Blog

  • कांग्रेस नेता ने पत्नी को मारी गोली, हुई मौत….

    कांग्रेस नेता ने पत्नी को मारी गोली, हुई मौत….

    नई दिल्ली। ग्वालियर में पति ने गोली मारकर एक महिला की हत्या कर दी गई। गोली मारने वाला शख्स कांग्रेस का नेता है। पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज से आरोपी के पिता कमरे में पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घटना रविवार-सोमवार की दरमियानी रात ढाई बजे की बताई जा रही है।

    जानकारी के अनुसार शहर के थाटीपुर में दर्पण कॉलोनी में कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता ऋषभ भदौरिया पत्नी-बच्चों के साथ रहते हैं। उनके पास वाले घर में पिता और दूसरे सदस्य रहते हैं। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात ढाई बजे ऋषभ भदौरिया का अपनी पत्नी भावना से किसी बात पर विवाद हुआ थी। गुस्से में आकर ऋषभ ने भावना की गोली मारकर हत्या कर दी। बच्चे भी उसी कमरे में सो रहे थे। मां के सिर से खून बहता देख बच्चे भी सहम गए। आरोपी मौके से भाग गया।
     
    गोली चलने की आवाज और बच्चों के रोने की आवाज सुनकर पास वाले घर में रहने वाले पिता घटनास्थल पर पहुंचे। भावना लहूलुहान पड़ी थी। कमरे की हालत देख उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया। पुलिस बच्चों से बात कर विवाद का कारण पता लगाने की कोशिश कर रही है।

    कांग्रेस नेता ऋषभ भदौरिया के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, जान से मारने की धमकी, मारपीट, बलवा, हरिजन अत्याचार, अवैध हथियार रखने सहित कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। कुछ समय पहले उसने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के ट्रस्टों के खिलाफ याचिका लगाई थी। इसके बाद ही जिला दंडाधिकारी कार्यालय से जिलाबदर का नोटिस जारी किया गया था। इसमें 16 आपराधिक प्रकरणों का हवाला भी दिया गया था। दो अप्रैल को ग्वालियर-चंबल में भड़की हिंसा के दौरान ऋषभ का नाम चर्चाओं में आया था।

  • जेल में बंद नवजोत सिंह सिद्धू की तबियत बिगड़ी…

    जेल में बंद नवजोत सिंह सिद्धू की तबियत बिगड़ी…

    पटियाला/चंडीगढ़। रोडरेज मामले में पटियाला की सेंट्रल जेल में बंद कांग्रेस नेता व पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू को मेडिकल जांच के लिए पीजीआइ चंडीगढ़ लाया गया है। बताया जा रहा है कि सिद्धू की तबियत अचानक बिगड़ गई, जिससे उन्हें पीजीआइ चंडीगढ़ लाया गया।

    पीजीआइ से मिली जानकारी के मुताबिक नवजोत सिंह सिद्धू को सुबह नौ बजे पुलिस लेकर आई थी। सिद्धू के लिवर में दिक्कत थी, इसलिए उन्हें सुबह 9:00 बजे पीजीआइ के हेप्टोलाजी डिपार्टमेंट में दिखाया गया। वह करीब 1 घंटे तक पीजीआइ में रहे। इसके बाद उन्हें कुछ टेस्ट कराने के बाद और दवाइयां लिखने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।

    बता दें, इससे पहले 23 मई को भी नवजोत सिंह सिद्धू की अचानक तबियत बिगड़ गई थी। उनका मेडिकल चेकअप पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में किया गया था। नवजोत सिंह सिद्धू को सुप्रीम कोर्ट द्वारा एक साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद 20 मई को पटियाला की सेंट्रल जेल में बंद किया गया था।

  • हॉस्टल के बंद कमरे में कर्मचारी संग थी महिला, पति ने आपत्तिजनक हालतों में पकड़ा….

    हॉस्टल के बंद कमरे में कर्मचारी संग थी महिला, पति ने आपत्तिजनक हालतों में पकड़ा….

    जशपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में इन दिनों शासकीय आश्रम व छात्रावासों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. जिले के बगीचा विकासखंड अंतर्गत शासकीय बालक आश्रम गुरम्हाकोना में पूरी रात आश्रम का एक कर्मचारी शादीशुदा महिला के साथ टाइम पास करता रहा. दरअसल पूरा मामला तब सामने आया जब इस आश्रम में पदस्थ पूर्णकालिक स्वीपर को किस गैर महिला के साथ ग्रामीणों ने रंगेहाथों आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ लिया. इसके बाद तालाबंदी की गई और सुबह छात्रावास अधीक्षक, सरपंच व ग्रामीणों ने मिलकर दोनों को आश्रम से बाहर निकाला और सवाल जवाब के बाद पंचनामा तैयार कर अपने शीर्षस्थ अधिकारीयों को अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की.

    मामला है बगीचा के गुरम्हाकोना शासकीय बालक आश्रम का, जहां रविवार की रात में लगभग 9 बजे के आसपास आश्रम का पूर्णकालिक स्वीपर त्रिलोचन यादव पिता नवीं यादव किसी महिला को लेकर आश्रम पंहुचा. उसने वहां नाईट ड्यूटी कर रहे दूसरे भृत्य बुधनाथ से आश्रम की चाबी ली और अंदर चला गया. ग्रामीणों ने बताया कि आपत्तिजनक अवस्था में दोनों रात भर आश्रम के अंदर साथ में रहे. आश्रम समिति के अध्यक्ष ने भोर में 3 बजे इसकी जानकारी आश्रम के अधीक्षक सुरेश राम को फोन पर इसकी जानकारी दी.

    मामले में तब सब कुछ स्पष्ट हो गया जब आश्रम में त्रिलोचन यादव के साथ पकड़ी गई महिला का पति भी मौके पर पंहुच गया और उसने सब कुछ अपनी आखों से देखा. दरअसल महिला बगीचा बाजार आई हुई थी और बस छूट जाने की बात कहकर ऑटो में घर जाने की बात अपने पति को बताई थी. जब महिला घर नहीं पंहुची तो पति ने भी खोजबीन शुरू कर दी थी. उसे शक था कि महिला गुरम्हाकोना आश्रम गई होगी. पति जगरनाथ जब आश्रम पंहुचा तो उसने त्रिलोचन यादव और महिला को आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया.

    बताया जा रहा है कि कर्मचारी आए दिन आश्रम में इसी तरह अय्याशी करता है. सुबह आश्रम अधीक्षक ने सरपंच व अन्य ग्रामीणों को बुलाकर दोनों को आश्रम से बाहर निकाला और पंचनामा करते हुए शीर्षस्थ अधिकारीयों को इसकी जानकारी दी. फिलहाल मामले में आश्रम अधीक्षक ने अपना बचाव करते हुए भृत्य के निलंबन की मांग की है. आश्रम छात्रावासों में फिलहाल छात्र नहीं हैं. इसके बाद भी आश्रमों में इस प्रकार का अनैतिक कृत्य पूरे सिस्टम पर सवालिया निशान खड़े करता है.

  • सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में हुई 8 शूटर्स की पहचान….

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में हुई 8 शूटर्स की पहचान….

    नई दिल्ली। पंजाब के मशहूर सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है और हत्याकांड में शामिल 8 शूटर्स की पहचान अब तक हो चुकी है. इनमें से एक शूटर को पंजाब पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. बताया जा रहा है कि ये सभी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हुए हैं और फिलहाल 7 शूटर्स किसी न किसी केस में फरार चल रहे हैं.

    सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल शूटर्स को पकड़ने के लिए दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में ताबड़तोड़ रेड जारी है. पंजाब पुलिस, दिल्ली पुलिस, राजस्थान पुलिस समेत कई राज्यों की पुलिस इन 7 शूटर्स को गिरफ्तार करने में जुटी है.

    सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल शूटर्स की तस्वीरें Zee News के पास हैं. इनमें से 2 शूटर महाराष्ट्र के पुणे के रहने वाले हैं, जबकि 3 शूटर पंजाब के रहने वाले हैं. हत्याकांड में शामिल 2 शूटर हरियाणा के और एक शूटर राजस्थान का रहने वाला है.

    1. मनप्रीत सिंह मन्नू: पंजाब के तरनतारन के रहने वाले मनप्रीत सिंह मन्नू को पुलिस ने उत्तराखंड से गिरफ्तार किया था. इस पर लॉजिस्टिक सप्लाई करने और शूटर्स को गाड़ी प्रोवाइड करने का आरोप है.
    2. जगरूप सिंह रूपा: पंजाब के तरनतारन का रहने वाला है.
    3. हरकमल उर्फ रानू: पंजाब के भटिंडा का रहने वाला है.
    4. प्रियव्रत उर्फ फौजी: हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है. मुसेवाला हत्याकांड को लेकर हरियाणा पुलिस ने इस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी रखा है.
    5. मनजीत उर्फ भोलू: हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है.
    6. सौरव उर्फ महाकाल: महाराष्ट्र के पुणे का रहने वाला है.
    7. संतोष जाधव: महाराष्ट्र के पुणे का रहने वाला है.
    8. सुभाष बनौदा: राजस्थान के सीकर का रहने वाला है.

    पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वो अपने दो दोस्तों के साथ खुद गाड़ी चलाकर जा रहे थे. सिद्धू मूसेवाला पर मानसा जिले के जवाहरके गांव के पास हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां चलाई, जिसमें उनकी मौत हो गई और गाड़ी में मौजूद उनके 2 दोस्त बुरी तरह घायल हो गए.

  • आज का राशिफल, 06 जून 2022

    आज का राशिफल, 06 जून 2022

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। जीवनसाथी के साथ आप भविष्य को लेकर कुछ प्लान बनाएंगे। माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जाएंगे जहां आपको धन लाभ हो सकता है,लेकिन जो लोग किसी को धन उधार देने की सोच रहे हैं उन्हें अभी कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा। आपको अपने वाणी में मधुरता को बनाए रखना होगा,नहीं तो वह आपका कोई वाद विवाद खड़ा करा सकती है,जिसको लेकर आप परेशान होंगे। आपके परिवार के किसी सदस्य द्वारा आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी।

    वृष राशिफल आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आपकी  आर्थिक स्थिति के मजबूत होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं। संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को आप अपने किसी वरिष्ठ सदस्य से भी सलाह मशवरा करेंगे। व्यापार में आपको अचानक से धन लाभ होने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे,लेकिन आपका कोई कानूनी कार्य आपको परेशान कर सकता है,जिसके लिए आपको किसी अधिकारी के चक्कर काटने पड़ सकता है।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा,क्योंकि उन्हें कोई नया पद सौंपा जा सकता है। यदि आपके कुछ पुराने कर्ज हैं,तो आप उन्हें भी काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे और चैन की सांस लेंगे। आपको व्यापार संबंधित किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है और वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई सरप्राइस मिल सकता है। आप संतान को किसी संस्थान में दाखिला दिलाने में कामयाब रहेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने आसपास मौजूद शत्रुओं से सावधान रहना होगा,क्योंकि वह उनकी चुगली लगा सकते हैं।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आप अपने कुछ बढे़ हुए खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे। यदि आप किसी मित्र से लंबे समय बाद मिले,तो आपको उसमें वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा व पुराने गड़े मुर्दे नहीं उखाड़ने हैं। पिताजी से आप अपने मन की किसी समस्या को साझा करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने यदि अभी तक अपने साथी को प्रपोज नहीं किया है,तो वह कर सकते हैं उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। आपकी किसी नई संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा भी पूरी  होगी। यदि आपका अपने भाइयों से कोई विरोध चल रहा है,तो वह भी आज समाप्त होगा।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपके परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है,जिसमें परिजनों का आना जाना रहेगा। ऑफिस के काम से किसी भी विदेश की यात्रा पर भी जाना पड़ेगा। नवविवाहित जातकों के जीवन में किसी आदमी की दखलअंदाजी हो सकती है,जिसके कारण उनके बीच वाद-विवाद की स्थिति पैदा होगी। आपको किसी पर भी अंधाविश्वास नहीं करना है। यदि आपने ऐसा किया,तो वह आपको धोखा दे सकता है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना मिल सकती है।

    कन्या राशिफल। आज आपके द्वारा किए गए कार्य में आपको सफलता मिलेगी,लेकिन आपको संतान के करियर से संबंधित कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा,जिसके लिए आपको उनके अध्यापकों से भी बातचीत करनी होगी। आपको अपने खान-पान की ओर विशेष ध्यान देना होगा,नहीं तो आपको पेट दर्द,गैस,अपच आदि जैसी समस्या परेशान कर सकती है। यदि आपने साझेदारी में किसी व्यापार को किया हुआ है,तो वह आपको भरपूर लाभ दे सकता है। नौकरी में तरक्की मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। किसी बात को लेकर आपका मन परेशान रहेगा और कार्य करने में भी मन नहीं लगेगा। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती हैं। यदि कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो,तो आपको उसमें भी धैर्य बनाए रखना होगा,नहीं तो आपके शत्रु इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे। परिवार में वरिष्ठ सदस्य द्वारा मान सम्मान मिलने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य के लिए जन्मदिन होने पर कोई सरप्राइस पार्टी प्लान कर सकते हैं।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि का दिन रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी,जिससे उनका मान सम्मान बढ़ेगा और उन्हें कुछ जन सभाएं करने का मौका मिलेगा। आप अपने किसी दोस्त के साथ मिलकर नये व्यवस्था की शुरुआत कर सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा आज दूर होगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई में खूब मन लगेगा,जिसके कारण वह परीक्षा में भी सफलता हासिल करने में कामयाब रहेंगे।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा और आपको किसी कानूनी कार्य में भी विजय प्राप्त होती दिख रही है,जिससे आपका आत्मविश्वास गहरा होगा। आप धार्मिक स्थानों की यात्रा पर जाने का विचार बनाएंगे,उसमें माता-पिता को लेकर जाना तो बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज अपने साथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों को मन मुताबिक कार्य मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। दोस्तों का आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी भरपूर साथ मिलेगा,जिसके कारण आपका अपने दोस्तों से प्रति आत्मविश्वास और बढ़ेगा,लेकिन आज सुबह से ही आपको एक के बाद एक अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। यदि किसी नए व्यवसाय को करेंगे,तो वह भी आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपके जीवनसाथी को कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है,जिसमें आपको सावधान रहना होगा। डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। यदि किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं,तो उसमें आपको सावधान रहना होगा व वाहन चलाते समय सावधानी अवश्य बरतें।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी से कोई उपहार मिल सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने अधिकारियों से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। यदि किसी नए कार्य में निवेश करें,तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर करें बेहतर रहेगा,नहीं तो आपको उसमें नुकसान हो सकता है। कारोबार कर रहे लोगों को आज उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलेगा,जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा और वह भागदौड़ भी व्यर्थ ही होगी। अपने किसी काम को लेकर आप परेशान रहेंगे,जिसके लिए आपको इधर-उधर लोगों के पास मिलने जाना पड़ सकता है,लेकिन फिर भी आपको उसमें सफलता नहीं मिलेगी। यदि किसी नए व्यवसाय को करें,तो माता पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं आपके लिए बेहतर रहेगा। जीवनसाथी से छोटी मोटी कहासुनी हो सकती है,जिसके कारण वह आपसे नाराज रहेंगी। नौकरी से जुड़े जातकों को किसी और नई नौकरी का ऑफर आ सकता है,लेकिन उन्हें अभी पुरानी में ही टिके रहना बेहतर होगा।

  • जालंधरः 30 ग्राम हैरोईन सहित एक गिरफ्तार

    जालंधरः 30 ग्राम हैरोईन सहित एक गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। एंटी नार्कोटिक सैल ने नशीले पदार्थ सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान निशान सिंह के रूप में हुई है। सीआईए 2 के प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम कपूरथला चौक से पटेल चौक की ओर आती सड़क पर मौजूद थी, तभी उक्त आरोपी पैदल आता दिखाई दिया। जो पुलिस को देखकर घबरा गया। तलाशी के दौरान आरोपी से 30 ग्राम हैरोईन बरामद हुई।

    पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने आर्थिक तंगी के कारण हैरोईन बेचने का कारोबार शुरू किया था। थाना 2 की पुलिस ने आरोपी के ऊपर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • जालंधरः चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले 3 गिरफ्तार

    जालंधरः चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले 3 गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। थाना सदर की पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मनप्रीत सिंह पुत्र बलविंदर सिंह उर्फ राणा वासी धीणा, जोती पुत्र जसपाल वासी छीनपुरा कपूरथला,विक्कर सिंह पुत्र तरसेम सिंह वासी हमीरा के तौर पर हुई है। थाना अजैब सिंह ने बताया कि गत दिवस राहुल सहौता पुत्र जेमस सहौता वासी धीणा ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह सैलून का काम करता है। जब वह सुबह उठा तो उसके 2 मोबाईल घर से गायब थे, जब उसने इसकी पड़ताल की तो पता चला कि मोहल्ले के रहने वाले आरोपी मनप्रीत और उसके दोनो साथियों ने मिलकर फोन चुराया था। पुलिस ने आरोपियों को चुराए गए 4 फोन सहित काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के ऊपर मामला दर्ज कर लिया है। 

  • अभिनेता सलमान खान को मिली जान से मारने की धमकी…

    अभिनेता सलमान खान को मिली जान से मारने की धमकी…

    नई दिल्ली। सलमान खान को लेकर बड़ी खबर है. खबरों की मानें तो सलमान खान को सिद्धू मूसेवाला की तरह मारने का धमकी भरा पत्र मिला है. जानकारी के अनुसार जब सलमान खान के पिता सुबह जोगिंग पर गए तो जहां वह बेंच पर बैठे थे, तभी उन्हें उनके बेटे सलमान खान के नाम से धमकी भरा एक पत्र  मिला. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. 

    मुंबई के बांद्रा में पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की है. खास बात है कि सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी. ऐसा इसलिए क्योंकि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य संदिग्ध बिश्नोई ने कुछ साल पहले सलमान खान की हत्या का प्लान बनाया था. जिसे ध्यान में रखते हुए सलमान खान के प्रति खतरे को लेकर उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी. फिलहाल गैंग्स्टर लॉरेंस बिश्नोई तिहाड़ जेल में बंद है. 

  • जसविंदर बिंदु को भाजपा ट्रांसपोर्ट सेल की कमान

    जसविंदर बिंदु को भाजपा ट्रांसपोर्ट सेल की कमान

    ऊना/सुशील पंडित: हरोली भाजपा मंडल अध्यक्ष गुलविंद्र गोल्डी ने हरोली भाजपा ट्रांसपोर्ट सेल संयोजक के रूप में सिंगा गांव से जसविंदर सिंह बिंदु को नियुक्त किया गया है। मंडल अध्यक्ष गुलविंद्र गोल्डी ने बताया कि प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवम् औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष व अन्य नेताओं के साथ विचार विमर्श कर यह नियुक्ति की गई है उन्होंने बताया कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू है। गौरतलब है कि जसविंदर बिंदु इससे पूर्व सिंगा गांव के प्रधान भी रह चुके है व हरोली भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में भी पार्टी की सेवा कर चुके है उनकी इस नियुक्ति से संगठन को सीधा लाभ मिलेगा।

  • 893 विद्यार्थियों ने लिया ऊना सुपर-50 प्रवेश परीक्षा में भाग

    893 विद्यार्थियों ने लिया ऊना सुपर-50 प्रवेश परीक्षा में भाग

    ऊना/सुशील पंडित: जिला प्रशासन की अभिनव पहल ऊना सुपर-50 के अंतर्गत आज जिला ऊना के 13 परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। इस प्रवेश परीक्षा में जिला की 66 वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं के 893 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस बारे जानकारी देते हुए डाईट देहलां के प्रधानाचार्य देवेंद्र चौहान ने बताया कि ऊना सुपर 50 के तहत चयनित विद्यार्थियों को दो साल तक जेईई व नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निः शुल्क कोचिंग प्रदान की जाती है।
    उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत इस वर्ष कॉमन लॉ एडमिशन टैस्ट को भी शामिल किया गया है। इस परीक्षा को संपन्न करवाने में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा परीक्षा केंद्रों का दौरा किया गया तथा परीक्षा के सफल संचालन पर संतोष व्यक्त किया गया। उन्होंने प्रवेश परीक्षा में ड्यूटी देने वाले सभी प्रधानाचार्यों व अध्यापकों का परीक्षा के सफल संचालन व सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।