ਨਕੋਦਰ: ਦੋਨਾਂ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਆਏ ਦਿਨ ਲੋਟਾ ਖੋਹਾਂ ਅਤੇ ਚੋਰੀਆਂ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਵੱਧ ਰਹੀਆਂ ਹਨ ਇਸੇ ਤਹਿਤ ਥਾਣਾ ਨਕੋਦਰ ਅਧੀਨ ਆਉਂਦੇ ਪਿੰਡ ਸਰਾਏ ਖ਼ਾਮ (ਕੱਚੀ ਸਰਾਂ) ਨੇੜੇ ਗਿੱਲ ਖਾਨਪੁਰ ਢੱਡਾ ਦੇ ਪਿੰਡ ਵਿੱਚ ਸਥਿਤ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਿੰਘ ਸਭਾ ਸਾਹਿਬ ’ਚ ਦਾਖ਼ਲ ਹੋ ਕੇ ਚੋਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਗੋਲਕ ’ਚੋਂ ਪੈਸੇ ਚੋਰੀਂ ਕਰਨ ਦਾ ਸਮਾਚਾਰ ਪ੍ਰਾਪਤ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਵਾਪਰੀ ਸਾਰੀ ਘਟਨਾ ਉਥੇ ਲੱਗੇ ਸੀ.ਸੀ.ਟੀ.ਵੀ ਕੈਮਰੇ ’ਚ ਕੈਦ ਹੋ ਗਈ। ਕੈਮਰੇ ’ਚ ਵਿਖਾਈ ਦੇ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਦਾਖਲ ਹੋਣ ਲਈ ਉਸ ਨੌਜਵਾਨ ਨੇ ਇੱਕ ਖਿੜਕੀ ਦਾ ਸ਼ੀਸ਼ਾ ਤੋੜ ਕੇ ਅੰਦਰ ਦਾਖਲ ਹੋਇਆ ਪਹਿਲਾਂ ਗੋਲਕ ਵਿੱਚੋਂ ਪੈਸੇ ਕੱਢੇ ਅਤੇ ਫਿਰ ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਅੱਗਿਓਂ ਸ਼ਸਤਰ ਚੁੱਕ ਲਏ। ਜੋ ਕਿਰਪਾਨ ਉਹਨਾਂ ਚੁੱਕੀ ਸੀ ਉਹ ਉੱਥੇ ਹੀ ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਰੱਖ ਦਿੱਤੀ ਇਹ ਸਾਰੀ ਘਟਨਾ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਵਿੱਚ ਕੈਦ ਹੋ ਗਈ ਹੈ। ਇਸ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਗੁਰੂ ਘਰ ਦੇ ਗ੍ਰੰਥੀ ਗੁਰਨਾਮ ਸਿੰਘ, ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧਾਲੀਵਾਲ, ਸਰਪੰਚ ਬਲਵਿੰਦਰ ਕੌਰ, ਸੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਆਦਿ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਬੀਤੀ ਰਾਤ ਇਹ ਘਟਨਾ ਵਾਪਰੀ ਜਿਸ ਦਾ ਸਾਨੂੰ ਪਤਾ ਲੱਗਣ ਤੇ ਅਸੀ ਇਸ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਤੁਰੰਤ ਥਾਣਾ ਨਕੋਦਰ ਦੇ ਐੱਸ ਐਂਚ ਓ ਨੂੰ ਫੋਨ ਕਰਕੇ ਦਿੱਤੀ। ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਸਬ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਸੋਮ ਨਾਥ पंजाब में महिलाओं के लिए खुला ‘पहला’ शराब का ठेकाਦੀ ਟੀਮ ਨੇ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਦੀ ਮਦਦ ਨਾਲ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਫੁਟੇਜ ਲੈਂਣੇ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੇ ਹਨ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਅਗਲੀ ਕਾਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ।
Blog
-

पंजाबः कैबिनेट मीटिंग में सीएम मान ने लिए अहम फैसले, सड़क सुरक्षा बल को मिली हरी झंडी
चंडीगढ़ : सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की बहुमूल्य जान बचाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब मंत्रालय ने राज्य में ‘सड़क सुरक्षा बल’ के गठन को हरी झंडी दे दी है। इस संबंध में निर्णय आज दोपहर पंजाब सिविल सचिवालय में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक के दौरान लिया गया। मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने यह व्यक्त करते हुए कहा कि कैबिनेट ने इस बल को शुरू करने की सहमति दे दी है और यह बल 5500 किलोमीटर राज्य और राष्ट्रीय राजमार्ग सड़कों की सुरक्षा करेगा। मंत्रालय का मानना है कि पिछले कुछ दशकों में पंजाब में सड़क बुनियादी ढांचे में वृद्धि हुई है और यातायात में भी काफी वृद्धि हुई है। राज्य में राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों को मिलाकर 72078 किमी लंबा सड़क नेटवर्क है, जिसमें से 4025 किमी राष्ट्रीय और राज्य राजमार्ग हैं, जो कुल सड़क नेटवर्क का 5.64 प्रतिशत है।
