Blog

  • पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में 7वीं के छात्र की मौत, 2 घायल

    पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में 7वीं के छात्र की मौत, 2 घायल

    मलोटः जिले के दानेवाला चौक के पास दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां बाइक और मिट्टी भरे ट्राले की भीष्ण टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में सरकारी हाई स्कूल के 7वीं के छात्र की मौत हो गई है। मृतक की पहचान अर्श पुत्र राजेश कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में मृतक का चाचा और 6वीं कक्षा का छात्र धनंजय गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि अर्श की ट्राले के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई। 

  • पंजाबः जिले के 3 स्थानों पर NIA ने की रेड, देखें वीडियो

    पंजाबः जिले के 3 स्थानों पर NIA ने की रेड, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः सीमावर्ती जिले में बुधवार सुबह नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (एनआईए) द्वारा तीन विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रिकॉर्ड को खंगाल रही है। पता चला है कि एनआईए की टीम ने मुदकी में गुरप्रीत सिंह गैंगस्टर, तलवंडी भाई और फिरोजपुर सतिया वाले चौक पर मथारू कम्बाइन बनाने वाले के घर पर छापेमारी की गई। इस दौरान किसी को भी बाहर से अंदर और अंदर से बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि एनआईए ने अपराधिक छवि और शकी लोगों  घर पर रेड की जा रही है। मुदकी में गैंगस्टर गुरप्रीत सेखों के घर पर एनआईए की रेड चल रही है।

    अभी तक कोई अधिकारी कैमरे के सामने कुछ नहीं बता रहे। वहीं जिला फिरोजपुर के कस्बा तलवंडी भाई के रहने वाले कुलविंदर सिंह पुत्र अवतार सिंह के घर आज सुबह एनआईए ने रेड की। कुलविंदर सिंह ने बताया कि उसे मनीला से फोन आया था और उसे उसने दो नंबर का बाइक लेने के लिए कहा था, लेकिन उसने साफ मना कर दिया। जिसके बाद उसने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया था और कहा कि मेरा उससे कोई लेना देना नहीं है। कुलविंदर सिंह ने बताया कि पहले भी सीआईडी मेरे घर पर आई थी और आज एनआईए सुबह 6 बजे मेरे घर पर आई है। कुलविंदर सिंह ने अपील की है कि कृपया करके मुझे इससे बाहर निकाला जाए। मेरा उन लोगों के साथ कोई लेना देना नहीं है।

  • पंजाबः सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बंद रहेगी बिजली

    पंजाबः सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बंद रहेगी बिजली

    होशियारपुर: टांडा उड़मुड़ में कल 6 घंटों का बिजली का कट लगेगा। मामले की जानकारी सहायक इंजीनियर पावरकॉम सब डिवीजन कंधाला जट्टां करनजीत सिंह ने दी है। इस दौरान उन्होंने बताया कि 18 मई को 132 केवी सब-स्टेशन टांडा चल से चलते बसी यूपीएस फीडर की आवश्यक रिपेयर के कारण फीडर की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दिन इस फीडर से जुड़े गांवों में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

  • पंजाबः इस जिले में चली गोली, एक घायल

    पंजाबः इस जिले में चली गोली, एक घायल

    अजनालाः पंजाब में गोलियां चलने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। आए दिन राज्य के किसी ना किसी जिले में गोली चलने के मामले सामने आ रहे है। वहीं आज अजनाला के गांव जाफरकोट में गोली चलने का मामला सामने आया है। इस दौरान एक व्यक्ति घायल हुआ है। घायल व्यक्ति की पहचान इंद्रजीत सिंह के रूप में हुई हैै। जिसे परिजनों ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

