Blog

  • पंजाबः कांग्रेस में गरमाई सियासत, सिद्धू की रिहाई से पहले दिल्ली पहुंची डॉ. नवजोत कौर 

    पंजाबः कांग्रेस में गरमाई सियासत, सिद्धू की रिहाई से पहले दिल्ली पहुंची डॉ. नवजोत कौर 

    नई दिल्लीः पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की 26 जनवरी को हो रही रिहाई से पहले पार्टी में सियासत एक बार फिर से गरमा गई है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो में शामिल होने के बाद डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने आज दिल्ली पहुंची।

    इस दौरान सिद्धू की पत्नी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से उनके आवास पर मुलाकात की। जानकारी के अनुसार उन्होंने विस्तृत चर्चा के लिए 10 जनपथ, नई दिल्ली में महासिचव प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल से भी मुलाकत की है। बताया जा रहा है नवजोत कौर सिद्धू के दौरे के दौरान उनके साथ पूर्व महासिचव पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के गौतम सेठ भी उपस्थित थे। 

    बता दें कि नवजोत सिद्धू भारत जोड़ो यात्रा से पहले जेल से बाहर आ सकते है। भारत जोड़ो यात्रा के समापन पर पंजाब के कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में होने वाली मेगा रैली में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि पार्टी हाईकमान का मानना है कि सिद्धू समय से पहले 26 जनवरी को जेल से रिहा हो जाएंगे। जिसके चलते पार्टी के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने उनकी पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को निमंत्रण दिया था।

  • मंधाला में नेशनल स्टाईल कबड्डी कप का आयोजन 25 से

    मंधाला में नेशनल स्टाईल कबड्डी कप का आयोजन 25 से

    राजस्थान पुलिस, नेवी व सीआईएसएफ की टीमें दिखाएंगी जौहर

    दुर्गा स्पोर्टस क्लब मंधाला करवा रहा आयोजन

    26 को समापन करेंगे मुख्य संसदीय सचिव रामकुमार

    बददी/सचिन बैंसल: दुर्गा स्पोर्टस कलब मंधाला द्वारा 7वें नेशनल स्टाईल कबडडी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह कबडडी प्रतियोगिता उत्तर भारत की प्रमुख प्रतियोगिता में आती है जिमसें पूरे देश की नामी टीमें भाग लेती हैं। दो दिवसीय प्रतियोगिता का आगाज 25 जनवरी को होगा तो समापन 26 जनवरी को होगा। क्लब के अध्यक्ष सुनील शर्मा, प्रवीण मैहता, स्वर्ण सिंह ने बताया कि इस बार के टूर्नामेंट में लडकों व लडकियों के लिए कबडडी प्रतियोगिता रखी गई है जिमसें दोनो के लिए 1-1 लाख रुपये ईनाम विजेता टीमों को मिलेगा वहीं उप विजेताओं को 71 -71 हजार रुपये ईनाम स्वरुप दिया जाएगा।

    सुनील शर्मा ने बताया कि इस बार के कबडडी महाकुंभ में लडकियों (ओपन) की टीमों में प्रमुख तौर पर संाई हास्टल बिलासपुर, धर्मशाला, सीआईएसएफ, नेवी, राजस्थान पुलिस, मध्य प्रदेश, पंजाब पुलिस , हरियाणा पुलिस आदि टीमें शामिल है। वहीं लडकों के ओपन में 25 टीमें शिरकत कर रही हैं। वहीं लडकों की 65 किलोग्राम भार में प्रमुख टीमों में सांई हास्टल बिलासपुर, हरियाणा,हिमाचल, महाराष्ट्र, पंजाब व दिल्ली की टीमें शिरकत करेंगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ पंचायत प्रधान मंधाला लता ठाकुर करेंगी। वहीं समापन समारोह की अध्यक्षता मुख्य संसदीय सचिव व दून के विधायक रामकुमार चौधरी करेंगे। दुर्गा स्पोर्टस क्लब की टीमें हर जगह जाकर टीमों को आमंत्रित कर रही है।

  • कपूरथलाः बिजली चोरी को लेकर पार्षद के पति और बेटे पर लगे आरोप

    कपूरथलाः बिजली चोरी को लेकर पार्षद के पति और बेटे पर लगे आरोप

    मंत्री के पास मामला पहुंचने पर हरकत में उच्च अधिकारी 

    कपूरथलाः पंजाब के कपूरथला में बिजली चोरी के मामलों पर विभागीय अधिकारियों के उदासीन रवैये को देख एक जागरूक नागरिक द्वारा बिजली चोरी के मामलो की शिकायत सबूतों के साथ बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ तक पहुंचाने के बाद पावरकॉम के उच्च अधिकारी हरकत में आ गए हैं। मंत्री के आदेश के बाद हालांकि 2 बिजली चोरी के कुंडी कनेक्शन पकड़ मामूली जुर्माना वसूला है। लेकिन इस गोरख धंधे में शहर के एक पार्षद पति और उसका बेटा जो कि विभाग में कॉन्ट्रैक्ट कर्मी है, पर कथित वसूली के आरोप लग रहे है। जिसकी जांच शुरू कर दी है। गांव शेखूपुर के नजदीक मच्छर कालोनी की झुग्गियों में ‘कुंडी कनेक्शन’ लगाकर बिजली चोरी करते काबू किये 2 लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के लिए भी विभाग ने लिख दिया है।

    सूत्रों की माने तो पिछले लगभग 4-5 वर्षो से इन झुग्गी वालों से कथित कुंडी लगवाकर अवैध वसूली के खेल में पार्षद पति व उसके बेटा संदेह के घेरे में हैं। क्योंकि महिला पार्षद का बेटा पावर कॉम में कांट्रैक्ट कर्मी के तौर पर तैनात है। और पिता-पुत्र पर मिलकर अवैध वसूली के आरोप लग रहे है। जानकारी अनुसार गांव शेखूपुर वासी एक जागरूक नागरिक ने नजदीक की मच्छर कालोनी में ‘कुंडी कनेक्शन’ के जरिये बिजली चोरी करवा अवैध वसूली के खेल की शिकायत पंजाब के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, इंफ्रोर्समेंट डायरेक्टोरेट, पावरकॉम सीएमडी तथा विशेष सचिव को वॉट्सऐप पर भेजी गई थी। जिसमें उसने पार्षद पति दौरा सरे आम कुंडी लगाकर झुग्गी वालों से मासिक तौर पर मोटी रकम वसूलने के आरोप लगाए है।

    शिकायत में उसने यह भी बताया कि इस खेल में पार्षद का बेटा भी शामिल है, जोपावर कॉम में कांट्रैक्ट कर्मी है और पिछले 4-5 साल से अवैध वसूली का धंधा चला रहे है। जब भी विभागीय टीम छापेमारी करती है, तो उक्त कर्मी पहले ही सूचना पहुंचा देता है। जिससे टीम को बैरंग लौटना पड़ता है। इस शिकायत के बाद बिजली मंत्री ने तुरंत एक्शन लेने के आदेश दिए तो पावर कॉम फव्वारा चौक के एसडीओ नानक राम, जेई-वन शिव कुमार सहित 7-8 कर्मियों ने मच्छर कालोनी में रेड कर राजू व शंकर नाम के 2 झुग्गी वालों को बिजली चोरी करते रंगे हाथ काबू किया। एसडीओ नानक राम के अनुसार दोनों से 5012 रुपए जुर्माना वसूला गया है और पुलिस कार्रवाई के लिए लिख दिया गया है। वहीं पावर कॉम में तैनात कांट्रैक्ट कर्मी की संदिग्ध भूमिका के बारे जांच के लिए विभाग से एक सप्ताह का समय मांगा गया है। मिली जानकारी के अनुसार मच्छर कॉलोनी में लगभग 350 झुग्गी है और सिर्फ 15 से 20 टेंपरेरी कनेक्शन ही लगे हुए हैं। बाकी सभी झुग्गियों के सारे अवैध कनेक्शन फिलहाल विभाग के अधिकारियों ने उतार लिए हैं।

  • पंजाबः शहीद उधम सिंह नगर में पुलिस की रेड, देह व्यापार का धंधा कर रहे जीजा-साला सहित एजेंट गिरफ्तार

    पंजाबः शहीद उधम सिंह नगर में पुलिस की रेड, देह व्यापार का धंधा कर रहे जीजा-साला सहित एजेंट गिरफ्तार

    अमृतसर: शहर में शहीद उधम सिंह नगर में गैस्ट हाऊस की आड़ देह व्यापार का धंधा कर रहे जीजा साले सहित एजेंट को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि सिमरनजीत सिंह भाटिया पुत्र जतिंदर सिंह भाटिया और उसका साला सतनाम सिंह पुत्र जसपाल सिंह जो कि शहीद उधम सिंह नगर की गली नंबर 03 ने गैस्ट हाउस की आड़ में देह व्यापार का धंधा कर रहे है।

    जिसके बाद पुलिस स्टेशन बी-डिवीजन, अमृतसर इंस्पेक्टर शिवदर्शन ने पुलिस बल के साथ मिलकर गैस्ट हाउस में छापेमारी की और गैस्ट हाउस के संचालक सिमरनजीत सिंह भाटिया और सतनाम सिंह के अलावा ग्राहकों को लाने वाले एजेंट रोहित को गिरफ्तार किया। तलाशी दौरान पुलिस ने कमरों से आपत्तिजनक सामान, एक मोबाइल और एंट्री रजिस्टर बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि ये दोनों जीजा-साला मिलकर लंबे समय से इसी क्षेत्र में देह व्यापार का धंधा कर रहे थे।

    दोनों लड़कियों को गेस्ट हाउस में रखकर बाहर से ग्राहकों को बुलाकर उनसे मनचाही रकम लेकर कमरे किरए पर लेते हैं और फोन से लड़कियों की तस्वीरें दिखा कर लड़कियों को पसंद करवाकर लड़कियों की मजबूरी का फायदा उठाते हुए देह व्यापार का धंधा करते हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा इस मामले को लेकर आगे की जांच जारी है।

  • नाले में गिरने से सुखदेव उर्फ टीटा की मौत

    नाले में गिरने से सुखदेव उर्फ टीटा की मौत

    परिवार में एक महीने के भीतर दो भाईयों की मौत 

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की खरयालता पंचायत के गांव रौनखर निवासी सुखदेव पुत्र फूलू राम उम्र लगभग 50 वर्ष जो की दिहाड़ी लगा कर अपना गुजारा चला रहा था।

     शुक्रवार देर शाम सुखदेव तलमेहड़ा से अपने घर जा रहा था कि रास्ते में एक पुली के नाले में पैर फिसलने से गहरे पानी में जा गिरा।उस समय किसी भी आने जाने वाले का उस और ध्यान नहीं गया।

    बहीं शनिवार सुबह किसी राहगीर ने पानी में तैरती हुई लाश दिखी और इसकी सुचना तुरंत स्थानीय पंचायत के उप प्रधान अशोक शर्मा को दी। अशोक शर्मा ने इसकी सुचना बंगाणा पुलिस को दी।

    सुखदेव के भतीजे बबलू कुमार ने बताया कि सुखदेव चाचा कभी घर आते थे कभी बाहर भी रहते थे। इसलिए हमने सोचा कि शायद किसी के पास रूके होंगे। इसलिए हम रात को नहीं उन्हें ढूंढने नहीं निकले।

    ज्ञात रहे कि सुखदेव के बड़े भाई चौधरी राम की हृदय गति रुकने से पिछले 28दिन पहले ही मौत हुई थी।घर में एक महीने में दुसरी मृत्यु होने से परिवार सदस्यों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 

    पुलिस थाना प्रभारी बाबू राम मंडियाल का कहना है कि सुखदेव के शव को पोस्टमार्टम के लिए ऊना भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है कि सुखदेव की मृत्यु पानी में डुवने से हुई है या अन्य किसी और कारण से मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

  • जालंधरः क्लीनिक से 40 हजार लूटकर लुटेरा हुआ फरार 

    जालंधरः क्लीनिक से 40 हजार लूटकर लुटेरा हुआ फरार 

    जालंधर, वरुण/हर्ष: महानगर में लूटपाट और चोरी के बढ़ रहे मामले में हो रही बढ़ौतरी से कहीं ना कहीं पुलिस की कारगुजारी पर भी सवाल खड़े होने शुरू हो गए। आए दिन बेखौफ लुटेरे शहर में वारदातों को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही एक मामला नीला महल से सामने आया है। जहां कूचा शेख प्यारा के निजी क्लीनिक के गल्ले से युवक 40 हजार रुपए लेकर की नगदी लेकर फरार हो गया। एक्टिवा पर सवार होकर आए युवक ने पेंचकस की मदद से गल्ले को खोलकर उसमें से 40 हजार रुपए की नगदी चुरा ली।

    इस घटना के दौरान क्लीनिक पर काम करने वाली महिला कर्मचारी ने लुटेरे का पीछा भी किया, लेकिन वह भाग गया। दरअसल, जिस वक्त लुटेरे ने क्लिनिक में लूट की वारदात को अंजाम दिया, उस वक्त डॉक्टर शशि भूषण खाना खाने के लिए गए हुए थे। इसी का फायदा उठाकर लुटेरा दुकान से नगदी चुराकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि एक्टिवा सवार युवन ने पहले रेकी की फिर डॉक्टर की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर वह क्लीनिक में बड़े आराम से घुस गया।

    वारदात दौरान लुटेरे ने मुंह ढका हुआ था, जिससे उसके चेहरे की पहचान नहीं हो सकी। महिला कर्मचारी ने बताया कि लुटेरे ने पहले उसे धमकाया और उसके बाद गल्ले से पैसे निकालकर फरार हो गय। महिला ने बताया कि लुटेरे ने जो क्लीनिक से पैसे चुराए, वह पैसे डॉक्टर ने बच्चों की स्कूल की फीस के लिए रखे हुए थे। इस दौरान महिला कर्मचारी ने लूट की सूचना 100 नंबर पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन लुटेरे का सुराग नहीं लग पाया।

  • पंजाबः सुखबीर बादल ने इस बोर्ड का किया गठन, 24 सीनियर नेता शामिल, देखें लिस्ट

    पंजाबः सुखबीर बादल ने इस बोर्ड का किया गठन, 24 सीनियर नेता शामिल, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी के पंथक सलाहकार बोर्ड का गठन किया है। इसमें पार्टी के 24 सीनियर नेता शामिल हैं। वे विभिन्न पंथक मुद्दों को सुलझाने के लिए पार्टी अध्यक्ष की सहायता करेंगे।

  • जालंधरः मॉडल टाउन के गुरुद्वारा में बेअदबी, देखें वीडियो

    जालंधरः मॉडल टाउन के गुरुद्वारा में बेअदबी, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्ष कुमारः मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में बेअदबी का मामला सामने आया है। दरअसल, आज गुरुद्वारा साहब में चल रही रिनोवेशन के काम के दौरान जो भी मजदूर लगे हुए थे। इस दौरान जहां पर लेबर काम कर रही थी वहां पर श्री गुटका साहिब और अन्य धार्मिक पोस्टर भी जमीन पर पड़े हुए पाए गए।

    जिसकी सूचना मिलते ही सिख जत्थेबंदी मौके पर पहुंची। इस दौरान उन्होंने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचे तो उस दौरान जमीन पर श्री गुटका साहिब और धार्मिक पोस्टर गिरे पड़े थे, जिन्हें उन्होंने आदर सम्मान के साथ वहां से उठाया। घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी जगमोहन, एडीसीपी जगजीत सिंह सरोया और एसीपी मॉडल टाउन रणधीर कुमार सहित थाना डिवीजन नंबर छह की पुलिस मौके पर पहुंची। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों के साथ इस मामले को लेकर बातचीत अभी चल रही है।

    मामले की जानकारी देते हुए वारिस पंजाब दे की जत्थेबंदी के सदस्य ओंकार सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों द्वारा इस मामले को लेकर माफी मांग ली गई है। उन्होंने कहा है कि आगे से ऐसी गलती कभी नहीं होगी। जिसके चलते उनको इस बार माफ कर दिया गया है। वहीं एडीसीपी कंवरप्रीत सिंह ने बताया कि आज वारिस पंजाब दे की जत्थेबंदी गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मॉडल टाउन में पहुंची थी। जहां पर उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी हुई देखी। जिसकी सूचना मिलते ही वह अपनी पुलिस टीम के साथ वहां पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रबंधक कमेटी और मजदूरों को चेतावनी देकर छोड़ दिया है और कहा कि आगे से ऐसी गलती ना की जाए।

  • पंजाबः चाइना डोर में युवती की कटी गले की नसे, जिंदगी और मौत की लड़ रही जंग

    पंजाबः चाइना डोर में युवती की कटी गले की नसे, जिंदगी और मौत की लड़ रही जंग

    दोराहाः जानलेवा चाइना डोर का कोहराम एक बार लगातार पंजाब में देखने को मिल रहा है। इस घातक डोर से कई लोगों के घायल होने के मामले सामने आए है। वहीं अब दोराहा की युवती चाइना डोर की चपेट में आने से बुरी तरह से घायल हो गई है। चाइना डोर से युवती की गले की नसे कट गई। लड़की को सतगुरु प्रताप सिंह अस्पताल अपोलो लुधियाना में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। परिवार के पास युवती के महंगे इलाज के लिए पास पैसे नहीं हैं। युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    जानकारी के अनुसार घायल छात्रा शुभनीत कौर पढ़ाई के साथ-साथ मैकडॉनल्ड्स में काम कर अपना गुजारा करती थी। जब वह काम से घर लौट रही थी तो रास्ते में उसके गले में चाइना डोर फंस गई, जिसके बाद उसकी नसे कट गई। बच्ची जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। इस घटना के बाद पीड़ित लड़की के परिजनों ने प्रशासन से चाइना डोर बेचने और इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, लड़की की मां का कहना है कि परिवार के पास उसके इलाज के लिए पैसे नहीं हैं और उसने मदद की गुहार लगाई है। इस मामले में दोराहा पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाबः पुलिस और गैंगस्टर के बीच हुई मुठभेड़, एक पुलिस कर्मी घायल

    पंजाबः पुलिस और गैंगस्टर के बीच हुई मुठभेड़, एक पुलिस कर्मी घायल

    अमृतसर: पंजाब पुलिस द्वारा गैंगस्टरों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान पुलिस की गैंगस्टरों के साथ कई बार मुठभेड़ भी हो चुकी है। वहीं देर रात जंडियाला-ब्यास के पास पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ का एक बार फिर से मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक गैंगस्टरों और पुलिस के बीच हुई फायरिंग के दौरान एक पुलिस कर्मी भी घायल हुआ है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने एक गैंगस्टर को भी गिरफ्तार कर लिया है।