Blog

  • बस एक बटन से जमींदोज हो गया भ्रष्टाचार का ट्विन टावर, देखें वीडियो

    बस एक बटन से जमींदोज हो गया भ्रष्टाचार का ट्विन टावर, देखें वीडियो

    नोएडा: नोएडा का ट्विन टावर एक बटन दबाकर ही ध्वस्त कर दिया गया. देखते ही देखते मात्र 12 सेकेंड में कुतुबमिनार से सात-आठ मीटर ऊंची इमारत को मलबे के ढेर में बदल दिया गया. इसी के साथ भ्रष्टाचार पर करारा प्रहार करते हुए सुपरटेक ट्विन टावर्स को इतिहास में दर्ज कर दिया. इंडिया में पहली बार इस तरह से इमारत को ध्वस्त होते देखने के लिए नोएडा ट्विन टावर के पास लोगों की भीड़ उमड़ी हुई है. सभी इस नजारे को देखने के लिए आए हुए हैं.

    ट्विन टावर को ढहाने के बाद इससे हजारों टन मलबा निकलेगा, जिसे आगे चलकर बेचा भी जा सकता है. मलबे की कुल कीमत 13 करोड़ लगायी जा रही है. जानकारों की मानें, तो मलबा खरीदने और उसे बेचने का बिजनेस जबरदस्त मुनाफेवाला है. आंकड़ों में बात करें, तो सामान्य तौर पर एक ट्रैक्टर ट्रॉली का मलबा 500-800 रुपये प्रति ट्रॉली बिकता है.

  • पंजाब: 190 करोड़ की हीरोइन सहित तीन तस्कर गिरफ्तार

    पंजाब: 190 करोड़ की हीरोइन सहित तीन तस्कर गिरफ्तार

    नवांशहर: पुलिस को रेड दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने रेड कर 190 करोड़ हेरोइन बरामद की है। साथ ही 3 नशा तस्करों को गिरफ्तार करने में भी सफलता हासिल की है।

    मिली जानकारी के अनुसार नवांशहर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रेड की। इस रेड दौरान पुलिस के हाथ 38 किलो हेरोइन लगी है। इस हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 190 करोड़ बताई जा रही है। इतना ही नहीं पुलिस ने 3 नशा तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हेरोइन कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

  • जालंधरः भगवंत मान के पोस्टर के ऊपर लिखे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे

    जालंधरः भगवंत मान के पोस्टर के ऊपर लिखे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे

    जालंधर (वरुण/हर्ष)। जालंधर में पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। साथ ही सुरक्षा को कड़े करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी बीच उनके आगमन से 1 दिन पहले बी.एम.सी. चौक में खालिस्तानी नारे लिखे दिखाए दिए। 

    जानकारी के अनुसार सी.एम. भगवंत मान के जालंधर आने से पहले सिख फॉर जस्टिस द्वारा बी.एम.सी. चौक में खालिस्तानी नारे लिखे गए। बता दें कि सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने नारों को साफ करने का मोर्चा संभाल लिया है और जांच शुरू कर दी है। बता दें कि ‘खेडां वतन पंजाब दीयां’ के प्रोग्राम में भगवंत मान शिरकत करेंगे। इसे लेकर जिला प्रशासन ने बड़े स्तर पर तैयारियां की हैं। राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा इसका शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर को खराब करने के लिए और लोगों में दहशत का माहौल बनाने के लिए सिख फॉर जस्टिस ने इस घटना को अंजाम दिया है।

  • महिला रिमांड होम में सेक्स रैकेट चलाती थी अधीक्षिका, गिरफ्तार….

    महिला रिमांड होम में सेक्स रैकेट चलाती थी अधीक्षिका, गिरफ्तार….

    नई दिल्ली। पटना पुलिस ने छह महीने तक हुई जांच के बाद आखिरकार गायघाट स्थित उत्तर रक्षा गृह की अधीक्षिका वंदना गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। उन पर उत्तर रक्षा गृह की संवासिनों को नशे का इंजेक्शन देकर बाहर भेजने, उन्हें प्रताड़ित करने, शारीरिक और मानसिक शोषण सहित कई आरोप है। छह महीने से इस मामले की जांच पटना पुलिस की एसआईटी कर रही थी।

    आरोपित अधीक्षिका को कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया है। एसएसपी डॉ. मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि पूछताछ के लिए वंदना गुप्ता को महिला थाने बुलाया गया था। वहीं, पुलिस ने उन्हें सबूतों को दिखाया। फिर महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन पर महिला थाने में दर्ज केस में हुए सुपरविजन को सही पाया गया था।

    महिला थाने में जब उत्तर रक्षा गृह की अधीक्षिका वंदना गुप्ता को बुलाया गया तो उन्हें जरा भी अहसास नहीं था कि कानून का शिकंजा उन पर कसने वाला है। पुलिस ने दोपहर के वक्त तक वंदना से पूछताछ की इसके बाद उन्हें कहा- मैडम आपको गिरफ्तार किया जाता है, कोर्ट चलिए…। यह सुनने के बाद वंदना के चेहरे का रंग उड़ गया। अब तक वह पुलिस की पूछताछ और कार्रवाई को हल्के में ले रही थीं। कई बार वंदना को इससे पहले भी पूछताछ के लिए थाने में बुलाया गया था। इस कारण गिरफ्तारी की बात उनके जहन में नहीं थी।

    पुलिस टीम ने बकायादा वंदना को उन पर लगे आरोपों से संबंधित सबूतों की जानकारी भी दी। सूत्रों के मुताबिक पटना पुलिस के अधिकारियों ने बीते शुक्रवार को ही वंदना की गिरफ्तारी को लेकर महिला थाने की पुलिस को हरी झंडी दे दी थी। यह भी हिदायत दी थी कि किसी भी कीमत पर वंदना को उनकी गिरफ्तारी की भनक नहीं लगनी चाहिए, वरना वह फरार हो सकती हैं। फिर पुलिस को उन्हें ढूढ़ने में परेशानी होती। उन पर लगे आरोप संज्ञेय अपराध की श्रेणी में आता है इस कारण पुलिस को वारंट की जरूरत भी नहीं पड़ी। लिहाजा पीड़िताओं के बयान और सबूतों व सुपरविजन रिपोर्ट के आधार पर ही वंदना को गिरफ्तार कर लिया गया।

  • सरकार ने आटा, मैदा और सूजी के निर्यात पर लगाया प्रतिबंध

    सरकार ने आटा, मैदा और सूजी के निर्यात पर लगाया प्रतिबंध

    नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने आटा, साबुत आटा, मैदा और सूजी के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है. ऐसा इन उत्पादों की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए किया गया है. सरकार की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, गेहूं या मेसलिन का आटा, मैदा, साबुत आटा और सूजी के निर्यात को मुक्त से प्रतिबंधित किया जाता है. सूजी में रवा और सिरगी भी शामिल हैं. सरकार की ओर से यह आदेश डायरेक्टरेट जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड ने जारी किया है. हालांकि, सरकार की अनुमति के साथ अब कुछ मामलों में निर्यात किया जा सकेगा.

    जारी आदेश में कहा गया है कि फॉरेन ट्रेड पॉलिसी 2015-20 के ट्रांजिशनल अरेजमेंट्स संबंधी प्रावधान इस नोटिफिकेशन के तहत लागू नहीं होंगे. आपको बता दें कि इससे पहले 25 अगस्त को सरकार ने गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया था. यह फैसला आर्थिक मामलों की कैबिनटे कमिटी (सीसीईए) ने किया था.

