ऊना/सुशील पंडित: ऊऩा पुलिस ने शुक्रवार को अवैध खनन करने के आरोपी तीन ट्रैक्टर चालकों से 145000 रुपए जुर्माने के रूप में वसूले हैं। वहीं ट्रैफिक के नियम तोड़ने वाले 133 वाहन चालकों के भी चालान किए गए। उन में से पांच लोगों से मौके पर ही 2500 रूपए जुर्माना वसूल लिया गया। जबकि सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान करने वाले 6 लोगों के भी चालान काटे गए और उन लोगों ने 600 रूपए जुर्माने के रूप में भरे हैं।

Leave a Reply