ता के माध्यम से अपने वर्करों को भी कांग्रेस के साथ डटकर साथ देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने क्रिश्चर भाईचारे को कोई सहायता प्रदान नहीं की। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा 10 सालों में क्रिश्चर भाईचारे के किसी मेंबर को शामिल नहीं किया गया। उनका कहना है कि भाजपा सरकार द्वारा कम गिनती की कौम में नफरत और डर का माहौल पैदा किया जा रहा है। उनका आरोप है कि केंद्र सरकार द्वारा ईसाई और मुस्लिम के खिलाफ नफरत भरे भाषण करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही। इस दौरान पंजाब क्रिश्चन मूवमेंट के प्रधान सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा लोकतंत्र को तरजीह दे रहे है। 

  • पंजाब : शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजिंदर सिंह ने विरोधियों पर कसे तंज,देखें वीडियो

    पंजाब : शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजिंदर सिंह ने विरोधियों पर कसे तंज,देखें वीडियो

    लुधियाना : लोकसभा चुनाव का माहौल पूरी तरह से गरमा गया है। बात करें लुधियाना लोकसभा की तो शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजिंदर सिंह बॉबी गरचा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी पर जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा कि 10साल शिरोमणि अकाली दल की सरकार थी। उस दौरान हुए विकास के बाद पंजाब में विकास ठप्प हो गया था। उन्होंने कहा कि दिल्ली की पार्टियां सिर्फ पंजाब को लूटने के लिए आती है।

    आम आदमी पार्टी सरकार ने बड़े-बड़े वादे किये थे कि रेत से करोड़ों का राजस्व आएगा, लेकिन नहीं आया। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल पंजाबियों की पार्टी है। बेशक वह 10 साल से सत्ता से दूर है, लेकिन फिर भी वह हमेशा जनता के बीच रहती है। लोकसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल को जिताने के लिए लोगों में उत्सुकता है। इस बार जो आएंगे वह सभी को आश्चर्यचकित कर देंगे।

    उन्होंने कहा कि लुधियाना को एक ईमानदार और बेदाग नेता पार्टी शिरोमणि अकाली दल को नेता मिल गया है। रणजीत सिंह ढिल्लों लुधियाना के जंपाल है और पंजाबियों की पार्टी शिरोमणि अकाली दल के नेता है। दूसरी तरफ तीनों कांग्रेसी है, चाहे 2 महीने पहले शामिल हुए, चाहे कोई दो साल पहले शामिल हुए।

  • पंजाबः बेटे की अस्थियां लेकर जा रहे परिवार की गाड़ी की हुई टक्कर, एक की मौ+त 

    पंजाबः बेटे की अस्थियां लेकर जा रहे परिवार की गाड़ी की हुई टक्कर, एक की मौ+त 

    पटियाला: कनाडा में जिला पटियाला के अधीन आते गांव सागरां के युवक गुरपिंदर सिंह की कुछ दिन पहले ट्रॉला हादसे में मौत हो गई थी। दाह संस्कार के बाद  सुखविंदर सिंह अपने बेटे गुरपिंदर सिंह की अस्थियों को जल परवाह करने के लिए अपने रिश्तेदारों सहित अपने गांव सागरा जिला पटियाला से  गुरुद्वारा पातालपुरी साहिब श्री कीरतपुर साहिब के लिए 3 गाड़ियों में रवाना हुए। इस दौरान वह रूपनगर पार करने के बाद जब वे घनौली के पास अलीपुर के जमींदारा पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो अचानक उनकी स्विफ्ट कार का संतुलन बिगड़ गया और सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई।

    हादसा इतना भयानक था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और आगे बैठी महिला जसवीर कौर गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद कार को ट्रक के नीचे से निकाला गया, वहीं युवक गुरी काबड़वाल ने 112 नंबर पर फोन कर एंबुलेंस को मौके पर बुलाया और घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल रूपनगर भेजा गया। इस दौरान डॉक्टरों ने जसवीर कौर को मृत घोषित कर दिया, जबकि चरणजीत कौर की हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया।

    इस दौरान सुखविंदर सिंह ने कहा कि वह अपने बेटे की अस्थियां परवाह करने के लिए रिश्तेदारों के साथ तीन गाड़ियों में  कीरतपुर साहिब जा रहे थे कि उन्हें अपनी एक गाड़ी के एक्सीडेंट होने की जब रिश्तेदार ने सूचना दी तो मौके पर जाकर देखा तो कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और रिश्तेदारों को भी गंभीर चोटें आई। उन्होंने बताया कि इसी बीच उसके साले का बेटा सुखजीत सिंह जो कि कार चला रहा था, उसके साथ पांच लोग कार में सवार थे। उधर, घनौली पुलिस द्वारा घटना की जांच जारी है।