Blog

  • हाइवा और ऑटो की टक्कर में 4 की मौत

    सीधी: मध्य प्रदेश के सीधी में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां पर तेज रफ्तार हाईवा ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना सीधी जिले की है, प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑटो सीधी से शिवपुरवा की तरफ जा रही थी। तभी हाईवा वाहन  सामने से आ गया और ऑटो और हाईवा में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।

    सूचना मिलते ही तुरंत कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और कोतवाली थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। आपको बता दें की सूचना मिलने के बाद सीधी कलेक्टर और सीधी एसपी भी मौके पर पहुंच गए हैं, फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है बताया जा रहा है कि हाईवा वाहन की गति बहुत तेज थी और बह ऑटो में जाकर टकरा गया।

  • जालंधरः लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले गैंग के 2 सदस्य अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार

    जालंधर (ENS): एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर के दिशा निर्देशों पर एसपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों की अगवाई में डीएसपी बलबीर सिंह की देखरेख में थाना मकसूदा की पुलिस ने लूटपाट की वारदातो को अंजाम देने वाले गैंग के दो सदस्यों को भारी मात्रा में अवैध हथियारो सहित काबू किया है। आरोपियों की पहचान हरजोत सिंह पुत्र कुलबीर सिंह वासी इब्न पिंड, गौरव सिमर पुत्र विनोद कुमार नंबरदार वासी संगल सोहल के रूप में हुई है।

    एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि थाना मकसूदा के प्रभारी सिकंदर सिंह ने 28 दिसंबर को टी पॉइंट अड़ा वरयाना पर नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार उक्त आरोपी आते  दिखाई दिए। पुलिस ने जब रुकने का इशारा किया तो आरोपियों ने भागने की कोशिश की। इस दौरान आरोपी गौरव बाइक छोड़कर भाग गया । पुलिस ने आरोपी और हरजोत को गिरफ्तार कर उससे एक पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और एक खोल बरामद किया।

     पूछताछ के दौरान हरजोत ने बताया कि उसका गुरदीप सिंह पुत्र सुखदेव सिंह वासी भईया मंडी के घर पैसों के लेन देन को लेकर आपस में झगड़ा हो गया था । जिस कारण हरजोत ने गोली चलाई , जो गुरजीत की  पसली में लगी। जिसे सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। आरोपी हरजोत ने यह भी बताया कि इन तीनों ने मिलकर पिछले देहात क्षेत्र में कई लूटपाट की वारदातों को अंजाम दिया है।

    पुलिस ने आरोपी गौरव को गिरफ्तार कर उससे एक देसी कट्टा और दो देसी पिस्तौल बरामद किए। पूछताछ के दौरान हरजोत ने यह भी बताया कि यह पिस्तौल उसने मनिंदर सिंह उर्फ  बॉबी पुत्र कुलविंदर सिंह वासी अली चक के साथ जाकर यूपी से लेकर आए थे। मनिंदर सिंह को 2 महीने से पुलिस ने पकड़ा था।  पुलिस उसे  प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ करेगी। पुलिस ने दावा किया है कि इस गैंग ने 14 से ज्यादा लूट पाट की वारदातो को अंजाम दिया है।

    गौरतलब है कि गत दिवस देहात के मंड में चली गोली की झूठी वारदात को भी इसी गैंग ने प्लान किया था। जब कि गोली आरोपी गुरदीप सिंह के घर भईया मंडी में चली थी।

  • आखिर ऊना की महिलाओं ने रथ क्यों रोका

    रथ और घोड़ों के पूजन के पीछे क्या है रहस्य
    ऊना/सुशील पंडित: ऊना की महिलाओं ने दो दिन पहले बदोली में एक रथ को रोका। रथ के घोड़े को ढका और फिर रथ व घोड़े का पूजन किया। आखिर यह परंपरा कितनी पुरातन है और इसके पीछे क्या रहस्या है। असल में यह पूजा सूर्य देव की है। उनके घोड़े और उनके रथ की है। सेरी के संजू पंडित बताते हैं कि शास्त्रों में इस पूजा का बहुत सुंदर वर्णन है। वे बताते हैं कि जब सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण में प्रवेश करता है तो पूजा पाठ व जप तप का फल कई गुणा बढ़ जाता है। क्योंकि सूर्य के रथ के आगे सात घोड़े हैं और उत्तरायण में प्रवेश को शुभ माना गया है इसलिए भारत में हजारों वर्षों से यह पूजा चली आ रही है। पंडित संजू बताते हैं कि जो मनुष्य उत्तरायण में प्राण त्यागता है वह सदगति को प्राप्त होता है। एक अन्य कथा हमें महाभारत में भी मिलती है। जब कौरवों की ओर से लड़ रहे भीष्म पितामाह अर्जुन के वाणों की शैया पर लेटे थे। तब उन्होंने दक्षिणान के समाप्त होने और उत्तरायण के आरंभ होने की प्रतीक्षा की। जब सूर्य उत्तरायण में प्रवेश हुआ तब जाकर उन्होंने अपने प्राण त्यागे। अर्थात उस समय हमारी संस्कृति के ये सूक्षम संस्कार भी चलन में थे। आज यदि किसी प्रदेश में यह संस्कृति जीवित है तो यह अत्यंत हर्ष का विषय है।

    जिला ऊना के बदोली ग्राम पंचायत की महिलाओं ने भी इस पूजन के समय हमसे कहा था कि हमें इस पूजा के बारे में कुछ समय पूर्व ही पता चला है लेकिन अब हमने इसे अपना लिया है। हमें भी किसी विद्वान व्यक्ति ने इस संस्कार की जानकारी दी थी। जब पूछा गया कि आपने इस पूजा को रथ रोकना क्यों कहा तो उन्होंने कहा कि अब दिन छोटे और रातें लंबी हो रही हैं। अब आगे से दिन लंबे और रातें छोटी होनी शुरू हो जाएंगी। हालांकि ये सारे अंग्रेजी कैलेंडर से ली गई व्याख्या है। बदोली की महिलाओं ने जिस प्रकार सूर्यदेव के अश्व और रथ पूजन को फिर से शुरू किया है। जल्द ही उन्हें इसके पूरे रहस्यों की भी जानकारी मिल जाएगी। पूजा के समय बदोली गांव से मीनू शर्मा, रमा शर्मा, शामिली शर्मा, कंचन शर्मा, चंचला शर्मा, त्रिश्ला देवी व अन्य महिलाएं मौजूद थीं।
  • डुमखर में दो करोड़ रूपए से बनेगा कुटलैहड़ का पहला इंडोर स्टेडियम

    भाजपा ने 20 साल हवा में विकास किया, हम धरातल पर कर रहे हैं- भुट्टो
    ऊना/सुशील पंडित: बंगाणा के डुमखर में दो करोड़ रुपए लागत से इंडोर स्टेडियम तैयार किया जा रहा है। इसकी जानकारी कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र भुट्टो ने शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनेत और बंगाणा के स्कूल में हुए वार्षिक पारितोषिक वितरण कार्यक्रम में कही। भुट्टो ने इस मौके पर बंगाणा के स्कूल में बन रहे 43 लाख रुपए के इंडोर स्टेडियम और धनेत स्कूल के कमरों के निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया। भुट्टो ने कहा कि डुमखर का स्टेडियम जब तैयार हो जाएगा तब उसमें हर प्रकार की खेलकूद को जगह मिलेगी। खिलाड़ियों को एक ही छत के नीचे सारे कोच और खेल के मैदान और कोर्ट हासिल होंगे। पिछले 20 वर्षों में कुटलैहड़ ने खेलों के नाम पर सिर्फ बातें ही सुनी थीं लेकिन यहां की जनता पहली बार जमीन पर काम होता देख रही है।

    भुट्टो ने कहा कि बंगाणा अस्पताल और कुटलैहड़ के प्रत्येक अस्पताल का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। डॉक्टरों की उपलब्धता को सुनिश्चित किया जा रहा है। हमारी सुक्खू सरकार ने ही मंदली लठियानी पुल के लिए केंद्र सरकार से 944 करोड़ रूपए की स्वीकृति ली है। यदि भाजपा के समय ऐसा हुआ है तो भाजपा के नेता हमें स्वीकृति पत्र दिखाएं। भाजपा के नेताओं ने हवा में ही विकास की बातें की लेकिन हम धरातल पर जुटे हुए हैं। भुट्टो ने मौके पर दोनों स्कूलों के सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखते हुए मौके पर ही 21-21 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि भी वितरित की। साथ ही धनेत स्कूल में भी इंडोर स्टेडियम बनाने की बात कही और बैडमिंटन कोर्ट की चार दीवारी की घोषणा की। मौके पर बच्चों को लैपटॉप और चैक भी वितरित किए गए। 
    भुट्टो ने ऊना हमीरपुर रेल लाइन पर भी भाजपा पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि 2008 से भाजपा दावा कर रही है कि ऊना से हमीरपुर के लिए ट्रेन जाएगी लेकिन हम पूछना चाहते हैं कि जिस प्रकार प्रत्येक भारतीय के खाते में 15 लाख रूपए आ गए तो क्या ऊना से चलने वाली रेलगाड़ी हमीरपुर भी पहुंच गई है।
    इस उपलक्ष पर कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता विजय डोगरा, राज्य रेंडक्रॉस सोसाइटी के प्रदेश संयोजक सुरिंदर ठाकुर, जिला पार्षद सत्या देवी, एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार, बीडीओ सुरिंदर जेटली, कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, महासचिंव प्रवीण शर्मा, किशोरी हटली, मिंटू दनोह, पूर्व अध्यक्ष केसी शर्मा व अन्य मौजूद रहे।
  • ऊनाः साल 2023 में 1419 आपराधिक मामले दर्ज हुए

