Blog

  • ਪੰਜਾਬ: ਪੁਲਿਸ ‘ਤੇ ਲੱਗੇ ਬਲਾਤਕਾਰ ਦੇ ਆਰੋਪੀਆਂ ਉੱਪਰ ਕਾਰਵਾਈ ਨਾ ਕਰਨ ਦਾ ਆਰੋਪ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦਫਤਰ ਵਿੱਚ ਇਨਸਾਫ ਦੀ ਮੰਗ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪਹੁੰਚੇ ਇੱਕ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਜੰਮ ਕੇ ਹੰਗਾਮਾ ਕੀਤਾ। ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਆਰੋਪ ਸੀ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਬੇਟੀ ਨਾਲ ਬਲਾਤਕਾਰ ਕਰਨ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਕੋਈ ਕਾਰਵਾਈ ਨਹੀਂ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ। ਹੁਣ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਪੈਸਿਆਂ ਦੇ ਲਾਲਚ ਦੇਣ ਸਣੇ ਧਮਕਾਇਆ ਵੀ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਉੱਤੇ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਅਤੇ ਸਿਆਸੀ ਆਗੂ ਵੀ ਦਬਾਅ ਪਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਪੀੜਿਤ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਆਰੋਪ ਲਗਾਇਆ ਕਿ ਥਾਣਾ ਦਰੇਸੀ ਅਧੀਨ ਇੱਕ ਬਿਊਟੀ ਪਾਰਲਰ ਵਿੱਚ ਕੰਮ ਸਿਖਦੀ ਸੀ। ਜਿਸ ਦੀ ਮਾਲਕ ਦੇ ਬਾਹਰ ਜਾਣ ਕਾਰਨ ਉਸ ਨੂੰ ਪਾਰਲਰ ਦੀ ਜਿੰਮੇਵਾਰੀ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਸੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਮਾਲਕ ਦੇ ਬੇਟੇ ਨੇ ਕੋਈ ਨਸ਼ੀਲਾ ਪਦਾਰਥ ਖਿਲਾ ਕੇ ਉਸ ਦਾ ਬਲਾਤਕਾਰ ਕੀਤਾ।

    ਜਦੋਂ ਹੋਸ਼ ਆਉਣ ਤੇ ਉਸਨੇ ਆਪਣੇ ਘਰਦਿਆਂ ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਦੱਸਣਾ ਚਾਹਿਆ ਤਾਂ ਉਸ ਨੂੰ ਵਿਆਹ ਦਾ ਝਾਂਸਾ ਦੇ ਕੇ ਚੁੱਪ ਕਰਾ ਦਿਤਾ। ਇਥੋਂ ਤੱਕ ਕਿ ਆਰੋਪੀ ਦੀ ਭੈਣ ਨੂੰ ਵੀ ਉਸਨੇ ਪੂਰੀ ਗੱਲ ਦੱਸੀ। ਲੇਕਿਨ ਉਲਟਾ ਉਸ ਨੂੰ ਵਿਆਹ ਦਾ ਝਾਂਸਾ ਦੇ ਕੇ ਉਸ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਘਰ ਰੱਖਿਆ ਅਤੇ ਇਸ ਤੋਂ ਦੌਰਾਨ ਚੁੱਪ ਚੁਪੀਤੇ ਲੜਕੇ ਨੂੰ ਵਿਦੇਸ਼ ਭੇਜ ਦਿੱਤਾ। ਜਦੋਂ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਵਿਰੋਧ ਕੀਤਾ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਧਮਕਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇੱਥੋਂ ਤੱਕ ਕਿ ਨਵੰਬਰ ਮਹੀਨੇ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਕੋਲ ਦਰਖਾਸਤ ਦਿੱਤੀ ਸੀ। ਜਿਸ ਤੇ ਹਾਲੇ ਤੱਕ ਕਾਰਵਾਈ ਨਹੀਂ ਹੋਈ। ਉਲਟਾ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਕੁਝ ਸਿਆਸਤਦਾਨ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਧਮਕੀਆਂ ਦੇ ਰਹੇ ਹਨ।