    दरअसल, रूस और यूक्रेन युद्ध ही इसका कारण बने. दोनों की देश गेहूं के सबसे बड़े निर्यातक हैं और इनके बीच युद्ध से दुनियाभर में गेहूं की सप्लाई बाधित हो गई. इसलिए भारत से गेहूं निर्यात की मांग बढ़ गई. निर्यात बढ़ने के कारण भारत में गेहूं की कीमत ऊपर जाने लगी और इस पर लगाम लगाने के लिए निर्यात प्रतिबंधित कर दिया गया. हालांकि, इससे विदेशों में आटे की मांग में तेजी आ गई. इस साल अप्रैल-जुलाई के दौरान आटे की मांग में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 200 फीसदी अधिका का उछाल देखा गया. भारत ने 2021-22 में 24.6 करोड़ डॉलर का आटा निर्यात किया था. जबकि इस वित्त वर्ष केवल अप्रैल-जुलाई में ही 12.8 करोड़ डॉलर का आटा निर्यात कर दिया.

    मिंट की एक रिपोर्ट के अनुसार, गेहूं की आपूर्ति घटने और मांग बढ़ने के कारण देश समें 22 अगस्त 2022 को इसकी खुदरा कीमत में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 22 फीसदी का उछाल देखने को मिला. 22 अगस्त को गेहूं खुदरा बाजार में 31.04 रुपये प्रति किलो बिक रहा था जबकि पिछले अगस्त में इसकी कीमत 25.41 रुपये थी. वहीं, आटे की कीमत में इस दौरान 17 फीसदी की तेजी देखने को मिली.

  • आदर्श नगर में दफ्तर की दूसरी मंजिल पर मिली युवती की सिर कटी लाश….

    आदर्श नगर में दफ्तर की दूसरी मंजिल पर मिली युवती की सिर कटी लाश….

    नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई सकते में है. यहां बीती रात 23 साल की एक युवती की ऑफिस के अंदर गला काट कर हत्या कर दी गई. इस मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा है.

    पुलिस के मुताबिक थाना आदर्श नगर को सूचना मिली। पुलिस के आला अधिकारी और टीम आजादपुर के केवल पार्क में स्थित एक बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पहुंची तो देखा कि युवती की गला काटकर हत्या की गई थी. खून से लथपथ युवती की लाश बिल्डिंग की दूसरी मंजिल में बने एक ऑफिस के अंदर पड़ी हुई थी.

    पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान पता चला कि इस बिल्डिंग के सेकेंड फ्लोर पर फाइनेंस ऑफिस का कॉल सेंटर चलाया जा रहा था. इस कॉल सेंटर में युवती पिछले कुछ महीनों से टेलीकॉलर के पद पर काम कर रही थी, जिसकी अज्ञात हमलावर में चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी.

  • शहर के इन इलाकों में आज बंद रहेगी बिजली, इतने घंटे लगेगा कट

    शहर के इन इलाकों में आज बंद रहेगी बिजली, इतने घंटे लगेगा कट

    लुधियाना। शहर के लाेगाें काे रविवार काे बिजली संकट का सामना करना पड़ सकता है। कई इलाकाें में सुबह 10 से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। पावरकाम के प्रवक्ता के अनुसार शहर में बिजली की तारों एवं उपकरणों की मरम्मत के कारण 28 अगस्त को कई इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

  • पेट्रोल-डीजल कारों पर लगा बैन, सिर्फ चलेंगी क्लीन एनर्जी कार

    पेट्रोल-डीजल कारों पर लगा बैन, सिर्फ चलेंगी क्लीन एनर्जी कार

    नई दिल्ली. अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया में साल 2035 से पेट्रोल और डीजल से चलने वाले वाहनों की बिक्री की नहीं होगी. जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई और क्लीन एनर्जी विकल्पों को बढ़ावा देने की ओर यह बड़ा कमद माना जा रहा है. इस फैसले के साथ यहां की सरकार दुनिया में कहीं भी ऐसा कदम उठाने वाली पहली सरकार बन गई है.

    अमेरिकी राज्य के पर्यावरण पर नजर रखने वाले विभाग कैलिफोर्निया एयर रिसोर्सेज बोर्ड ने सर्वसम्मति से एडवांस क्लीन कार II योजना को मंजूरी देने के लिए मतदान किया, जो 2035 से केवल इलेक्ट्रिक और प्लग-इन हाइब्रिड वाहन बिक्री के लिए अनिवार्य है. ब्लूमबर्ग के अनुसार, बोर्ड के अध्यक्ष लियान रैंडोल्फ ने कहा, “कैलिफोर्निया के लिए, हमारे सहयोगी राज्यों के लिए और दुनिया के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है क्योंकि हमने शून्य उत्सर्जन भविष्य की दिशा में यह रास्ता तय किया है.”

    इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की ज्यादा कीमत और इनकी कम रेंज अब भी एक बड़ी समस्या बनी हुई है. हालांकि, इनकी लागत धीरे-धीरे कम हो रही है और बुनियादी ढांचे की बढ़ोतरी से ऐसे वाहनों को जल्दी और सुविधाजनक स्थानों पर चार्ज करने में मदद मिलेगी. इसके अलावा, कैलिफोर्निया के केवल ईवी और प्लग-इन हाइब्रिड वाहन बिक्री के निर्णय से अन्य अमेरिकी राज्यों पर भी असर पड़ने की संभावना है, जो बुनियादी ढांचे के विकास को गति दे सकता है.

    इलेक्ट्रिक कारों और अन्य क्लीन एनर्जी मोबिलिटी विकल्पों को बढ़ावा देने में कैलिफोर्निया अन्य अमेरिकी राज्यों के साथ-साथ संघीय सरकार की तुलना में तेजी से आगे बढ़ रहा है. रॉयटर्स के अनुसार, कैलिफोर्निया को उम्मीद है कि 2026 तक कुल वाहनों की बिक्री का 35 प्रतिशत हिस्सा इलेक्ट्रिक, प्लग-इन हाइब्रिड या हाइड्रोजन से चलने वाली कारों का होगा. यह 2035 तक 100 प्रतिशत होने से पहले 2030 तक बढ़कर 68 प्रतिशत हो जाएगा.

    केवल क्लीन एनर्जी वाहनों की बिक्री की अनुमति देने का यह फैसला टेस्ला और रिवियन जैसे ईवी निर्माताओं के लिए एक बड़े फैसले के रूप में देखा जा रहा है. साथ ही यह उन ऑटो निर्माताओं को भी इलेक्ट्रिक व्हीकल की ओर प्रोत्साहित करेगा, जो पहले से ही ईवी की ओर रुख कर चुके हैं. कैलिफोर्निया में सर्वसम्मति फैसला होने के बाद यह फैसला तभी लागू होगा, जब अमेरिका की जो बाइडेन सरकार इसे मंजूरी देगी.

  • राशिफल (रविवार 28 अगस्त) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (रविवार 28 अगस्त) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेषः स्थायी संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। मनपसंद रोजगार मिलेगा। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कर्ज समय पर चुका पाएंगे। बैंक-बैलेंस बढ़ेगा। नौकरी में चैन रहेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। शेयर मार्केट से लाभ होगा। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। तनाव रहेगा।

    वृषः धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश लाभ देगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जल्दबाजी से हानि संभव है।

    मिथुनः आंखों का विशेष ध्यान रखें। चोट व रोग से बचाएं। पुराना रोग उभर सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। आय बनी रहेगी। नौकरी में कार्यभार रहेगा। थकान महसूस होगी। सहकर्मी सहयोग नहीं करेंगे। चिंता रहेगी।

    कर्कः वाणी में शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें। प्रतिद्वंद्विता में कमी होगी। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। व्यापार में वृद्धि होगी। स्त्री वर्ग से समयानुकूल सहायता प्राप्त होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

    सिंहः बिगड़े काम बनेंगे। निवेश मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। कोई पुराना रोग बाधा का कारण हो सकता है। सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। विरोध होगा। आर्थिक नीति में परिवर्तन होगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। तत्काल लाभ नहीं होगा।

    कन्याः किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठा पाएंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। लेन-देन में सावधानी रखें। लाभ होगा।

    तुलाः यात्रा मनोनुकूल रहेगी। कारोबार से संतुष्टि रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। प्रयास सफल रहेंगे। बुद्धि का प्रयोग करें। प्रमाद न करें। निवेश से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में उत्साह से काम कर पाएंगे। भाग्य अनुकूल है, जल्दबाजी न करें। प्रसन्नता रहेगी।

    वृश्चिकः आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से खिन्नता रहेगी। बनते कामों में बाधा उत्पन्न होगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होने से प्रसन्नता रहेगी। निवेश से लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेंगे।

    धनुः जल्दबाजी व लापरवाही से हानि होगी। राजकीय कोप भुगतना पड़ सकता है। विवाद न करें। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रसन्नता रहेगी। बिछड़े मित्र व संबंधी मिलेंगे। विरोधी सक्रिय रहेंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में सहकर्मी सहयोग करेंगे। लाभ होगा।

    मकरः कोई अनहोनी होने की आशंका रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। रोजगार मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट मनोनुकूल लाभ देगा। बुद्धि का प्रयोग करें। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। भाग्य का साथ मिलेगा।

    कुंभः वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। विशेषकर गृहिणियां लापरवाही न करें। आवश्यक वस्तुएं गुम हो सकती हैं। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। किसी व्यक्ति की बातों में न आएं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे।

    मीनः आय में निश्चितता रहेगी। शत्रु शांत रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा। बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। दौड़धूप की अधिकता का स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ेगा। थकान व कमजोरी रह सकती है। वाणी में कड़े शब्दों के इस्तेमाल से बचें। दूसरों की बातों में नहीं आएं।

  • खेल मंत्री राकेश पठानिया आज करेंगे बसदेहड़ा स्टेडियम जनता को समर्पित: सत्ती

    खेल मंत्री राकेश पठानिया आज करेंगे बसदेहड़ा स्टेडियम जनता को समर्पित: सत्ती

    ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज खेल मंत्री राकेश पठानिया के 28 अगस्त के प्रस्तावित दौरे को लेकर समारोह स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागाधिकारियों को समय रहते सभी तैयारियां मुकम्मल करने के निर्देश भी दिए। सत्ती ने बताया कि खेल मंत्री राकेश पठानिया अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, बसदेहड़ा में 1.77 करोड़ से निर्मित खेल स्टेडियम जनता को समर्पित करेंगे। इसके उपरांत मंत्री लड़कों की जिलास्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ भी करेंगे।

    सत्ती ने कहा कि ऊना विधानसभा के लिए यह बड़े गर्व की बात है कि इस क्षेत्र को इंदिरा स्टेडियम के अलावा पांच अन्य खेल स्टेडियमों की सौगात मिली है। कुछ माह पूर्व अप्पर देहलां में एक करोड़ रुपये व्यय करके खेल स्टेडियम जनता को समर्पित किया गया है जबकि रविवार को बसेदहड़ा स्टेडियम का लोकार्पण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त संतोषगगढ, बहडाला और जलग्रां-टब्बा में खेल स्टेडियमों के निर्माण कार्य प्रगति पर है।

    इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, नगर परिषद मैहतपुर-बसदेहड़ा की अध्यक्षा अंजु बाला, उपाध्यक्ष अजय कुमार, पार्षद विपन राणा, सोमनाथ, बलराम चंदेल, अनिल कुमार, कुलविन्द्र सिंह, शहरी इकाई प्रधान हरीश पराशर, पहुलाल भारद्वाज सहित अन्य उपस्थित रहे।