Blog

  • Punjab News: हुड़दंगों के खिलाफ पुलिस का एक्शन, डड्डू चाल चले नौजवान, देखें वीडियो

    Punjab News: हुड़दंगों के खिलाफ पुलिस का एक्शन, डड्डू चाल चले नौजवान, देखें वीडियो

    पटियालाः जिले में हुड़दंग मचाने वाले नौजवानों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है। दरअसल, वाईपीएस रोड पर पुलिस ने रात में हुड़दंग मचाने वाले युवकों से उठक-बैठक करा दी। जिसमें 5-6 युवक रात में सड़क पर डड्डू चाल (मेंढक की तरह) चल रहे हैं। पुलिस ने बताया कि लोगों की शिकायत पर हुल्लड़बाजों को रोकने के लिए रात को नाका लगाया गया था। इस पर कई युवकों को रोका गया और उनसे पूछताछ की गई। रात 12 बजे तक सड़कों पर घूमने का वह कोई उचित कारण नहीं बता पाए। इसके बाद उनसे डड्डू चाल चलवाई गई। फिर उनको चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। पुलिस कॉलोनी के बाहर कई दिन से इन पर नजर रख रही थी।

    पुलिसवालों ने इन्हें चेतावनी देकर छोड़ा है। कुछ पुलिसकर्मी तो इनकी कारों के नंबर तक नोट कर रहे थे। मेंढ़क की चाल में उछलकर चलते हुए युवकों की वीडियो भी सामने आई है। वहीं मामले में पुलिस का कहना है कि कई दिनों से लोगों की शिकायत मिल रही थी कि युवक रात में गाड़ियों में सवार होकर हंगामा मचाते थे। गाड़ियों में तेज आवाज में म्यूजिक बजाकर हूटिंग करते रहते थे। पूरी रात सड़कों पर ऐसी ही हुड़दंग करते रहते थे। एसएचओ सिविल लाइन अमनदीप बराड़ ने बताया कि ये लड़के रात को हुल्लड़बाजी कर रहे थे। इनको रोका गया तो ये देर रात तक घूमने का कारण नहीं बता पाए। इनको चेतावनी देकर छोड़ दिया था।

    उन्होंने कहा कि सर्दी के दिनों में रात को धुंध के चलते चोरी की घटना बढ़ जाती है, इसलिए भी पुलिस सतर्क है। रात में बेवजह घूमने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसएचओ सिविल लाइन अमनदीप बराड़ ने बताया कि ये लड़के रात को हुल्लड़बाजी कर रहे थे। इनको रोका गया तो ये देर रात तक घूमने का कारण नहीं बता पाए। इनको चेतावनी देकर छोड़ दिया था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सर्दी के दिनों में रात को धुंध के चलते चोरियों-छीनाझपटी की वारदातें बढ़ जाती हैं, इसलिए भी पुलिस सतर्क है। उन्होंने कहा कि रात को बेवजह रोड पर न निकलें, नहीं तो पुलिस की तरफ से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

     

     

  • Punjab News: जगराते के बाद हुई फायरिंग के मुख्य आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर, देखें वीडियो

    Punjab News: जगराते के बाद हुई फायरिंग के मुख्य आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के थाना इस्लामाबाद के अंतर्गत आते इलाके में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को काबू करके उसके कब्जे से पिस्तौल बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 13 दिसंबर की रात को कोट खालसा इलाके में जगराते के प्रोग्राम से लौट रहे विक्रम शर्मा ने देखा कि गुलशन कुमार और उसकी पत्नी किसी बुज़ुर्ग से बहस कर रहे थे।

    इस दौरान चंदन शर्मा (भतीजा) मौके पर आया, विवाद बढ़ा और उसने फायर कर दिया, जिससे शिकायतकर्ता की दोनों टांगों में गोली लग गईं। इस संबंध में मामला दर्ज किया गया। अगले दिन आरोपी की तलाश जारी थी कि एक और घटना सामने आई। भागते समय पुलिस पार्टी को देखकर चंदन शर्मा ने फिर से फायरिंग की, जिसमें ‘बिल्लू’ नामक मजदूर जख्मी हो गया। उसकी बाह और पेट में गोली लगी। इस दौरान रिकोशे से सोनिया नामक महिला भी जख्मी हुई। मामला गंभीर होने पर विशेष पुलिस टीमें गठित की गईं।

    पुलिस टीम ने आरोपी को ट्रैक किया। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी उसी इलाके में आ रहा है। चेतावनी देकर और हवा में फायर करके सरेंडर करने को कहा गया, लेकिन उसने पुलिस पर मारने की नीयत से गोलीबारी की। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें चंदन शर्मा घायल हुआ और उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया। उसके पास से 9 मिमी की विदेशी (तुर्की) पिस्टल और गोलाबारूद बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार आरोपी मई 2025 में जेल से बाहर आया था और एंटी-एनएफएल थाना मोहाली में उस पर भी मामला दर्ज है। जेल के भीतर बने अपराधी संपर्कों के जरिए हथियार प्राप्त करने की जांच चल रही है।

  • Punjab News: दिन दहाड़े कपड़ों की फड़ी से चाबी उठाकर एक्टिवा लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    Punjab News: दिन दहाड़े कपड़ों की फड़ी से चाबी उठाकर एक्टिवा लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    लुधियानाः महानगर में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बेखौफ लुटेरे सरेआम घटनाओं को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला थाना सलेम टाबरी के इलाके से सामने आया है, जहां जस्सीयां रोड पर कपड़ों की फड़ी के पास खड़ी एक्टिवा को चोर लेकर फरार हो गया। दरअसल, पीड़ित महिला फड़ी से कपड़े ले रही थी और उसने फड़ी पर एक्टिवा की चाबी रख दी। जिसके बाद चोर आया और फड़ी से चाबी उठाकर एक्टिवा लेकर फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि फड़ी पर काफी लोग खड़े है। इस दौरान व्यक्ति आता है बड़ी चालाकी से फड़ी से चाबी उठाता है आराम से एक्टिवा लेकर फरार हो जाता है। चोरी हुई एक्टिवा का रंग काला है और उसका नंबर PB-10-JQ-0424 है। पीड़ित परमजीत कौर गांव लादीयां की निवासी हैं और एक स्कूल में निजी नौकरी करती हैं। उन्होंने बताया कि यह एक्टिवा उन्होंने एक साल पहले ही किश्तों पर खरीदी थी। मामले की जानकारी देते हुए पीड़िता परमजीत कौर ने बताया कि उसने एक्टिवा की चाबी फड़ी पर रखी और एक्टिवा वहीं पास में खड़ी की थी।

    इस दौरान वह कपड़े देखते में व्यस्त हो गई और व्यक्ति वहां पर आया और कुछ देर आसपास देखने के बाद चाबी उठाकर एक्टिवा लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस को दे दी है। थाना सलेम टाबरी पुलिस ने इस संबंध में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

     

  • इस दिन मनाई जाएगी साल 2026 की पहली एकादशी, जानें शुभ-मुहूर्त और पूजा विधि

    इस दिन मनाई जाएगी साल 2026 की पहली एकादशी, जानें शुभ-मुहूर्त और पूजा विधि

    धर्म: एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। मान्यताओं के अनुसार, जो सालभर की 24 एकादशी का व्रत करता है उसे मोक्ष मिलता है। यह दिन व्रत, पूजा और किसी भी धार्मिक अनुष्ठान के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। विशेष मनोकामना पूरी करने के लिए भी एकादशी व्रत का कास महत्व बताया गया है। साल 2026 में पहली एकादशी माघ महीने की कृष्ण पक्ष की एकादशी होगी। इसको षटतिला नाम की एकादशी से भी जाना जाता है। यह व्रत 14 जनवरी 2026 को रखा जाएगा। इसी दिन मकर संक्रांति भी मनाई जाएगी।

    एकादशी का शुभ मुहूर्त

    माघ महीने की कृष्ण पक्ष की एकादशी 13 जनवरी 2026 को दोपहर 3:17 पर शुरु होगी। यह अगले दिन जनवरी को शाम 5:52 पर खत्म होगी। इस दिन सुबह घर में सत्यनारायण भगवान की पूजा करना शुभ माना जाता है। षटतिला एकादशी पर मुहूर्त सुबह 7:15 से लेकर 9:53 तक रहेगा।

    व्रत पारण का समय

    षटतिला एकादशी में व्रत के पारण का समय 15 जनवरी सुबह 7:15 से लेकर सुबह 9:21 तक रहेगा। पारण तिथि के दिन द्वादशी भी खत्म हो जाएगी जिसका समय रात 8:16 का होगा।

