Blog

  • पंजाबः निहंगो के बाणे में करता था नशा, किया काबू, देखें वीडियो

    पंजाबः निहंगो के बाणे में करता था नशा, किया काबू, देखें वीडियो

    लुधियानाः लुधियाना के प्रीत नगर इलाके में बस स्टैंड के पास असली निहंगो द्वारा एक नकली निहंग जो कि निहंगों का बाणा पहनकर नशा और चोरीयां करता था, को काबू करने का मामला सामने आया है।

    जानकारी के अनुसार निहंगों के कपड़े पहन एक नौजवान इलाके में नशा करता था और नशे की पुर्ती के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। असली निहंगों को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने वहां पहुंचकर नकली निहंग को काबू कर उसे थाने में पकड़वा दिया। उन्होंने कहा कि यह निहंगों के बाणे में नशा करता था व लोगों से मारपीट भी करता था। उन्होंने उक्त नकली निहंग को काबू कर उसकी खूब परेड कराई और उसका बाना भी उतरवा दिया ताकि वह आगे से गुरु के बाना का अपमान ना कर सके।

  • YouTuber Bobby कटारिया गिरफ्तार, जाने मामला

    YouTuber Bobby कटारिया गिरफ्तार, जाने मामला

    हरियाणा : पुलिस ने यूट्यूबर बॉबी कटारिया को अरेस्ट किया है। उस पर UP के 2 युवकों से नौकरी के नाम पर लाखों रुपए लेकर विदेश भेजने और वहां बंधक बनाकर चाइनीज कंपनी में ले जाने का आरोप है। दोनों युवकों का आरोप है कि वहां बंधक बनाकर अमेरिकी लोगों के साथ साइबर ठगी करने को मजबूर किया गया। उनके साथ मारपीट करके पासपोर्ट छीन लिए गए। जैसे-तैसे युवक मौका पाकर वहां से भाग निकले और इंडियन ऐंबैसी पहुंचकर वापस भारत आए।पीड़ित युवकों का आरोप है कि जिस कंपनी में उन्हें बंधक बनाया गया।

    वहां करीब 150 भारतीय इसी प्रकार मानव तस्करी कर लाए गए थे। उनमें महिलाएं भी शामिल हैं, जिन्हें बॉबी कटारिया जैसे अन्य लोगों ने नौकरी का झांसा देकर भेजा है। बजघेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में यूपी के फतेहपुर निवासी अरुण कुमार और हापुड़ निवासी मनीष तोमर ने बताया कि वे बेरोजगार थे।

    वे इंस्टाग्राम पर अपने-अपने स्तर पर यूट्यूबर बॉबी कटारिया के टच में थे। बॉबी के यूट्यूब चैनल पर उन्होंने विदेश में नौकरी दिलाने का विज्ञापन देखा। इसके बाद उन्होंने बॉबी से संपर्क किया। पीड़ितों का कहना था कि बॉबी ने उन्हें विदेश में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर अपने सेक्टर-109 स्थित ऑफिस बुलाया। उसने कहा था कि कॉन्सेंट वन मॉल में मिलें। पीड़ित ने बताया कि अरुण कुमार 1 फरवरी 2024 को बॉबी कटारिया से उसके आफिस में मिला। उसने 2 हजार रुपए में अपना रजिस्ट्रेशन कराया।

    इसके बाद बॉबी के कहने पर 13 फरवरी को उसके ऑफिस के खाते MBK ग्लोबल वीजा प्राइवेट लिमिटेड में 50 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। फिर इसके बाद कटारिया के कहने पर 14 मार्च को अंकित शौकीन नामक व्यक्ति के खाता में 1 लाख और ट्रांसफर किए। बॉबी ने शौकीन के वॉट्सऐप से वियनतियाने (लाओस) की टिकट भिजवाई।इसके बाद वह 28 मार्च को बॉबी के कहने के मुताबिक एयरपोर्ट पर 50 हजार रुपए US डॉलर में बदलवाकर फ्लाइट में बैठ गया। इसी प्रकार उसके दोस्त मनीष तोमर से भी लाखों रुपए सिंगापुर भेजने के नाम पर लिए गए, लेकिन उसे भी फ्लाइट में बैठाकर वियनतियाने भेजा।

  • Jalandhar: नाबालिग की तेज रफ्तार क्रेटा की चपेट में आए 4 लोग, एक की मौ+त 

    Jalandhar: नाबालिग की तेज रफ्तार क्रेटा की चपेट में आए 4 लोग, एक की मौ+त 

    जालंधर, ENS: शहर के सबसे पॉश एरिया जालंधर हाइट्स के पास नाबालिग द्वारा तेज रफ्तार क्रेटा कार की चपेट में 4 लोग आ गए इस हादसे में एक व्यक्ति की अस्पताल में ईलाज दौरान मौत हो गई। दरअसल, तेज रफ्तार क्रेटा चालक ने एक साइकिल और रोड साइड पर कुछ लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में 4 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया था। घटना में एक व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई, जबकि बाकी 3 का इलाज जारी है। मृतक अपनी साइकिल पर सवार होकर अपने काम से घर लौट रहा था। मृतक की पहचान 40 वर्षीय माला निवासी जालंधर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार घटना के वक्त कार बच्चे चला रहे थे।

    जब हादसा हुआ तो तुरंत कार सवार दोनों बच्चे वहां से भाग गए थे। जिसके बाद राहगीरों की मदद जख्मी हुए चारों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। गनीमत रही कि उक्त जगह पर ज्यादा भीड़ नहीं थी, वरना हादसा बड़ा हो सकता था। घटना में जख्मी हुए अलीपुर एरिया के रहने वाले मनीष ने बताया कि जालंधर हाइट्स मोड़ से वह आ रहे थे। इतने में पीछे से तेज रफ्तार क्रेटा कार आ गई। जोकि करीब 120 की स्पीड में होगी। वह अपने आप को साइड कर पाता इतने में उक्त कार सवारों ने उसे टक्कर मार दी।

    जिसके बाद आग जाकर उक्त कार ने एक एक्टिया और साइकिल को टक्कर मारी दी। एक्टिवा सवार लोग कार के ऊपर से होते हुए पीछे आकर गिरे। जिससे वह काफी गंभीर जख्मी हुए। मनीष ने बताया कि घटना में जख्मी एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हुआ था। जिसे तुरंत अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया गया था। मनीष ने बताया कि वह पेंट का काम करता है।मिली जानकारी के अनुसार घटना की सूचना जब पुलिस को दी गई तो तुरंत टीमें जांच के लिए पहुंच गई थी। जालंधर हाइट्स की पुलिस ने मौके से क्रेटा कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आज कार की जानकारी निकलवाकर मामले में कार के मालिक का पता लगाएगी।

  • BN College के छात्र की पीट-पीटकर की ह’त्या

    BN College के छात्र की पीट-पीटकर की ह’त्या

    पटना : बीएन कॉलेज के छात्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना सुलतानगंज थाना क्षेत्र के लॉ कॉलेज कैंपस की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसपी सेंट्रल के साथ पांच थानों की पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई है।मृतक छात्र की पहचान हर्ष के रूप में हुई है। वह वैशाली प्रखंड के मझौली गांव के रहने वाले था। 

    यूनिवर्सिटी प्रशासन ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि लॉ कॉलेज के परीक्षा केंद्र पर परीक्षा खत्म होने के बाद असामाजिक तत्वों की ओर से मारपीट की गई। इस घटना में एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पीएमसीएल ले जाया गया।

    लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पटना यूनिवर्सिटी परिवार मर्माहत है और 28 मई को सभी शैक्षणिक इकाइयां और मुख्यालय बंद करेंगे। इसके साथ ही यूनिवर्सिटी के सभी परीक्षा भी रद्द कर दी गई है।

  • Punjab : Police को चकमा दे भागा हवालाती, मचा हड़कंप

    Punjab : Police को चकमा दे भागा हवालाती, मचा हड़कंप

    अमृतसर : थाना वेरका में बंद एक हवालाती बाथरूम जाने के बहाने पुलिस कर्मचारी को चकमा दे फरार हो गया। आरोपी अजयपाल सिंह जिसे चोरी के एक मामले संबंधी थाना वेरका की पुलिस ने हिरासत में लिया गया था।

    जो पुलिस को चकमा दे फरार होने में कामयाब हो गया। ए.एस.आई. अंग्रेज सिंह की शिकायत पर थाना वेरका की पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab : गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड,  हीट वेव का Red-Alert जारी

    Punjab : गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हीट वेव का Red-Alert जारी

