Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: वंडरलैंड को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से मचा हड़कंप

Jalandhar News: वंडरलैंड को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से मचा हड़कंप

0
Jalandhar News: वंडरलैंड को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से मचा हड़कंप

जालंधर, ENS: न्यू ईयर पार्टी के लिए आज पुलिस द्वारा जगह-जगह पर नाकेबंदी की हुई है। वहीं शरारती अंनसरों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर भारी मात्रा में पुलिस सड़कों पर तैनात है। इन सबके बावजूद वंडरलैंड पार्क को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार वंडरलैंड पार्क को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि आज यानी 31 दिसंबर की रात को वंडरलैंड में होने वाली पार्टी में हम ब्लास्ट करेंगे। साथ ही लेटर में जालंधर प्रशासन को खुला चैलेंज किया गया है। हालांकि, इसे लेकर जालंधर देहात पुलिस के SSP हरकमलप्रीत सिंह खख ने कहा है कि यह सब बातें अफवाह हैं, ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है।

जबकि, वंडरलैंड में सुबह से ही पुलिस चेकिंग कर रही है, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। दरअसल, आज वंडरलैंड “द ग्रांड बॉलरूम अफेयर” का प्रोग्राम रखा है जोकि रात 8 बजे से शुरू हो जाएगा। यह प्रोग्राम रात करीब 12 बजे तक चलेगा और लोगों में प्रोग्राम को लेकर काफी उत्साह है। लेकिन धमकी भरे लैटर से इलाका निवासियों में हड़कंप मच गया। खख ने कहा कि लोगों में पैनिक क्रिएट करने के लिए यह सब किया जा रहा है, जिसकी जांच की जा रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here