Blog

  • जालंधरः सदिंग्ध परिस्थितियों में दंपति ने की जीवनलीला समाप्त, जांच में जुटी पुलिस

    जालंधरः सदिंग्ध परिस्थितियों में दंपति ने की जीवनलीला समाप्त, जांच में जुटी पुलिस

    जालंधर/हर्ष कुमार: थाना मकसूदां के अंतर्गत आते हरगोविंद नगर में संदिग्ध हालातों में प्रवासी परिवार के पति पत्नी ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। जानकारी के अनुसार थाना मकसूदां के अंतर्गत आते न्यू हरगोविंद नगर की घटना है। मृतकों की पहचान हरविंदर यादव और पूजा के रूप में हुई है।

    जानकारी देते एसएचओ मकसूदां ने बताया कि मृतकों के रिश्तेदार हरिंदर ने जानकारी देते बताया कि जब उसने रोशनदान की जाली तोड़कर दरवाजा खोला तो देखा कि दोनों ने आत्महत्या कर ली है। कमरे के अंदर हरविंदर यादव की लाश लटक रही थी और बेड पर पूजा की लाश पड़ी थी। पता चला है कि दोनों ने करीब 6 साल पहले लव मैरिज हुई थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने पति-पत्नी के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में भेज दिया है।

  • पॉश इलाके में 25 फीट नीचे धंसी सड़क

    पॉश इलाके में 25 फीट नीचे धंसी सड़क

    लखनऊ- लखनऊ की सड़कों की हालत आमतौर पर तब चर्चा के केंद्र में आती हैं जब जगह-जगह बारिश की वजह से जलभराव और सड़कों पर बने गड्ढों के कारण हादसे होते हैं लेकिन सोमवार को शहर के सबसे पॉश इलाके माने जाने वाले विकास नगर के लोहिया नगर वार्ड की एक सड़क धंस गई। सड़क में करीब 25 फीट का गड्ढा हो गया।

    सूचना मिलने पर पर पहुंची पुलिस ने आसपास बैरीकेडिंग लगा दिए है पर समय-समय पर होने वाली इन घटनाओं से पता चलता है कि निर्माण कार्य कितना खोखला किया गया है। अच्छी बात रही कि यहां किसी को जान माल की क्षति नहीं हुई है।

  • पंजाबः STF ने 16.7 करोड़ रुपए की हेरोइन सहित 3 को किया गिरफ्तार

    पंजाबः STF ने 16.7 करोड़ रुपए की हेरोइन सहित 3 को किया गिरफ्तार

    लुधियानाः एसटीएफ ने नशे के खिलाफ की कार्रवाई में 3 आरोपियों को गिरफ्तार करके भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की है। एसटीएफ की पुलिस ने आरोपियों से 16 करोड़ 70 लाख रुपए की हेरोइन बरामद की है। काबू किए गए आरोपियों की पहचान मनमिंदर सिंह, विकास और गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। 

    एसटीएफ लुधियाना रेंज के एआईजी स्नेहदीप शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर लाडोवाल के पास नाकाबंदी के दौरान एक कार सवार को रोक कर तीनों आरोपियों की तलाशी ली गई तो उनकी कार की चालक सीट के नीचे से 3 किलो 340 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

    आरोपी विकास गुप्ता ने बताया कि उसकी मोहल्ला प्रीत नगर में किराने की दुकान है। वह करीब 7 से 8 वर्षों से हेरोइन बेचने का धंधा करता है। आरोपी के खिलाफ पहले भी 4 मामले एनडीपीएस एक्ट के दर्ज हैं। इन मामलों में आरोपी सजा भी भुगत चुका है। वहीं गुरप्रीत सिंह टैक्सी चालक है। उसके ऊपर लड़ाई-झगड़े के केस दर्ज हैं। जबकि आरोपी मनमिंदर सिंह भी टैक्सी चालक है। यह तीनों युवक खुद भी हेरोइन का सेवन करने के आदी हैं। अब पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये आरोपी ड्रग्स कहां से लाते थे और कहां सप्लाई करते थे।

  • दर्दनाक घटनाः 14 वर्षीय लड़की ने बहन का किया कत्ल

    दर्दनाक घटनाः 14 वर्षीय लड़की ने बहन का किया कत्ल

    मुंबई: महाराष्ट्र के जालना जिले में सोमवार सुबह पांच साल की मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसका शव चाचा के घर में बने बाथरुम में मिला। हत्या का आरोप चाचा की ही 14 साल की बेटी पर लगा है। पुलिस ने कथित तौर पर हत्या की आरोपित बहन को हिरासत में ले लिया और उसपर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वारदात, चौधरी नगर में हुई और मृतक बच्ची की पहचान ईश्वरी भोसले के रूप में हुई। ईश्वरी स्कूली शिक्षा के लिए अपने चाचा के साथ रहने आई थी।

    वारदात स्थल पर पहुंची पुलिस के मुताबिक, 112 पर फोन आया कि जालना शहर के चौधरी नगर इलाके में एक घर के बाथरूम में एक लड़की का गला काटा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बच्ची सुबह बाथरूम में मिली, उसकी गर्दन और बांहों पर धारदार हथियार से गहरे घाव थे। उसके चेहरे पर भी वार किया गया था। पुलिस के पहुंचने से पहले ही घायल बच्ची को संतकृपा अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। उधर, पुलिस तुरंत अस्पताल पहुंची।

    तालुका पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर संभाजी वडाटे के मुताबिक, वारदात स्थल पर पुलिस को एक उस्तरा बरामद हुआ। संभव है कि बच्ची की हत्या उसकी 14 वर्षीय चचेरी बहन ने की हो, जिसने बाथरुम का दरवाजा बंद कर पहले बच्ची के चेहरे और शरीर पर ब्लेड से वार किए। फिर गला काटा और खून को पानी से बहा दिया।

    ब्लेड को बाथरूम के बर्तन में रख दिया। उसके गले और हाथ में धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं। पुलिस ने बताया कि ईश्वरी और उसके चाचा की 14 साल की बेटी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। हम आगे की जांच कर रहे हैं।”

  • घर लौट रहे 2 भाइयों समेत 3 की मौत

    घर लौट रहे 2 भाइयों समेत 3 की मौत

    हरदोइ: यूपी के हरदोई इलाके से एक बड़ी खबर देखने को मिल रही है जहां तेज़ रफ्तार गाड़ी खाई मे गिरने से दो बाइयों समेत 3 लोगों की मोत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्ज़े में ले लिया है और हादसे की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार , एक तिलक समारोह से घर वापस लोटते समत यह हादसा हुआ, इस हादसे मे गाड़ी खाई में गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई और 3 गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गए।

    इस हादसे में पिंडारी गांब निवासी कुल 6 लोग सवार थे वहां वह शोभित का तिलक करने गए थे, बताते हैं कि तिलक के बाद सभी लोग टाटा सफारी ते वापस जा रहे थे, रास्ते में उनकी टाटा सफारी खाई मे जा गिरी और हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी के 3 लोग बुरी तरह से ज़ख्मी हो गए। पुलिस ने शवों को काबू मे लेकर उनका पोस्टमा्रटम कराया है, जबकि ज़ख्मी हुए लोगों का मेटिकल कालेज में इलाज चल रहा है।

  • जालंधरः सतनाम नगर गोलीकांड को लेकर DCP जगमोहन सिंह का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधरः सतनाम नगर गोलीकांड को लेकर DCP जगमोहन सिंह का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः सतनाम नगर में बीती रात हुए गोलीकांड में रविंदर उर्फ सोनू की मौत हो गई थी। इस घटना को लेकर डीसीपी जगमोहन शर्मा ने बताया कि उक्त आरोपी टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह औलख इस घटना में हो गया था। जिसका जौहल अस्पताल में उपचार चल रहा है।

    डीसीपी ने कहा गुरमीत सिंह औलख को अस्पताल से डिस्चार्ज मिलने के दौरान गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा घटना की सूचना मिलते ही एसीपी निर्मल सिंह और थाना रामामंडी के एसएचओ अजैब सिंह औजला घटना स्थल पर पहुंच गए थे। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी उनके पास आ गई है। जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ सूर्य एंकलेव थाने में 302 का मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है। 

  • पंजाबः दहेज मामले में ASI ने मांगी 5 हजार रुपए रिश्वत, विजीलेंस ने किया काबू

    पंजाबः दहेज मामले में ASI ने मांगी 5 हजार रुपए रिश्वत, विजीलेंस ने किया काबू

    लुधियानाः भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजीलेंस की टीम ने एएसआई को काबू किया है। विजिलेंस को सूचना मिली थी कि आरोपी एएसआई दहेज मामले में लड़की पक्ष से कोर्ट में चालान पेश करने के लिए 5 हजार रिश्वत मांग कर रहा है। मामले की सूचना मिलते ही विजिलेंस ने ट्रेप लगा एएसआई को रंगे हाथ काबू किया है।

    आरोपी पुलिस कर्मी की पहचान कुलविंदर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विजिलेंस ने 5 हजार के नोट पर कैमिकल लगाया था। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत ली तो आरोपी को काबू कर लिया गया। विजिलेंस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करके उसका मोबाइल फोन भी कब्जे में ले लिया है। आरोपी से आज पूछताछ होगी कि उसने और किन मामलों में रिश्वत ली है। आरोपी एएसआई कुलविंदर को कल अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा।

  • जालंधरः सतनाम नगर में सोनू की मौत को लेकर गैंगस्टर ने शेयर की पोस्ट 

    जालंधरः सतनाम नगर में सोनू की मौत को लेकर गैंगस्टर ने शेयर की पोस्ट 

    कहा- भाई जल्द ही बदला लिया जाएगा

    जालंधर, वरुण/हर्षः  सतनाम नगर रामामंडी में देर रात गोली चलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस मौत के बाद लॉरेंस बिश्नोई के नाम से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है। जिसमें कहा गया है कि तेरी मौत का बदला जल्द लिया जाएगा। बता  दें कि बीते दिन फायरिंग टैक्सी यूनियन के प्रधान की पड़ोसियों के बीच गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुई कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद शराब के नशे में टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह औलख ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग कर दी। इसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि गोराया से अपने दोस्त से मिलने बाउंसर की गोली लगने से मौत हो गई थी।

  • 3 साल की बच्ची को कुत्तों ने नोच-नोच कर मारा

    3 साल की बच्ची को कुत्तों ने नोच-नोच कर मारा

    हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में आवारा कुत्तों द्वारा 3 साल की मासूम को नोच-नोच कर मारने का मामला सामने आया है । सफाई कर्मचारी की 3 साल की बेटी आंगन में खेल रही थी। उसी समय आवारा कुत्ते उसे उठाकर ले गए। करीब सौ मीटर दूर नाले में ले जाकर कुत्तों ने बच्ची को नोच-नोच कर मार डाला।

    जिस समय कुत्ते बच्ची को उठाकर ले गए तो उसकी दादी वहां मौजूद थी। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग नाले तक पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। बच्ची की मौत हो चुकी थी। बच्ची का नाम किरण है। बच्ची की दादी ने बताया कि उसकी पोती को कुत्तों ने नोच-नोच कर मार डाला।

    परिजनों बच्ची को अस्पताल लेकर भी पहुंचे, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक बच्ची के परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा कुत्तों का कुछ किया जाए। वहीं स्थानीय की मानें तो इससे पहले भी आवारा कुत्ते झुग्गी में रहने वालों पर हमले कर चुके हैं । उन्होंंने प्रशासन से मांग की है कि इन आवारा कुत्तों को पकड़कर यहां से कहीं दूर ले जाया जाए ताकि यहां के लोग चैन से रह सके।

  • जालंधरः सतनाम नगर में गोली चलने की CCTV आई सामने, देखें वीडियो

    जालंधरः सतनाम नगर में गोली चलने की CCTV आई सामने, देखें वीडियो

    जालंधर, (वरुण/हर्ष): सतनाम नगर रामामंडी में देर रात गोली चलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। फायरिंग की यह घटना बीती रात 8ः30 बजे की है। फायरिंग टैक्सी यूनियन के प्रधान की पड़ोसियों के बीच गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुई कहासुनी के दौरान हो गई थी। जिसके बाद शराब के नशे में टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह औलख ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग कर दी। इसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि गोराया से अपने दोस्त से मिलने बाउंसर की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है।

    जानकारी के मुताबिक सतनाम नगर के रहने वाले बलजिंदर और टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह औलख के बीच गाड़ी खड़ी करने को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि गुरमीत सिंह ने फायरिंग कर दी। बलजिंदर से मिलने गोराया से उसका दोस्त अरविंदर बाउंसर आया हुआ था। बलजिंदर और गुरमीत के बीच  विवाद होने पर अरविंद बाउंसर उन्हें शांत करवाने लगा।

    शराब के नशे में धुत गुरमीत सिंह औलख ने विवाद खत्म करने की बजाय अपने घर से रिवॉल्वर लाकर फायरिंग कर दी। एक गोली अरविंदर के सीने में और दूसरी गोली बलजिंदर की मां कुलजीत कौर के टांग में लगी। दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए।  दोनों को इलाज के लिए रामामंडी के जोहल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अरविंदर को मृत घोषित कर दिया।