    चंडीगढ़ : पंजाब में तीसरे दिन के तापमान ने बीते 46 साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। बठिंडा में सोमवार तापमान 48.4 डिग्री दर्ज किया गया। ये पंजाब का अब तक का सर्वाधिक तापमान है। वहीं, मौसम विभाग ने 29 मई तक रेड अलर्ट जारी कर दिया है। इसके बाद वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

    मौसम विभाग की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार पंजाब में अभी दो दिन नौतपा का असर देखने को मिलेगा। इस दौरान तापमान में थोड़ी और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के बठिंडा में तापमान 48.4 डिग्री दर्ज किया गया है, जो 21 मई 1978 के तापमान से 0.7 डिग्री अधिक है।

    उक्त तारीख को पंजाब का अधिकतम तापमान अमृतसर में 47.7 डिग्री दर्ज किया गया था।वहीं बठिंडा के बाद सर्वाधिक तापमान पठानकोट में 47.1 डिग्री रहा है। वहीं, फिरोजपुर का तापमान 45.7 डिग्री, फरीदकोट का तापमान 45.6 डिग्री, अमृतसर का 45.4 डिग्री दर्ज किया गया है।

  • सुबह-सुबह फ्लाइट में बम की सूचना से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    सुबह-सुबह फ्लाइट में बम की सूचना से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बम की सूचना से हड़कंप मच गया है। विमान को जांच के लिए एक आइसोलेशन में ले जाया गया है। हवाईअड्डे के अधिकारी ने बताया कि विमानन सुरक्षा और एक बम निरोधक टीम फिलहाल मौके पर है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो की फ्लाइट को रन-वे पर ही रोक लिया गया और फ्लाइट में सवार लोगों को इमरजेंसी एग्जिट कराया गया। सुरक्षाकर्मियों की टीम मौके पर पहुंच गई है और जांच जारी है। बम की खबर पर ही प्लेन को खाली कराया गया है। 

    आज सुबह 5 बजकर 35 मिनट पर दिल्ली से वाराणसी जाने वाली फ्लाइट में बम की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया और एयरपोर्ट प्रशासन समेत सुरक्षाबल अलर्ट हो गए। आनन फानन में फ्लाइट से यात्रियों को उतारा गया और जांच शुरू की गई। हालांकि सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। फ्लाइटम में बम है या नहीं, ये जांच के बाद ही पता लग सकेगा।

  • आज का राशिफल, 28 मई 2024

    आज का राशिफल, 28 मई 2024

    आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि पंचमी और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज दोपहर 3 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पार कर देर रात 2 बजकर 6 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 34 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद श्रवण नक्षत्र लग जाएगा। इसके साथ ही आज पहला बड़ा मंगल मनाया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 28 मई 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि: आज आपका दिन खुशहाल बीतेगा। शिक्षा से रिलेटेड आपकी कोई मनोकामना पूरी होगी। आपको परीक्षा में अच्छे अंक मिलेंगे, जिससे अच्छे कॉलेज में आप एडमिशन पाएंगे। व्यापार में आपको नए सुनहरे अवसर मिलने की संभावना है। आप अपने खानपान पर ध्यान रखेंगे, जिससे आपकी सेहत फिट एंड फाइन रहेगी। एजुकेशन सेक्टर में काम कर रहे लोगों को आज अच्छा फायदा होगा। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। आज आप किसी किसी जरूरतमंद का सहयोग करेंगे, आपका दिन अच्छा गुजरेगा।

    वृष राशि: आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज का दिन व्यापार के लिए फायदेमंद रहेगा, रोज की अपेक्षा अधिक लाभ होगा। निवेश से जुड़े कुछ बेहतर मौके आपको मिल सकते हैं, बेहतर होगा किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले लें। आज का दिन योजना बनाने और फैसला लेने के लिए बहुत अच्छा है। आज अपना पूरा ध्यान अपनी जिमेदारियों पर रखें। हर काम ईमानदारी से पूरा करने की कोशिश करें, आपको जरूर सफलता हासील होगी। किसी से अपने मन की बात कहना चाहते है तो कह सकते है, भाग्य आपका साथ जरूर देगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नौकरी के अवसर प्राप्ति होंगे।

    मिथुन राशि:आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपका मन नए कार्यो को सीखने में लगेगा। आज आपके बिजनेस में दो गुना वृद्धि होने के योग बने हुए हैं। आज अपने कार्यों को पूरी सावधानी से करें, साथ ही दूसरों की हर संभव मदद करें। आज आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, मनपसंद उपहार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला साबित होगा। आज अपने गुस्से पर काबू रखे और बिना वजह विवादों में फंसने से बचें।

