DG Jail Alok Roy का आया बयान
पंचकूलाः हरियाणा के डीजी जेल आलोक रॉय ने जेल प्रबंधन और सुरक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने बताया कि प्रदेश की जेलों में हो रहे अपराधों पर लगाम लगाने के लिए विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई है। इस टीम में एसटीएफ (STF) और संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) शामिल होंगे।
डीजी रॉय ने स्पष्ट किया कि आदतन अपराधियों द्वारा जेल के अंदर से आपराधिक नेटवर्क चलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जेलों में अब किसी भी गैंगस्टर का नेटवर्क संचालित नहीं हो रहा और जेलों से बाहर फोन करने की घटनाओं पर भी रोक लगाई गई है। उन्होंने जानकारी दी कि जेलों में बरामद मोबाइल फोनों की जांच अब राज्य अपराध शाखा (State Crime Branch) द्वारा की जाएगी। पिछले 6 महीनों में विभिन्न जिलों से ऐसे 21 मामले सामने आए हैं, जिनकी जांच अब यह शाखा करेगी।
डीजी जेल ने बताया कि जेलों में सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने के लिए लगातार चेकिंग की जा रही है। बीते 10 दिनों में की गई जांच के दौरान किसी भी आपत्तिजनक वस्तु या मोबाइल की बरामदगी नहीं हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि जींद जेल के अंदर से फोन किए जाने की सूचना की भी जांच की गई, लेकिन जेल से कोई कॉल नहीं पाई गई। वहीं 27 कुख्यात गैंगस्टरों को एक ही जेल में स्थानांतरित किया गया है, ताकि उनकी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा सके।
रोहतक में एक हाई सिक्योरिटी जेल का निर्माण कार्य जारी है, जो वर्ष 2026 तक पूरा हो जाएगा। इसके अलावा फतेहाबाद और पंचकूला में भी नई जेलों का निर्माण किया जाएगा, जबकि रेवाड़ी जेल जल्द बनकर तैयार हो जाएगी। इसी के साथ जेलों में मादक पदार्थों की तस्करी पर चिंता जताते हुए डीजी रॉय ने कहा कि अब तक 20 ऐसे मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें जेल विभाग द्वारा ही नशीले पदार्थ बरामद किए गए। उन्होंने आशंका जताई कि इनमें कुछ मामलों में जेल कर्मचारियों की संलिप्तता हो सकती है। कुछ मामलों में बीएसएफ तैनान होने के बावजूद ऐसे मामलों आ रहे है जो चिंताजनक है, लेकिन इन पर भी जल्द ही कोई एक्शन लेकर इस समस्या को भी दूर किया जाएगा।






इसके लिए सबसे जरूरी है एक टुकड़ा फिटकरी। यही वह जादूई चीज है जो आपकी कड़ाही को बिल्कुल नए जैसा बना देगी। इसी के साथ पानी, डिटर्जेंट पाउडर, एक स्टील स्क्रबर या जूना तथा डिशवॉश लिक्विड की भी जरूरत होगी। सबसे पहले आप कड़ाही को गैस पर रख दें और उसमें एक कप पानी डाल दें। जब तक पानी गर्म हो रहा है, आप फिटकरी के टुकड़े को अच्छी तरह से पीस लीजिए। इस तरह आपको एक चम्मच फिटकरी का पाउडर मिल जाएगा। जब कड़ाही में पानी गर्म हो जाए तो इस पाउडर को डाल दीजिए।
फिटकरी डालने के बाद आपको एक चम्मच डिटर्जेंट पाउडर भी डालना है और अब कुछ मिनट तक झाग बनने तक पकने दीजिए। फिटकरी और डिटर्जेंट का झाग बनने के दौरान आप चम्मच की मदद से घोल को किनारे पर भी लगाते जाएं ताकि कड़ाही का हर एक हिस्सा जल्दी साफ हो जाए।
अब गैस बंद करने के बाद कड़ाही को हल्का ठंडा कर लीजिए, फिटकरी और फिटर्जेंट के पानी को अलग बाउल में निकाल लें। एक स्क्रबर लेकर कड़ाही को थोड़ा घिस लीजिए, इस दौरान फिटकरी वाले पानी का इस्तेमाल करते जाएं। अच्छी तरह से क्लीन करने के बाद कड़ाही को सूखे कपड़े से पोंछ लें। आखिरी में जंग से बचाने के लिए सरसों का तेल लगा दें।





