Blog

  • जालंधर: नगर निगम के इस ATP का तबादला

    जालंधर: नगर निगम के इस ATP का तबादला

    जालंधर/वरुणः महानगर में पिछले 10 महीनों के दौरान रसूखदारों की 150 से ज्यादा अवैध इमारतों और कॉलोनियों पर मशीन चलाने वाले एटीपी सुखदेव वशिष्ठ का नगर निगम अधिकारियों ने तबादला कर दिया है। उन्हें बिल्डिंग ब्रांच से तब्दील कर O&M ब्रांच में लगा दिया गया है। एटीपी सुखदेव वशिष्ट पर रसूखदारों पर कार्रवाई की गाज गिरी है। भ्रष्टाचार के लिए बदनाम नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच को दोबारा फिर से मुख्यधारा में लाने वाले एटीपी पहले भी जब-जब शहर में राजनीतिक पहुंच रखने वाले रसूखदारों के अवैध भवनों को गिराया तब भी उन्हें तबादले की धमकियां तो खूब मिली थी।

    लेकिन नेता चाह कर भी कुछ नहीं कर पाए थे। अब चुपचाप उन्हें तबादला आदेश थमा दिया गया है। बिल्डिंग ब्रांच में तैनात एटीपी सुखदेव को उनकी लगातार अवैध निर्माण की कार्रवाईयों को देखते हुए निगम कमिश्नर ने एक अवैध निर्माण गिराने वाली टीम का गठन किया था। इसका चार्ज भी सुखदेव को दिया था। इस टीम को निगम की हद में जहां कहीं भी जाकर अवैध निर्माण पर कार्रवाई के लिए शक्तियां दी गई थीं। सुखदेव ने करोड़ों रुपए की सीलयू फीस की चोरी करने वालों पर कार्रवाई की थी।

    हेड ड्राफ्ट्समैन सुखदेव जिन्हें एटीपी का अतिरिक्त चार्ज दिया गया वह 10 महीने इस पोस्ट पर रहे। इस दौरान उन्होंने सत्ताधारी दल के मौजूदा विधायकों के साथ-साथ कांग्रेस और भाजपा के पूर्व विधायकों मंत्रियों के करीबियों को भी नहीं बख्शा। पूर्व कैबिनेट मंत्री के खास काला बतरा की गोपाल नगर में अवैध दुकानें गिरा दी। वेस्ट में विधायक के खास की बिल्डिंगें तोड़ी, फगवाड़ा गेट मार्किट में सेंट्रल हलके के विधायक के खास लोगों के अवैध निर्माण पर कार्रवाई की। इसी तरह से पूर्व विधायक के खास लोगों के साथ-साथ भाजपा के पूर्व विधायक के रिश्तेदार की कॉमर्शियल बिल्डिंग पर दो बार डिच चलाई। सुभाना, दीप नगर, दकोहा और रामामंडी में नेताओं की अवैध कॉलोनियों पर मशीन चलाई थी।

  • पंजाबः PNB BANK के ATM में बुजुर्ग का कार्ड बदलकर नौसरबाजों निकाले 80 हजार रुपए, देखें CCTV

    पंजाबः PNB BANK के ATM में बुजुर्ग का कार्ड बदलकर नौसरबाजों निकाले 80 हजार रुपए, देखें CCTV

    लुधियानाः पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से पैसे निकलवाने आए बुजुर्ग व्यक्ति और उसकी छोटी बहन को नौसरबाजों ने शिकार बना लिया। तीन बदमाशों ने चालाकी से एटीएम कार्ड बदल लिया। कुछ देर बाद बुजुर्ग की घर बैठी बड़ी बहन के मोबाइल पर पैसे निकलने के संदेश आने लगे। नौसरबाजों ने तीन बार में 80 हजार रुपए निकलवाए। बुजुर्ग ज्वाला सिंह ने आरोप लगाया कि जब उसके पैसे निकलने शुरू हुए थे तो वह तुरंत बैंक के अंदर जाकर अधिकारियों के सामने शोर मचाने लगा कि उसकी बहन का कार्ड ब्लॉक कर दें, लेकिन किसी बैंक अधिकारी ने उसकी मदद नहीं की। उसकी बड़ी बहन पैरालाइज्ड है, वह उसके पैसे निकलवाने आए थे।

    उसने बैंक कर्मचारियों को पूरी बात बताई, लेकिन बैंक कर्मचारियों का कहना था कि जिसका खाता या एटीएम कार्ड है वह खुद कार्ड बंद करवाने आए। ज्वाला सिंह ने कहा कि जब उसने वीडियो कॉल करके 80 हजार रुपए निकल जाने के बाद रोती हुई बड़ी बहन बैंक कर्मचारियों को दिखाई तब उन्होंने कार्ड ब्लॉक किया, लेकिन तब तक 80 हजार निकल चुके थे। ज्वाला सिंह ने बताया कि उसकी बहन के खाते में कुल 1 लाख 54 हजार रुपए थे। जिसमें से 80 हजार नौसरबाजों ने निकलवा लिए हैं। ज्वाला सिंह ने बताया कि पीएनबी एटीएम से उसने कुल 20 हजार रुपए निकलवाने थे। अभी फिलहाल 5 हजार रुपए निकलवाए थे। इस बीच एक युवक उनके पास आकर खड़ा हो गया। 5 हजार निकलवाने के बाद एटीएम से रसीद नहीं निकल रही थी। इतने में उस युवक ने उसे बातों में उलझा लिया। कुछ सेकेंड में उस युवक के दो अन्य साथी भी अंदर आए गए। पलभर में नौसरबाजों ने उसका एटीएम कार्ड बदल दिया। आरोपियों की पूरी हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

  • जालंधरः कैबिनेट मंत्री की वायरल वीडियो को लेकर सुखपाल खैहरा ने किए अहम खुलासे, देखें Live

    जालंधरः कैबिनेट मंत्री की वायरल वीडियो को लेकर सुखपाल खैहरा ने किए अहम खुलासे, देखें Live

    जालंधर,वरुण/हर्षः पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारुचक के अश्लील वीडियो को लेकर आज एक बार फिर से कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा ने सवाल खड़े किए है। इस दौरान उन्होंने कैबिनेट मंत्री पर सीएम भगवंत मान द्वारा कार्रवाई ना करने के आरोप लगाए है। सुखपाल खैहरा ने सीएम मान पर आरोप लगाते हुए कहा कि सीएम साहब खुद कैबिनेट मंत्री पर कार्रवाई करने की बजाए उन्हें सपोर्ट कर रहे है। इसी के साथ कैबिनेट मंत्री की अश्लील वीडियो को लेकर सुखपाल खैहरा ने अहम खुलासे करते हुए कहा कि वीडियो की जांच के बाद साबित हो गया है कि वीडियो सही है। लेकिन इसके बाद भी कैबिनेट मंत्री पर कार्रवाई नहीं की जा रही।

    इसी के साथ पंजाब सरकार पर सुखपाल खैहरा ने आरोप लगाते हुए कहा कि फोरेस्ट डिमार्टमेंट द्वारा पवनदीप शर्मा और उनके पिता स्वर्ण दास पर मामला दर्ज किया गया। सुखपाल खैहरा ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जो कोई भी सरकार के खिलाफ बोलता है उसके खिलाफ मामला दर्ज कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि बदले के भावना के तहत सरकार के द्वारा कार्रवाई की जा रही है। सुखपाल खैहरा का आरोप है कि सीएम मान अपने कैबिनेट मंत्री को बचाने के लिए गलत हथकंडे अपनाना शुरू कर रहे है। इस दौरान उन्होंने अपने और अपने परिवार पर 37 साल पुराने में झूठा मामला दर्ज करने का आरोप लगाया है। सुखपाल खैहरा ने कहा कि अगर पंजाब सरकार कैबिनेट मंत्री कटारूचक के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती तो सरकार के खिलाफ सभी पार्टियां मिलकर बड़ा एक्शन लेगी।

  • ਪੰਜਾਬ: ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਦਾ ਮਾਲ ਗੋਦਾਮ ਰੋਡ ਬਣਿਆ ਨਰਕ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਦਾ ਮਾਲ ਗੋਦਾਮ ਰੋਡ ਬਣਿਆ ਨਰਕ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਕੋਟਕਪੂਰਾ: ਕੋਟਕਪੂਰੇ ਦਾ ਮਾਲ ਰੋਡ ਲੋਕਾਂ ਲਈ ਪਰੇਸ਼ਾਨੀ ਬਣਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਇਸ ਰੋਡ ਦੀ ਹਾਲਤ ਪਿਛਲੇ ਕਈ ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਠੀਕ ਨਹੀਂ ਹੈ।ਇਸ ਰੋਡ ਤੇ ਸੀਵਰੇਜ ਦਾ ਪਾਣੀ ਓਵਰ ਫਲੌ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਇਥੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਲੋਕ ਕਾਫੀ ਪਰੇਸ਼ਾਨ ਹਨ। 

    ਦੁਕਾਨਦਾਰ ਵਿਜੈ ਗਰਗ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਮੈਨੂੰ ਇਥੇ ਰਹਿੰਦੇ ਅਤੇ ਇਹ ਸਭ ਦੇਖਦੇ 20 ਸਾਲ ਹੋ ਗਏ ਹਨ ਇਸਦਾ ਕੋਈ ਹੱਲ ਨਹੀਂ ਨਿਕਲਿਆ।ਇਸ ਮਾਲ ਰੋਡ ਤੇ ਦੋ ਸਕੂਲ ਪੈਂਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਇਹੀ ਰੋਡ ਸ਼ਮਸ਼ਾਨਘਾਟ ਨੂੰ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਰਿੰਕੂ ਗੋਇਲ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਪਿਛਲੇ ਕਈ ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਇਹੀ ਹਾਲ ਅਸੀਂ ਨਰਕ ਚੋ ਰਹਿਣ ਲਈ ਮਜਬੂਰ ਹੋਏ ਪਏ ਹਾਂ ।

    ਐਸ.ਡੀ.ਓ. ਗੁਰਇਕਬਾਲ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਮਾਲ ਰੋਡ ਜੋ ਸਥਿਤੀ ਚੱਲ ਰਹੀ ਉਹ ਕੱਲੀ ਸੀਵਰੇਜ ਬੋਰਡ ਨਾਲ ਰੀਲੇਟੇਡ ਨਹੀਂ ਹੈ ਉਹ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਨਾਲ ਵੀ ਸਬੰਧਤ ਹੈ। ਸੀਵਰੇਜ ਵਿਚ ਸਿਰਫ ਘਰ ਦੇ ਕਨੇਕਸ਼ਨ ਚਾਹੀਦੇ ਹਨ, ਪਰ ਓਥੇ ਨਾਲਿਆਂ ਦਾ ਪਾਣੀ ਵੀ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਗਾਰ ਵੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਹ ਨਗਰ ਕੌਂਸਿਲ ਦੀ ਜਿੰਮੇਦਾਰੀ ਹੈ ਉਹ ਨਾਲਿਆਂ ਦੀ ਸਫ਼ਾਈ ਕਰਨ  ।

  • जालंधरः A-One और Sun Shine सैलून को चोरों ने बनाया निशाना, देखें CCTV

    जालंधरः A-One और Sun Shine सैलून को चोरों ने बनाया निशाना, देखें CCTV

    जालंधर, वरुण/हर्ष: महानगर में लूटपाट और चोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं चोरों ने बूटा मंडी में दो सैलून की दुकानों को देर रात निशाना बनाया। जिनमें एक A-One नाम की दुकान है, जबकि दूसरी Sun Shine नाम की दुकान है। ए-वन दुकान के मालिक असीम ने बताया कि बीते दिन दुकान बंद करके गए थे। जब वह सुबह दुकान पर आए तो पता चला कि उनकी दुकान से चोर एलइडी, इनवटर, कैश सहित कई कीमती सामान लेकर फरार हो गए। उन्होंने इस मामले को लेकर थाना 6 में शिकायत दर्ज करवा दी है। उक्त घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें चोर दुकान के ताले तोड़कर दुकान से सामान लेकर फरार हो गए।

    सनशाइन की दुकान में काम करने वाली मीना ने बताया कि दुकान की मालिक किसी काम से बाहर गई हुई थी। वहीं बीते दिन दुकान बंद करके गई थी। लेकिन आज जब वह दुकान पर आई तो सामान बिखरा पड़ा था। इस दौरान जब उन्होंने सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो पता चला कि दो चोर दुकान में आए उनकी दुकान से दो जगह से पैसे और इनवटर चुराकर ले गए। उन्होंने बताया कि एक जगह से 15 हजार रुपए और दूसरी जगह से 7 हजार रुपए पड़ा था। जोकि चोर ले गए। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है। पुलिस अधिकारी सोन लाल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • पंजाबः कैबिनेट मंत्री की बिजली दफ्तर में छापेमारी, देखें वीडियो

    पंजाबः कैबिनेट मंत्री की बिजली दफ्तर में छापेमारी, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ आज जिले के पॉवरकाम कार्यालय में अचानक छापेमारी करने पहुंचे। दरअसल, कैबिनेट मंत्री द्वारा यह चैकिंग धान के सीजन के कारण दफ्तर में चैकिंग की गई है। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते कैबिनेट मंत्री ने कहा कि धान के सीजन के कारण बिजली की सप्लाई में किसी तरह की कोई मुश्किल ना आया, जिसको लेकर जांच की गई है।

    इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने कर्मचारियों से बैठक कर सवाल-जवाब भी किए तथा दफ्तर के कर्मचारियों की हाजरी चैकिंग की। उन्होंने पूछा कि सरकार वेतन, मैडिकल, छुट्टियां सब देती है.. फिर और क्या चाहिए सरकार से। इस मौके पर उन्होंने कर्मचारियों के कामों का विवरण लिया और कुछ रिकार्ड की जांच भी की। इस दौरान उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या काम हुआ कि नहीं और काम करवाने के लिए पैसे तो नहीं देने पड़ रहे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वह रूटीन चेकिंग कर रहे हैं।

  • ਪੰਜਾਬ: 7 ਮਹੀਨੇ ਪਹਿਲਾਂ ਕਰਾਈ ਸੀ ਲਵ ਮੈਰਿਜ, ਲਵਾਰਿਸ ਹਾਲਤ ਵਿੱਚ ਮਿਲੀ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਲਾਸ਼, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ 

    ਪੰਜਾਬ: 7 ਮਹੀਨੇ ਪਹਿਲਾਂ ਕਰਾਈ ਸੀ ਲਵ ਮੈਰਿਜ, ਲਵਾਰਿਸ ਹਾਲਤ ਵਿੱਚ ਮਿਲੀ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਲਾਸ਼, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ 

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ: ਬੀਤੇ ਦਿਨ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਪਿੰਡ ਆਸਲ ਦੇ ਨੇੜਿਓਂ ਇਕ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਲਾਵਾਰਿਸ ਹਾਲਤ ਵਿੱਚ ਲਾਸ਼ ਮਿਲਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਸੀ ਅਤੇ ਜਾਂਚ ਪੜਤਾਲ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪਤਾ ਚੱਲਿਆ ਸੀ ਕਿ ਮ੍ਰਿਤਕ ਨੌਜਵਾਨ ਦਾ ਨਾਮ ਸੰਨੀ ਉਮਰ ਕਰੀਬ 22 ਸਾਲ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਸਾਵਣ ਵਾਲੇ ਝੁੱਘੇ ਦਾ ਰਹਿਣ ਵਾਲਾ ਹੈ। ਇਸ ਘਟਨਾ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੀ ਪਤਨੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਪਰਿਵਾਰ ਸਮੇਤ ਸ਼ਹਿਰ ਆਏ ਸਨ ਅਤੇ ਅਚਾਨਕ ਉਸਦਾ ਪਤੀ ਕਿਸੇ ਕੰਮ ਲਈ ਬਾਹਰ ਗਿਆ ਚਲਾ ਅਤੇ ਫਿਰ ਵਾਪਸ ਨਹੀਂ ਆਇਆ ਅਤੇ ਜਦ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਲੱਭਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਪਤਾ ਚੱਲਿਆ ਕਿ ਉਸਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਚੁੱਕੀ ਹੈ। 

    ਉਥੇ ਹੀ ਮ੍ਰਿਤਕ ਸੰਨੀ ਦੀ ਪਤਨੀ ਅਤੇ ਪਰਿਵਾਰ  ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕਰੀਬ ਸੱਤ ਮਹੀਨੇ ਪਹਿਲਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਲਵ ਮੈਰਿਜ ਹੋਈ ਸੀ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਉਸਦੇ ਸਹੁਰਾ ਪਰਿਵਾਰ ਵੱਲੋਂ ਧਮਕੀਆਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਸਨ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਸ਼ੱਕ ਹੈ ਕਿ ਇਸ ਘਟਨਾ ਪਿਛੇ ਉਸਦੇ ਸਹੁਰਾ ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਹੱਥ ਹੈ। ਦੱਸ ਦਈਏ ਕਿ ਮ੍ਰਿਤਕ ਨੌਜਵਾਨ ਤਿੰਨ ਭੈਣਾਂ ਦਾ ਇਕੋ ਇੱਕ ਭਰਾ ਸੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਇਸ ਘਟਨਾ ਦੀ ਬਰੀਕੀ ਨਾਲ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ਼ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇ।

    ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਜਦੋਂ ਇਸ ਪੂਰੀ ਘਟਨਾ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਪੁਲਿਸ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਐਸ. ਐਚ. ਓ. ਰਵੀ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਇੱਕ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਲਾਵਾਰਿਸ ਹਾਲਤ ਵਿੱਚ ਲਾਸ਼ ਮਿਲੀ ਹੈ। ਜਿਸਨੂੰ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਲਈ ਭੇਜ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਅਤੇ ਰਿਪੋਰਟ ਅਨੁਸਾਰ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।

  • पंजाबः शरारती तत्वों ने आवारा कुत्तों को दिए जहरीले लड्डू, 20 से ज्यादा की मौत

    पंजाबः शरारती तत्वों ने आवारा कुत्तों को दिए जहरीले लड्डू, 20 से ज्यादा की मौत

    लुधियाना: खन्ना के ललहेड़ी रोड पर स्थित केहर सिंह कालोनी में आज किसी शरारती तत्व ने आवारा कुत्तों को जहर डालकर लड्डू खिला दिए। जिसमें 20 से ज्यादा कुत्तों की मौत हो गई। कुत्तों की मौत की खबर फैलते ही लोगों में हड़कंप मच गया। मोहल्ले के लोगों ने तुरतं पुलिस को सूचित किया। पुलिस के पास कुत्तों के शव मिले हैं। मोहल्ले के लोगों जिनमें अशोक कुमार, कर्मपाल, धीर सिंह, काला, जोगिंदर सिंह, बब्बू और लखवर सिंह समेत महिलाओं ने बताया कि मोहल्ले में कल तक करीब 20 से 25 कुत्ते घूम रहे थे लेकिन आज एकाएक लगभग सभी गायब हैं। अभी तक पांच के शव बरामद हुए हैं। कईयों शवों को लोगों ने दफना दिया है। उन्होंने कहा कि शरारती लोगों ने कुत्तों को खाने में जहर देकर मारा है।

