Blog

  • Haryana News : स्नैचिंग गैंग का दूसरा आरोपी खंजर सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News : स्नैचिंग गैंग का दूसरा आरोपी खंजर सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला। क्राइम ब्रांच की टीम ने स्नेचिंग करने वाले गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पंचकूला पुलिस की क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने महिला से चाकू की नोक पर स्नैचिंग और अवैध हथियार तस्करी के मामलों में संलिप्त दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक खंजर बरामद किया गया है, जबकि इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर उसके पास से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए जा चुके हैं।

    एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि 17 दिसंबर को क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी जिसके आधार पर सेक्टर-15 पंचकूला की मार्केट में इंचार्ज मुकेश सैनी के नेतृत्व में जांच अधिकारी रवि कुमार व टीम ने आरोपी अमन निवासी राजीव कॉलोनी सेक्टर-17 पंचकूला को काबू किया। तलाशी के दौरान आरोपी की जेब से एक अवैध देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया।

    पुलिस रिमांड के दौरान की गई पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी अमन ने अपने साथी कुलदीप उर्फ आशु के साथ मिलकर चंडीगढ़ के मनीमाजरा क्षेत्र में ऑटो में सवार एक महिला से मोबाइल फोन और नकदी की स्नैचिंग की थी, जिसका मामला संबंधित थाना में पहले से दर्ज है। इसके अलावा 4 दिसंबर को दोनों आरोपियों ने पंचकूला के सेक्टर-7 में एक महिला को चाकू दिखाकर उसकी सोने की चेन छीनी थी। आरोपी अमन से मिली अहम जानकारियों के आधार पर क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने फरार चल रहे दूसरे आरोपी कुलदीप उर्फ आशु निवासी राजीव कॉलोनी सेक्टर-17 पंचकूला को 19 दिसंबर को सेक्टर-17 क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

    तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक खंजर बरामद किया गया। जांच में यह भी सामने आया है कि कुलदीप उर्फ आशु अवैध हथियारों की तस्करी में भी संलिप्त है और आरोपी अमन से बरामद अवैध देशी कट्टा व दो जिंदा कारतूस उसी ने उपलब्ध कराए थे। आज दोनों आरोपियो को न्यायिक हिरासत भेज दिया है।

  • Punjab News : नशा के दलदल में फंसे सभी युवाओं के लिये किया जाएगा हनुमान चालीसा का पाठः मनीष सिसोदिया, देखें वीडियो

    Punjab News : नशा के दलदल में फंसे सभी युवाओं के लिये किया जाएगा हनुमान चालीसा का पाठः मनीष सिसोदिया, देखें वीडियो

    ड्रग्स के खिलाफ शुरू की गई नई मुहिम

    पठानकोट। आम आदमी पार्टी के इंचार्ज मनीष सिसोदिया पठानकोट पहुंचे। जहां, उन्होंने पठानकोट के प्राचीन श्री काली माता मंदिर में संगत के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया। पूरे पंजाब के मंदिरों से शनिवार शाम 7 से 8 बजे तक हनुमान चालीसा का पाठ करने की अपील की गई। वहीं, इस मौके पर ड्रग्स के खिलाफ एक नई मुहिम शुरू की गई। इस मुहिम की उद्देश्य नशा के दलदल में फंसे युवाओं को इस मुहिम से जोड़ा जाएगा।

    राज्य सरकार की तरफ से एक नई मुहिम शुरू की गई, जिसका ऐलान आम आदमी पार्टी के पंजाब इंचार्ज मनीष सिसोदिया ने किया। जिसके बाद उन्होंने कहा कि पंजाब के युवा जो नशा के आदी हैं। पुलिस उसे इससे बाहर निकालने के लिए अपना काम कर रही है, मैं पंजाब के सभी मंदिरों से अपील करता हूं कि वे हर शनिवार शाम 7 से 8 बजे तक हनुमान चालीसा का पाठ पक्का करें और नशा के दलदल में फंसे युवाओं को इससे जोड़ें ताकि वे इस दलदल से बाहर आ सकें।

    इस मौके पर उन्होंने पंजाब के अलग-अलग मुद्दों पर भी अपनी राय रखी। वहीं, जब इस बारे में आई संगत से बात की गई तो उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की कोशिशें तारीफ के काबिल हैं और इस कोशिश से युवा पीढ़ी को सीधा किया जा सकेगा।

  • Jalandhar News: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना फिल्लौर से गोराया में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार रेलवे ट्रैक पर शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान 27 वर्षीय कृष्ण लाल पुत्र भजन लाल निवासी ऊना, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को क़ब्जे लेकर पोस्टमार्टम के सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।

    मामले की जानकारी देते हुए फिल्लौर जीआरपी थाने के एएसआई हरमेश पाल ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि फिल्लौर-गोराया रेलवे ट्रैक पर युवक का संदिग्ध हालात में शव पड़ा हुआ है इस दौरान उसकी बाजू में सरिंज लगी हुई मिली। वहीं मृतक की जेब की तलाशी लेने पर आधार कार्ड मिला। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है और मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। वहीं घटना की सूचना परिजनों को दी जा रही है।

     

     

  • Punjab News: 9 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ के मामले में टीचर गिरफ्तार

    Punjab News: 9 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ के मामले में टीचर गिरफ्तार

    मोगाः जिले में एक सरकारी प्राइमरी स्कूल के शिक्षक पर 9 साल की बच्ची के साथ गलत हरकत करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान राजन के रूप में हुई है। वह शहर के ही एक सरकारी प्राइमरी स्कूल में पढ़ाता है।

    बच्ची ने घर आकर बताया पूरा सच
    घटना का खुलासा तब हुआ जब बच्ची घर लौटकर डरी-सहमी हुई अपनी मां को पूरी बात बताई। बच्ची ने कहा कि टीचर ने छुट्टी के बाद उसे अपने पास बुलाया और उसके साथ गलत व्यवहार किया। उसके बाद परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

    पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज
    पुलिस ने बताया कि बच्ची चौथी क्लास में पढ़ती है। उसकी मां ने पुलिस को बताया कि बेटी के साथ गलत तरीके से छेड़छाड़ की गई। इस आधार पर पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज कर दी है।

    छुट्टी के बाद बहाने से कमरे में बुलाया गया
    पुलिस इंस्पेक्टर कुलविंदर कौर ने बताया कि बच्ची की मां ने बयान दिया कि 18 दिसंबर की शाम को उनकी बेटी डरकर घर आई। मां ने पूछा कि बेटी क्यों डर रही है, तो बच्ची रोते हुए बताई कि टीचर ने छुट्टी के बाद उसे वैन में बैठने से पहले अपने कमरे में बुलाया।

    कमरे में बुलाकर हाथ पकड़कर गलत हरकत
    बच्ची ने पुलिस को बताया कि जब वह टीचर के बुलाने पर कमरे में गई, तो टीचर ने उसका हाथ पकड़ लिया और अपनी तरफ खींच लिया। टीचर ने बच्ची को कहा कि एक पेज पर अपनी क्लास के बच्चों के नाम लिखे। जब बच्ची टेबल पर लिख रही थी, तब टीचर ने उसे कई जगह हाथ लगाया।

    बच्ची ने अपने हाथ छुड़ाकर भागी
    बच्ची ने बताया कि उसने टीचर के हाथ छुड़ाए और कमरे से भागकर बाहर निकल आई। फिर वह वैन में जाकर बैठ गई। बच्ची ने कहा कि टीचर पहले भी कई बार बहाने बनाकर उसे अकेले कमरे में बुला चुका था।

    आरोपी शिक्षक मुक्तसर साहिब जिले का रहने वाला
    पुलिस ने बताया कि आरोपी शिक्षक मुक्तसर साहिब जिले का रहने वाला है, लेकिन वर्तमान में मोगा में रहकर सरकारी स्कूल में पढ़ा रहा था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

    आगे की जांच जारी
    इंस्पेक्टर कुलविंदर कौर ने कहा कि आरोपी से पूछताछ जारी है। इसके अलावा स्कूल के स्टाफ से भी मामले की जांच की जाएगी ताकि पूरी घटना का पता लगाया जा सके।

     

  • नेत्रहीन यूनियनों से बैठक के बाद बड़ा फैसला, खाली पद तुरंत भरने के निर्देश

    नेत्रहीन यूनियनों से बैठक के बाद बड़ा फैसला, खाली पद तुरंत भरने के निर्देश

    चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार समाज के हर वर्ग की भलाई और समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी के तहत सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आज पंजाब की नेत्रहीन यूनियनों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना।

    पंजाब भवन में आयोजित बैठक के दौरान सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने नेत्रहीन यूनियनों को आश्वासन देते हुए कहा कि उनकी हर जायज़ मांग को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को दिव्यांग कोटे के तहत खाली पड़ी पदों को जल्द से जल्द भरने के लिए तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

    डॉ. बलजीत कौर ने स्पष्ट किया कि जो मांगें विभागीय स्तर पर स्वीकार्य हैं, उन्हें तुरंत लागू किया जाएगा, जबकि जिन मांगों के लिए सरकारी स्तर पर निर्णय की आवश्यकता है, उन्हें सरकार के समक्ष पूरी तरह से उठाया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार दिव्यांग व्यक्तियों को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। बैठक सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक माहौल में संपन्न हुई।

    इस अवसर पर बैठक में सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विकास प्रताप, निदेशक डॉ. सेना अग्रवाल, संयुक्त सचिव आनंद सागर शर्मा, उप निदेशक अमरजीत सिंह भुल्लर, रविंदर सिंह राही तथा विभाग के अन्य अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे।

  • Punjab News: हुड़दंगों के खिलाफ पुलिस का एक्शन, डड्डू चाल चले नौजवान, देखें वीडियो

    Punjab News: हुड़दंगों के खिलाफ पुलिस का एक्शन, डड्डू चाल चले नौजवान, देखें वीडियो

    पटियालाः जिले में हुड़दंग मचाने वाले नौजवानों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है। दरअसल, वाईपीएस रोड पर पुलिस ने रात में हुड़दंग मचाने वाले युवकों से उठक-बैठक करा दी। जिसमें 5-6 युवक रात में सड़क पर डड्डू चाल (मेंढक की तरह) चल रहे हैं। पुलिस ने बताया कि लोगों की शिकायत पर हुल्लड़बाजों को रोकने के लिए रात को नाका लगाया गया था। इस पर कई युवकों को रोका गया और उनसे पूछताछ की गई। रात 12 बजे तक सड़कों पर घूमने का वह कोई उचित कारण नहीं बता पाए। इसके बाद उनसे डड्डू चाल चलवाई गई। फिर उनको चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। पुलिस कॉलोनी के बाहर कई दिन से इन पर नजर रख रही थी।

    पुलिसवालों ने इन्हें चेतावनी देकर छोड़ा है। कुछ पुलिसकर्मी तो इनकी कारों के नंबर तक नोट कर रहे थे। मेंढ़क की चाल में उछलकर चलते हुए युवकों की वीडियो भी सामने आई है। वहीं मामले में पुलिस का कहना है कि कई दिनों से लोगों की शिकायत मिल रही थी कि युवक रात में गाड़ियों में सवार होकर हंगामा मचाते थे। गाड़ियों में तेज आवाज में म्यूजिक बजाकर हूटिंग करते रहते थे। पूरी रात सड़कों पर ऐसी ही हुड़दंग करते रहते थे। एसएचओ सिविल लाइन अमनदीप बराड़ ने बताया कि ये लड़के रात को हुल्लड़बाजी कर रहे थे। इनको रोका गया तो ये देर रात तक घूमने का कारण नहीं बता पाए। इनको चेतावनी देकर छोड़ दिया था।

    उन्होंने कहा कि सर्दी के दिनों में रात को धुंध के चलते चोरी की घटना बढ़ जाती है, इसलिए भी पुलिस सतर्क है। रात में बेवजह घूमने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसएचओ सिविल लाइन अमनदीप बराड़ ने बताया कि ये लड़के रात को हुल्लड़बाजी कर रहे थे। इनको रोका गया तो ये देर रात तक घूमने का कारण नहीं बता पाए। इनको चेतावनी देकर छोड़ दिया था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सर्दी के दिनों में रात को धुंध के चलते चोरियों-छीनाझपटी की वारदातें बढ़ जाती हैं, इसलिए भी पुलिस सतर्क है। उन्होंने कहा कि रात को बेवजह रोड पर न निकलें, नहीं तो पुलिस की तरफ से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

     

     

  • Punjab News: जगराते के बाद हुई फायरिंग के मुख्य आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर, देखें वीडियो

    Punjab News: जगराते के बाद हुई फायरिंग के मुख्य आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के थाना इस्लामाबाद के अंतर्गत आते इलाके में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को काबू करके उसके कब्जे से पिस्तौल बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 13 दिसंबर की रात को कोट खालसा इलाके में जगराते के प्रोग्राम से लौट रहे विक्रम शर्मा ने देखा कि गुलशन कुमार और उसकी पत्नी किसी बुज़ुर्ग से बहस कर रहे थे।

    इस दौरान चंदन शर्मा (भतीजा) मौके पर आया, विवाद बढ़ा और उसने फायर कर दिया, जिससे शिकायतकर्ता की दोनों टांगों में गोली लग गईं। इस संबंध में मामला दर्ज किया गया। अगले दिन आरोपी की तलाश जारी थी कि एक और घटना सामने आई। भागते समय पुलिस पार्टी को देखकर चंदन शर्मा ने फिर से फायरिंग की, जिसमें ‘बिल्लू’ नामक मजदूर जख्मी हो गया। उसकी बाह और पेट में गोली लगी। इस दौरान रिकोशे से सोनिया नामक महिला भी जख्मी हुई। मामला गंभीर होने पर विशेष पुलिस टीमें गठित की गईं।

    पुलिस टीम ने आरोपी को ट्रैक किया। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी उसी इलाके में आ रहा है। चेतावनी देकर और हवा में फायर करके सरेंडर करने को कहा गया, लेकिन उसने पुलिस पर मारने की नीयत से गोलीबारी की। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें चंदन शर्मा घायल हुआ और उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया। उसके पास से 9 मिमी की विदेशी (तुर्की) पिस्टल और गोलाबारूद बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार आरोपी मई 2025 में जेल से बाहर आया था और एंटी-एनएफएल थाना मोहाली में उस पर भी मामला दर्ज है। जेल के भीतर बने अपराधी संपर्कों के जरिए हथियार प्राप्त करने की जांच चल रही है।

  • Punjab News: दिन दहाड़े कपड़ों की फड़ी से चाबी उठाकर एक्टिवा लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    Punjab News: दिन दहाड़े कपड़ों की फड़ी से चाबी उठाकर एक्टिवा लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    लुधियानाः महानगर में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बेखौफ लुटेरे सरेआम घटनाओं को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला थाना सलेम टाबरी के इलाके से सामने आया है, जहां जस्सीयां रोड पर कपड़ों की फड़ी के पास खड़ी एक्टिवा को चोर लेकर फरार हो गया। दरअसल, पीड़ित महिला फड़ी से कपड़े ले रही थी और उसने फड़ी पर एक्टिवा की चाबी रख दी। जिसके बाद चोर आया और फड़ी से चाबी उठाकर एक्टिवा लेकर फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि फड़ी पर काफी लोग खड़े है। इस दौरान व्यक्ति आता है बड़ी चालाकी से फड़ी से चाबी उठाता है आराम से एक्टिवा लेकर फरार हो जाता है। चोरी हुई एक्टिवा का रंग काला है और उसका नंबर PB-10-JQ-0424 है। पीड़ित परमजीत कौर गांव लादीयां की निवासी हैं और एक स्कूल में निजी नौकरी करती हैं। उन्होंने बताया कि यह एक्टिवा उन्होंने एक साल पहले ही किश्तों पर खरीदी थी। मामले की जानकारी देते हुए पीड़िता परमजीत कौर ने बताया कि उसने एक्टिवा की चाबी फड़ी पर रखी और एक्टिवा वहीं पास में खड़ी की थी।

    इस दौरान वह कपड़े देखते में व्यस्त हो गई और व्यक्ति वहां पर आया और कुछ देर आसपास देखने के बाद चाबी उठाकर एक्टिवा लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस को दे दी है। थाना सलेम टाबरी पुलिस ने इस संबंध में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

     