    कर्क राशि: आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आप अपनी सोच को सकारात्मक रखें। आज जॉब स्विच करने का मन बना सकते हैं, इसके लिए आपको अच्छे ऑप्शन मिल सकते हैं। महिलाए आज घर के कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगी। आज जीवनसाथी से मनपसंद उपहार मिलेगा। परिवार संबंधी कोई भी फैसला बहुत ही सोच–समझकर लें। किसी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए, धैर्य से किये गए कार्यों में सफलता अवश्य मिलेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे।

    सिंह राशि: आज का दिन अच्छा रहेगा। आज जिससे भी मिलेंगे वह व्यक्ति आपसे प्रभावित होगा। बिजनेस में परिवार से सहयोग मिलेगा। आज किसी से बात करते समय अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। छात्रों को अपने करियर को लेकर मन में दुविधा होगी, लेकिन जल्द ही वह किसी अनुभवी की मदद से सॉल्व हो जायेगी। बच्चे आज आपके साथ कोई गेम खेलने की जिद्द कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में पहले से चल रही अनबन आपके कोशिश करने से समाप्त हो जायेगी। आज बेवजह के खर्चों पर नियंत्रण रखें। ऑफिस के रुके हुए कार्यों को आज आसानी से पूरा करने में सफल होंगे।

    कन्या राशि: आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। आज आपका मन किसी बात को लेकर प्रसन्न रहेगा। आज आप छोटी-छोटी चीजों में खुशियां ढूंढने में सफल होंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी। अपने अधूरे कार्यो को पूरा करने के लिए आज का दिन अच्छा है। आज कोई भी प्रशासनिक कार्य करवाने के लिए आपको थोड़े धैर्य से काम लेना होगा। छात्र आज कोई नया कोर्स जॉइन करने का मन बनाएंगे। बच्चों की कामयाबी पर माता-पिता गर्व महसूस करेंगे। आज आपका पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलता रहेगा।

    तुला राशि: आज आपके मन में नए–नए विचार आएंगे। आज आपका मन नए कार्यों को सीखने के लिए उत्साहित रहेगा। आज आप आपने बनाए प्लान में थोड़ा बहुत बदलाव करेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। बिजनेस में कुछ नया करने की इच्छा होगी। आज प्रमोशन होने के चांस बन रहे हैं। आज परिवार वालों के साथ समय बिताने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। संगीत से जुड़े लोगों को आज का दिन अच्छा है, समाज में नाम रोशन होगा। आज आपका आत्मविश्वास ही आपके लिए सफलता की कुंजी साबित होगा।

    वृश्चिक राशि: आज का दिन आपको सफलता दिलाने वाला रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन अच्छा रहेगा। बड़े–बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। अचानक धन लाभ का योग बन रहा है। आज आपका झुकाव समाजसेवा की तरफ रहेगा। जरूरतमंद लोगों की मदद भी करेंगे। शत्रुपक्ष आपको परेशान करने का प्रयास करेगा, लेकिन आप अपनी समझ-बुझ से समस्याओं से बाहर निकलने में कामयाब होंगे। नौकरी कर रहे लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी हासिल होगी। ऑफ़िस में अधिकारीवर्ग आपके कार्यों की तारीफ करेंगे। व्यापारियों को आय के नए स्त्रोत मिलेंगे| आज आर्थिक पक्ष मजबूत करने की योजना बनाएंगे।

    धनु राशि: आज आपका रुझान अध्यात्म की तरफ ज्यादा रहेगा। आप घर पर किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करेंगे। राजनीतिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज लोगों के बीच आपका मान–सम्मान बढ़ेगा। छात्रों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। साइंस से जुड़े छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। परिवार में आपसी सौहार्द बना रहेगा। बिजनेस में पिता का सहयोग मिलने से लाभ मिलेगा। आज आप अपने दिनचर्या में बदलाव करेंगे। लवमेट आज अपने रिश्ते की बात घर पर करेंगे, घर वाले इसपर विचार-विमर्श करेंगे।