    एकादशी में इस्तेमाल होते हैं तिल

    माघ महीने में आने वाले हर व्रत त्योहार में तिल का इस्तेमाल किया जाता है। तिल की उत्पत्ति विष्णु भगवान से हुई है। ऐसे में माघ महीने की एकादशी पर 6 तरह के तिल इस्तेमाल करने से श्री हरि की कृपा बरसती है। षट का अर्थ है छह और तिला का अर्थ है तिल। इसी कारण से इस एकादशी को षटतिला एकादशी कहते हैं। इस दिन तिल से स्नान करना, तिल के साथ हवन करना, तिल का दान करना. तिल से बना खाना खाना, पानी में तिल डालकर पीना और तिल भगवान को अर्पित करने चाहिए। व्रत के दौरान रखें ध्यान यदि आप एकादशी का व्रत रख रहे हैं तो अन्न-चावल का सेवन न करें। . इसके अलावा तुलसी के पत्ते न तोड़ें। . किसी भी तरह का कोई लड़ाई-झगड़ा न करें। . घर और मंदिर की साफ-सफाई का ध्यान रखें क्योंकि साफ-सफाई वाली जगहों पर ही मां लक्ष्मी का निवास होता है।
  • Punjab News: नव वर्ष को लेकर सुरक्षा के प्रंबंध, BSF संग गुज्जर कैंपों में पहुंची पुलिस, देखें वीडियो

    Punjab News: नव वर्ष को लेकर सुरक्षा के प्रंबंध, BSF संग गुज्जर कैंपों में पहुंची पुलिस, देखें वीडियो

    पठानकोटः पाकिस्तान के साथ लगते बॉर्डर एरिया के कारण ये जिला एक काफी सेंसिटिव माना जाा है। जहां एक तरफ़ भारत-पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर और दूसरी तरफ़ जम्मू-कश्मीर बॉर्डर से लगा हुआ है। इसीलिए पंजाब पुलिस ने नए साल के आने को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के इंतज़ाम कड़े कर दिए हैं। भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से लगे बामियाल सेक्टर में पुलिस ने बीएसएफ की मदद से अलग-अलग जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाया।

    इसके अलावा बॉर्डर इलाकों में मौजूद गुज्जरों के कैंपों की भी तलाशी ली गई, ताकि कोई शरारती तत्व किसी घटना को अंजाम देने के लिए इन कैंपों में न छिपा हो। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी गुरबख्श सिंह ने बताया कि पुलिस पुलिस की मदद से भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से सटे इलाकों में सर्च ऑपरेशन चला रही है। गुज्जरों के कैंपों की तलाशी ली जा रही है ताकि कोई शरारती तत्व यहां छिपा न हो और देश की सुरक्षा को कोई खतरा न हो।

  • Punjab News: दोस्त के साथ पत्नी और 6 वर्षीय बेटी फरार, पीड़ित ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: दोस्त के साथ पत्नी और 6 वर्षीय बेटी फरार, पीड़ित ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के बगला बस्ती इलाके से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां महिला 6 वर्षीय बच्ची संग फरार हो गई। इस मामले को लेकर महिला के पति गौतम कुमार ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी को करण नाम का युवक भगाकर ले जाया है। गौतम का कहना है कि करण उनके घर आता-जाता था और पड़ोसी होने के साथ-साथ उसका दोस्त भी था। उसने कभी अपनी पत्नी पर शक नहीं किया, लेकिन 13 से 15 दिन पहले वह घर से गायब हो गई। गौतम कुमार एक फैक्ट्री में काम करता हैं, उसने बताया कि घर छोड़ने के बाद उन्होंने कई बार अपनी पत्नी को फोन किया लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद उन्होंने नजदीकी हकीमां गेट थाने में शिकायत भी दी है।

    परिवार ने पुलिस पर आरोप लगाए है कि 15 दिन बीत जाने के बाद अभी तक पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि महिला अपनी मर्जी से घर से गई है, जिसे परिवार पूरी तरह नकार रहा है। इस मामले में गौतम की साली सोनिया ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी 6 साल की बेटी साक्षी को भी रेनू (गौतम की पत्नी) अपने साथ ले गई है। सोनिया के मुताबिक रेनू काम पर जाते समय अपनी बच्ची अक्सर उनके घर छोड़ जाती थी, लेकिन इस बार वह बच्ची को भी साथ लेकर चली गई।