इन मार्गों पर 144 गश्ती वाहन तैनात किए जाएंगे, जो नशे में गाड़ी चलाने और ओवरस्पीडिंग पर रोक लगाने के लिए विशेष उपकरणों से लैस होंगे। प्रत्येक वाहन 30 किमी के दायरे में गश्त करेगा। इन वाहनों की खरीद और इन पर लगने वाले आधुनिक उपकरणों की खरीद पर 30 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे। सड़क सुरक्षा बल में 5000 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे, जिनमें से 1200-1500 पुलिसकर्मी नए भर्ती किए गए पुलिस कर्मियों में से तैनात किए जाएंगे।कैबिनेट ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रीय नायकों के सम्मान में प्रत्येक जिले के प्रमुख पार्कों में शहीद स्मारकों के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इस स्मारक पर स्वतंत्रता आंदोलन या किसी भी युद्ध में शहादत देने वाले संबंधित जिले के शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के नाम लिखे जाएंगे ताकि हमारे युवा उनके महान योगदान के बारे में जान सकें। यह स्मारक हमारी भावी पीढ़ियों को देश सेवा के लिए प्रेरित करेगा।
नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एनआरआई की सुविधा के लिए एक बड़े प्रयास में, कैबिनेट ने अंतर्राष्ट्रीय टर्मिनल के आगमन हॉल (पहुंच हॉल) में एक सुविधा केंद्र की स्थापना को मंजूरी दे दी है। केंद्र 24 घंटे खुला रहेगा और टर्मिनल पर आने वाले सभी एनआरआई और अन्य यात्रियों को सहायता प्रदान करेगा। इस विशेष केंद्र में यात्रियों एवं उनके परिजनों के बैठने की समुचित व्यवस्था करने का प्रयास किया जायेगा। यात्रियों/रिश्तेदारों को उड़ानें, टैक्सी सेवाएं, खोए हुए सामान सहायता सुविधाओं सहित अन्य सहायता प्रदान की जाएगी। यह केंद्र यात्रियों की इच्छा के अनुरूप उचित मूल्य पर टैक्सी सेवा उपलब्ध कराने का काम करेगा। इसके अलावा, इस केंद्र में यात्रियों को पंजाब भवन या आसपास के स्थानों तक ले जाने में मदद करने के लिए वाहन भी होंगे। कैबिनेट ने राज्य में शासन को और बेहतर बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के उपयोग को भी मंजूरी दे दी। इस निर्णय का उद्देश्य पंजाब को शासन में एआई के उपयोग में अग्रणी राज्य बनाना और नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करना है। एआई सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों की संख्या को कम करने, कर चोरी को रोकने, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, लोगों की समस्याओं को अधिक प्रभावी ढंग से और अधिक हल करने में सहायक हो सकता है।
-

ਪੰਜਾਬ: ਭਾਖੜਾ ਡੈਮ ‘ਚ ਪਾਣੀ ਦਾ ਪੱਧਰ ਵਧਣ ਨਾਲ ਇਲਾਕਿਆਂ ਦੇ ਹਾਲਾਤ ਹੋਏ ਭਿਆਨਕ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ
ਇੱਕ ਵਾਰ ਫਿਰ ਸਤਲੁਜ ਦਰਿਆ ‘ਚ ਪਿਆ ਪਾੜ੍ਹ
ਸ਼੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ/ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ: ਇੱਕ ਵਾਰ ਫਿਰ ਤੋਂ ਪਹਾੜਾਂ ਵਿੱਚ ਭਾਰੀ ਮੀਂਹ ਪੈਣ ਦੇ ਕਾਰਣ ਅਤੇ ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਭਾਖੜਾ ਡੈਮ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪਾਣੀ ਦਾ ਪੱਧਰ ਕਾਫੀ ਵੱਧ ਚੁੱਕਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਖਤਰੇ ਦੇ ਨਿਸ਼ਾਨ ਕੋਲ ਪਹੁੰਚਣ ਵਾਲਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਵਾਧੂ ਪਾਣੀ ਸਤਲੁਜ ਦਰਿਆ ਅਤੇ ਨਹਿਰਾਂ ਵਿੱਚ ਛੱਡਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇੱਕ ਵਾਰ ਫਿਰ ਪਿੰਡ ਮੇਂਹਦਲੀ ਕਲਾਂ ਪਾਸ ਤੋਂ ਸਤਲੁਜ ਦਰਿਆ ਵਿੱਚ ਪਾੜ੍ਹ ਪੈ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਚਾਰ ਪੰਜ ਸੌ ਏਕੜ ਦੇ ਕਰੀਬ ਫਸਲ ਬਰਬਾਦ ਹੋ ਚੁੱਕੀ ਹੈ।
ਜੋ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨੂੰ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਇਸ ਮੌਕੇ ਤਹਿਸੀਲਦਾਰ ਆਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਵੀ ਮੌਕੇ ਪਰ ਪਹੁੰਚੇ ਅਤੇ ਹਲਾਤਾਂ ਦਾ ਜਾਇਜ਼ਾ ਲਿਆ ਅਤੇ ਹਰ ਪ੍ਰਕਾਰ ਦੇ ਢੁਕਵੇਂ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕਰਨ ਦਾ ਅਸ਼ਵਾਸ਼ਨ ਦਿੱਤਾ। ਲੇਕਿਨ ਕਿਤੇ ਨਾਂ ਕਿਤੇ ਕਿਸਾਨ ਅਤੇ ਇਲਾਕਾ ਨਿਵਾਸੀ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੇ ਕੰਮਾਂ ਤੋਂ ਨਾਖੁਸ਼ ਨਜ਼ਰ ਆਏ। ਕਿਉਂਕਿ ਇਹ ਉਹੀ ਸਥਾਨ ਹੈ ਸਤਲੁਜ ਦੇ ਕੰਢੇ ਜਿੱਥੇ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਬਰਸਾਤ ਦੇ ਕਾਰਨ ਇਸੇ ਜਗਾਹ ਤੋਂ ਪਾੜ੍ਹ ਪਈ ਸੀ। ਲੇਕਿਨ ਮਨਰੇਗਾ ਕਾਮਿਆਂ ਤੋਂ ਬੰਦ ਲਗਾਉਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਜੋ ਨਾ ਕਾਫ਼ੀ ਸੀ। ਲੋਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਕਿ ਬੋਰੀਆਂ ਲਾ ਕੇ ਕੱਚੇ ਕੰਮ ਨਾ ਕਰਕੇ ਪੱਥਰਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਪੱਕੇ ਤੌਰ ਤੇ ਬੰਨ੍ਹ ਲੈਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ ਤਾਂ ਜੋ ਸਾਡੀਆਂ ਕੀਮਤੀ ਜਮੀਨਾਂ ਅਤੇ ਘਰ ਬਰਬਾਦ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬੱਚ ਸਕਣ। -

जालंधरः 7 मोटरसाइकिल सहित चोर गिरफ्तार
जालंधर, ENS: थाना लोहियां की पुलिस ने चोरी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे चोरीशुदा 7 मोटरसाइकिल बरामद किए है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान फिरोजपुर निवासी दाऊद उर्फ राहुल के रूप में हुई है। थाना प्रभारी यादविंदर सिंह ने बताया निजी बैंक के मैनेजर रणजीत सिंह ने उनकी टीम को शिकायत दी थी कि उसका मोटरसाइकिल चोरी हुआ है।
जिस पर कार्रवाई करते हुए उनकी टीम के एएसआई बलविंदर सिंह ने मामला दर्ज कर जांच के दौरान आरोपी दाऊद को गिरफ्तार उसके कब्जे से चोरी किया हुआ मोटरसाइकिल बरामद किया है। पुलिस जांच के दौरान आरोपित के कब्जे 6 और चोरी किए हुए मोटरसाइकिल बरामद हुए। पुलिस आरोपी के अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि यह पता चल सके इससे गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल है। -

पंजाब: कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर और डिप्टी मेयर सहित 49 पार्षद BJP में शामिल
चंडीगढ़ः नगर निगम चुनाव से पहले भाजपा के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ ने कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका दिया है। भाजपा प्रधान ने अबोहर के 49 के 49 पार्षदों ने भाजपा में शामिल करवाएं। इसमें मेयर और डिप्टी मेयर भी शामिल हैं। पंजाब के इतिहास में यह पहला मौका है जब विपक्ष की किसी पार्टी ने किसी नगर निगम या नगर काउंसिल पर अपना कब्जा जमाया हो। आम तौर पर सत्ता पक्ष ही नगर निगम या नगर काउंसिल पर अपना कब्जा जमाती रही है। अबोहर नगर निगम पर कब्जा जमाकर सुनील जाखड़ ने न सिर्फ कांग्रेस बल्कि भाजपा के वरिष्ठ नेता जो उन्हें बाहरी मानकर साथ नहीं चल रहे तो अपनी ताकत का एहसास करवा दिया है।
अहम बात यह है कि जाखड़ ने यह बड़ा उलटफेर एक माह के भीतर ही किया है। जाखड़ ने 11 जुलाई को पंजाब भाजपा की कमान संभाली थी और एक माह पूरा होते-होते उन्होंने पंजाब में भाजपा की अगुवाई वाली एक नगर निगम को खड़ा कर दिया। प्रदेश भाजपा की कमान संभालने के बाद से ही यह तय हो गया था कि जाखड़ कांग्रेस के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर सकते हैं। इसका एक कारण 43 विधायकों के समर्थन के बावजूद कांग्रेस ने उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाया था।
इसी बात से आहत होकर जाखड़ ने 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान ही सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी लेकिन बाद में वह भाजपा में चले गए थे। अहम बात यह है कि अबोहर के 49 में से 49 पार्षदों को भाजपा ज्वाइन करवाकर जाखड़ ने न सिर्फ आम आदमी पार्टी की सरकार और कांग्रेस को अपनी ताकत का एहसास करवाया बल्कि भाजपा के नेताओं जोकि उनके लीडरशिप के नीचे चलने को तैयार नहीं दिखाई दे रहे को अपने नेतृत्व क्षमता का एहसास करवा दिया।
-

पंजाबः पंचायती जमीनों पर हुए अवैध कब्जे हटाने को लेकर भाजपा पूर्व प्रधान ने सरकार पर कसा तंज, देखें वीडियो
पठानकोट/अनमोलः राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद लगातार पंचायती जमीनों पर हुए अवैध कब्जों को हटाने के लिए मंत्रियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार कदम उठाए जा रहे है। जिससे रसूखदारो द्वारा जिन सरकारी जमीनों पर कब्जा किया गया है उन्हें हटाया जा सके और इन जमीनों को सही तरह से इस्तेमाल में लाया जा सके। लेकिन बीते दिनों विधानसभा हल्का भोआ की पंचायत गोल में करीब 92 एकड़ जमीन की हुई हेराफेरी को लेकर विरोधी दल लगातार राज्य सरकार को घेरते हुए नजर आ रहे हैं।
जहां एक तरफ कांग्रेस की तरफ से राज्य की आम आदमी पार्टी पर सवाल उठाए जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ अब भाजपा के सीनियर नेता भी इस राजनीतिक लड़ाई में उतरते हुए दिख रहे हैं। इसी के चलते आज पंजाब भाजपा के पूर्व प्रधान अश्विनी शर्मा द्वारा प्रेस वार्ता करते हुए सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए है। उन्होंने कहा कि राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद जो सरकारी जमीन खाली करवाई जा रही थी उसके पीछे सरकार की मंशा क्या है। अब वह जाहिर होती दिखाई दे रही है उन्होंने कहा कि उन जमीनों पर जहां रसूखदार ने कब्जा कर रखा था।
वहीं कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्होंने एक-एक, 2-2 मरले जमीनों में अपने आशियाने बनाए हुए थे। जिन्हें राज्य सरकार के प्रशासनिक अधिकारियों एवं मंत्रियों द्वारा सरकारी जमीन का हवाला देते हुए तोड़ दिया गया, लेकिन आज जो विधानसभा हल्का भोआ के गांव गोल की पंचायती जमीन को लेकर जो बंदरबांट की गई है। उससे राज्य सरकार सवालों के घेरे में है। उन्होंने कहा कि इस सारे मसले में एडीसी को बलि का बकरा बनाया जा रहा है।
जबकि इस सारी प्रक्रिया का स्क्रिप्ट राइटर कोई और है और कलम चलाने वाला कोई ओर। इसलिए हम चाहते हैं कि इस सारे मामले की सीबीआई जांच करवाई जाए और जो भी लोग इसमें शामिल है। जिनके नाम अभी तक इस केस में शामिल नहीं हुए हैं उन पर भी कार्रवाई की जाए। -

पंजाबः Dee Pee Residency में पुलिस की रेड, 7 लाख रुपए सहित 21 काबू, देखें वीडियो
पठानकोट/अनमोलः स्वतंत्रता दिवस को लेकर पठानकोट पुलिस पूरी तरह मुश्तैद नज़र आ रही है। इसी के चलते पठानकोट पुलिस द्वारा पठानकोट के सभी होटलों को हदायत जारी की गई थी कि अगर उनके पास कोई भी कमरा लेने के लिए आता है तो उसकी जानकारी नज़दीकी पुलिस थाने में जरूर दी जाए ताकि उस व्यक्ति की जानकारी हासिल की जा सके, लेकिन पठानकोट जम्मू राष्ट्रीय मार्ग पर स्थित होटल के प्रबंधन द्वारा पुलिस की इन हिदायतों की पालना नहीं की गई। इस संबंध के चलते जब पुलिस द्वारा होटल Dee Pee Residency में छापेमारी की गई तो होटल के अलग-अलग कमरों में 20 लोग जुआ खेलते हुए पाए गए। जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए सभी लोगों को हिरासत में लिया।
जिन वाहनों पर ये लोग होटल में पहुचे थे उन्हें भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। इस तरह पुलिस ने होटल के मैनेजर सहित कुल 21 लोगो पर मामला दर्ज किया है। इस सबंधी जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के चलते पुलिस द्वारा हर तरफ पैनी नज़र रखी जा रही है और सुरक्षा के मध्य नज़र सभी होटल मालिको को उनके होटल में रुकने वाले लोगो के आई-कार्ड लेने को कहा गया था। लेकिन इसके बावजूद पठानकोट जम्मू राष्ट्रीय मार्ग पर स्थित होटल डीपी रेजीडेंसी द्वारा इस तरफ ध्यान नही दिया गया। जिसके चलते पुलिस द्वारा जब इस होटल में रेड की गई तो वहां जुआ खेलते लोग पाए गए। जिन्हें पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया और मामला दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही है।
-

जालंधरः ऋषि पाल सिंह ने संभाला निगम कमिश्नर का पदभार
