Blog

  •  देश के इन हिस्सों में अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

     देश के इन हिस्सों में अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

    नई दिल्ली। पश्चिम-उत्तर भारत के दिल्ली-राजस्थान से सटे राज्यों में पारा 45 डिग्री के ऊपर है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून आने में देरी नहीं है। अच्छे मानसून के संकेत मिलने लगे हैं। इसका अनुमान तेज हवाओं और बादलों से लगाया जा सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि मानसून सामान्य गति से आगे बढ़ रहा है और अगले दो दिनों में इसके महाराष्ट्र पहुंचने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर के लिए विभाग ने फिलहाल कोई अनुमान व्यक्त नहीं किया है। हालांकि अरुणाचल प्रदेश में 10-11 जून को और असम व मेघालय में अगले पांच दिनों में बेहद भारी वर्षा की चेतावनी दी है। 

    मौसम विभाग के वरिष्ठ विज्ञानी आरके जेनामणि ने कहा कि मानसून 29 मई को केरल तट पर पहुंचा था और 31 मई से सात जून के बीच यह दक्षिण व मध्य अरब सागर, केरल, कर्नाटक व तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और पूरे पूर्वोत्तर पर छा गया। मानसून की गति धीमी होने संबंधी खबरों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा, ‘मानसून के आगे बढ़ने में कोई विलंब नहीं हुआ है। इसके अगले दो दिनों में महाराष्ट्र और उसके अगले दो दिनों में मुंबई पहुंचने की संभावना है।’ 

    मौसम विज्ञानी ने कहा कि मानसून के अगले दो दिनों में गोवा और कर्नाटक, आंध्र प्रदेश व तमिलनाडु के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं। उल्लेखनीय है कि यह लगातार सातवां साल होगा जब देश में जून से सितंबर के दौरान सामान्य वर्षा होगी। जेनामणि से जब पूछा गया कि क्या दिल्ली-एनसीआर व उत्तर-पश्चिम भारत के अन्य हिस्सों में मानसून अपनी सामान्य तिथि को पहुंचेगा, उन्होंने कहा कि इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पिछले साल मौसम विभाग ने अनुमान जताया था कि दिल्ली में मानसून अपनी सामान्य तिथि (27 जून) से करीब दो हफ्ते पहले पहुंचेगा, लेकिन यह 13 जुलाई को राजधानी पहुंचा था जो पिछले 19 साल में सबसे विलंब से था।

    स्काईमेट वेदर के मुताबिक देश के उत्तर पूर्वी हिस्से, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। बिहार के पूर्वी हिस्सों, तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप, आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, तेलंगाना, महाराष्ट्र, दक्षिण छत्तीसगढ़ और पूर्वी गुजरात, दक्षिण मध्य प्रदेश और पश्चिमी हिमालय के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

  • राजस्थानः राज्यसभा की 4 सीटों के लिए मतदान जारी 

    राजस्थानः राज्यसभा की 4 सीटों के लिए मतदान जारी 

    जयपुरः राज्यसभा चुनावों के मद्देनजर राजस्थान की गहलोत सरकार के लिए आज बहुत बड़ा दिन है. क्योंकि, शुक्रवार को यहां राज्यसभा की चार सीटों के लिए वोटिंग होगी. वोटिंग सुबह 9 बजे शुरू हुई. वोटिंग शाम 4 बजे तक होगी और शाम 5 बजे से मतों की गणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे. बता दें, कांग्रेस को विश्वास है कि वह 4 में से 3 सीटें जीतेगी, लेकिन इसके बावजूद वह उलटफेर की आशंका से डरी हुई है. एक निर्दलीय प्रत्याशी ने दावा कर दिया है कि कांग्रेस की ओर से क्रॉस वोटिंग हो सकती है।

    राज्यसभा चुनावों में राजस्थान की गहलोत सरकार हर मोड़ पर सावधानी बरत रही है. कहीं विधायकों पर नजर रख रही है, तो कहीं इंटरनेट बंद कर रही है. सरकार को अंदर ही अंदर क्रॉस वोटिंग की आशंका है. इसिलए वह हर कदम फूंक-फूंक कर रख रही है. सरकार की चिंता शुक्रवार को तब तक रहेगी, जब तक राज्यसभा की सभी सीटों पर वोट नहीं डल जाते. शुक्रवार को यहां सुबह 9 बजे वोटिंग शुरू हुई. वोटिंग शाम 4 बजे तक होगी और शाम 5 बजे से मतों की गणना कर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

  • राशिफल (शुक्रवार10 जून 2022), जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (शुक्रवार10 जून 2022), जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेषः दूरदर्शिता एवं बुद्धिमानी से कई रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। खर्चों में कमी करना होगी। व्यापार में सही निर्णय नहीं लेने से हानि हो सकती है। रोजगार में वृद्धि होगी। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। बड़ा लाभ होगा। जल्दबाजी न करें। प्रमाद से बचें।

    वृषः व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद से बचें। नए कार्यों में लाभ होने की संभावना है। परिवार की तरक्की होगी। आपको अपने कर्म पर विश्वास रखते हुए कार्य करना चाहिए। राजकीय सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। थकान रहेगी।

    मिथुनः प्रसन्नता रहेगी। दिन प्रतिकूल रह सकता है। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। सामाजिक स्तर में परिवर्तन एवं प्रतिष्ठा को लेकर चिंतित रहेंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। अधिक लोभ-लालच न करें।

    कर्कः शोक समाचार मिल सकता है। भागदौड़ अधिक होगी। थकान रहेगी। वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है। माता-पिता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। दिन प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। रुका पैसा प्राप्त होने के योग हैं।

    सिंहः प्रसन्नता रहेगी। नई योजनाओं का क्रियान्वयन होगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे। मेहनत सफल रहेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।बड़े लोगों से भेंट होगी, जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। आलस्य से बचकर रहें।

    कन्याः रचनात्मक कामों का प्रतिफल मिलेगा। पूर्व में किए गए कार्यों का शुभ फल प्राप्त हो सकेगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। जोखिम न लें। आवास संबंधी समस्या रहेगी। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी।

    तुलाः आपके कार्यों की समाज एवं परिवार में आलोचना हो सकती है। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। रोजगार में वृद्धि होगी। यात्रा सफल रहेगी। प्रसन्नता बनी रहेगी। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखना चाहिए। श्रम अधिक करना होगा। व्यापार सामान्य चलेगा।

    वृश्चिकः नए कामों में सफलता मिलेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। खर्च का बोझ बढ़ेगा। चोट व दुर्घटना से बचें। लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। विवाद न करें। आर्थिक समस्या रह सकती है।

    धनुः पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे। अच्‍छी खबरें मिलेंगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। पारिवारिक वातावरण सहयोगात्मक रहेगा। आपकी बुद्धिमानी से समस्याओं का समाधान संभव है। सुख-समृद्धि बढ़ेगी।

    मकरः व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ने से व्यापारिक लाभ अधिक होने के योग हैं। यात्रा में सावधानी रखें। जल्दबाजी एवं लापरवाही से कार्य करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाएँ। योजना फलीभूत होगी। घर-बाहर पूछ-परख बढ़ेगी। कार्यसिद्धि होगी।

    कुंभः राजकीय सहयोग मिलेगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे। अध्यात्म में रुचि रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। राज्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में उचित लाभ हो सकेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। जीवनसाथी की उन्नति सामाजिक सम्मान को बढ़ाएगी।

    मीनः मित्रों की मदद से महत्वपूर्ण कार्य पूरे होने के आसार हैं। साझेदारी में नए प्रस्ताव मिलेंगे। फालतू खर्च होगा। तनाव रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें, बाकी सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी।

  • कोरोना की बढ़ती रफ्तार से सरकार चिंतित, सभी राज्यों को दी ये हिदायत

    कोरोना की बढ़ती रफ्तार से सरकार चिंतित, सभी राज्यों को दी ये हिदायत

    नई दिल्ली। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को लापरवाही न बरतने को कहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों को एक पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि पिछले दो हफ्तों के दौरान देश में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को लापरवाही न बरतने और हालात को हल्के में न लेने की हिदायत दी है। पत्र में कहा गया है कि राज्यों को महामारी पर काबू पाने के लिए हरसंभव प्रयास करने होंगे, जैसाकि हम अब तक करते आए हैं।

    इस बीच महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार फिर से डराने लगी है। राज्य में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2813 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान एक संक्रमित की मौत दर्ज की गई है। राज्य में संक्रमण दर भी तेजी से बढ़ रही है। मुंबई में भी संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। मुंबई में बीते 24 घंट में कोरोना के 1702 नए केस सामने आए हैं।

    दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 622 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 537 मरीज कोरोना से ठीक हुए और दो मरीजों की मौत दर्ज की गई। संक्रमण दर 3.17 प्रतिशत रही। स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किये गए आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