  • पंजाब : अमृतपाल के साथी को कोर्ट में किया पेश, देखें वीडियो

    अमृतसर : पुलिस ने डिब्रूगढ़ जेल में बंद वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह के एक और साथी को दिल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। पुलिस उसे दिल्ली से अजनाला लेकर आई और कोर्ट में पेश कर 3 दिन का रिमांड लिया गया है। आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह के तौर पर हुई है, जो हजूर साहिब से लौट रहा था। मिली जानकारी के अनुसार गुरप्रीत सिंह की ये गिरफ्तारी बीते साल फरवरी महीने में अजनाला थाने में अमृतपाल सिंह व उसके साथियों पर दर्ज 29 नंबर FIR में की गई है।

    ये वही मामला है जिसमें अमृतपाल सिंह के साथी गुरदासपुर निवासी लवप्रीत सिंह उर्फ तूफान को गिरफ्तार किया था। इसी तूफान को छुड़ाने के मकसद से अमृतपाल अपने साथ सैकड़ों समर्थक लेकर अजनाला थाने पहुंच गया था।वरिंदर सिंह ने बताया था कि अमृतपाल वहीं अपने समर्थकों के साथ था। पहले उसने थप्पड़ मारे और फिर बाकियों को मारने के लिए कहा। 2:30 घंटे तक कोई उसे थप्पड़ तो कोई डंडे और मुक्के से मारता रहा। व

  • जालंधरः NRI सभा चुनाव की वोटिंग के दौरान हुआ हंगामा, देखें वीडियो 

    जालंधर, ENS: महानगर में आज NRI सभा की प्रधानगी को लेकर चुनाव शुरू हो गए है। वहीं चुनावों को लेकर वहां पर भारी हंगामा देखने को मिला। जहां एसीपी निर्मल सिंह की मौजूदगी में वोटिंग करने को लेकर सिख व्यक्ति द्वारा हंगामा किया गया। इस दौरान व्यक्ति ने वोट ना पाए जाने को लेकर हंगामा किया। वहीं दूसरी ओर महिला का आरोप है कि उनके पास पहचान पत्र नवांशहर का है, इसलिए मना किया गया है। जिसको लेकर वहां काफी देर तक हंगामा होता रहा।

    दरअसल, साल 2013 में एनआरआई सभा के प्रधान बने जसबीर सिंह गिल एनआरआई सभा ऑफिस के बाहर की धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार की मिली भगत से चुनावों में गड़बड़ी की जा रही है और उन्हें भी नीचा दिखाया जा रहा है। जिसके चलते वह धरने पर बैठे हैं। जसबीर सिंह गिल का आरोप है कि सिर्फ वही वोट डाले जा रहे हैं, जिनका संबंध जालंधर से हैं। मगर ऐसा कोई भी लॉ नहीं है। गिल ने कहा कि जब इसे लेकर अधिकारियों से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि यहां सिर्फ जालंधर के वोटरों को वोट देने की अनुमति है।

    बता देंकि आज हो रही वोटिंग में कुल 23 हजार 600 एनआरआई मतदाता इसके लिए वोट कर रहे है।  सुबह 9 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है। शाम पांच बजे तक ये वोटिंग चलेगी। मतगणना के बाद शाम करीब 6 बजे नए प्रधान की घोषणा कर दी जाएगी। प्रधान बनने की दौड़ में कमलजीत हेयर, जसबीर गिल और परविंदर कौर का नाम शामिल हैं। इनमें परविंदर कौर सबसे मजबूत बताई जा रही है।

  • आवारा कुत्तों का आतंकः महिला पर किया हमला, देखें CCTV

    नई दिल्‍ली : आवारा कुत्तों के बढ़ते हमलों का एक और मामला सामने आया है। ग्रेटर नोएडा की एक हाउसिंग सोसायटी में कुत्तों के झुंड ने एक महिला पर हमला कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में कुत्तों के एक समूह को सेंचुरियन पार्क लो राइज सोसायटी के परिसर में महिला पर हमला करते देखा जा सकता है। जैसे ही महिला इकोटेक III स्थित सोसायटी के परिसर में दाखिल हुई, एक कुत्ते को भौंकते हुए और उसकी ओर चलते देखा गया और जल्द ही वहां मौजूद कुत्तों का एक झुंड भी शामिल हो गया।

    वीडियो में दिख रहा है कि हमले से घबराई महिला को अपनी जान बचाने के लिए भागना पड़ा। बाद में सोसायटी के एक सुरक्षा गार्ड और दो लोगों ने कुत्तों को भगाया, जबकि महिला को मदद के लिए चिल्लाते हुए सुना जा सकता था, क्योंकि कुत्ते उस पर हमला कर रहे थे। यह पहली घटना नहीं है कि कुत्तों ने किसी हाउसिंग सोसायटी में निवासियों पर हमला किया है। 

    इससे पहले नोएडा में एक ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी में काम करने वाली घरेलू सहायिका को कुत्ते ने काट लिया था। घटना दो दिन पहले बिसरख थाना क्षेत्र के गौर सिटी 2 इलाके में गैलेक्सी रॉयल सोसाइटी में हुई। 34 वर्षीय घरेलू सहायिका को जर्मन शेफर्ड नस्ल के कुत्ते ने काट लिया, जब वह उस सोसायटी के टॉवर बी की 18वीं मंजिल की गैलरी में इंतजार कर रही थी, जहां वह काम करती थी।

  • ਪੰਜਾਬ : ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ‘ਚ ਗ੍ਰੰਥੀ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਰਾਗਿਆਂ ਦੇ ਲਈ ਡ੍ਰੇਸ ਕੋਡ ਹੋਏ ਲਾਗੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਮੁੱਖ ਦਫਤਰ ਵਿੱਚ ਐਸਜੀਪੀਸੀ ਦੀ ਐਗਜੈਕਟਿਵ ਦੀ ਮੀਟਿੰਗ ਹੋਈ। ਜਿਸ ਦੇ ਵਿੱਚ ਅਹਿਮ ਮਤੇ ਪਾਸ ਕੀਤੇ ਗਏ ਸਭ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਤਖਤ ਸ੍ਰੀ ਦਮਦਮਾ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਜਥੇਦਾਰ ਬਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਨੰਦਗੜ੍ਹ ਦੇ ਹੋਏ ਦੇਹਾਂਤ ਤੇ ਸ਼ੋਕ ਮਤਾ ਪਾ ਕੇ ਮੂਲ ਮੰਤਰ ਦਾ ਜਾਪ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਉਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਐਸਜੀਪੀਸੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਦਾ ਸਾਊਂਡ ਸਿਸਟਮ ਕਾਫੀ ਪੁਰਾਣਾ ਹੋ ਚੁੱਕਾ ਹੈ ਅਤੇ ਉਸ ਨੂੰ ਬਦਲਣ ਦਾ ਮਤਾ ਪਾਸ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ਼ਹੀਦ ਗੰਜ ਸਾਹਿਬ ਦੱਸ ਅੱਧਾ ਆਪਾਂ ਸਾਰਿਆਂ ਨੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਯੂਟਿਊਬ ਤੇ ਫੇਸਬੁੱਕ ਪੇਜ ਤੋਂ ਹੀ ਲਾਈਵ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਵੱਲੋਂ ਐਸਜੀਪੀਸੀ ਦੀ ਇੱਕ ਕਮੇਟੀ ਬਣਾਈ ਗਈ ਸੀ। ਜੋ ਕਿ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਤੋਂ 2 ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਅਕਾਲ ਬੁੰਗਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਹੋਈ ਬੇਅਦਬੀ ਮਾਮਲੇ ਤੇ ਪਾਸ ਕਰ ਰਹੀ ਸੀ ਤੇ ਉਸ ਦੀ ਰਿਪੋਰਟ ਹੁਣ ਤਿਆਰ ਕਰ ਲਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ।

    ਜੋ ਕਿ 3 ਦਿਨਾਂ ਬਾਅਦ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਜਥੇਦਾਰ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਅੰਦਰ ਜੋ ਗ੍ਰੰਥੀ ਸਿੰਘ ਸੇਵਾਵਾਂ ਨਿਭਾ ਰਹੇ ਹਾਂ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਸਾਡੀ ਮਰਿਆਦਾ ਅਨੁਸਾਰ ਚੋਲੀ ਵਾਲਾ ਪਜਾਮਾ ਪਾਉਣ ਦੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਹਨ। ਜੋ ਕਿ ਯੂਨੀਫਾਰਮ ਕੋਡ ਲਾਗੂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਅੱਗੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ 17 ਜਨਵਰੀ ਨੂੰ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗੋਬਿੰਦ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦਾ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਜਿੱਥੇ ਪਟਨਾ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਧਰਤੀ ਤੇ ਬੜੇ ਹੀ ਸਤਿਕਾਰ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਜਾਏਗਾ। ਉੱਥੇ ਹੀ 17 ਜਨਵਰੀ ਨੂੰ ਤਖਤ ਸ੍ਰੀ ਦਮਦਮਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਵੀ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗੋਬਿੰਦ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦਾ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਬੜੇ ਹੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਸਤਿਕਾਰ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਜਾਏਗਾ। 17 ਜਨਵਰੀ ਨੂੰ ਆਤਿਸ਼ਬਾਜੀ ਦੀਪਮਾਲਾ ਵੀ ਤਖਤ ਸ਼੍ਰੀ ਦਮਦਮਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਲੇਕਿਨ 10 ਜਨਵਰੀ ਨੂੰ ਤਖਤ ਸ਼੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਧਰਤੀ ਤੋਂ ਇੱਕ ਮਹਾਨ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਨਿਕਲੇਗਾ ਅਤੇ ਇਹ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ 600 ਕਿਲੋਮੀਟਰ ਦਾ ਰਹੇਗਾ। 16 ਜਨਵਰੀ ਨੂੰ ਇਹ ਤਖਤ ਸ਼੍ਰੀ ਦਮਦਮਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਪਹੁੰਚੇਗਾ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੇ ਰਿਹਾਈ ਦੇ ਲਈ ਤੇ ਖਾਸ ਭਾਈ ਬਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਰਾਜੋਆਣਾ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਚ ਸ਼੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਜਥੇਦਾਰ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜ ਮੈਂਬਰੀ ਕਮੇਟੀ ਦਾ ਗਠਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ।

    ਜਿਸ ਦੇ ਵਿੱਚ ਐਸਜੀਪੀਸੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਤੇ ਦਿੱਲੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਵੱਲੋਂ ਇੱਕ ਪੱਤਰ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਨੂੰ 12 ਦਸੰਬਰ 2023 ਨੂੰ ਲਿਖਿਆ ਗਿਆ ਸੀ। ਜਿਸ ਦਾ ਕਿ ਜਵਾਬ 23 ਦਸੰਬਰ 2023 ਨੂੰ ਹੁਣ ਉਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ 31 ਦਸੰਬਰ ਦੀ ਆਖਰੀ ਤਰੀਕ ਸ਼੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਵੱਲੋਂ ਮਿਲੀ ਸੀ। ਹੁਣ ਉਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਤੇ ਗ੍ਰਿਹਿ ਮੰਤਰੀ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ ਦੇ ਲਈ ਅਤੇ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਦੇ ਯਤਨ ਤੇਜ਼ ਕਰਨ ਲਈ ਸ਼੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ 27 ਜਨਵਰੀ ਤੱਕ ਦਾ ਸਮਾਂ ਐਸਜੀਪੀਸੀ ਨੇ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। 27 ਜਨਵਰੀ ਤੱਕ ਅਗਰ ਕੋਈ ਫੈਸਲਾ ਨਹੀਂ ਹੁੰਦਾ ਤਾਂ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਜਿਹੜੀ ਪਟੀਸ਼ਨ ਪਾਈ ਗਈ ਸੀ। ਉਸ ਦੇ ਉੱਪਰ ਗੰਭੀਰਤਾ ਨਾਲ ਵਿਚਾਰ ਕਰਕੇ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਨੂੰ ਰਿਪੋਰਟ ਪੇਸ਼ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।

  • पंजाबः 2 गुटों में हुई खूनी झड़प, किया तेजधार हथियारों से हमला, देखें वीडियो

    अबोहरः गांव बहाववाला में आज सुबह खेत किनारे लगने वाली करंट वाली तार को लेकर दो पक्ष आपस में खूनी झड़प हो गई। इस दौरान दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक दूसरे पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में 6 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित बलविंदर कौर पत्नी शिवराज ने बताया कि उनके नजदीकी रिश्तेदार व पड़ोसी के साथ उनका विवाद हुआ है। पीड़ित ने कहा कि उन्होनें खेत में पशुओं को रोकने के लिए करंट वाली तार लगा रखी है, लेकिन वह उन पर आरोप लगाते हैं कि हम लोग उनकी करंट वाली तार को उखाड़ देते हैं।

    इसी रंजिश के चलते आज उसका बेटा सुपनप्रीत जब स्कूल जा रहा था तो पडोसियों ने उसे रास्ते में घेरकर उस पर हमला बोल दिया। जब वह और उसका देवर उसे बचाने के लिए गए तो उक्त पडोसियों ने उन पर भी तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। इसी मामले में घायल दूसरे पक्ष की जसविंदर कौर पत्नी भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि हमारे खेत से गुजरते खाले का पुराना विवाद चल रहा है। इसी रंजिश के चलते पहले पक्ष के लोगों ने आज उसके बेटे जीत सिंह से मारपीट शुरू कर दी। जब वह और उनका रिश्तेदार लखविंदर सिंह उसे बचाने गया तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर घायल कर दिया। हादसे में घायल सभी को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

  • 15 भारतीय क्रू मेंबर सवार जहाज MV LILA NORFOLK हुआ हाइजैक

    नई दिल्लीः सोमालिया के पास एक जहाज को हाइजैक कर लिया गया है, जिसमें 15 भारतीय क्रू मेंबर सवार हैं। ‘एमवी लीला नॉरफॉक’ नाम के इस जहाज को सोमालिया की समुद्री सीमा के पास हाइजैक किया गया है। हाइजैकिंग की जानकारी मिलने के बाद भारतीय नौसेना एक्टिव हो गई है। नौसेना ने अपना एक युद्धपोत आईएनएस चेन्नई किडनैप किए गए जहाज की तरफ रवाना कर दिया है। नौसेना का कहना है कि हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। भारतीय नौसेना के अधिकारियों के मुताबिक किडनैप किए गए जहाज ‘एमवी लीला नॉरफॉक’ की तलाशी के लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसके किडनैप होने के बारे में वीरवार शाम को जानकारी मिली। सोमालिया के तट के पास अगवा किए गए इस जहाज पर लाइबेरिया का झंडा लगा है।

    भारतीय नौसेना के विमान जहाज पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। क्रू मेंबर के साथ कम्युनिकेशन स्थापित कर लिया गया है। सभी क्रू मेंबर जहाज के अंदर सुरक्षित हैं। सोमालिया के पास किसी जहाज के हाईजैक होने की घटना नई नहीं है। हाल ही में सोमालिया में समुद्री लुटेरों ने अरब सागर में माल्टा के जहाज MV रुएन को हाईजैक कर लिया था। इस घटना की जानकारी मिलते ही भारतीय नौसेना तुरंत एक्टिव हो गई थी। आननफानन में नेवी की ओर से एक युद्धपोत और समुद्री गश्ती विमान को अरब सागर भेजा गया था, जिसके बाद भारतीय नौसेना ने जहाज को रेस्क्यू करा लिया था।

    माल्टा का जहाज कोरिया से तुर्की जा रहा था। इसी दौरान सोमालिया के समुद्री लुटेरों ने उस पर अटैक कर दिया था। भारतीय नेवी की ओर से भेजे गए विमान ने 15 दिसंबर 2023 की सुबह हाईजैक हुए जहाज के ऊपर से उड़ान भरी थी। दरअसल, नौसेना के समुद्री गश्ती विमान और अदान की खाड़ी में एंटी पायरेसी पेट्रोल को माल्टा के जहाज MV रुएन की ओर से एक अलर्ट मिला था। इसका पता लगते ही वहां तुरंत सहायता भेजी गई। अधिकारियों ने कहा था कि जहाज को हाईजैक करने की सूचना मिलते ही नौसेना ने घटना क्षेत्र में अपनी सहायता भेजी।