    पुलिस का दावा अवैध खनन करने वालों से एक करोड़ रूपए जुर्माना वसूला
    ऊना पुलिस ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड
    ऊना/सुशील पंडित: ऊना पुलिस ने शुक्रवार को साल 2023 का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। पुलिस ने दावा किया है कि उसने जिले में कानून व्यवस्था को बेहतर किया है। हालांकि इस रिपोर्ट को उन्होंने वार्षिक गितिविधियों की एक झलक नाम दिया है। इसमें पुलिस का दावा है कि जिले में इस वर्ष केवल 6 हत्याएं ही हुई हैं। जहां तक कुल आपराधिक मामलों की बात है तो सभी जिलों के थानों में कुल 1419 मामले दर्ज हुए हैं। ऊना पुलिस ने गुंडा एक्ट का एक बिंदू भी पेश किया है कि उन्होंने जिले में गुंडा एक्ट का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है और उसे मंजूरी के लिए सरकार के पास भेजा है। पुलिस ने दावा किया है कि उन्होंने जिले में कुल 347 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं जिससे अपराधियों और कानून व्यवस्था पर नजर रखने  में सुविधा हो रही है। साथ ही अपराधिक मामलों की जांच में वैज्ञानिक तकनीकों के प्रयोग की बात भी रिपोर्ट में कही गई है। नशे के विरुद्ध कार्रवाई पर ऊना पुलिस का कहना है कि उन्होंने इस वर्ष 172 मामले केवल नशे के तस्करों के विरुद्ध दर्ज किए हैं जिनमें कुल 278 लोगों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही 993 ग्राम हेरोईन, 5 किलोग्राम चरस, 3 किलोग्राम अफीम, 3 किलोग्राम गांजा, 2.80 क्विंटल चूरा पोस्त, 28180 नशीली गोलियां और 29024 नशीले कैप्स्यूल बरामद किए। 
    अवैध शराब पर भी ऊना पुलिस ने अपनी पीठ थपथपाई है। पुलिस का दावा है कि 133 मामले अकेले अवैध शराब बेचने वालों के विरुद्ध किए गए है। इन मामलों में 8643 लीटर व्हिस्की, रम व जिन और 1174 लीटर बियर पकड़ी है। अकेले मैहतपुर औद्योगिक क्षेत्र 420 पेटी शराब और 20 क्विंटल ईथेनॉल स्पिरिट जब्त की गई है।
    अवैध खनन से त्रस्त ऊना जिले में इस वर्ष 942 वाहनों के चालान किए गए लेकिन उनसे महज 1.17 करोड़ का जुर्माना वसूल किया गया। जबकि एक अनुमान के मुताबिक अकेले ऊना से ही राजस्व को 50 करोड़ रूपए से भी अधिक का घाटा हो रहा है। वहीं पुलिस का दावा है कि उनके प्रयासों से वन काटुओं के विरुद्ध 16 मामले दर्ज किए गए हैं और 95.85 टन लकड़ी व विरोजे के 480 टिन जब्त किए गए हैं। पुलिस ने 175 लोगों पर सट्टेबाजी के पर्चे भी दर्ज किए हैं। हालांकि अब बड़ा सवाल यही बनता है कि पुलिस की कार्रवाई से आम जनता अभी तक संतुष्ट नहीं है। हिमाचल पुलिस में राजनेताओं का दखल भी बढ़ता जा रहा है और ऐसी रिपोर्टों में उन घटनाओं या फोन कॉल का जिक्र नहीं होता जिसमें नेताओं द्वारा जांच को प्रभावित करने की कोशिश की जाती है।
  • हमीरपुर के युवक चिट्टे सहित गिरफ्तार