    मकर राशि : आज कार्यस्थल पर अधिकारी आपके कार्यों की तारीफ करेंगे। आपकी सैलरी में बढ़ोत्तरी भी हो सकती है, जिससे आज आपका दिन अच्छा रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है, थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। कला से जुड़े लोगों के अच्छे प्रदर्शन का प्रभाव आपके करियर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। लोग आपके कला की तारीफ करेंगे। आज आपके व्यापार में अधिक मुनाफा होने के आसार नजर आ रहे हैं। धन लाभ से आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे।

    कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे। कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार कामयाबी हासिल होगी। आज आपकी बात किसी बचपन के दोस्त से हो सकती है। पारिवारिक मामलों में किसी बात को लेकर जीवनसाथी से सलाह लेना कारगर साबित होगा। आज के दिन दूर की यात्रा करने से बचें। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है, किसी सामाजिक समारोह में अपनी बात कहने का मौका मिलेगा। आज आपकी सकारात्मक सोच कार्यों को पूरा करने में मदद करेगी। लवमेट आज कहीं घूमने जाएंगे।

    मीन राशि: आज का दिन आपके लिए उत्साहपूर्ण रहेगा। आज जिस भी कार्य को शुरू करेंगे उसमें आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी। संतान के करियर को लेकर आज आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। दोस्तों के साथ बाहर घूमने का प्लान कुछ दिन के लिए टालना पड़ सकता है। ऑफिस में बॉस आपके कार्यों की तारीफ करेंगे, आपको कुछ नयी जिम्मेदारी भी मिलेगी। प्रमोशन होने के योग भी बने हुए हैं। आज नए लोगों के साथ मिलना जुलना आपके लिए अच्छा रहेगा। जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा।

  • मुबारिकपुर में चैतन्य शर्मा  की पदयात्रा बनी पावर शो,बदले उपचुनाव के समीकरण

    मुबारिकपुर में चैतन्य शर्मा  की पदयात्रा बनी पावर शो,बदले उपचुनाव के समीकरण

    ऊना/ सुशील पंडित: गगरेट विधानसभा उपचुनाव हेतु भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा ने सोमवार को मुबारिकपुर में रोड़ शो करके चुनावी हवा को अपने पक्ष में पलटने की कोई कसर बाकी न छोडी। इस दौरान हाथ में भाजपा के झंडे / बैनर पकड़े भाजपा महिला नेत्रियों ने नाचते गाते चैतन्य शर्मा के लिये प्रचार किया, वहीं   भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने नारे लगाकर अपना जोश दिखाया, उधर  चैतन्य शर्मा ने दुकान दुकान जाकर , वरिष्ठ कार्यकर्ताओ की  अगुवाई में सहजता के साथ वोट मांगे। चैतन्य शर्मा का जोशीला प्रचार अभियान सभी को पसंद आया।

    उधर चैतन्य शर्मा ने संघनेई, जोह, बेह, कलोह, सलोह बैरी में नुक्कड सभाएँ करके कांग्रेस पर खूब हमला बोला। चैतन्य शर्मा ने कहा कि जो 15 माह में 1500 रूपये न दे पाए  वो 8500 रूपये प्रतिमाह महिलाओं को कैसे देंगे? उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता के लालच में झूठी गारंटीयां देती है और सत्ता मिलते ही जनता को भूल जाती है जिसका जीता जागता प्रमाण प्रदेश सरकार 15 माह का शासनकाल है जिसमें सबसे ज्यादा नुकसान गगरेट विधानसभा क्षेत्र का हुआ है। चैतन्य शर्मा ने कहा कि जब भी बजट माँगा तब तब मुख्यमंत्री वित्तीय संकट का रोना रोते थे, लेकिन अपने मित्रों को कैबिनेट का दर्जा देकर सरकारी पैसा दोनों हाथो से लुटाते रहे।

    उन्होंने कहा कि संघनेई डे बोर्डिंग स्कूल की फ़ाइल राजस्व विभाग स क्लियर होने के वावजूद एक ईंट आज तक इस स्कूल के नाम पर नहीं लगी। दौलतपुर चौक अस्पताल का दर्जा सिविल हस्पताल से कम करके उसे सीएचसी बना दिया, सब तहसील बंद कर दी, जोह में वेटनरी अस्पताल को डिस्पेंसरी बना दिया, तो अब किस मुंह से  कांग्रेस सरकार द्वारा गगरेट की जनता से वोट मांगे जा रहे हैं? चैतन्य शर्मा ने कहा कि जनता ने अब मन बना लिया है और 01 जून को जनता दोनों इवीएम मशीनों पर कमल के फूल का बटन दो बार दबाकर प्रदेश एवम केन्द्र में डबल इंजन की सरकार बनाएगी।

