नाराज नेताओं को मनाने में जुटी कांग्रेस, प्रभारी राजीव शुक्ला नेताओं और कार्यकर्ताओं से करेंगे बातचीत

चंडीगढ़ः लोकसभा सीट पर मनीष तिवारी को टिकट दिए जाने के बाद कांग्रेस में अब तक 100 से अधिक नेता और कार्यकर्ता अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं। यह मामला पार्टी हाईकमान तक भी पहुंच चुका है। जिसके बाद हाईकमान ने नाराज पार्टी के नेताओं को मनाने के लिए इसकी जिम्मेदारी प्रभारी राजीव शुक्ला को दी है। राजीव शुक्ला आज शहर में है। वह आज पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल से मुलाकात करेंगे और उन्हें पार्टी के पक्ष में प्रचार करने के लिए मनाएंगे।

2024 लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की तरफ से आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी को उम्मीदवार बनाया गया है। जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री और चंडीगढ़ के पूर्व सांसद पवन बंसल इसके लिए दावेदारी ठोक रहे थे। टिकट न मिलने के बाद से वह नाराज हो गए हैं। उनके पक्ष में ही कार्यकर्ता लगातार पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं। कल भी महिला कांग्रेस की महासचिव ज्योति हंस ने 13 अन्य लोगों के साथ इस्तीफा दे दिया था। इससे पहले सोमवार और मंगलवार को करीब 90 लोग इस्तीफा दे चुके है।

चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस महिला अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने वाली दीपा दुबे को पार्टी मनाने की कोशिश कर रही है। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के अलावा पार्टी हाईकमान से कई नेताओं ने फोन किया है। लेकिन वह अभी भी नाराज चल रही है। मनीष तिवारी ने भी उनके घर जाकर बात की थी। लेकिन इसके बाद भी वह नहीं मानी। उनका मानना है कि पवन बंसल का टिकट कटवाने में सबसे बड़ा हाथ प्रदेश अध्यक्ष लक्की का है। अब वह लक्की के इस्तीफा पर अड़ी हुई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *