Blog

  • CBSE की स्कूलों को सख्त हिदायत, रद्द हो सकती है मान्यता

    CBSE की स्कूलों को सख्त हिदायत, रद्द हो सकती है मान्यता

    नई दिल्लीः CBSE ने बोर्ड परीक्षा को लेकर कई बड़े बदलाव किए है। CBSE ने 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए अब 75% उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है। इस नियम का पूरी सख्ती से पालन करवाने के लिए स्कूलों को आदेश दिए गए है। छात्रों की उपस्थिति को लेकर लापरवाही बरते जाने के मामले में स्कूल की मान्यता रद्द हो सकती है। बोर्ड ने इसके लिए सभी स्कूलों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे छात्रों और अभिभावकों को इस नियम की जानकारी दें और अनुपस्थिति की स्थिति में उचित दस्तावेजों के साथ ही छुट्टी स्वीकृत की जाए। बिना लिखित आवेदन के ली गई छुट्टी को गैरहाजिरी माना जाएगा।

    बोर्ड की ओर से सभी स्कूलों को पत्र जारी किया है। पत्र में लिखा है कि केवल गंभीर परिस्थितियों जैसे लंबी बीमारी, राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भागीदारी या अन्य गंभीर कारणों पर ही 25 फीसदी तक की छूट दी जा सकती है, वह भी जरूरी दस्तावेज होने पर ही अप्रूव होगी।

    अभिभावकों को सत्र की शुरुआत में ही 75 फीसदी उपस्थिति नियम की जानकारी दें। वहीं, स्कूलों को कहा है कि विद्यार्थी मेडिकल या अन्य कारणों से ली गई छुट्टी के लिए लिखित आवेदन और प्रमाण पत्र अनिवार्य हैं। साथ ही बिना उचित दस्तावेजों के अनुपस्थिति को गैरहाजिरी माना जाएगा और ऐसे छात्रों को डमी कैंडिडेट माना जा सकता है। बोर्ड परीक्षा में ऐसे छात्रों को बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके लिए स्कूलों को रोजाना उपस्थिति रजिस्टर अपडेट करना होगा। वहीं, इस रजिस्टर पर क्लास टीचर और स्कूल प्रमुख के हस्ताक्षर अनिवार्य होंगे।

    बोर्ड ने कहा कि सीबीएसई कभी भी अचानक निरीक्षण कर सकता है, ऐसे में रिकॉर्ड अधूरे पाए जाने पर स्कूल की मान्यता रद की जा सकती है। यदि कोई छात्र लगातार अनुपस्थित रहता है या 75 फीसदी उपस्थिति पूरी नहीं करता, तो स्कूल को अभिभावकों को रजिस्टर्ड पोस्ट या ईमेल से सूचित करना होगा और इस सूचना की कॉपी स्कूल रिकॉर्ड में सुरक्षित रखनी होगी।

    छात्रों की उपस्थिति कम होने पर स्कूलों को ऐसे छात्रों की सूची एक जनवरी तक तैयार करनी होगी और सभी दस्तावेजों के साथ 7 जनवरी तक संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय को भेजना होगा। 21 जनवरी तक सीबीएसई स्कूलों को दस्तावेजों की कमी की जानकारी देगा। साथ ही स्कूलों को 28 जनवरी तक कमी पूरी करनी होगी। अंतिम स्वीकृति की तारीख 7 फरवरी होगी।

  • विवाहिता ने खुद को लगाई आग, बचाने गई सास भी जिंदा जली

    विवाहिता ने खुद को लगाई आग, बचाने गई सास भी जिंदा जली

    उदयपुरः पति से विवाद से गुस्साई पत्नी द्वारा खुद को आग लगाने का मामला सामने आया है। बचाने गई महिला की सास भी घटना में जिंदा जल गई। आग पर काबू पाने तक सास-बहू की केवल हडि्डयां ही बची थी।

    जानकारी मुताबिक, जिंडोली निवासी मांगी गमेती (35) और उसके पति गोपीलाल गमेती उर्फ गोपा के बीच घरेलू बात को लेकर विवाद हो गया था। आधे घंटे तक दोनों में बहस होती रही। इस बीच, सास पप्पा बाई (65) उनसे समझाइश करती रही, लेकिन उनकी दोनों ने ही नहीं सुनी। मांगी गुस्सा होकर मकान के सामने ही बाड़े में बने कमरे में चली गई। वहां जाकर उसने खुद पर डीजल या केरोसिन डाल लिया और खुद को आग लगा दी।

    वहीं पीछे से बचाव करने गई सास पप्पा बाई भी आग की चपेट में आ गई। कमरे में चारा और अन्य सामान रखा था, जिससे आग फैल गई। आग से सास-बहू जिंदा जल गई। आग इतनी भीषण थी कि सास-बहू के कंकाल ही मिले हैं। साथ ही बाड़े में उनके पैरे के कड़े अलग पड़े मिले। आग की लपटों को देखकर गोपीलाल ने काफी शोर मचाया। आस-पास के लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन चारे के कारण आग ने भीषण रूप ले लिया। लोग कमरे के पास भी नहीं जा पाए। लोगों ने मौकै पर पुलिस को सूचित किया।

    सीआई पूरणसिंह राजपुरोहित ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक महिला ने खुद को आग लगा ली है जिस पर फायर ब्रिगेड और सिविल डिफेंस की टीमों के साथ मौके पर पहुंचे थे। फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे में आग पर काबू पाया। बाद में एक कोने में सास-बहू के शव पूरी तरह जल हुए मिले।

  • Model Town मंदिर में व्यक्ति ने पुजारी के साथ की मारपीट, लोगों में रोष, वीडियो वायरल

    Model Town मंदिर में व्यक्ति ने पुजारी के साथ की मारपीट, लोगों में रोष, वीडियो वायरल

    अमृतसरः मॉडल टाउन मंदिर में एक व्यक्ति द्वारा मंदिर के पुजारी के साथ की गई मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद हिन्दू धार्मिक संगठनों में गुस्सा है। मंदिर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति ने पहले पुजारी का हाथ पकड़ लिया और फिर उसके मुंह पर चप्पल मारी। इसके बाद दूसरे पुजारी ने रोकने की कोशिश की तो उसे भी थप्पड़ मारे गए। वीडियो में यह भी स्पष्ट है कि हमलावर ने माता जी के चरणों में पड़े खड़ावें उठाकर पुजारी के सिर पर मारे और फूल व प्रसाद फेंका।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ :- ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਮਾਡਲ ਟਾਊਨ ਮੰਦਿਰ ‘ਚ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਅਤੇ ਪੁਜਾਰੀ ਵਿਚਕਾਰ ਝਗੜਾ, CCTV ‘ਚ ਕੈਦ ਹੋਈ ਘਟਨਾ

    इस दौरान उसने पुजारी के प्रति गंदी गालियां भी हैं। इस घटना को लेकर धार्मिक संगठनों में रोष है। इस संबंध में काली सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगत गुरु आशनील महाराज ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि पुजारी मंदिर में पूजा के योग्य होते हैं और उनके साथ इस तरह की हिंसक हरकत करना न सिर्फ़ बेअदबी है, बल्कि लाखों हिंदुओं की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने के बराबर है। उन्होंने मंदिर कमेटी को तीन दिन का समय देते हुए कहा कि यदि इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो वह खुद पुलिस प्रशासन से शिकायत करेंगे।

    आशनील महाराज ने कहा कि मंदिर कमेटी को इस घटना पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने मंदिर कमेटी की इस मामले में चुप्पी पर सवाल उठाए और कहा कि मंदिर गर्भगृह में बैठी मूर्तियों के सामने पुजारी के साथ मारपीट करना और गालियां देना बिल्कुल अस्वीकार्य है। उन्होंने प्रशासन से भी मांग की कि घटना में शामिल व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई की जाए। आशनील महाराज के अनुसार, यह सिर्फ़ पुजारी के साथ बदसलूकी का मामला नहीं है, बल्कि धार्मिक स्थल और मूर्तियों की बेअदबी का मामला भी है, जिस पर संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज होना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि वीडियो में स्पष्ट सुनाई दे रहा है कि हमलावर पुजारी से कह रहा है, “मैं तुम्हें क्या कहा था?” और उसके बाद मारपीट करता है। दूसरे पुजारी को भी थप्पड़ मारे जाते हैं। मंदिर के अंदर हुई इस हिंसक घटना ने इलाके के भक्तों को भी हैरान और नाराज कर दिया है। अंत में, आशनील महाराज ने दोहराया कि यदि तीन दिनों में मंदिर कमेटी या प्रशासन कार्रवाई नहीं करते, तो उनकी संस्था से कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि यह घटना सिर्फ़ मॉडल टाउन मंदिर तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सभी हिंदू समाज की धार्मिक आस्था से जुड़ी हुई है।

  • Punjab News: आप पार्टी ने नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारियां, 70 चेयरपर्सन और मैंबर किए नियुक्त, देखें लिस्ट

    Punjab News: आप पार्टी ने नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारियां, 70 चेयरपर्सन और मैंबर किए नियुक्त, देखें लिस्ट

    मोहालीः पंजाब में आप पार्टी द्वारा लगातार नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी जा रही है। वहीं अब आप पार्टी की ओर से अलग-अलग बोर्ड, नगर निगम के चेयरपर्सन और मैंबर नियुक्त किए गए है। जारी सूची के मुताबिक 70 चेयरपर्सन और मैंबर नियुक्त किए गए है। देखें लिस्टः-

     

  • Punjab News: जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप गड़गज्ज ने सिख इतिहास पर डाला प्रकाश, देखें वीडियो

    Punjab News: जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप गड़गज्ज ने सिख इतिहास पर डाला प्रकाश, देखें वीडियो

    अमृतसरः गुरु के बाग मोर्चे की वर्षगांठ के अवसर पर श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने श्री दरबार साहिब स्थित गुरुद्वारा मंजी साहिब दीवान हॉल में एक विशेष कथा चर्चा का आयोजन किया। उन्होंने गुरु के बाग मोर्चे के इतिहास पर प्रकाश डालते कहा कि यह मोर्चा सिख इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय है, जिसमें सिखों ने अपने धर्म, अधिकारों और सम्मान के लिए अभूतपूर्व बलिदान दिए।

    ज्ञानी गर्गज ने कहा कि गुरु के बाग मोर्चे के दौरान 12 सिंहों ने शहादत प्राप्त की, लगभग 1500 सिंह घायल हुए और 5600 सिंहों को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया। शहीदों के अटूट साहस और अटूट विश्वास को याद करते उन्होंने कहा कि ये बलिदान हमारे लिए सदैव प्रेरणा स्रोत रहेंगे। कार्यकारी जत्थेदार ने शीश झुकाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और संगत से गुरु के भय में पंथ के महान कार्यों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

    उन्होंने कहा कि आज के समय में पंथिक एकता ही सिख समुदाय को मज़बूत कर सकती है और युवा पीढ़ी को अपनी ऐतिहासिक विरासत से जोड़ना बेहद ज़रूरी है। इस कार्यक्रम में हज़ारों श्रद्धालु मौजूद रहे, जिन्होंने गुरु के बाग मोर्चे के शहीदों को याद करते अरदास में हिस्सा लिया। संगत ने शहीदों की यादों को ताजा रखने और उनके संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया।

  • Jalandhar News: Notorious Club का लाइसेंस सस्पेंड, अगले आदेशों तक बार सील

    Jalandhar News: Notorious Club का लाइसेंस सस्पेंड, अगले आदेशों तक बार सील

    जालंधर, ENS: गुरु नानक मिशन चौक के पास स्थित नोटोरियस क्लब में देर रात शराब परोसने को लेकर एक्साइज विभाग ने एक्शन लिया है। दरअसल, देर रात 2.30 बजे तक नोटोरियस क्लब में शराब परोसने का मामला सामने आने पर एक्साइज विभाग ने नोटोरियस क्लब को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। इससे पहले सीपी ने नोटोरियस क्लब को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है।

