विवाहिता ने खुद को लगाई आग, बचाने गई सास भी जिंदा जली

Written by

in

उदयपुरः पति से विवाद से गुस्साई पत्नी द्वारा खुद को आग लगाने का मामला सामने आया है। बचाने गई महिला की सास भी घटना में जिंदा जल गई। आग पर काबू पाने तक सास-बहू की केवल हडि्डयां ही बची थी।

जानकारी मुताबिक, जिंडोली निवासी मांगी गमेती (35) और उसके पति गोपीलाल गमेती उर्फ गोपा के बीच घरेलू बात को लेकर विवाद हो गया था। आधे घंटे तक दोनों में बहस होती रही। इस बीच, सास पप्पा बाई (65) उनसे समझाइश करती रही, लेकिन उनकी दोनों ने ही नहीं सुनी। मांगी गुस्सा होकर मकान के सामने ही बाड़े में बने कमरे में चली गई। वहां जाकर उसने खुद पर डीजल या केरोसिन डाल लिया और खुद को आग लगा दी।

वहीं पीछे से बचाव करने गई सास पप्पा बाई भी आग की चपेट में आ गई। कमरे में चारा और अन्य सामान रखा था, जिससे आग फैल गई। आग से सास-बहू जिंदा जल गई। आग इतनी भीषण थी कि सास-बहू के कंकाल ही मिले हैं। साथ ही बाड़े में उनके पैरे के कड़े अलग पड़े मिले। आग की लपटों को देखकर गोपीलाल ने काफी शोर मचाया। आस-पास के लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन चारे के कारण आग ने भीषण रूप ले लिया। लोग कमरे के पास भी नहीं जा पाए। लोगों ने मौकै पर पुलिस को सूचित किया।

सीआई पूरणसिंह राजपुरोहित ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक महिला ने खुद को आग लगा ली है जिस पर फायर ब्रिगेड और सिविल डिफेंस की टीमों के साथ मौके पर पहुंचे थे। फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे में आग पर काबू पाया। बाद में एक कोने में सास-बहू के शव पूरी तरह जल हुए मिले।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *