Blog

  • संदिग्ध अवस्था में युवक का शव बरामद

    संदिग्ध अवस्था में युवक का शव बरामद

    लोरमी: मुंगेली जिले के लोरमी इलाके में एक युवक की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में मिली है। लोरमी-बिलासपुर मुख्य मार्ग के पास स्थित बिजली ऑफिस के परिसर में लाश पाई गई है। मृतक की शिनाख्त उत्तराखंड निवासी जगदंबा प्रसाद सैमोल (32 वर्ष) के रूप में हुई है। मामला लोरमी थाना क्षेत्र के राम्हेपुर इलाके का है।

    जानकारी के मुताबिक, जगदंबा प्रसाद सैमोल लोरमी के आरव दा ढाबा में बतौर मिस्त्री काम करता था। बताया जा रहा है कि वो सोमवार रात को भी काम खत्म कर ढाबे से निकला था, लेकिन मंगलवार सुबह उसकी लाश संदिग्ध हालत में लाश मिली है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान हैं। पूरे शरीर पर धूल लगा हुआ था। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

    थाना प्रभारी गौरव पांडे ने शराब पीने से मौत की आशंका जताई है, हालांकि वे शव पर चोट के निशान को लेकर कुछ नहीं कह पाए। मृतक का शरीर धूल से लिपटा हुआ है, वहीं जमीन पर संघर्ष के निशान भी दिखाई दे रहे हैं, ऐसे में हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। थाना प्रभारी ने कहा कि फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजहों का खुलासा हो सकेगा। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

  • पंजाब : शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 34 टीचर्स के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    पंजाब : शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 34 टीचर्स के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ : पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। शिक्षा विभाग में तैनात करीब 34 टीचर्स के तबादले किए गए हैं। देखें लिस्ट 

  • आज का राशिफल,17 मई 2023

    आज का राशिफल,17 मई 2023

    आज का राशिफल,17 मई 2023

    मेष: चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। भाइयों से कहासुनी हो सकती है। आय बनी रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। नौकरी में सहकर्मी विरोध कर सकते हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें, धैर्य रखें।
    राशि फलादेश

    वृष: कोर्ट व कचहरी में लाभ की स्थिति बनेगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पिछले लंबे समय से रुके कार्य बनेंगे। प्रसन्नता रहेगी। दूसरों से अपेक्षा न करें। घर-परिवार की चिंता रहेगी। अज्ञात भय सताएगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। व्यापार लाभदायक रहेगा। प्रयास करें।
    राशि फलादेश

    मिथुन: भूमि व भवन संबंधित कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार अच्‍छा चलेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। मातहतों का सहयोग मिलेगा। कर्ज की रकम चुका पाएंगे। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। आलस्य न करें। निवेश शुभ रहेगा।
    राशि फलादेश

    कर्क:रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। व्यापार ठीक चलेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाणी पर संयम रखें। अनहोनी की आशंका रहेगी। पारिवारिक जीवन सुख-शांति से बीतेगा। प्रसन्नता रहेगी।
    राशि फलादेश

    सिंह: बेवजह दौड़धूप रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई शोक समाचार मिल सकता है। अपेक्षित कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद संभव है। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। आय बनी रहेगी। दूसरों को कार्य में हस्तक्षेप न करें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।
    राशि फलादेश

    कन्या: सामाजिक कार्य करने का मन बनेगा। मेहनत का फल मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। नए काम करने की इच्छा बनेगी। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। मनोरंजन का वक्त मिलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें।
    राशि फलादेश

    तुला: पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। मित्रों तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। शत्रुओं का पराभव होगा। प्रमाद न करें।
    राशि फलादेश

    वृश्चिक: जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। रोजगार प्राप्ति होगी। किसी बड़ी समस्या का हल निकलेगा। प्रसन्नता रहेगी। भाग्य अनुकूल है। लाभ लें। प्रमाद न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
    राशि फलादेश