  • पंजाबः बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार

    पंजाबः बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार

    चंडीगढ़ः पंजाब में अगले दो दिनों तक लोगों को गर्मी से निजात मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से तेज धूल भरी हवाएं चलेंगी। साथ ही कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश पड़ने के आसार हैं। फिलहाल गर्मी से राहत के ज्यादा आसार नहीं है। मौसम मुख्यता शुष्क रहेगा। कुछ शहरों में दो से तीन डिग्री तक तापमान बढ़ सकता है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर मनमोहन सिंह ने बताया कि फिलहाल 19, 20 व 21 मई को पंजाब का मौसम शुष्क रहने से पारे में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि देखने को मिलेगी।

    लेकिन 22 मई के बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ पंजाब के मौसम पर असर करेगा। जिससे पारे में एक बार फिर से गिरावट देखने को मिलेगी और लोगों को गरमी से राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि 17 मई की रात को भी एक नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, लेकिन इसका असर ज्यादा हरियाणा के मौसम पर देखने को मिलेगा। इसके असर से पंजाब में 18 मई को कुछ जगहों पर ही हल्की से मध्यम बारिश होगी।

  • पंजाबः नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस का बड़ा ऐलान, सूचना देने वाले को मिलेगा इतने लाख का ईनाम

    पंजाबः नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस का बड़ा ऐलान, सूचना देने वाले को मिलेगा इतने लाख का ईनाम

    अमृतसर: पंजाब पुलिस ने नशा तस्करों को काबू करने के अहम कदम उठाया है। डीजीपी पंजाब कानून लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला ने खासा स्थित बीएसएफ कैंप में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि भारत पंजाब पुलिस और बीएसएफ मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्र की सुरक्षा बढ़ाने और इसे सुचारू बनाने के लिए क्या कार्य किए जाएंगे, इस संबंध में चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा 20 करोड़ रुपए जारी कर दिए हैं। पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारत बॉर्डर एरिया में आ रही हेरोइन, अफीम और हथियार को लेकर बीएसएफ के आईजी अतुल फुलजले, डीआईजी संजय गौड़, डीसी बीएसएफ सतीश दहिया और उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर पआरओ बीएसएफ राजेश कुमार भी मौजूद रहे।

    जिसमें पुलिस अधिकारियों ने ड्रोन व नशा तस्करी की सूचना देने वालों के लिए ईनाम देने का ऐलान किया है। पुलिस अधिकारी अर्पित शुक्ला ने कहा कि जो भी नशे की तस्करी और ड्रोन के बारे में जानकरी देगा उसे एक लाख रुपए ईनाम दिया जाएगा। बता दें कि आज भी अमृतसर के सरहदी इलाके के गांव कक्कड़ में पाकिस्तानी ड्रोन दाखिल हुआ था। इस दौरान बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन की आवाज सुनकर फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिसके बाद पूरे गांव को जवानों ने सील कर इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। सर्च के दौरान जवानों को टेप से लिपटे हुए 2 पैकेट बरामद हुए। जिसमें साढ़े 15 किलो हेरोइन बरामद हुई। नशे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपए में है।

  • मां-बाप ने की बेटे की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा

    मां-बाप ने की बेटे की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा

    लैलूंगाः पुलिस ने बेटे की हत्या के आरोप में दंपति को गिरफ्तार किया है। 6 अप्रैल को लैलूंगा के लोहडापानी में एक युवक का शव सड़क पर पड़ा मिला था। 18 साल के टेकमणी पैकरा की मौत की वजह एक्सीडेंट बताई गई थी। उसके मामा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवक 11वीं का छात्र था। वह कोतबा के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हत्या की मंशा से की गई चोट की बात सामने आई तो पुलिस की जांच शुरू हुई। अफसरों की सूझबूझ से हत्या का खुलासा हुआ। अब पुलिस ने युवक की हत्या के आरोप में उसके मां-पिता को गिरफ्तार किया है। टेकमणी छुट्‌टी में घर आया था। वह अक्सर बाइक लेकर घूमने निकल जाता था।