    वहीं दूसरी ओर क्लब का लाइसेंस एक महीने के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि विभाग की ओर से बार को भी सील कर दिया गया है। ऐसे में एक्साइज विभाग के अगले आदेशों तक नोटोरियस क्लब की बार सील रहेगी। मिली जानकारी के अनुसार नोटोरियस क्लब के मालिक की चंडीगढ़ में एक्साइज विभाग अधिकारी जतिंदर के पास सुनवाई भी हुई है।

  • Punjab News: Defender और Taxi में जबरदस्त टक्कर, खुले Airbag

    Punjab News: Defender और Taxi में जबरदस्त टक्कर, खुले Airbag

    मोहालीः सेक्टर-86 और 87 के गोल चक्कर पर एक भयानक सड़का हादसा हो गया। जहां एक डिफेंडर गाड़ी और टैक्सी के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैक्सी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। डिफेंडर गाड़ी के एयर बैग्स खुलने से चालक की जान बच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंची, दोनों गाड़ियों को कब्जे में ले लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: नशे सहित 16 तस्कर गिरफ्तार, 2 पुलिस कर्मी शामिल

    Jalandhar News: नशे सहित 16 तस्कर गिरफ्तार, 2 पुलिस कर्मी शामिल

    जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत लगातार तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने शहर के विभिन्न स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाकर 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से नशीले पदार्थ, अवैध शराब और वाहन भी बरामद किए हैं। हैरानी की बात यह है कि नशा तस्करी मामले में पंजाब पुलिस के दो मुलाजिम भी गिरफ्तार किए गए हैं। चिट्टे के साथ पकड़े गए दोनों आरोपी कांस्टेबल के पद पर हैं और पीएपी जालंधर में तैनात थे।

    पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि कमिश्नरेट जालंधर के अधिकार क्षेत्र में आने वाले विभिन्न पुलिस थानों की टीमों की तरफ से यह अभियान चलाए गए। इसके परिणामस्वरूप नशीले पदार्थों की गतिविधियों में शामिल 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 4 नशा आपूर्तिकर्ता/तस्कर हैं। उनके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत 8 मामले दर्ज किए गए और 46 ग्राम हेरोइन सहित 61 नशीली गोलियां बरामद की गईं।

    पुलिस ने एक कार और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। इसके अलावा, पुलिस ने 36000 मिलीलीटर अवैध शराब भी जब्त की है, जिसके आधार पर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर इसमें शामिल एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया गया है। इसके अलावा 6 नशा पीड़ितों को नशा मुक्ति केंद्रों में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस के दो मुलाजिमों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 11 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।

    आरोपी पंजाब पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे जिनके साथ दो युवक ओर भी थे जो इस धंधे में संलिप्त थे। पकड़े गए युवकों में से एक का पिता आरपीएफ में है। बताया जा रहा है कि रामामंडी रोड पर केएफसी के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इन्हें काबू किया। जांच के दौरान पता चला कि उक्त दोनों पीएपी में तैनात पंजाब पुलिस के ही जवान है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि नशा तस्कर कोई भी चाहे पुलिस मुलाजिम ही क्यों ना हो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

  • चट्टान गिरने से कार 500 मीटर गहरी खाईं में गिरी, परिवार के 6 लोगों की मौत

    चट्टान गिरने से कार 500 मीटर गहरी खाईं में गिरी, परिवार के 6 लोगों की मौत

    चंबाः हिमाचल प्रदेश के चंबा में वीरवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। जिले के चुराह में एक कार गहरी खाईं में गिर गई। हादसे में कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिला, दो पुरुष और 2 बच्चे शामिल हैं। बताया जा रहा है कि कार जहां गिरी वह खाईं 500 मीटर गहरी थी। जानकारी के अनुसार, वीरवार रात लगभग 9:20 पर एक स्विफ्ट गाड़ी नंबर HP 44 4246 जो कि भजराडू से श्रीगर गांव जा रही थी। साउया पथरी पर चलती गाड़ी में पहाड़ से बहुत बड़ी चट्टान गिर गई।