    धनु: कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। यात्रा में कोई चीज भूलें नहीं। फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। लापरवाही न करें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। विवेक का प्रयोग करें। लाभ होगा। लाभ में कमी रह सकती है। नौकरी में कार्यभार रहेगा। आलस्य न करें।
    राशि फलादेश

    मकर: डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा लाभदायक रहेगी। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। व्यवसाय में अधिक ध्यान देना पड़ेगा। किसी अपने का व्यवहार दु:ख पहुंचाएगा। कानूनी समस्या हो सकती है।
    राशि फलादेश

    कुंभ: सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। योजना फलीभूत होगी। किसी बड़ी समस्या का हल एकाएक हो सकता है। प्रसन्नता रहेगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। आय में वृद्धि होगी। सुख के साधनों पर व्यय होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रमाद न करें।
    राशि फलादेश

    मीन: कानूनी सहयोग मिलेगा। लाभ में वृद्धि होगी। रुके कार्यों में गति आएगी। तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। शेयर मार्केट से लाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। व्यापार में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ रहेगा। थकान महसूस हो सकती है। आलस्य हावी रहेगा।
    राशि फलादेश

  • जालंधर: जेल में बेटे से मिलने गई महिला से हेरोइन बरामद

    जालंधर: जेल में बेटे से मिलने गई महिला से हेरोइन बरामद

    जालंधर, वरुण/हर्ष : केंद्रीय माडर्न जेल में बेटे से मिलने गई महिला से 5.8 ग्राम हेरोइन बरामद हुई हैमहिला को गिरफ्तार करने के बाद उसे थाना कोतवाली की पुलिस को सौंप दिया गया। आरोपित महिला की पहचान जालंधर की रहने वाली तारो बाई के रूप में हुई है। पुलिस ने तारो बाई समेत जेल में बंद उसके कैदी बेटे जगदीश सिंह उर्फ दीशा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

    पुलिस के अनुसार जालंधर के जगदीश सिंह उर्फ दीशा केंद्रीय माडर्न जेल में बंद है। मंगलवार को तारो बाई कैदी बेटे के साथ मुलाकात करने के लिए फरीदकोट पहुंची थी मुलाकात से पहले जब उक्त महिला की तलाशी ली गई तो उसके पास से हेरोइन की छह पुड़ियां बरामद हुईं इसके बाद महिला को गिरफ्तार करके थाना कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया।

  • जालंधर : अमन नगर सहित कई इलाकों में NIA की रेड

    जालंधर : अमन नगर सहित कई इलाकों में NIA की रेड

    जालंधर, वरुण/हर्ष : पंजाब सहित कई राज्यों में एनआईए की टीम ने रेड की है। वही जालंधर में दिन चढ़ते ही NIA ने अमन नगर में रेड की। यह रेड पुनीत और लाली के घर में की गई। मिली जानकारी के अनुसार NIA ने बस्ती के इलाकों सहित कई जगह गैंगस्टरों के क़रीबियों के घरों की रेड की है। वहीं अमन नगर में एनआईए ने रेड सुबह 5 बजे के क़रीब की गईं। NIA की टीम ने थाना 8 की पुलिस को साथ लेकर यह रेड की।

    बता दें कि पंजाब में 12 जिलों में एनआईए की रेड हुई है। वहीं, बताया जा रहा है कि मोगा में चार से पांच जगहों पर रेड की गई है। राजिंदर स्ट्रीट, तालवंडी भगेरिया, धूरकोट, निधावला में छापेमारी की सूचना है। मोगा के राजिंदर स्ट्रीट में एक कारोबारी के घर पर भी एनआईए द्वारा रेड की गई है। बठिंडा में एनआईए ने चांदसर बस्ती में रेड कर एक जेजम खोखर नामक युवक को हिरासत में लिया है। जिसके लिंक गैंगस्टरों से बताए जा रहे हैं। एनआईए की टीम ने उक्त युवक को हिरासत में लेकर थाना सिविल लाइन पहुंची, जहां पर युवक से पूछताछ की जा रही है। पता चला है कि एक अपराधिक केस में जेल अंदर बंद था, कुछ समय पहले ही उक्त युवक जेल से बाहर आया था।

    गैंगस्टर अर्श डल्ला के साथ उक्त युवक का लिंक बताया जा रहा है। जगराओं में हुई हत्या मामले में उक्त युवक ने आरोपियों को कारतूस मुहैया करवाए थे। मुक्तसर के कोटकपूरा रोड पर एक धार्मिक संस्थाओं से जुड़े व्यक्ति के घर पर एनआइए की रेड हुई है। टीम यहां 15-20 मिनट तक ही रुकी। बाद में वह अन्य जिलों के लिए रवाना हो गई। टीम सुबह पांच बजे मुक्तसर रेड के लिए पहुंची थी।

  • जालंधर : शराब का ठेका खुलने के विरोध में सड़कों पर उतरे इलाका निवासी, किया रोड जाम

    जालंधर : शराब का ठेका खुलने के विरोध में सड़कों पर उतरे इलाका निवासी, किया रोड जाम

    जालंधर, वरुण/हर्ष : 66 फुटी रोड पर शराब का ठेका खोले जाने के लिए विरोध में लोगों ने धरना प्रदर्शन कर रोड जाम कर दिया। इस दौरान लोगों ने पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस के खिलाफ जम कर नारेबाजी की और ठेका बंद करने की मांग की। लोगों का कहना था कि ठेका खोले जाने की वजह से आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

    दिन के समय ही शराबियों का जमघट लग जाता है जिससे स्कूली बच्चों को वहां से निकलने वाली महिलाओं का निकलन मुश्किल हो गया हैसूचना मिलते ही थाना 7 की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कर बनती कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

  • पंजाब : अगवा हुई बच्ची की मिली लाश मिलने से मचा हड़कंप

    पंजाब : अगवा हुई बच्ची की मिली लाश मिलने से मचा हड़कंप

    अमृतसर : गांव रामपुरा में 2 दिन पहले ट्यूशन पढ़ने की गई 7 साल की बच्ची अगवा हो गई थी। जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी। जिसमें बाइक सवार और महिला उसे लेकर जा रहे थे। वहीं आज बच्ची की लाश बरामद होने से हड़कंप मच गया है। अभिरोज जोत कौर का शव गांव के ही छप्पड़ से बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि बच्ची को उसकी सौतेली मां ने ही मारा था। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस अफसरों ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

    इस घटना के बाद परिवार सहित पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि उक्त घटना को बच्ची की सौतेली मां ने अंजाम दिया है, जिसे मारने के बाद बालटी में शव रख फैंका गया। उक्त घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। गांव में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए तो बच्ची बाइक सवार महिला और व्यक्ति के साथ जाती दिखाई दी। जिसके बाद बच्ची का शव गांव के छप्पड़ से बरामद हुआ। जांच में सौतेली मां का नाम सामने आया। बताया गया है कि पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। अभिरोज जोत के पिता अजीत सिंह ने तलाक के बाद महिला से दूसरी शादी की थी। महिला ने अपनी बहन के साथ मिलकर बच्ची को मारा है। आज पुलिस अधिकारी इस मामले को लेकर प्रेसवार्ता कर सकते हैं।

  • पंजाब, राजस्थान सहित 122 ठिकानों पर NIA की छापेमारी, लॉरेंस-गोल्डी के करीबियों पर बड़ी कार्रवाई, देखें वीडियो

    पंजाब, राजस्थान सहित 122 ठिकानों पर NIA की छापेमारी, लॉरेंस-गोल्डी के करीबियों पर बड़ी कार्रवाई, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दिल्ली, यूपी, पंजाब से राजस्थान तक देशभर में 122 ठिकानों पर छापेमारी की है। ये छापेमारी गैंगस्टर-खालिस्तानी टेरर नेटवर्क से जुड़े लोगों पर की गई है। बताया जा रहा है कि NIA ने ये छापेमारी लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़, नीरज बवाना समेत दर्जन भर गैंगस्टर्स के करीबियों पर की गई है। बताया जा रहा है कि दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, यूपी, उत्तराखंड, एमपी में 122 ठिकानों पर छापेमारी की गई है। ये छापेमारी आतंक-ड्रग्स के तस्करों-गैंगस्टरों से सांठगांठ के मामले में की गई है।

    कहां कितने ठिकानों की छापेमारी 

    • दिल्ली -NCR: 32 जगह NIA की रेड जारी है।
    • पंजाब-चंडीगढ़: 65 जगह पर छापेमारी की गई है।
    • उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़, बरेली और लखीमपुर में छापे मारे गए हैं
    • राजस्थान: 18 जगह पर NIA ने रेड डाली है।
    • मध्य प्रदेश: 2 जगह NIA छापेमारी कर रही है।

    NIA गैंगस्टर्स और खालिस्तानी नेटवर्क पर दर्ज 5 केस में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि विदेशों में बैठे गैंगस्टर टेरर फंडिंग करके दहशत फैलाने की फिराक में हैं। पिछले दिनों में 14 देशों में बैठे 28 गैंगस्टरों की लिस्ट NIA ने MHA को सौंपी थी।

    MHA से मिली हरी झंडी

    MHA की हरी झंडी मिलने के बाद NIA ने विदेशों में बैठे गैंगस्टरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी। सूत्रों के मुताबिक आने वाले दिनों में दूसरे गैंगस्टरों पर भी NIA बड़ा एक्शन ले सकती है। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के अहम किरदार गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य मुख्यतौर पर NIA के निशाने पर हैं।

    ये गैंगस्टर निशाने पर

    • गोल्डी बराड़: पंजाब का निवासी है। लेकिन कनाडा या यूएसए में छिपा।
    • अनमोल बिश्नोई: मूल रूप से पंजाब का निवासी लेकिन यूएसए में छिपा हुआ है।
    • कुलदीप सिंह: पंजाब का रहने वाला लेकिन यूएई में बैठा है।
    • जगजीत सिंह : पंजाब का रहने वाला लेकिन फिलहाल मलेशिया में रह रहा है।
    • धर्मन कहलोन : पंजाब मूल का रहने वाला लेकिन यूएसए में छिपा।
    • रोहित गोदारा : राजस्थान मूल का रहने वाला लेकिन यूरोप में छिपा।
    • गुरविंदर सिंह : पंजाब मूल का रहने वाला लेकिन कनाडा में छिपा।
    • सचिन थापन: पंजाब मूल का रहने वाला लेकिन फिलहाल अजरबैजान में छिपा।
    • सतवीर सिंह : पंजाब मूल का रहने वाला लेकिन कनाडा में छिपा।
    • सनवर ढिल्लन: ये कनाडा का गैंगस्टर है, लेकिन इसके पूर्वज भारतीय थे।
    • राजेश कुमार: ब्राजील में है।
    • गुरप्रिंदर सिंह: पंजाब मूल का रहने वाला है, लेकिन ये कनाडा में छिपा।
    • दरमनजीत सिंह उर्फ दारमन कहलों: अमेरिका में छिपा।
    • अमृत बाल : अमेरिका में छुपा हुआ।
    • सुखदूल सिंह उर्फ सुखा दुनेके : कनाडा में छिपा हुआ।
    • गुरपिंदर सिंह उर्फ बाबा दल्ला: कनाडा में छिपा हुआ है।
    • सतवीर सिंह वारिंग उर्फ सैम: कनाडा में रह रहा है।
    • लखबीर सिंह लांडा : कनाडा में छिपा हुआ है।
    • अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डाला : कनाडा में छिपा हुआ है।
    • चरनजीत सिंह उर्फ रिंकू बिहला : कनाडा में छिपा हुआ।
    • रामदीप सिंह उर्फ रमन जज – कनाडा में छिपा हुआ।
    • गौरव पटियाल उर्फ लकी पटियाल: अर्मेनिया में छिपा हुआ है।
    • सुप्रीप सिंह हैरी चठ्ठा: मूल रूप से पंजाब का रहने वाला लेकिन जर्मनी में छिपा हुआ है।
    • रमनजीत सिंह उर्फ रोमी: हॉन्ग कॉन्ग।
    • गुरजंत सिंह उर्फ जनता : ऑस्ट्रेलिया में रह रहा।
    • संदीप ग्रेवाल उर्फ बिल्ला उर्फ सन्नी ख्वाजके : इंडोनेशिया में है।
  • सीएचसी संतोषगढ़ में विशाल मेडिकल कैंप 18 मई को 

    सीएचसी संतोषगढ़ में विशाल मेडिकल कैंप 18 मई को 

    ऊना/ सुशील पंडित : वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद, संतोखगढ़ की आज महत्वपूर्ण मीटिँग हुई। जिसमें बताया कि 18 मई को विशाल मेडिकल कैंप का सीo एचo सीo संतोषगढ़ में आयोजन किया जा रहा है। जिसमें ज़ोनल हॉस्पिटल ऊना के डॉ संजीव वर्मा, मुख्य चिकत्सा अधिकारी की देखरेख में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम रोगियों का निरीक्षण करेगी। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम में मेडिसन; ओर्थो; ईo एनo टीo और आँखों के डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे।

    नगर परिषद के प्रधान डॉ राम नारायण प्रभाकर व सचिव जगमोहन सिंह वालिया ने बताया कि मेडिकल कैंप का उद्घाटन ऊना सदर के पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा करेंगे। इस मौके पर प्रशासन के उच्च अधिकारियों के पहुंचेगे। उन्होंने इलाका  निवासियों से अपील है कि सीo एचo सीo संतोषगढ़ में मेडिकल कैंप में पहुंच कर अपने स्वास्थ्य की जांच करवाए और इस सुविधा का  लाभ उठाएं।

  • स्वास्थ्य सुविधाओ को जन जन तक पहुँचा रही साँसद स्वास्थ्य सेवा

    कुटलैहड़ मे जांचा 38 लोगों का स्वास्थ्य, 28 लोगों की रक्तजांच की 

    ऊना/सुशील पंडित : केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद अनुराग ठाकुर के प्रयासों से स्वास्थ्य सुविधायों को बेहतर बनाने की  दिशा मे उठाए गए कदमों के तहत प्रयास संस्था द्वारा संचालित सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम ने जन जन तक स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचने का कार्य कर रही है |  सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम ने अस्पताल हर घर, हर द्वार कार्यक्रम के तहत डॉ अंजू के नेतृत्व मे कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के गांव पड़ियोला एवं ग्राम पंचायत दयुगलि में स्थानीय लोगों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया |

    स्वास्थ्य शिविर मे 38 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई एवं 28 लोगों की रक्त जांच भी की गई | मरीजों को उपयुक्त उपचार एवं दवाईयों का वितरण भी नि:शुल्क किया । 12 मरीज हड्डियों से संबंधित बीमारी से ग्रस्त, जबकि 06 मरीज उच्च रक्तचाप, 01  मरीज मधुमेह, एवं 19 लोग अन्य बीमारियों से ग्रसित पाए गए | इस स्वास्थ्य शिविर मे स्थानीय प्रधान कमल सिंह, समन्वयक नितिन, अंजली विशेष रूप मे उपस्थित रहे । स्थानीय लोगों ने इस सुविधा के लिए सांसद व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर एवं प्रयास संस्था का धन्यवाद किया ।