    5 अप्रैल को देर तक घूम कर घर लौटा तो उसकी मां करमवती पैकरा ने कहा आवारागर्दी करता है, पढ़ाई करो। इससे टेकमणी अपनी मां से उलझ गया। पिता कुहरू सिंगार ने वहीं खड़ा था। उसने बेटे को मां से तमीज से बात करने की नसीहत दी। उसके बाद टेकमणी अपने पिता से झगड़ने लगा। कुहरू ने डंडा उठा कर उसके सिर पर मारा, उसकी मौत हो गई। दंपति को लगा कि वे पकड़े जाएंगे। दोनों ने बेटे के शव को बोरे डाला और घसीटते हुए घर के नजदीक कच्ची सड़क पर ले गए और शव फेंक दिया। पुलिस को सूचना मिली जांच हुई।

    सड़क पर शव और बाइक पड़ी मिली। इससे पुलिस को हादसे पर संदेह हुआ।हादसे के बाद आमतौर पर जिस तरह बॉडी और बाइक पड़ी मिलती है, यहां कुछ अलग दिखा। पुलिस को लगा कि बाइक सड़क पर लाकर रखी गई है और उसमें तोड़फोड़ की गई है। वहीं शव भी दूसरे तरीके से पड़ा मिला था। पुलिस ने तब कुछ नहीं कहा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दंपती से सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने हत्या कर शव फेंकने की बात मानी। दंपति रिमांड पर जेल भेजे गए हैं।

  • जालंधरः सीएम मान ने किए कई बड़े ऐलान, शहर वासियों को दी बड़ी राहत, देखें वीडियो

    जालंधरः सीएम मान ने किए कई बड़े ऐलान, शहर वासियों को दी बड़ी राहत, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुण: वेस्ट हलके से सुशील रिंकू को लोकसभा उपचुनाव जीतने के बाद सीएम भगवंत मान ने कैबिनेट मीटिंग के बाद बड़े ऐलान किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक सुशील रिंकू ने बतौर एमपी शपथ उठाई नहीं है और राज्य सरकार द्वारा जालंधर शहर को चमकाने के लिए 95 करोड़ 16 लाख रुपप नगर निगम को जारी कर दिए गए है। आदमपुर सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया है, जो सितंबर से पहले बनकर तैयार होगी।

    आदमपुर रोड को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए उन्होंने कहा, हम आज से इसका काम शुरू कर रहे हैं जो दिसंबर से पहले पूरा जो जाएगा। नकोदर से जंडियाला तक 17.46 किलोमीटर लंबी सड़क भी बनेगी। जालंधर की जनता ने आम आदमी पार्टी को जो साहस दिया है, उसे किसी मुद्रा में नहीं आंका जा सकता। आबकारी विभाग में 18 नए पद (रिक्तियां) निकालने की तैयारी है। राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल, कॉलेज पटियाला, फार्मेसी की शुरुआत की जाएगी। जो कि होशियारपुर विश्वविद्यालय के तहत चलेंगी। 

    सीएम मान ने इसके अलावा माल पटवारी के ट्रेनिंग की समयावधि डेढ़ साल के बजाय एक साल कर उसे नौकरी के प्रोबेशन पीरियड में जोड़े जाने का फैसला भी किया है। उन्होंने कहा कि माल पटवारी की ट्रेनिंग करीब डेढ़ की होती थी लेकिन यह समय कर्मचारियों के प्रोबेशन पीरियड में नहीं गिना जाता था। लेकिन अब पंजाब सरकार ने ट्रेनिंग एक साल कर इस समय को प्रोबेशन पीरियड में गिने जाने का फैसला किया है। मान ने कहा कि आगामी दिनों में भर्ती होने वाले माल पटवारियों को यह छूट दी गई है। उन्होंने कहा कि रेवेन्यू विभाग में काफी रिटन रिकॉर्ड होता है, एक छोटी गलती भी बड़ी बड़ी फर्द में अंतर ला देती है। इस कारण ट्रेनिंग आवश्यक है। सीएम मान ने कहा कि पशुपालन विभाग के 497 सफाईकर्मी न्यूनतम वेज ले रहे थे। कुछ सफाईकर्मियों को तो केवल 6 हजार रुपए वेतन ही मिल रहा था। लेकिन अब सभी 497 सफाई कर्मचारियों को एक समान वेतन दिया जाएगा।

    सीएम मान ने कहा कि उन्होंने पीएयू मास्टर कैडर के विज्ञानिकों को यूजीसी के अनुसार वेतन स्केल दिया था। अब गडवासू, लुधियाना के अध्यापक या उनके समान कैडर/स्टाफ के कर्मचारियों को भी यूजीसी के संशोधित स्केल के दायरे में लाया गया है। उन्होंने कहा कि अगली बारी पीटीयू की है, जिनके पक्ष में फैसला लिया जाएगा। सीएम मान ने कहा कि मानसा गोबिंदपुरा में बिजली के लिए जमीन एक्वायर की गई थी। लेकिन लंबे समय तक उस पर कुछ नहीं किया जा सका। पंजाब सरकार ने अब इस जमीन पर सोलर एवं रिन्यूएल एनर्जी के लिए मंजूरी दी है। इस जमीन पर रिन्यूएबल एनर्जी प्लांट लगाया जाएगा।

  • पंजाबः भ्रूण लिंग जांच मामले में स्वास्थ्य विभाग की रेड, पति-पत्नी समेत दलाल गिरफ्तार

    पंजाबः भ्रूण लिंग जांच मामले में स्वास्थ्य विभाग की रेड, पति-पत्नी समेत दलाल गिरफ्तार

    बठिंडाः स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रॉयल एन्क्लेव कॉलोनी में चल रहे भ्रूण लिंग परीक्षण केंद्र का भंडाफोड़ किया है। लुधियाना से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बठिंडा स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मिलकर इस क्लीनिक पर छापा मारा। जहां विभाग की टीम ने आरएमपी गुरमेल सिंह, उसकी पत्नी  बिंदर कौर और राजिंदर सिंह नामक दलाल को काबू किया है। टीम ने घर में बने भूमिगत कमरे में तीन घंटे की तलाशी के दौरान 30 लाख रुपये की नकदी, गर्भपात की दवाएं, चिकित्सा उपकरण और बच्चा गोद लेने वाले हलफनामे आदि बरामद किए है। पुलिस ने आरोपी गुरमेल सिंह, उसकी पत्नी बिंदर कौर और दलाल राजिंदर सिंह को गिरफ्तार कर कैंट थाने में मामला दर्ज कर लिया है।

    अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि अवैध रूप से चलाए जा रहे इस केंद्र से लाखों की नकदी और अन्य दस्तावेज मिले हैं, जिससे पता चलता है कि यहां बड़े पैमाने पर लिंग परीक्षण केंद्र चलाया जा रहा था। इसके साथ ही नाजायज बच्चों को गोद लेने का भी सिलसिला चल रहा था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है। जिला परिवार कल्याण अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, लुधियाना डॉ. हरप्रीत सिंह ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली थी कि लुधियाना के कुछ मरीज भुच्चो मंडी में लिंग परीक्षण करवाते हैं। टीम गर्भवती महिला को लेकर रावल एन्क्लेव पहुंची।

    वहां एक कमरे में गर्भवती महिला के बच्चे का लिंग टेस्ट करवाने का सौदा हुआ और सेंटर संचालक दंपति को 50 हजार रुपये दिए गए। महिला को वार्ड के अंदर एक कमरे में ले जाया गया और फिर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मेडिकल टर्मिनेशन पर छापा मारा। गर्भावस्था किटे और विभिन्न उपकरण बरामद किए गए। टीम ने केंद्र से 30 लाख रुपए की नगदी के अलावा सुबह दिए गए 50 हजार रुपये, गर्भपात कराने वाली महिलाओं के आधार कार्ड और शपथ पत्र भी बरामद किए। जिस घर में छापेमारी की गई है उस घर के बाहर क्लीनिक का बोर्ड लगाया गया है। अपने आप को आरएमपी बताने वाला गुरमेल सिंह काफी समय से भूमिगत कमरों में लिंग निर्धारण से लेकर गर्भपात और नवजात शिशुओं को गोद लेने तक के गैर कानूनी काम कर रहा था। पता चला है कि ये लोग बच्चे के जन्म से पहले किसी गरीब परिवार की महिला का गर्भ चेक करते थे और उसके लड़का होने का पता चलने पर परिवार से सौदा कर लेते थे। जिसके बाद बच्चे को गोद ले लेते थे। 

  • कांग्रेस नेता जग्गा सिंह बराड़ के घर NIA की दबिश

    कांग्रेस नेता जग्गा सिंह बराड़ के घर NIA की दबिश

    हरियाणाः गैंगस्टर्स और आंतकियों के नेक्सस को तोड़ने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम ने बुधवार सुबह हरियाणा सहित 6 राज्यों में एक साथ 100 ठिकानों पर रेड की है। हरियाणा के सिरसा, झज्जर, बहादुरगढ़, गुरुग्राम, सोनीपत, करनाल, अंबाला के अलावा कुछ अन्य जगह पर छापेमारी चल रही है। जिनके घर और ठिकानों पर रेड की गई है, उनके गैंगस्टरों से लिंक बताए जा रहे हैं। वहीं गुरुग्राम में खालिस्तानी समर्थक और डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल के करीबी बिजनेसमैन के घर और कौशल चौधरी के गुर्गे सुधीर उर्फ खुटी के घर रेड चल रही है। वहीं सिरसा के डबवाली में कांग्रेसी नेता जग्गा बराड के घर पर एनआईए ने रेड है।

    सोनीपत में लॉरेंस गैंग, अंबाला में बंटी कौशल, करनाल में गुरतेज सिंह के यहां सुबह 5 बजे ही पूछताछ चल रही है। गुरुग्राम में 2 जगह एनआईए की सर्च चल रही है। इसमें सेक्टर-31 में खालिस्तानी समर्थक और डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल के करीबी बिजनेसमैन और दूसरी जगह गैंगस्टर कौशल चौधरी के गुर्गे के ठिकाने पर छापामारी की है। इसी तरह झज्जर जिले में गांव बिसान, लगरपुर और बहादुरगढ़ कस्बा में रेड की गई है। इन तीनों ही जगह पर दिल्ली के डॉन के नाम से मशहूर गैंगस्टर नीरज बवाना से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है।

    बता दें कि लगरपुर दिल्ली के गैंगस्टर विकास लगरपुरिया का गांव है। विकास लगरपुरिया का नाम उस वक्त सुर्खियों में आया जब उसने गुरुग्राम में 1 करोड़ रुपए से ज्यादा की कैश चोरी की वारदात कराई, जिसमें एक आईपीएस अफसर की भूमिका सामने आई थी। सोनीपत जिले में भी कुछ स्थानों पर रेड हुई है। जिसमें तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर काला जेठड़ी के चचेरे भाई के घर जठेड़ी में और उसके भांजे सोनू माहाल के घर गांव पिनाना में भी एनआईए टीमें पहुंची। तीन दिन पहले दो शराब के ठेकों पर कब्जे में सोनू के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। इसके अलावा गांव पलड़ा में कुख्यात बदमाश अक्षय पलड़ा के घर पर भी रेड की गई है। अक्षय पलड़ा पंजाब की जेल में है। उस पर हत्या के दर्जन भर केस हैं। 15 साल की उम्र में ही पारिवारिक विवाद में पहला मर्डर किया था। वि कुख्यात गैंगस्टर राजू बसौदी का साथी है।