    नौसेना ने कहा था कि हमारे विमान ने माल्टा के जहाज के ऊपर से फ्लाई किया। साथ ही हर गतिविधि पर नजर रखी गई। भारतीय नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय नौसेना ने अपने नौसैनिक समुद्री गश्ती विमान को क्षेत्र में निगरानी करने और अपने युद्धपोत को MV रुएन का पता लगाने और सहायता करने के लिए अदन की खाड़ी में एंटी पायरेसी पैट्रोल (समुद्री डकैती विरोधी गश्त) पर भेज दिया।

  • पंजाबः पुलिस की गाड़ियों में भी लगेंगे कैमरे, देखें वीडियो

    लुधियाना : पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल के आदेशों पर ट्रैफिक पुलिस के साथ-साथ पीसीआर गाड़ियों पर कैमरे लगाए गए है। बता दें कि शहर में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पहले भी पुलिस गाड़ियों की छतों पर कैमरे लगाए जा चुके है। इस संबंध में डीसीपी ट्रैफिक विरिंदर बराड़ ने कहा कि इन कैमरों के जरिए लोकेशन पर गए सभी पुलिसकर्मियों और लोगों की रिकॉर्डिंग होगी और उनके व्यवहार के बारे में भी पता चलेगा।

    उन्होंने यह भी बताया कि सात दिनों का डेटा रिकॉर्ड होगा , जो आडियो और वीडियो दोनों रिकॉर्ड करेगा।

  • जालंधरः DSP मर्डर केस के आरोपी को मेडिकल के लिए लाई पुलिस, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: अर्जुन अवार्डी डीएसपी दलबीर सिंह के मर्डर केस के आरोपी ऑटो चालक विजय कुमार को आज पुलिस सिविल अस्पताल लेकर आई। जहां उसका मेडिकल करवाया गया। इसके बाद आज आरोपी विजय कुमार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें कि बीते दिन पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया था कि डीएसपी दलबीर सिंह की गोली मारकर हत्या हुई थी। इस मामले में पुलिस ने ऑटो चालक विजय कुमार निवासी लांबड़ा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सरकारी पिस्टल बरामद की।

    पुलिस ने बताया कि आरोपी और डीएसपी दलबीर ने मामे के ढाबे पर शराब पी थी। जिसके बाद डीएसपी का उसके साथ घर छोड़कर आने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान ऑटो चालक पर थप्पड़ मारने के बाद आरोपी गुस्से में आ गया और उसने सरकारी पिस्टल से उस पर हमला कर दिया। इस दौरान डीएसपी के माथे पर गोली लगने से उनकी मौत हो गई।

  • पंजाबः 5वीं कक्षा की बच्चियों के साथ टीचर ने की अश्लील हरकत, मामला दर्ज कर छापेमारी जारी, देखें वीडियो

    अमृतसरः मजीठा के एक सरकारी स्कूल में एक शिक्षक द्वारा 5वीं कक्षा की तीन छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी 2 बेटियां सरकारी प्राथमिक विद्यालय में पढ़ती हैं। मजीठा उपमंडल के एक सरकारी स्कूल में एक शिक्षक द्वारा प्राथमिक कक्षाओं में पढ़ने वाली 3 नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करने का मामला दर्ज किया गया है और टीचर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को जब स्कूल खुला तो एक बच्ची की मां ने उसे डांटा कि वह स्कूल जाने के लिए तैयार क्यों नहीं है, तो बच्ची ने रोते हुए टीचर के खराब व्यवहार के बारे में बताया। थाना प्रभारी मजीठा अमलोक सिंह ने बताया कि टीचर के खिलाफ धारा 354, 354 ए आईपीसी और पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया की टीचर फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।