Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: राम का पुतला बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार, मिला रिमांड

Jalandhar News: राम का पुतला बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार, मिला रिमांड

0
Jalandhar News: राम का पुतला बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार, मिला रिमांड

जालंधर: दशहरे के दिन रावण का पुतला जलाकर दशहरे का पर्व मनाया जाता है, लेकिन जालंधर के दोमोरिया पुल के पास पास आयोजित दशहरा समारोह में रावण की जगह राम का पुतला बनाने वाले आरोपी की आज थाना रामा मंडी की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कल उसे हिंदू संगठनों के नेताओं ने पकड़ कर थाना रामा मंडी की पुलिस के हवाले किया था।

थाना प्रमुख इंस्पैक्टर ने बताया कि आरोपी की पहचान काजी मंडी के रहने वाले वीरू ठाकुर के रूप में हुई है। हिंदू नेता ने पुलिस को दिए बयानों में कहा कि जब वह मौके पर अपने साथियों समेत पहुंचा और पुतले पर श्रीराम लिखा हुआ देखा। जब इस सबंधी युवक से पूछा तो उसने कहा कि वह राम को नहीं रावण को मानते हैं। उसके बाकी साथी मौके से फरार हो गए।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी वीरू ठाकुर व उसके साथियों के खिलाफ थाना रामा मंडी में 299 बी.एन.एस के तहत 245 नंबर एफ. आई.आर. दर्ज की गई है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here