    इससे कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर नीचे खाईं में गिर गई। कार में सवार सभी छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 7 अगस्त की रात लगभग 9:20 पर एक स्विफ्ट गाड़ी नंबर HP 44 4246 जो की भजराडू से श्रीगर गांव जा रही थी। साउया पथरी पर चलती गाड़ी में पहाड़ से बहुत बड़ी चट्टानें गिरने से एक्सीडेंट हो गया और गाड़ी 500 मीटर नीचे खाई में गिर गई। गाड़ी में छह व्यक्ति सवार थे, सभी की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

    सलुनी के डीएसपी रंजन शर्मा ने इस एक्सीडेंट की पुष्टि की है और कहा कि रात को पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों के सहयोग से मृत लोगों को निकाला गया। उन्होंने बताया कि कार में सवार सभी लोगों की मौत हुई है। यह सारे व्यक्ति जिला चंबा के चुराह उपमंडल के रहने वाले थे। उन्होंने बताया इस दुर्घटना में कोई मानवीय भूल नहीं थी। डीएसपी ने कहा कि मृतकों के शव का पोस्टमार्टम सिविल हॉस्पिटल तीसा में करवाया जाएगा। डीएसपी रंजन शर्मा ने यह भी बताया कि इस दुर्घटना के शिकार सभी लोग एक ही परिवार के थे। मृतकों की पहचान राजेश कुमार, हंसो , आरती, दीपक, राकेश और ड्राइवर हेम पाल के रुप में की गई है।

     

  • Punjab News: तेजधार हथियारों से लैस बदमाशों ने लूटा ठेका, ड्यूटी दे रहा व्यक्ति गंभीर जख्मी, देखें वीडियो

    Punjab News: तेजधार हथियारों से लैस बदमाशों ने लूटा ठेका, ड्यूटी दे रहा व्यक्ति गंभीर जख्मी, देखें वीडियो

    लुधियानाः नूरपुर बेट नजदीक बदमाशों ने देर रात करीब 10.30 बजे शराब का ठेका लूट लिया। शराब के ठेके पर लुटेरों ने ईंट-पत्थर से हमला किया। कुछ बदमाशों के पास दातर और तलवारें भी थी। हमले में ठेके पर ड्यूटी दे रहे व्यक्ति को गंभीर चोटें आई है। उसके सिर पर ईंट या तलवार लगी है जिस कारण उसके दिमाग की नस में चोट पहुंची है। घायल ठेका कर्मी को उसके इंचार्ज ने सिविल अस्पताल दाखिल करवाया, जहां उसकी नाजुक हालत देखते हुए डाक्टरों ने उसे प्राइवेट अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित अनिल कुमार ने कहा कि नूरपुर हंबड़ा रोड स्थित बग्गा कलां के पास एक शराब के ठेके पर वह काम करता है। अचानक 15 से 20 युवक धारदार हथियारों सहित शराब के ठेके पर आ गए। बदमाशों आते ही ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। लुटेरे बाइक और कार पर आए थे। घटना के समय मैं पैसे गिन रहा था। मैंने लुटेरों को रोकने की कोशिश की लेकिन कुछ बदमाशों ने सिर पर तलवार या ईंट मारी जिसके बाद मुझे होश नहीं रही। अनिल मुताबिक एक ट्रक ड्राइवर ने उन्हें बताया कि हमला करने वाले युवक ठेके से कुछ दूरी पर बने पुल के नीचे ईंटें तोड़ रहे थे। घटना को अंजाम देने से पहले बदमाशों ने रेकी की है। लूट कितने की हुई है इस बारे अभी अंदाजा नहीं लगा है। शराब ठेकों के इंचार्ज विजय कुमार ने कहा कि मुझे फोन आया कि बग्गा कलां में लूट हो गई है। मैं तुरंत ठेके पर पहुंचा लेकिन तब तक बदमाश फरार हो गए थे। बदमाशों ने शराब के ठेके पर तोड़फोड़ भी की है। पुलिस प्रशासन से मांग है कि हमलावरों को पकड़ा जाए।