  • कुटलैहड़ भाजपा प्रत्याशी भुट्टो पर फेक आईडी बनाकर गलत बयान बाजी करने वाले युवक का पर्दाफाश

    कुटलैहड़ भाजपा प्रत्याशी भुट्टो पर फेक आईडी बनाकर गलत बयान बाजी करने वाले युवक का पर्दाफाश

    बीते कई माह से फेक आईडी के माध्यम से लिखता था देवेंद्र भुट्टो पर गलत और अभद्र बयानबाजी,

    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विस क्षेत्र में बीते कई माह से कुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो पर सोशल मीडिया पर फेक आईडी बनाकर अनाप शनाप लिख रहे थे। आखिर कार यह युवक पकड़ा गया और उसने खुद ही अपने फेसबुक आईडी अजय दरोच पर लिखा। कि वह कि वह सोशल मीडिया पर कई फेक आई डी जैसे आयरन पटियाल के अलावा कुछ और फेक आईडी बनाकर कुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी भुट्टो पर गलत व्यान बाजी कर रहा था और उनकी इज्जत को धूमिल कर रहा है।

    जानकारी के अनुसार उक्त युवक कुटलैहड़ के एक नामी पैट्रोल पम्प पर बतौर मैनेजर की पोस्ट पर कार्यरत है। अब यह तो जनता भी जानती हैं कि उक्त युवा किस नेता या व्यक्ति के पेट्रोल पंप पर काम करता हैं। और आखिर किसके कहने पर युवक फेक आईडी बनाकर देवेंद्र भुट्टो की इज्जत को मिट्टी में मिला रहा था। ज्ञात रहे कुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो एक बड़े स्तर के समाजसेवी और जनता के दिलो की धड़कन बन चुके है।

    14 माह के विधायक के कार्यकाल में देवेंद्र भुट्टो द्वारा कुटलैहड़ के गरीबी रेखा से नीचे परिवारों आर्थिक सहायता बच्चों की सहायता पढ़ाई का खर्च करीब 600 स्कूली छात्रों की फीस उठाकर राहत प्रदान की है। लेकिन उक्त युवक ने फेक आईडी के माध्यम से कुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी की ईमानदार छबि और समाज सेवा को धूमिल करके रख दिया है। अब उक्त युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ साथ कुटलैहड़ भाजपा उन शातिरों तक पहुंचेगी जो उक्त व्यक्ति से फेक आईडी बनाकर देवेंद्र भुट्टो के खिलाफ अनाप शनाप ब्यावबाजी करवा कर चुनावी समय में उनकी छबि को धूमिल करने का प्रयास किया गया हैं। 
    उक्त युवक के खिलाफ मामला दर्ज ,होगी बड़ी कानूनी कार्रवाई:,कृष्ण पाल शर्मा
    जिला उना के जिला पार्षद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो और मेरे खिलाफ फेक आईडी बनाकर उक्त युवक ने हमारी लोकप्रियता को ठेस पहुंचाई है। और हमारी मान सम्मान को धूमिल करने का प्रयास किया है। उक्त युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया जा रहा है। और साथ में माननीय हाई कोर्ट में दो करोड़ का मानहानि का केस दर्ज करवाया जायेगा। बही उक्त युवक के साथ और कौन है उन तक पहुंच कर सारी सच्चाई जनता के सामने लाई जाएगी। 
    चुनावी समय में किस हद तक गिर सकते है,अब जनता करेगी हिसाब: भुट्टो
    कुटलैहड़ से भाजपा प्रत्याशी एवम पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो पर सोशल मीडिया में फेक आईडी बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश होने पर जब देवेंद्र कुमार भुट्टो से बात की गई। तो उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए किस हद तक जा सकती है। और उक्त युवक किस पेट्रोल पंप पर काम करता है। यह भी कुटलैहड़ की जनता जानती है। भुट्टो ने कहा कि उक्त फेक आईडी बनाने वाले युवक पर कानूनी कार्यवाई करके पूरे गिरोह तक पहुंचा जायेगा। बही पुलिस थाना में मामला दर्ज करके 5 करोड़ मान हानि का केस भी डाल रहा हूं। जो उन्होंने मेरे मान सम्मान को ठेस पहुंचाई है।