पंजाबः स्पीकर संधवां और मंत्री लालजीत सहित 25 नेताओं को लेकर आया कोर्ट का फैसला, जाने मामला

तरनतारन : कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान जिले में साल 2020 में जहरीली शराब से हुई 100 से ज्यादा लोगों की मौत होने का मामला सामने आया था। इस दौरान मामले के विरोध में आप पार्टी के कार्यकर्ताओं और विधायकों ने जिला प्रशासन कांप्लेक्स के बाहर प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया था। जिसके चलते थाना सदर तरनतारन पुलिस द्वारा आप पार्टी के विधायकों और कार्यकर्ताओं के खिलाफ 2 मामले दर्ज किए गए थे।

इस संबंध में माननीय न्यायालय में चल रहे मामले की सुनवाई के दौरान विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर और अन्य विधायक मौजूद थे। इसी बीच माननीय अदालत ने एक मामले में फैसला सुनाते हुए स्पीकर संधवां, डिप्टी स्पीकर जय किशन रौड़ी, मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा समेत 25 लोगों को बरी कर दिया है, जबकि दूसरे मामले की सुनवाई के लिए 9 मई की तारीख तय की गई है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *