Blog

  • 4 दिन की मासूम का गला दबाकर की ह’त्या

    नई दिल्ली :  मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पोते की चाह रखने वाली दादी ने अपनी 4 दिन की मासूम पोती का गला दबाकर जान ले ली। एक हाथ से दिव्यांग नवजात पोती को इस बात का अंदाजा भी नहीं होगा कि जो दादी अपनी बाहों में लेकर उसे दुलार करने का नाटक कर रही है, वही दादी अपनी बाहों में उसकी कब्र बना देगी। इस पूरे घटनाक्रम की शुरुआत 23 मार्च को हुई। जब ग्वालियर के गोल पाड़ा इलाके में रहने वाली काजल चौहान को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। यहां काजल ने एक नन्ही सी बच्ची को जन्म दिया

    लेकिन यह बच्ची एक हाथ से दिव्यांग थी। बच्ची के जन्म को लेकर काजल काफी खुश थी। लेकिन काजल की सास प्रेमलता चौहान को बच्ची का जन्म मन ही मन खटकने लगा था क्योंकि प्रेमलता चाहती थी कि उनकी बहू काजल पहले बच्चे के रूप में बेटे को जन्म दे बेटे की जगह बेटी पैदा हो गई। काजल अपनी सास के रवैया को देखकर समझ गई कि उनकी सास बेटी के जन्म होने पर नाखुश है इसलिए प्रसूता बहू ने अपनी बेटी को सास प्रेमलता से दूर ही रखा। इस दौरान काजल की मां उसकी बेटी को अस्पताल में संभालती रही

  • पंजाब : वेस्ट नारियल से तैयार की जा रही खाद, देखें वीडियो

    बटाला : शहर में नारियल पानी की बिक्री तेजी से बढ़ रही है। खासकर पॉश इलाकों में कई जगहों पर नारियल पानी के स्टाल लगे देखे जा सकते हैं। इम्युनिटी बूस्टर होने के कारण अब जूस सेंटर और गली मोहल्लों में जूस की रेहड़ियों पर भी नारियल पानी की बिक्री में काफी इजाफा हुआ है। इससे शहर में हरे नारियलों का वेस्ट भी तेजी से बढ़ा है।

    इसे संभालना अब नगर निगम के लिए मुश्किल हो रहा है। ऐसे में नगर निगम ने हरे नारियल के खोल को टुकड़ों में बदलकर चूरा बनाने वाली मशीनें लगाने का फैसला लिया है। नारियल के वेस्ट को चूरे में बदला जाएगा। नगर निगम बटाला की और से मशीन खाली नारियल से खाद तैयार की जा रही है। इस मशीन से खाद तैयार की जा रही है।

    विकाश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम की तरफ से मशीन तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि यह मशीन कीमत 3 लाख 10 हजार रुपए की है। विकास शर्मा ने बताया कि बटाला में यह पहली मशीन है। जिससे खाली नारियल से खाद तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस खाद में कोई भी हानिकारक कैमिकल नही होता। यह खाद बागवानी के लिए अच्छी है।

  • पंजाबः नशे सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियानाः समराला पुलिस ने 25 ग्राम स्मैक के साथ व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी स्मैक की सप्लाई करने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा था। इस दौरान उनकी टीम ने माछीवाड़ा रोड पर नाकाबंदी की थी। जहां 30 वर्षीय सरबजीत सिंह ) मोटरसाइकिल लेकर खड़ा था। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने जेब से एक लिफाफा निकालकर फेंक दिया। पुलिस ने जांच की तो उसके पास से 25 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

    पुलिस प्रमुख ने बताया कि इस शख्स के खिलाफ फतेहगढ़ साहिब, खरड़ और राजपुरा में 3 मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किया गया यह शख्स पिछले 8 साल से ड्रग्स बेच रहा है, लेकिन कल वह पहली बार समराला में ड्रग्स बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा था, तभी पुलिस ने उसे काबू कर लिया। पुलिस को प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी हरियाणा की तरफ से नशा लाकर बेचता था और उसके खिलाफ खरड़ में मोटरसाइकिल चोरी का मामला भी दर्ज है।

  • होटल में बना हुक्का बार, सरेआम उड़ रहे धुएं के छल्ले, मची भगदड़, 3 पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः आई टी थाना पार्क क्षेत्र किशनगढ़ के एक होटल विहस्परिंग ओक्स के टैिरस में हुक्का बार बनाया गया था। इसकी सूचना मिलते ही थाना पऱभारी जसपाल सिंह ने नेतृत्व में टीम गिठत की गई। इंस्पैक्टर जसपाल सिंह ने होटल में एक फर्जी गऱाहक को भेजा। जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम ने रेड की और भारी मात्रा में हुक्के, हुक्के की पाइप, चिमिटयां, कोल, हीटल व फ्लेवर बरामद हुए। थाना पुिलस ने मौके से कुछ युवकों को राउंडअप भी किया है। पुलिस ने मौके से मिले हुक्के के समान को भी अपने कब्जे में ले लिया। होटल का स्टाफ हुक्के सर्व कर रहा था। पुलिस ने होटल मैनेजर सहित अन्य स्टाफ को हिरासत में लेकर 3 पर मामला दर्ज किया है। 

    होटल की छत पर बनाया गया था हुक्का बार 

    थाना आई टी पार्क की पुलिस ने जब छापा मारा तो उन्होंने देखा कि हुक्का बार में खाने पीने का भी सामान रखा हुआ था। जिसमें हुक्का पाटियां भी करवाई जाती थी।

    फोरेंसिक टीम ने हुक्का बार से एकत्र किए नमूने

    थाना पऱभारी जसपाल सिंह  ने मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया और हुक्कों के सैंपल इकट्ठे किए और हुक्के के सामान को भी जब्त किया। जसपाल सिंह ने इस पूरे वाक्य की वीडियोग्राफी भी करवाई। 

    हुक्का बार में पुलिस को देख कर मची भगदड़

    हुक्का बार में पुलिस को देखकर भगदड़ मच गई। हुक्का बार के स्टाफ व युवक इधर उधर भागने लगे। पुलिस ने कई लोगों को राउंड अप कर लिया। पुलिस ने होटल मालिक, मैनेजर व एक अटेंडैंट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना आई टी पार्क पऱभारी जसपाल सिंह ने बताया कि उनको गुप्त सूचना मिली थी कि होटल विहस्परिंग आक्स में हुक्के पिलाए जाते हैं। जिसके बाद फर्जी ग्राहक भेज कर पुख्ता किया और आला अधिकारियों के आदेश पर होटल में दबिश की। दबिश करने के बाद काफी मात्रा में हुक्के और हुक्कों के फ्लेवर बरामद हुए। तीन पर मामला दर्ज कर गिररफ्तार किया गया है। 

  • जालंधरः आशा वर्करों ने लगाया धरना, रखी ये मांगें, देखें Live

    जालंधर, ENS: पंजाब सरकार के खिलाफ सरकारी कर्मियों ने कंपनी बाग पार्क के अंदर बने पार्क में आशा वर्करों ने धरना लगा दिया। दरअसल, उनकी मांगें है कि उनकी सैलेरी बढ़ाई जाए। वहीं उनका कहना है कि उन्हें भी पेशन दी जाए, वहीं रिटायर की उम्र 65 वर्ष की जाए। इस मांगों के साथ अन्य मांगों को लेकर धरना लगया गया है।

    उनका आरोप है कि एसडीएम की ओर से एक लेटर जारी कर दिया जाता है, जिसमें सरकार के साथ मीटिंग को लेकर बात करने का आश्वासन दे दिया जाता है। लेकिन उसके बाद भी मसले को कोई हल नहीं किया जाता। वहीं उन्होंने कहा कि पंजाब के 5 जिलों में उनके द्वारा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने उनकी बाते नहीं मानी तो प्रदर्शन को तेज करते हुए मंत्री के घर का घेराव करेंगे। आशा वर्करों का कहना है कि अन्य सरकारी अधिकारियों की तरह उन्हें पर सहूलतें दी जानी चाहिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने भी सरकार की सेवा की है। ऐसे में वह भी अन्य अधिकारियों की तरह बराबर के हकदार है।

  • पंजाबः स्पीकर संधवां और मंत्री लालजीत सहित 25 नेताओं को लेकर आया कोर्ट का फैसला, जाने मामला