    सोनिया ने बताया कि उन्होंने दो बार पुलिस में शिकायत दी और पुलिस कमिश्नर से भी अपील की है कि उनकी बच्ची को सुरक्षित वापिस लाया जाए। RTI एक्टिविस्ट राजकुमार ने भी पुलिस की कार्यवाही पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि एक छोटी बच्ची के लापता होने के बावजूद पुलिस की कार्रवाई सुस्त है, जो चिंताजनक है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्दी कार्रवाई नहीं हुई तो मोहल्ला निवासी और सामाजिक संगठनों के लोग मिलकर रोष प्रदर्शन करेंगे।

    दूसरी ओर, पुलिस अधिकारी ने बताया कि 11 तारीख को मिसिंग रिपोर्ट दर्ज की गई थी और इल्तिहाम (नोटिस) जारी कर दिया गया है। मामले की तकनीकी जांच की जा रही है और जैसे ही कोई नया सुराग मिलता है, उसके आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: महिला के गोली मारकर कत्ल के मामले में हुआ खुलासा, देखें CCTV

    Punjab News: महिला के गोली मारकर कत्ल के मामले में हुआ खुलासा, देखें CCTV

    लुधियानाः जिले के मुडिंया इलाके में गोली मारकर महिला की मौत हो गई। मृतिका की पहचान पूनम पांडे के रूप में हुई है। वहीं घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में काले कपड़े पहले बाइक सवार 2 नौजवान आते दिखाई दे रहे है। जिसके बाद वह घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते है। वहीं दूसरी ओर घटना स्थल पर जांच करने के लिए पुलिस पहुंच गई है। मामले की जानकारी देते हुए रवि शर्मा ने बताया कि उन्हें गोली चलने को लेकर पत्नी का फोन आया था।

    जिसके बाद पता चला कि गोली लगने से बाद घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। परिवार में 4 लोग रहते है और 2 साल से परिवार यही रह रहा है। 15 दिनों से मृतक महिला की बेटी साक्षी घर पर रह रही है। रवि के अनुसार दामाद के विवाद को लेकर उन्हें जानकारी नहीं है। सूत्रों के अनुसार दामाद ने घटना को अंजाम दिया है। दामाद का पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। इसी को लेकर आज दामाद घर पहुंचा और उसने पत्नी के माथे पर पिस्तौल तान दी। आरोपी ने पत्नी को गोली मारी, लेकिन गनीमत से गोली दीवार पर लग गई।

    इस दौरान बीच-बचाव करने मां आई और उसके माथे पर गोली लगने से महिला की मौत हो गई। दूसरी ओर पुलिस ने बताया कि पूनम की सिर में गोली लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद जब वह घर पहुंचे तो पता चला कि महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना स्थल पर एक खोल और 2 रौंद बरामद हुए है। महिला का पति को लेकर विवाद को लेकर जांच की जा रही है। पता चला है कि वह कुछ दिनों से मायके घर रही थी। परिवारिक बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

     

     

  • Haryana News: UAE भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: UAE भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला: विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के गंभीर मामले में पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने यूएई में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर एक युवक से 1 लाख 43 हजार रुपये की ठगी की थी। ऐसे में एंटी इमिग्रेशन फ्रॉड यूनिट ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में शामिल बाकी आरोपियों का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है।

    पुलिस को दी गई शिकायत में पंचकूला के रहने वाले शिकायतकर्ता ने कहा कि उसके भाई को आरोपी गणेश ने यूएई में नौकरी दिलवाने का लालच देकर 1 लाख 43 हजार रुपये ठग लिए थे। पैसे लेने के बाद आरोपी लंबे समय तक कभी नौकरी और कभी पैसे लौटाने के बहाने शिकायतकर्ता को गुमराह कर रहा था परंतु न तो उसने नौकरी दिलवाई और न ही पैसे वापिस किए।

    डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि शिकायत के आधार पर इसी साल 29 अक्टूबर को थाना चंडीमंदिर में आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 406, 420, 120-बी और इमिग्रेशन एक्टर की धारा 24 के अंतर्गत मामला दर्ज करके एंटी इमिग्रेशन फ्रॉड यूनिट को द्वारा मामले की जांच की गई। जांच के दौरान यह सामने आया कि आरोपी दिल्ली में टूर एंड ट्रैवल कंपनी का रजिस्ट्रेशन दिखाकर लोगों को विदेश भेजना का झांसा देता था।