  • इस दिन मनाई जाएगी साल 2026 की पहली एकादशी, जानें शुभ-मुहूर्त और पूजा विधि

    इस दिन मनाई जाएगी साल 2026 की पहली एकादशी, जानें शुभ-मुहूर्त और पूजा विधि

    धर्म: एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। मान्यताओं के अनुसार, जो सालभर की 24 एकादशी का व्रत करता है उसे मोक्ष मिलता है। यह दिन व्रत, पूजा और किसी भी धार्मिक अनुष्ठान के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। विशेष मनोकामना पूरी करने के लिए भी एकादशी व्रत का कास महत्व बताया गया है। साल 2026 में पहली एकादशी माघ महीने की कृष्ण पक्ष की एकादशी होगी। इसको षटतिला नाम की एकादशी से भी जाना जाता है। यह व्रत 14 जनवरी 2026 को रखा जाएगा। इसी दिन मकर संक्रांति भी मनाई जाएगी।

    एकादशी का शुभ मुहूर्त

    माघ महीने की कृष्ण पक्ष की एकादशी 13 जनवरी 2026 को दोपहर 3:17 पर शुरु होगी। यह अगले दिन जनवरी को शाम 5:52 पर खत्म होगी। इस दिन सुबह घर में सत्यनारायण भगवान की पूजा करना शुभ माना जाता है। षटतिला एकादशी पर मुहूर्त सुबह 7:15 से लेकर 9:53 तक रहेगा।

    व्रत पारण का समय

    षटतिला एकादशी में व्रत के पारण का समय 15 जनवरी सुबह 7:15 से लेकर सुबह 9:21 तक रहेगा। पारण तिथि के दिन द्वादशी भी खत्म हो जाएगी जिसका समय रात 8:16 का होगा।

    एकादशी में इस्तेमाल होते हैं तिल

    माघ महीने में आने वाले हर व्रत त्योहार में तिल का इस्तेमाल किया जाता है। तिल की उत्पत्ति विष्णु भगवान से हुई है। ऐसे में माघ महीने की एकादशी पर 6 तरह के तिल इस्तेमाल करने से श्री हरि की कृपा बरसती है। षट का अर्थ है छह और तिला का अर्थ है तिल। इसी कारण से इस एकादशी को षटतिला एकादशी कहते हैं। इस दिन तिल से स्नान करना, तिल के साथ हवन करना, तिल का दान करना. तिल से बना खाना खाना, पानी में तिल डालकर पीना और तिल भगवान को अर्पित करने चाहिए। व्रत के दौरान रखें ध्यान यदि आप एकादशी का व्रत रख रहे हैं तो अन्न-चावल का सेवन न करें। . इसके अलावा तुलसी के पत्ते न तोड़ें। . किसी भी तरह का कोई लड़ाई-झगड़ा न करें। . घर और मंदिर की साफ-सफाई का ध्यान रखें क्योंकि साफ-सफाई वाली जगहों पर ही मां लक्ष्मी का निवास होता है।
  • Punjab News: नव वर्ष को लेकर सुरक्षा के प्रंबंध, BSF संग गुज्जर कैंपों में पहुंची पुलिस, देखें वीडियो

    Punjab News: नव वर्ष को लेकर सुरक्षा के प्रंबंध, BSF संग गुज्जर कैंपों में पहुंची पुलिस, देखें वीडियो

    पठानकोटः पाकिस्तान के साथ लगते बॉर्डर एरिया के कारण ये जिला एक काफी सेंसिटिव माना जाा है। जहां एक तरफ़ भारत-पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर और दूसरी तरफ़ जम्मू-कश्मीर बॉर्डर से लगा हुआ है। इसीलिए पंजाब पुलिस ने नए साल के आने को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के इंतज़ाम कड़े कर दिए हैं। भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से लगे बामियाल सेक्टर में पुलिस ने बीएसएफ की मदद से अलग-अलग जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाया।

    इसके अलावा बॉर्डर इलाकों में मौजूद गुज्जरों के कैंपों की भी तलाशी ली गई, ताकि कोई शरारती तत्व किसी घटना को अंजाम देने के लिए इन कैंपों में न छिपा हो। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी गुरबख्श सिंह ने बताया कि पुलिस पुलिस की मदद से भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से सटे इलाकों में सर्च ऑपरेशन चला रही है। गुज्जरों के कैंपों की तलाशी ली जा रही है ताकि कोई शरारती तत्व यहां छिपा न हो और देश की सुरक्षा को कोई खतरा न हो।