    तरनतारन : कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान जिले में साल 2020 में जहरीली शराब से हुई 100 से ज्यादा लोगों की मौत होने का मामला सामने आया था। इस दौरान मामले के विरोध में आप पार्टी के कार्यकर्ताओं और विधायकों ने जिला प्रशासन कांप्लेक्स के बाहर प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया था। जिसके चलते थाना सदर तरनतारन पुलिस द्वारा आप पार्टी के विधायकों और कार्यकर्ताओं के खिलाफ 2 मामले दर्ज किए गए थे।

    इस संबंध में माननीय न्यायालय में चल रहे मामले की सुनवाई के दौरान विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर और अन्य विधायक मौजूद थे। इसी बीच माननीय अदालत ने एक मामले में फैसला सुनाते हुए स्पीकर संधवां, डिप्टी स्पीकर जय किशन रौड़ी, मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा समेत 25 लोगों को बरी कर दिया है, जबकि दूसरे मामले की सुनवाई के लिए 9 मई की तारीख तय की गई है। 

  • जालंधर : ‘आप’ उम्मीदवार पवन कुमार टीनू दरबार साहिब में हुए नतमस्तक, देखें वीडियो

    अमृतसर : आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने 13 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, जिसके बाद आज लोकसभा क्षेत्र जालंधर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार पवन कुमार टीनू सचखंड श्री दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंचे। उन्होंने दरबार साहिब में माथा टेका और गुरबाणी कीर्तन कर सृष्टि की भलाई के लिए प्रार्थना की। पवन कुमार टीनू ने कहा कि वह लोकसभा चुनाव के प्रचार से पहले दरबार साहिब में माथा टेकने आए हैं। वह भगवान का आशीर्वाद लेने आए हैं।

    उन्होंने कहा कि सचखंड श्री दरबार साहिब चारों धर्मों के लिए सम्मान है और इसके लिए वे दरबार साहिब आए हैं। लोकसभा चुनाव को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ हुई बैठक में लोकतंत्र को कैसे बचाया जाए और पंजाबियों को कैसे एकजुट किया जाए, इसे लेकर भी बैठक हुई है।  उन्होंने कहा कि भगवंत मान की सरकार ने 2 साल में पंजाब में कई विकास कार्य किए है। 40 हजार बच्चों को नौकरियां दी हैं और लोगों को अस्पतालों में मुफ्त दवाएं और मुफ्त बिजली दी है। इस बार आम आदमी पार्टी उन कामों पर वोट मांगेगी और 130 से जीतेंगे।

    उन्होंने कहा कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पांच साल तक सत्ता में रहे हैं और पांच साल तक सत्ता में रहने के बाद उन्होंने केवल भ्रष्टाचार को अपने नाम किया है सुदामा बनकर जालंधर आने की बात कर रहे हैं, लेकिन खरड़ में चरणजीत सिंह चन्नी सिधमा क्यों नहीं बने, इसका जवाब लोग जरूर पूछेंगे। आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि सुशील रिंकू को जनता ने जनादेश दिया है और अब जालंधर की जनता को अपने सवालों के जवाब सुशील रिंकू से मिलेंगे।

  • पंजाबः तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली को मारी टक्कर, एक की मौ+त, देखें वीडियो 

    मोगा: मोगा-बरनाला बाईपास पर आज तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मोगा-बरनाला रोड बुग्गीपुरा चौक पुल पर एक ट्रक ट्रैक्टर ट्रॉली के पीछे से टकरा गया। ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर पुल की दीवार से जा टकराया। हादसा इतना भयानक था कि ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को समाज सेवा सोसायटी के सदस्यों ने इलाज के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। घायल की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे फरीदकोट रैफर कर दिया है। उधर, ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। समाज सेवा सोसायटी द्वारा मृतक के शव को मोगा के सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

  • पिस्टल का बट से हमला कर मनी ट्रांसफर की दुकान से नगदी और फोन छीनकर लुटेरे फरार 

    रेवाड़ीः हरियाणा में रेवाड़ी के बावल कस्बा में स्थित मनी ट्रांसफर की दुकान पर गुरुवार की रात लूट हो गई। बाइक पर सवार होकर आए लुटेरों ने दुकान मालिक की कनपटी पर पिस्टल लगा दी। इतना ही नहीं एक बदमाश ने उसके सिर पर पिस्टल के बट से वार भी किए। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई है। वहीं गल्ले में रखे करीब 1 लाख रुपए लूट ले गए। वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। बावल थाना पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बावल शहर के वार्ड नंबर-5 में मोहल्ला चतुर्देवी निवासी दशरथ कुमार ने बताया कि उसने गर्ल्स स्कूल के सामने मोबाइल के अलावा मनी ट्रांसफर की दुकान की हुई है।

    रोजाना की तरह रात को वह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। रात करीब सवा 9 बजे एक बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश पहुंचे। हेलमेट पहने एक बदमाश बाहर खड़ा रहा और 2 बदमाश अंदर घुस गए। दोनों बदमाशों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। अंदर आते ही एक बदमाश ने उसकी कनपटी पर पिस्टल लगा दी। बदमाशों ने सीधे गल्ले पर हाथ मारा। इस बीच तीसरा बदमाश भी वहां पहुंच गया। बदमाशों ने गल्ले से करीब 1 लाख रुपए की राशि निकाल ली। बदमाशों ने उसका फोन छीनने के लिए उसके सिर पर पिस्टल के बट से कई वार किए। इसके बाद बाइक पर सवार होकर रेवाड़ी रोड की तरफ भाग गए। दशरथ ने काफी शोर भी मचाया, लेकिन जब तक लोग उसकी दुकान तक पहुंचते बदमाश मौके से भाग चुके थे।

    सूचना के बाद बावल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद लूट का केस दर्ज कर लिया है। दशरथ ने बताया कि लूटी गई करीब 1 लाख रुपए की नकदी में से 81 हजार रुपए घटना से कुछ देर पहले ही उनका जानकार एक शख्स किसी के खाते में डलवाने के लिए देकर गया था। उसे शक ही कि इस वारदात में शामिल एक युवक उसकी दुकान पर पहले अकाउंट में पैसे डलवाने आता रहा है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसने उसका चेहरा भी पहचान लिया है। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। बावल थाना प्रभारी लाजपत ने बताया कि पीड़ित दशरथ की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ धारा 379बी, आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।

  • नाराज नेताओं को मनाने में जुटी कांग्रेस, प्रभारी राजीव शुक्ला नेताओं और कार्यकर्ताओं से करेंगे बातचीत

    चंडीगढ़ः लोकसभा सीट पर मनीष तिवारी को टिकट दिए जाने के बाद कांग्रेस में अब तक 100 से अधिक नेता और कार्यकर्ता अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं। यह मामला पार्टी हाईकमान तक भी पहुंच चुका है। जिसके बाद हाईकमान ने नाराज पार्टी के नेताओं को मनाने के लिए इसकी जिम्मेदारी प्रभारी राजीव शुक्ला को दी है। राजीव शुक्ला आज शहर में है। वह आज पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल से मुलाकात करेंगे और उन्हें पार्टी के पक्ष में प्रचार करने के लिए मनाएंगे।

    2024 लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की तरफ से आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी को उम्मीदवार बनाया गया है। जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री और चंडीगढ़ के पूर्व सांसद पवन बंसल इसके लिए दावेदारी ठोक रहे थे। टिकट न मिलने के बाद से वह नाराज हो गए हैं। उनके पक्ष में ही कार्यकर्ता लगातार पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं। कल भी महिला कांग्रेस की महासचिव ज्योति हंस ने 13 अन्य लोगों के साथ इस्तीफा दे दिया था। इससे पहले सोमवार और मंगलवार को करीब 90 लोग इस्तीफा दे चुके है।

    चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस महिला अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने वाली दीपा दुबे को पार्टी मनाने की कोशिश कर रही है। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के अलावा पार्टी हाईकमान से कई नेताओं ने फोन किया है। लेकिन वह अभी भी नाराज चल रही है। मनीष तिवारी ने भी उनके घर जाकर बात की थी। लेकिन इसके बाद भी वह नहीं मानी। उनका मानना है कि पवन बंसल का टिकट कटवाने में सबसे बड़ा हाथ प्रदेश अध्यक्ष लक्की का है। अब वह लक्की के इस्तीफा पर अड़ी हुई है।