    आरोपी ने कंपनी कुछ समय पहले ही बंद कर दी थी। एंटी इमिग्रेशन फ्रॉड यूनिट इंचार्ज योगविंद्र सिंह के नेतृत्व में जांच अधिकारी एएसआई गुरबचन ने 18 दिसंबर को आरोपी गणेश नोटियाल निवासी जिला उत्तरकाशी, उत्तराखंड हाल किराएदार पीर मुच्छल्ला जिला मोहाली को उसके किराए के मकान से गिरफ्तार किया।

    आरोपी को आज अदालत में पेश करके 3 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। इस दौरान उससे पूछताछ की जा रही है। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने कहा कि विदेश भेजने का नाम पर ठगी करने वाले आरोपियों के खिलाफ पंचकूला पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है।

    ऐसे मामलों में जनता को भी इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि किसी भी एजेंट या कंपनी को पैसे देने से पहले उसकी पूरी जांच-पड़ताल करें। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से बचे हुए पैसे लिए जाएंगे और इस नेटवर्क से जुड़े बाकी लोगों को भी पकड़ा जाएगा।

     

     

  • पुलिस कर्मी के बेटे की हुई मौत, लव अफेयर के एंगल की जांच में जुटे अधिकारी

    पुलिस कर्मी के बेटे की हुई मौत, लव अफेयर के एंगल की जांच में जुटे अधिकारी

    देहरादूनः उतराखंड के देहरादून में पुलिस कांस्टेबल के बेटे ने खुदकुशी कर ली। मिली जानकारी के अनुसार चंद्रबनी के सेवला कला में नौजवान ने घर में सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान 22 वर्षीय स्वप्ननील के रूप में हुई है।मृतक के पिता टिहरी में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है स्वप्ननील जेई प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

    मृतक के परिजनों ने घर के अंदर फंदे से लटकते बेटे को देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या के पीछे की वजह प्रेम प्रसंग बताई जा रही है। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: सरेआम महिला का गोली मारकर किया कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab News: सरेआम महिला का गोली मारकर किया कत्ल, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब में रोजाना गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला मुडिंया इलाके में गोली चलने का सामने आया है, जहां गोली लगने से महिला की मौत हो गई। मृतिका की पहचान पूनम पांडे के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए हरदेव सिंह ने बताया कि वह जीटीबी नगर मुडिंया कलां में रहता है। घटना के दौरान वह खाना खा रहे थे और उस दौरान उनके पास व्यक्ति आया और उसने बताया कि गली में गोली चली है।

    जिसके बाद वह घटना स्थल पर पहुंचे, जहां फर्श पर महिला गिरी हुई थी और उसके खून बह रहा था। हादसे में घायल महिला को गाड़ी में लेकर सिविल अस्पताल पहुंच गया। रास्ते में महिला की बेटी ने उसे बताया कि घर में काली जैकेट और सिर पर टोपी पहने व्यक्ति आया और उसने पहले उस पर गोली चलाई, लेकिन वह बाल-बाल बच गई। जिसके बाद उसने माता पर गोली चलाई। घटना में गोली पीड़ित की मां के सिर पर लगी।

    महिला को जब अस्पताल लाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। व्यक्ति ने कहा कि घटना के दौरान बाइक पर सवार 2 व्यक्तियों ने घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान एक व्यक्ति घर के अंदर घुसा और घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। महिला के 2 बच्चे है, जिसमें एक बेटा और बेटी शामिल है। बताया जा रहा है कि पुरानी रजिंश का मामला है। घटना की सूचना जमालपुर थाने की पुलिस को दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    सूत्रों के अनुसार दामाद ने घटना को अंजाम दिया है। दामाद का पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। इसी को लेकर आज दामाद घर पहुंचा और उसने पत्नी के माथे पर पिस्तौल तान दी। आरोपी ने पत्नी को गोली मारी, लेकिन गनीमत से गोली दीवार पर लग गई। इस दौरान बीच-बचाव करने मां आई और उसके माथे पर गोली लगने से महिला की मौत हो गई।