    लोगों ने बताया कि सुबह से इलाके में कई कुत्ते उलटियां कर रहे थे, एकाएक तबीयत बिगडने के बाद उनकी मौत हो गई। लोगों ने बताया कि कुत्तों को जहर देकर मारने के मामले में पुलिस को शिकायत दर्ज कराई गई है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मौके पर नगर कौंसिल के ईओ हरपाल सिंह भी टीम के साथ जांच में जुटे हैं।डीएसपी ट्रेनी एडीशनल एसएचओ मंदीप कौर ने मौके पर जाकर जांच की। उन्होंने कहा कि पांच कुत्तों के शव मिले हैं, जिनको पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मरने वाले कुत्तों की संख्या के बारे में जांच की जा रही है, हालांकि बताया जा रहा है कि करीब 25 कुत्तों की मौत हुई है। उन्होंने कहा मोहल्ले में सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। पुलिस पता लगा रही है कि कौन है जो कुत्तों को जहर देकर मार रहा है।

  • पंजाबः अब इस इलाके में हुई Gas Leak, मचा हड़कंप 

    पंजाबः अब इस इलाके में हुई Gas Leak, मचा हड़कंप 

    डेरा बस्सीः पंजाब के डेरा बस्सी से बड़ी खबर सामने आ रही है। कैमिकल फैक्ट्री से गैस लीक होने से हड़कंप मच गया। डेराबस्सी-बरवाला मार्ग पर स्थित सौरव केमिकल फैक्टरी में शुक्रवार सुबह जाइलिन नामक केमिकल का ड्रम फट गया। इस कारण इलाके में इस गैस की बदबू फैल गई। जिससे लोगों को सांस लेने और आंखों में जलन की शिकायत देखने में आई। गैस रिसाव के बाद पास में स्थित जीबीपी होम्स और अन्य सोसाइटियों के लोग घरों से बाहर आ गए। उन्होंने मौके पर ही इस बारे में पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया।

    इसके बाद स्थानीय थाने के प्रभारी और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां वहां पर पहुंच गई। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने केमिकल का असर कम करने के लिए उस पर पानी की बौछारें मारी लेकिन विभाग के कर्मी जितना पानी डाल रहे थे गैस के ड्रम से उतनी ही तेजी से धुआं निकलने लगा। इस कारण हवा के बहाव की ओर गैस की फ्यूम फैलने लगीं। 

    थाना प्रभारी जेएस सेखों ने कहा कि फैक्टरी प्रबंधन से पूछने पर पता चला कि फैक्टरी में रात करीब 11 बजे जाइलिन नामक केमिकल का ड्रम फट गया। इस कारण गैस की फ्यूम इलाके में फैलने से लोगों को सांस लेने और आंखों में जलन की दिक्कत आई है। यह ड्रम अचानक फट गया था लेकिन गनीमत रही कि केमिकल जानलेवा नहीं होने के चलते जानी नुकसान नहीं हुआ। गैस के कारण सांस लेने में दिक्कत के कारण लोग दहशत में घरों के बाहर निकल आए। फैक्टरी प्रबंधकों के मुताबिक फायर ब्रिगेड ने डेढ़ घंटे बाद इस पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि यह केमिकल जानलेवा और खतरनाक नहीं था।

  • पंजाबः सीएम मान ने दी जमीन पर कब्जा करने वालों को चेतावनी

    पंजाबः सीएम मान ने दी जमीन पर कब्जा करने वालों को चेतावनी

    चंडीगढ़ः पंजाब के सीएम भगवंत मान ने जमीन पर कब्जा करके बैठे कब्जादारियों को खाली करने की चेतावनी दी है। सीएम मान ने ट्वीट कर कहा है कि पंजाब में जिन लोगों ने पंचायत, शामलात, वन विभाग या अन्य सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा कर रखा है, वे 31 मई तक अपना कब्जा खाली कर दें। क्योंकि अवैध कब्जे से निपटने के लिए पंजाब सरकार 1 जून से सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी। मुक्ति अभियान चलाया जाएगा।