Blog

  • वर्ल्ड कप मैच में आज भारत का सामना होगा न्यूजीलैंड से

    वर्ल्ड कप मैच में आज भारत का सामना होगा न्यूजीलैंड से

    धर्मशाला : अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में रविवार को भारत-न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मैच खेला जाना है। इस आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में दोनों ही टीमों ने एक भी मैच नहीं हारा है। रविवार को दोपहर बाद 2 बजे खेला जाएगा। मैच देखने आने वाले दर्शकों की एंट्री दोपहर 12 बजे शुरू हो जाएगी। इस मैच का क्रेज क्रिकेट प्रेमियों में इतना है कि मैच की सभी टिकटें ऑनलाइन ही सोल्ड आऊट हो गई हैं जबकि ऑफलाइन काऊंटर पर मैच की टिकट क्रिकेट प्रेमियों को नहीं मिली हैं। मैच देखने के लिए बाहरी राज्यों से क्रिकेट प्रेमी शनिवार को ही पहुंचना शुरू हो गए थे। वहीं न्यूजीलैंड के प्रशंसक भी धर्मशाला पहुंचे हैं।

    मैच में भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए विभिन्न वैंडर भी शनिवार को धर्मशाला पहुंच गए। इतना ही नहीं, इंडिया की जर्सी बेचने वालों ने तो शनिवार को ही इन्हें बेचने के लिए स्टेडियम रोड पर अपना डेरा जमा लिया। मैच से पहले न्यूजीलैंड की टीम ने शनिवार दोपहर बाद 2 से शाम 5 बजे तक स्टेडियम में अभ्यास किया। वहीं भारत के खिलाड़ियों ने शाम 6 से रात 9 बजे तक स्टेडियम में प्रैक्टिस की। अपने स्टार खिलाड़ियों की झलक पाने के लिए उनके प्रशंसक स्टेडियम गेट के बाहर भी एकत्रित हुए थे। 

  • इस इलाके में डबल मर्डर, होटल मालिक सहित 8 वर्षीय बेटे का भी काटा गला 

    इस इलाके में डबल मर्डर, होटल मालिक सहित 8 वर्षीय बेटे का भी काटा गला 

    नई दिल्लीः पहाड़गंज इलाके में 35 साल के होटल मालिक और उसके 8 साल बेटे की घर के अंदर गला रेतकर हत्या कर दी गई। पीड़ित अनुज की पत्नी जब दोपहर को घर लौटी तो उन्हें पति और बेटे रौनक की लाश मिली। पुलिस के मुताबिक, पिता-पुत्र के शव उस इमारत की पहली मंजिल पर पाए गए जहां अनुज अपने परिवार के साथ रहता था। दोनों का गला काटा गया था और उनके शरीर पर चाकू के कई घाव थे। शव बिस्तर पर पड़ा था। आशंका है कि अनुज और उनके बेटे पर सोते समय हमला किया गया।

    शुरुआती जांच से पता चलता है कि मुख्य संदिग्ध होटल का नौकर है, जिसे हाल ही में अनुज ने काम पर रखा था। वह फिलहाल फरार है। साथ ही, घर से कई कीमती सामान गायब हैं, जिससे पुलिस लूट की आशंका जता रही है। पुलिस के मुताबिक, अनुज ने हाल ही में द्वारका में एक घर खरीदा था, जहां वह अक्सर जाता था। शुक्रवार को अनुज, उनकी मां, पत्नी और दो बच्चे कुछ पूजा-अर्चना के लिए अपने नए घर गए थे। अनुज और उनका बेटा पुराने घर लौट आए, जहां उनकी हत्या कर दी गई।

    अनुज की पत्नी के मुताबिक, वह जिस घर में रहती है उसमें नीचे ढाबा है और ऊपर उनका परिवार रहता है। जब वह अपने नए घर से लौटी तो ढाबे का शटर अंदर से बंद था। पत्नी ने काफी देर तक शटर खटखटाया जब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो पड़ोस से सीढ़ी लेकर पहली मंजिल के कमरे में गई। जहां कमरे में उसके पति और बेटे का शव पड़ा था।

  • पंजाब : जेल प्रशासन को बड़ी कामयाबी, भारी मात्रा में सामान बरामद, देखें वीडियो 

    पंजाब : जेल प्रशासन को बड़ी कामयाबी, भारी मात्रा में सामान बरामद, देखें वीडियो 

    फिरोजपुर: केंद्रीय जेल से जेल प्रशासन के द्वारा तलाशी के दौरान जेल के बाहर से फेके गए 11 पैकेट थ्रो को बरामद कर जब उन पैकेटो को खोला गया तो  116 पुड़िया जर्दा, 7 पैकेट चैनी खैनी , 14 मंडल बिडिया, तीन लाइटर, दो डबिया सिगरट और अलग-अलग बियर को से तलाशी लेने के बाद दो मोबाइल फोन बरामद किया। जेल प्रशासन की तरफ से कार्रवाई करने के लिए थाना सिटी को पत्र भेजा गया। जिसके आधार पर वहीं थाना सिटी में एक हवालाती और नाम मालूम व्यक्तियों पर अलग-अलग मामलों में मामला दर्ज किया गया।

  • जालंधरः अज्ञात ट्रक की चपेट में आया व्यक्ति हुई मौत

    जालंधरः अज्ञात ट्रक की चपेट में आया व्यक्ति हुई मौत

    400 मीटर तक घसीटते ले गया ट्रक

    जालंधर, ENS:  ट्रांसपोर्ट नगर के पास अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई मृतक की पहचान अनिल कुमार पुत्र मानिक चंद निवासी बनबन की करार बिहार हाल निवासी पठानकोट चौक के रूप में हुई है बताया जा रहा है मृतक ट्रांसपोर्ट नगर से पठानकोट चौकी तरफ आ रहा था तो जैसे ही वह ट्रांसपोर्ट नगर के पास पहुंचा तो ट्रक ट्रक की चपेट में आ गया हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया लोगों ने उसका पीछा भी किया लेकिन वह भागने में कामयाब हो गया वहां मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रक की टक्कर के बाद मृतक सड़क पर गिर गया और ट्रक चालक उसे 400 मीटर तक घसीटते ले गया लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना मिलने पर थाना के लिए नंबर 8 की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया और पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की फोटेज कंगाल कर मामले की जांच शुरू कर दी।

  • ਜਲੰਧਰ : ਡਾਕਖਾਨੇ ਚ ਹੋਈ ਧੋਖਾਦੜੀ ਮਾਮਲੇ ਚ ਆਰੋਪੀ ਗਿਰਫਤਾਰ

    ਜਲੰਧਰ : ਡਾਕਖਾਨੇ ਚ ਹੋਈ ਧੋਖਾਦੜੀ ਮਾਮਲੇ ਚ ਆਰੋਪੀ ਗਿਰਫਤਾਰ

    ਜਲੰਧਰ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਚਰਚਿਤ ਮਾਡਲ ਟਾਊਨ ਡਾਕਖਾਨੇ ਵਿੱਚ ਹੋਏ ਧੋਖਾਧੜੀ ਕੇਸ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਇੱਕ ਆਰੋਪੀ ਨੂੰ ਗਿਰਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਸੂਤਰਾਂ ਤੋਂ ਮਿਲੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਮੁਤਾਬਕ ਪੁਲਿਸ ਨੇ 20 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੇ ਧੋਖਾਧੜੀ ਠੱਗੀ ਕੇਸ ਵਿੱਚ ਵਿਨੀਤ ਗੁਪਤਾ ਨਾ ਦੇ ਸ਼ਖਸ ਨੂੰ ਗਿਰਫਤਾਰ ਉਸਦੇ ਘਰੋਂ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਥਾਣਾ ਛੇ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕੱਲ ਇੱਕ ਐਫਆਈਆਰ ਦਰਜ ਕੀਤੀ ਸੀ ਜਿਸ ਵਿੱਚ 20 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੀ ਧੋਖਾਧੜੀ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਆਰੋਪੀ ਵਿਨੀਤ ਗੁਪਤਾ ਦੇ ਖਿਲਾਫ 419,420,511,465,467,468 ਅਤੇ 471 ਦੇ ਤਹਿਤ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਸੀ। ਸੂਤਰਾਂ ਦੇ ਮੁਤਾਬਿਕ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਵਿਨੀਤ ਗੁਪਤਾ ਨੂੰ ਅੱਜ ਸਵੇਰੇ ਹੀ ਉਸਦੇ ਘਰੋਂ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰਕੇ ਥਾਣੇ ਲੈ ਆਈ ਹੈ। ਸੂਤਰ ਇਹ ਵੀ ਦੱਸਦੇ ਹਨ ਕਿ ਵਿਨੀਤ ਗੁਪਤਾ ਦੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰੀ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਥਾਣੇ ਵਿੱਚ ਉਸ ਨੂੰ ਛੁਡਵਾਉਣ ਲਈ ਕਈ ਲੋਕ ਪਹੁੰਚੇ ਹਨ।ਸੂਤਰ ਦੱਸਦੇ ਹਨ ਥਾਣਾ 6 ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਵਨੀਤ ਗੁਪਤਾ ਦੀ ਗਿਰਫਤਾਰੀ ਕਰ ਉਸਨੂੰ ਥਾਣੇ ਲੇ ਆਈ ਹੈ ਅਤੇ ਕੱਲ ਉਸ ਨੂੰ ਕੋਟ ਵਿੱਚ ਪੇਸ਼ ਕੀਤਾ ਜਾਏਗਾ।

  • सुबह सुबह लगे भूकंप के झटके, दिल्ली-NCR तक हलचल

    सुबह सुबह लगे भूकंप के झटके, दिल्ली-NCR तक हलचल

    भारत-नेपाल की सीमा एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए हैं। नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र का कहना है कि आज सुबह नेपाल में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया था।अभी तक भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं आयी है। बता दें कि 7 अक्टूबर को भी नेपाल में भूकंप के झटके लगे थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई थी।

    यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने कहना कि भूकंप 13 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप के कारण किसी की मौत की भी कोई रिपोर्ट नहीं है। झटका बागमती और गंडकी प्रांत के अन्य जिलों में भी महसूस किया गया था। भूकंप के झटके दिल्ली-NCR क्षेत्र में भी महसूस किए गए। नेपाल सरकार की आपदा-पश्चात आवश्यकताओं के आकलन (पीडीएनए) रिपोर्ट के अनुसार, नेपाल दुनिया का 11वां सबसे अधिक भूकंप-प्रवण देश है।

    नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में आए गए भूकंप की तीव्रता 3.1 थी। भूकंप के झटके शाम 4 के करीब महसूस किए गए थे। भूकंप का केंद्र हरियाणा के फरीदाबाद में बताया जा रहा था। रविवार को छुट्टी होने की वजह से लोग अपने घरों में ही थे, लेकिन जैसे ही धरती हिली, लोग बाहर की ओर भागे। बता दें कि इस साल जनवरी से अब तक कई बार भूकंप दर्ज किया जा चुका है।

  • आज का राशिफल, 22 अक्टूबर 2023

    आज का राशिफल, 22 अक्टूबर 2023

    आज आश्विन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और रविवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज शाम 7 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। आज शारदीय नवरात्र का आठवां दिन है। आठवें दिन मां महागौकी की पूजा का विधान है। साथ ही आज रात 9 बजकर 52 मिनट तक धृति योग रहेगा। इसके अलावा आज शाम 6 बजकर 44 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 22 अक्टूबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

    मेष राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी व्यक्ति के अंदर छिपे हुनर को पहचानने में मदद करेंगे। आज आपको करियर में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही लोगों के बीच आपकी प्रशंसा होगी। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते है तो घर का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपको कोई ऐसी बात पता लग सकती है, जिससे आपको खुशी महसूस होगी। किसी मित्र की सहायता करेंगे, दोस्ती और मजबूत होगी। माता महागौरी के सामने घी का दीपक जलाएं, धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी।

    वृष राशि: आज किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। आज आप लोगों की बातों पर ध्यान नहीं देंगे। काम पर पूरा फोकस करेंगे, आपको जल्द ही कुछ ऐसे रिजल्ट प्राप्त होंगे जिसका लोगों को बिलकुल भी उम्मीद नहीं थी। जो लोग टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आज आपको किसी बड़ी कंपनी से पार्टनरशिप करने का मौका मिलेगा, जिससे आपको ज्यादा से ज्यादा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी आज आपसे प्रसन्न रहेंगे। मां दुर्गा की आरती करें, घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

    मिथुन राशि: आज का दिन खुशियां देने वाला साबित होगा। बच्चे आज अपनी पढ़ाई का शेड्यूल बदलेंगे, पढ़ने में मन लगा रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कुछ नया सीखने का अवसर मिलेंगा। नौकरी कर रहे लोगों का आज प्रमोशन के योग बन रहे हैं। महिलाओं को आज ऑफिस मे वर्कलोड कम रहेगा, जिससे आप अपने वर्क कों टाइमली पूरा कर लेंगी। जल में कुछ दाने चावल के डालकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दें, स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

    कर्क राशि: आज आपका दिन मिला जुला रहने वाला है। आज किसी अनजान व्यक्ति पर ज्यादा भरोसा ना करें। छात्रों को पढ़ाई में आज और ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी, अच्छा रिजल्ट देखने कों मिलेगा। जो लोग कपड़े के व्यापार से जुड़े हैं, उनके काम की गति बढेगी। माता महागौरी की कृपा से दाम्पत्य जीवन में चल रही समस्यायें समाप्त होगी। आज दूसरों के मामलों में अपनी राय रखने से आपको बचना चाहिए। माता को पुये का भोग लगायें, कारोबार में आ रही रुकावटें दूर होंगी।

    सिंह राशि: आज का दिन आपके खास रहने वाला है। आज आपको भाग्य का साथ मिलता रहेगा। आज आप खुद को आर्थिक रुप से मजबूत बनाने की योजना बनाएंगे। वकीलों को आज किसी पुराने मुददे पर बड़े कानूनी सलाहकार की मदद मिलेगी, साथ ही नये क्लाइंट्स से मुलाकात होगी। जीवनसाथी पर पूरा विश्वास बनायें रखे, रिश्तो में मजबूती आएगी। घुटनों से संबंधित समस्याओं से आज आपको छुटकारा मिलेगा। मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें, विवाह में आ रही रुकावटें दूर होंगी।

    कन्या राशि: आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज खुद को साबित करने के कई मौके मिलेंगे। ऑफिस में हर कोई आपके कार्यो से प्रभावित होगा। आज आपके घर आपसे मिलने कोई रिश्तेदार आयेंगे। आज उनके साथ अलग अलग व्यंजनों का आनंद उठाएंगे। आज आप जीवनसाथी को कोई ज्वेलरी उपहार देंगे, जिससे आपके रिश्तें बेहतर होंगे। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस से जुड़ी हैं, उनके लिए आज लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। मां दुर्गा को लाल पुष्प अर्पित करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

    तुला राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कुछ जरूरी कार्यों की वजह से आज आपको ऑफिस में देर तक रुकना पड़ेगा। व्यर्थ की भाग दौड़ से बचें, अपने समय का सही उपयोग करने से आपको अच्छा फल मिलेगा। आज परिवार का माहौल अच्छा बना रहेगा। आध्यात्मिकता की ओर आपका रुझान हो सकता है। आज उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे। अगर आप कही पैसा निवेश करना चाहते है तो आज का दिन अच्छा है। घर के साथ किसी बात को लेकर बातचीत करेंगे। आईटी के क्षेत्र से जुड़े छात्रों को जॉब का ऑफर मिलेगा। मां दुर्गा को हलवे का भोग लगायें, जीवन में समृद्धि बनी रहगी।

    वृश्चिक राशि: आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप छोटी-छोटी बातों में खुशी तलाशने की कोशिश करेंगे। विरोधी आज आपके सामने दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे। इस राशि के बच्चे स्कूल का होमवर्क पूरा करने में किसी की मदद लेंगे। करियर को बेहतर बनाने में आपको गुरु का सहयोग प्राप्त होगा, आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। घर के बड़े आज आपको बेहतरीन सुझाव देंगे। लवमेट कहीं घूमने जायेंगे। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

    धनु राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद मिलेगी। साथ ही लेनदेन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरुरत है। दुकानदारों को आज उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होने वाला है। आज आप जिस भी काम में हाथ लगायेंगे, वो जरुर सफल होगा। छात्रों को आज कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। आज आपको बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होगा। कोर्ट सम्बन्धी समस्याओं का समाधान निकलेगा। माता के दर्शन करें, भाई का साथ बना रहेगा।

    मकर राशि: आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज का दिन कार्यों में सफलता दिलाने वाला होगा। आज आपको ज्यादा भावुक होने से बचना चाहिए। जीवनसाथी आज आपकी बातों को समझने की कोशिश करेंगे। आज बड़े:बुजुर्ग की मदद करने से आपको अच्छा महसूस होगा। रिश्तेदारों में आपकी तारीफ होगी। आज आपको अपनी मनपसंद चीज मिल सकती है। आज आप कठिन परिस्थितियों में भी सटीक फैसले लेंगे। जो लोग सोने-चांदी के व्यापार से जुड़े हैं, उनके काम की गति बढ़ेगी। धर्म स्थल पर घी का दान करें, पारिवारिक रिश्ते और मजबूत होंगे।

    कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। धन से जुड़ी चिंताएं छूमंतर हो जाएगी। साथ ही कहीं रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। आज कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। आज आप खुद को गर्व से भरा महसूस करेंगे। आपको अपने जीवनसाथी से कोई अच्छी खबर मिलेगी। वेब डिजाइनिग का काम करने को कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लगेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज किसी सामाजिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा। जरूरतमंद को वस्त्र दें, जीवन में खुशहाली आएगी।

    मीन राशि: आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक परेशानियों का हल निकलेगा, कोई दोस्त आपकी मदद करेगा। शाम को आप घर के साथ मिलकर अच्छा समय बिताएंगे। व्यापार के प्रति आज की गई कोशिशें, भविष्य में रंग लायेंगी। सेहत के मामले में भी सब कुछ अच्छा रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें छात्रों को आज कोई शुभ समाचार मिलेगा। मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें, लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

  • जालंधर: सरेआम मनचलों ने की जबरन लड़कियों को कार में बैठाने की कोशिश, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर: सरेआम मनचलों ने की जबरन लड़कियों को कार में बैठाने की कोशिश, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देर रात रविदास चौक पर लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि श्री गुरु रविदास चौक पर गाड़ी सवार युवक ने लड़की से छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है इस दौरान विरोध करने पर लड़कियों को बीच रोड पर मनचलों ने पीटा है। पीड़ित लड़कियों के मुताबिक पीपीआर मार्केट से जब दोनों लड़कियां अपने स्कूटी से निकली तो उनके पीछे एक कार लग गई।

    कार में बैठे लड़के उनके बारे में गलत बातें कर रहे थे। इस दौरान लड़कियों ने पुलिस हेल्प लाइन पर फोन किया। लड़कियों ने स्कूटी भगाकर श्री गुरु रविदास चौक पहुंची तो पीछे कार चालक लड़के ने उन्हें आगे से रोक लिया। कार से उतर कर लड़के ने लड़की को अपनी कार में बैठाना चाहा। इतने में दूसरी लड़की ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस दौरान लोग इकट्ठा हो गए

    लेकिन ऐन मौके पर लोगों ने युवक को दबोच लिया गया। बीच सड़क हंगामा खड़ा हो गया, जब कुछ लोगों द्वा्रा युवतियों का पीछा कर रहे लड़कों को पकड़ लिया गया। घटना श्री गुरु रविदास चौक की बताई जा रही है।

    जहां पर एक युवक लड़की से छेड़छाड़ कर रहा था लेकिन ऐन मौके पर लोगों ने युवक को दबोच लिया तथा पुलिस के हवाले कर दिया गया। गुरु रविदास चौक पर कुछ युवकों को दबोच लिया गया। लोगों ने युवक को पकड़ कर पी.सी.आर. टीम के हवाले कर दिया गया। लेकिन बाद में युवक मौके का फायदा उठाकर पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया। 

  • जालंधरः अलग अलग मामलो में दो गिरफ्तार, एक किलो 500 ग्राम अफीम बरामद, देखें वीडियो

    जालंधरः अलग अलग मामलो में दो गिरफ्तार, एक किलो 500 ग्राम अफीम बरामद, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सीआईए स्टाफ की पुलिस टीम ने राजा गार्डन के पास नाकेबंदी के दौरान एक युवक को एक किलो 500 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बलजिंदर सिंह उर्फ बरजीन निवासी राज नगर के रूप में हुई है।

    सीआईए स्टाफ की टीम नाकेबंदी के दौरान राजा गार्डन के पास मौजूद थे, जहां उन्हें कपूरथला साइड की तरफ से मोटरसाइकिल सवार युवक आता हुआ दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर पीछे भागने की कोशिश करने लगा तो नाके पर मौजूद पुलिस मुलाजिमों ने रोककर तलाशी ली और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक किलो 500 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    इसी तरह थाना 1 की पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट चल रहे बांछित भगोड़ा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान सूरज बहादुर निवासी आंनद नगर मक़सूदा के रूप में हुई है। थाना प्रवारी सुखवीर सिंह ने बताया कि 10 अप्रैल 2019 को थाना एक में मुकदमा नंबर 44 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया था, जिसमे अदालत ने आरोपी सूरज को 08 फरबरी 2022 को भगोड़ा करार कर दिया था, जिसे गुप्त सूचना के आधार पर उनकी टीम के एएसआई जसविंदर सिंह गिरफ्तार कर लिया है।

  • जालंधरः भाना ग्रुप के साथी राजा पहाड़िया देसी पिस्तौल का साथ गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधरः भाना ग्रुप के साथी राजा पहाड़िया देसी पिस्तौल का साथ गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सीआईए स्टाफ की पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से देसी पिस्तौल बरामद की है। भाना ग्रुप के साथी राज कुमार उर्फ राजा पहाड़िया निवासी न्यू मॉडल हाउस को पुलिस ने माता रानी चौंक के पास से देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस जाच में सामने आया कि आरोपी शहर में बारदात करने की फ़िराक में था, जिसके बाद सीआईए स्टाफ की टीम ने ट्रैप लगाकर आरोपी को बारदात से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। 

    डीसीपी हरविंदर सिंह विर्क और एसीपी परमजीत सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ के प्रवारी हरिंदर सिंह टीम सहित नाकेबंदी के दौरान माता रानी चौंक के पास के पास मौजूद थे, जहां गुप्त सूचना मिली कि भाना ग्रुप का साथी राजा पहाड़िया जेल से बाहर आया है और वह बारदात को अंजाम देने कि फ़िराक में है, जिसके बाद सीआईए स्टाफ की पुलिस ने आरोपी को दबोच कर उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल बरामद कर आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जाँच शरू कर दी है। 

    डीसीपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि गैंगस्टर राजा पहाड़िया के खिलाफ जालंधर सहित नई दिल्ली और अमृतसर में भी आर्म्स एक्ट, हत्या, हत्या की कोशिश, अपहरण सहित 10 मामले दर्ज हैं। बता दें कि राजा पहाड़िया पंजाब, हरियाणा और हिमाचल का एक नामी गैंगस्टर है। जो कि पंजाब के गई गैंग के मेंबर ऑपरेट करता और उन्हें हथियार सहित अन्य सामान मुहैया करवाता था।

    पुलिस मुख्य तौर पर वारदात को लेकर पूछताछ करेगी। जिससे पता चल सके कि उक्त आरोपी शहर में किस वारदात को अंजाम देने आया हुआ था। बता दें कि गिरफ्तार किया गया आरोपी राज कुमार उर्फ राजा पहाड़िया निवासी गांव मदोल जला, जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश (हाल निवासी न्यू माडल हाउस) के खिलाफ थाना भार्गव कैंप में केस दर्ज किया गया है।