    हमीरपुर के युवक चिट्टे सहित गिरफ्तार

    क्या चिट्टे की गिरफ्त में है सीएम और केंद्रीय मंत्री का गृह जिला
    ऊना/सुशील पंडित: चिट्टे पर पुलिस की कार्रवाई में फिर से हमीरपुर के तस्कर गिरफ्तार हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को चिंतपूर्णी थाने की टीम गश्त पर थी। तभी थनिकपुरा, मुक्तसर धर्मशाला के पास एक संदिग्ध की तालाशी लेने पर उससे 11.07 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने नादौन के तरकेड़ी गांव के एक युवक के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 21 के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
    वहीं दूसरे मामले में भी ऐसा ही मामला गगरेट थाने में दर्ज हुआ है। गगरेट थाने की एक टीम ने शिवबाड़ी चौक के पास से हमीरपुर की कांगू तहसील के थाई गांव के एक युवक को 4.19 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। इससे पहले भी हमीरपुर के असंख्य युवक नशे की खेप के साथ पकड़े गए हैं। लेकिन हैरानी की बात यही है कि हिमाचल के सबसे अधिक साक्षरता दर वाले जिले में आखिर चिट्टे जैसा नशा अपनी जगह कैसे बनाता जा रहा है। जबकि यह जिला सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का गृह जिला भी है। इसके अलावा केंद्र की कैबिनेट में शामिल अनुराग ठाकुर भी इसी जिले और इसी संसदीय सीट से लगातार सांसद बनते रहे हैं।
  • जालंधरः वकील के घर को चोरों ने बनाया निशाना, 2 लाख की नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पृथ्वी नगर नजदीक न्यू देयोल नगर में एडवोकेट के घर को चोरों ने निशाना बनाया। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित एडवोकेट राजकुमार भगत ने बताया कि वह कचहरी में काम के चलते गए हुए थे। जहां उनका रेनोवेशन का काम चल रहा है। इस दौरान उन्हें दोपहर को फोन आया कि कोई व्यक्ति उनके घर में घुसे हुए है और उनके घर के ताले टूटे हुए है। जिसके बाद इलाका निवासियों ने शोर मचाया तो उक्त चोर मौके से फरार हो गए।

    पीड़ित ने बताया कि जब वह घर पहुंचे तो देखा कि मेन गेट के ताले टूटे हुए थे। इस दौरान चोरों ने सब्बल से अलमारी को तोड़ा हुआ था। इस दौरान चोर लाखों की नगदी लेकर पैदल ही फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि 3 चोरों ने घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि उनकी 2 से ढाई लाख की नगदी लेकर चोर फरार हो गए। घटना की सूचना थाना भार्गव कैंप की पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। 

  • ट्रैक्टरों से 14 हजार जुर्माना वसूला

    ट्रैक्टरों से 14 हजार जुर्माना वसूला

    ऊना/सुशील पंडित: ऊऩा पुलिस ने शुक्रवार को अवैध खनन करने के आरोपी तीन ट्रैक्टर चालकों से 145000 रुपए जुर्माने के रूप में वसूले हैं। वहीं ट्रैफिक के नियम तोड़ने वाले 133 वाहन चालकों के भी चालान किए गए। उन में से पांच लोगों से मौके पर ही 2500 रूपए जुर्माना वसूल लिया गया। जबकि सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान करने वाले 6 लोगों के भी चालान काटे गए और उन लोगों ने 600 रूपए जुर्माने के रूप में भरे हैं।
  • गलुआ चौक से बहडाला का सट्टेबाज काबू

    गलुआ चौक से बहडाला का सट्टेबाज काबू

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना पुलिस ने एक सट्टेबाज को गलुआ चौक के पास दबोचा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बहडाला गांव के रहने वाले एक व्यक्ति से पुलिस ने शक की बिनाह पर जब पूछताछ की तो उससे दड़ा सट्टा की पर्चियां और 900 रूपए बरामद हुए। सदर थाने में उक्त आरोपी के विरुद्ध जुआ अधिनियम की धारा 13-ए-3-67 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
  • पंजाबः संदिग्ध परिस्थितियों में मिला नौजवान का श’व, देखें वीडियो

    मोगाः जिले के साथ लगते गांव धले के संदिग्ध परिस्थितियों में नौजवान का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान 26 वर्षीय माहना सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि माहना सिंह मोगा में कपड़े की दुकान पर नौकरी करता था और 7 जनवरी को उसने रोजगार के लिए दुबई जाना था। परिजनों ने बताया कि माहना सिंह अक्सर रात को कई बार घर नहीं जाता था। उन्होंने कहा कि घर के हलात को देखते हुए वह विदेश में रोजगार के लिए जाने की तैयारी कर रहा था। गांव की मेंबर पंचायत कमलजीत कौर ने बताया कि उन्हें सुबह सूचना मिली कि नौजवान की  लाश खून से लथपथ पड़ी हुई थी। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। शक जताया जा रहा है कि उसका कतल किया गया है।

    वहीं जानकारी देते हुए पुलिस कर्मचारी रशपाल सिंह ने बताया कि उन्हें सुबह सूचना मिली थी की सड़क पर नौजवान की लाश पड़ी हुई। जिसकी पहचान माहना सिंह के नाम से गांव धले के रूप में हुई है। पुलिस ने कहाकि अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है कि मृतक का एक्सीडेंट हुआ है या कतल किया गया है।