जालंधर, ENS: नगर निगम के नए कमिश्नर के रूप में 2014 बैच के आईएएस अधिकारी ऋषि पाल सिंह ने आज पदभार ग्रहण किया है। बता देंकि हाल ही मेें सरकार द्वारा अधिकारियों के तबादलें किए गए थे। इस दौरान जालंधर नगर निगम के अभिजीत कपिलश का भी तबादला किया गया था। जिसके बाद उनकी जगह पर आईएएस अधिकारी ऋषि पाल सिंह को जालंधर में ट्रांसफर किया गया था। इससे पहले आईएएस अधिकारी ऋषि पाल सिंह मानसा के डिप्टी कमिश्नर के पद पर तैनात थे और वह तरनतारन के डीसी भी रह चुके हैं।
पद ग्रहण करने के बाद ऋषि सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य स्मार्ट सिटी, सॉलिड वेस्ट मैनेजमैंट और जमीनी स्तर पर सुविधाओं में सुधार सहित सरकारी कार्यक्रमों को सही ढंग से लागू करना होगा। उन्होंने कहा कि उनका ध्यान शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं में सुधार पर केंद्रित होगा। नए निगम कमिशनर कमिश्नर ने कहा कि बकाया की वसूली भी सबसे महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने स्मार्ट सिटी मिशन के तहत चल रही परियोजनाओं के बारे में विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों से भी मुलाकात की।
-

पंजाब में महिलाओं के लिए खुला ‘पहला’ शराब का ठेका, विपक्ष ने साधा निशाना
चंडीगढ़ः पंजाब सरकार द्वारा नशे को खत्म करने के दावे किए जा रहे है। वहीं इस दावों को लेकर विपक्ष नेता और कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग ने घेराव किया है। इस दौरान उन्होंने एक फोटो शेयर करते हुए सरकार पर निशाने साधते हुए कहा है कि पंजाब को 3 महीने में नशा मुक्त करने वाले अब औरतों को भी शराब पर लगाने की तैयारियां कर रहे है। इस दौरान उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है, पंजाब में पहला महिला शराब का ठेका खुला हुआ है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। ‘लिकर स्टूडियो’ नाम की इस शराब की दुकान के बारे में दावा किया गया है।

इसे लेकर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वाड़िंग ने महिलाओं के लिए शराब का ठेका खोलने को शर्मनाक बताया है। उन्होंने कहा कि 3 महीने में पंजाब को नशामुक्त करने वाले अब महिलाओं को भी शराब का आदी बनाने की तैयारी कर चुके हैं। नशे ने पंजाब की कई पीढ़ियों को निगल लिया है। राजा वाडिंग ने पूछा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान महिलाओं के लिए शराब की दुकानें खोलकर अब क्या करना चाहते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर के लंबा पिंड चौक के पास विमान फ्रेंडली के नाम से शराब का ठेका खुला था। जिससे राजनीतिक पार्टियों में हलचल पैदा हो गई और ट्विटर गेम शुरू हो गई। जिसके बाद ठेकेदारों ने बोर्ड पर से विमेन फ्रेंडली लिखा हुआ उतार दिया है।
-

जिला सहकारी विकास संघ के तत्वावधान में प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
ऊना/सुशील पंडित: ऊना जिला सहकारी विकास संघ (ऊनकोफैड) के तत्वावधान में विकास खण्ड हरोली में गांव सिंगा स्थित सामुदायिक भवन में नौ कृषि सहकारी सभाओ की प्रबंधक कमेटियों व पदाधिकारियों का सहकारी प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बीटन, सिंगा, बाथड़ी, बाथू, गोंदपुर जयचंद, गोंदपुर बुला, दुलैहड़ अधर्मिया, भडियारा व दुलैहड़ सहकारी सभाओं ने भाग लिया।इस प्रशिक्षण शिविर में एकीकृत सहकारी परियोजना के महाप्रबंधक विक्रमजीत व सहकारिता विभाग के जिला अंकेक्षण अधिकारी रविन्द्र जसवाल व ऊनकोफैड के चेयरमैन राजेन्द्र शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए।इस प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन सत्र को सम्बोधित करते हुए ऊनकोफैड के चेयरमैन राजेन्द्र शर्मा ने सहकारी सभाओ से आए प्रतिनिधियों व सहकारिता विभाग के अधिकारियों का स्वागत करते हुए प्रशिक्षण के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था के बेहतर व सफल संचालन के लिये उसकी प्रबंधकीय व्यवस्था को अपने कार्यो के प्रति शिक्षित व प्रशिक्षित होना अति आवश्यक है।सहकारिता विभाग के जिला अंकेक्षण अधिकारी रविन्द्र जसवाल ने इस प्रशिक्षण शिविर में सहकारी सभाओ की प्रबंधक कमेटियों के पदाधिकारियों व सदस्यों को सभा की कार्यप्रणाली से अवगत करवाते हुए उनके उत्तरदायित्वों का निर्वाह करने बारे क्रमबद्ध ढ़ग सें प्रशिक्षित किया। । उन्होंने सभा में पावति व प्राप्त पत्रों की फाईल लगाए। सभा के सदस्य रजिस्टर को अपडेट रखें व नोमीनेशन को भी भरें। सभा की वार्षिक आडिट रिपोर्ट से पूर्व सभा की प्रबंधक कमेटी सारे लेखों को तैयार करवाए । सभा जो सदस्यों को ऋण देती है उसके परनोट को पूर्ण करने के साथ हस्ताक्षर के साथ अगूंठा भी लगवाए व आधार कार्ड भी लें। सभा की प्रबंधक कमेटी को सभा के कारोबार पर पूरी निगरानी रखनी चाहिए व सभा सचिव से हर जानकारी प्राप्त करें। उन्होंने हिमाचल प्रदेश सहकारी अधिनियम व नियमों कें अंतर्गत सभा की प्रस्तावित विधियों व उपविधियों में संशोधनों को अपनाने को सुनिश्चित करने का आग्रह किया। सभा की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता से सभा सदस्यों का विश्वास अर्जित करने से सभा के विस्तार से जनसेवा को अधिक से अधिक करने पर बल दिया।एकीकृत सहकारी विकास परियोजना के महाप्रबंधक विक्रमजीत सिंह ने एकीकृत सहकारी विकास परियोजना के अंतर्गत सहकारी सभाओ के भवन, फर्नीचर व कम्प्यूटरीकरण आदि की जरूरतों के लिए वित्तीय पोषण से सभाओ के विकास करने का उद्देश्य हैं। इस वित्तीय पोषण मे सभाआओं को अनुदान भी दिया जा रहा है। उन्होंने सभाओ से इस परियोजना से लाभ उठाने का आग्रह किया और इस बारे सभा की जरुरत अनुसार केस तैयार करने के लिए आमंत्रित किया।उन्होंने भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय द्वारा प्राथमिक कृषि सहकारी सभाओं के माध्यम से ” सहकार से समृद्धि” योजना के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं की चर्चा की। जिससे सभा अपना पट्रोल पम्प, घरेलू गैस एजेंसी, लोक मित्र केंद्र आदि अनेक कार्यो का संचालन करके रोजगार पैदा करनें व आय बढ़ाने के लिए अधिकृत की गई हैं।प्रशिक्षणार्थियों ने अपनी फीड बैक में ऊनकोफैड द्वारा सहकारी सभाओ में सहकारी शिक्षा व प्रशिक्षण के माध्यम सें जागरूकता लाने के प्रयासों के लिए साधुवाद व आभार प्रगट किया ।