    भारत में बढ़ते मामलों के बीच शीर्ष विशेषज्ञ ने चेतावनी दी है कि भारत जब तक एक नए कोरोना वैरिएंट का पता नहीं चलता, तब तक चौथी लहर की संभावना को सही नहीं माना जा सकता। मैक्स हेल्थकेयर के निदेशक डॉ. रोमेल टिक्कू ने कहा कि भारत में चौथी लहर की संभावना नहीं है, जब तक कि एक नया कोरोना संस्करण रिपोर्ट नहीं किया जाता और इसमें पिछले वैरिएंट से अलग विशेषताएं हों।

  • ਪ੍ਰਧਾਨ ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਸਾਥੀਆਂ ਨੇ ਕੀਤੀ ਐਸ ਪੀ ਮਨਜੀਤ ਕੌਰ ਸੈਣੀ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ

    ਪ੍ਰਧਾਨ ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਸਾਥੀਆਂ ਨੇ ਕੀਤੀ ਐਸ ਪੀ ਮਨਜੀਤ ਕੌਰ ਸੈਣੀ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ

    ਕਪੂਰਥਲਾ/ਚੰਦਰ ਸ਼ੇਖਰ ਕਾਲੀਆ: ਇਨਸਾਫ ਦੀ ਆਵਾਜ਼ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਜਿਲ੍ਹਾਂ ਇਕਾਈ ਵੱਲੋ ਪ੍ਰਧਾਨ ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਆਪਣੇ ਸਾਥਿਆਂ ਦੇ ਨਾਲ ਪੀ.ਏ.ਸੀ.ਐਲ. ਕੰਪਨੀ ਦੇ ਵਰਕਰਾਂ ਖਿਲਾਫ ਕਾਰਵਾਈ ਨਾ ਕਰਨ ਸਬੰਧੀ ਐਸ.ਪੀ. ਮਨਜੀਤ ਕੌਰ ਸੈਣੀ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਮੁਲਾਕਾਤ ਦੋਰਾਨ ਪ੍ਰਧਾਨ ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸੇਬੀ (ਸਕਿਉਕਟੀ ਐਕਸਚੇਂਜ ਬੋਰਡ ਆਪ ਇੰਡੀਆ) ਵੱਲੋ 21-08-2014 ਨੂੰ ਇੰਨਵੈਸਟਮੈਂਟ ਕੰਪਨੀ ਪੀ.ਏ.ਸੀ.ਐਲ (ਪਰਲਜ਼) ਕੰਪਨੀ ਤੇ ਮੁਕੰਮਲ ਪਾਬੰਦੀ ਲਗਾ ਦਿੱਤੀ ਸੀ। ਇਸ ਕੰਪਨੀ ਦੇ ਲੱਖਾਂ ਵਰਕਰਾਂ ਨੇ ਕਰੋੜਾਂ ਨਿਵੇਸ਼ਾਂ ਦੇ ਅਰਬਾਂ ਰੁਪਏ ਇਸ ਕੰਪਨੀ ਵਿੱਚ ਨਿਵੇਸ਼ ਕਰਾਏ ਸਨ। ਸੇਬੀ ਵੱਲੋ ਕੰਪਨੀ ਉੱਤੇ ਰੋਕ ਲਗਾ ਦੇਣ ਨਾਲ ਨਿਵੇਸ਼ਾਂ ਦੇ ਅਰਬਾਂ ਰੁਪਏ ਕੰਪਨੀ ਵਿੱਚ ਫਸੇ ਹੋਏ ਹਨ।

    ਜਿਸ ਤੋਂ ਨਿਵੇਸ਼ਾ ਵੱਲੋ ਕੰਪਨੀ ਦੇ ਵਰਕਾਂ ਤੇ ਏਜੰਟਾ ਨੂੰ ਤੰਗ-ਪਰੇਸ਼ਾਨ ਕਰਨਾ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤਾ।ਆਖੀਰ ਇਨਸਾਫ ਦੀ ਆਵਾਜ਼ ਆਰਗੇਨਾਈਜੇਸ਼ਨ ਜੋ ਕਿ ਕੰਪਨੀ ਦੇ ਪੀੜਤ ਏਜੰਟਾਂ ਦੀ ਇਕ ਜਥੇਬੰਦੀ ਹੈ, ਵਲੋਂ ਸੁਪਰੀਮ ਕੋਰਟ ਵਿੱਚ ਕੇਸ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਸੀ, ਜਿਸ ਦਾ ਫੈਸਲਾ 02-02-2016 ਨੂੰ ਸੁਪਰੀਮ ਕੋਰਟ ਦੇ ਜੱਜ ਵੱਲੋ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਇੱਕ ਕਮੇਟੀ ਦਾ ਗਠਨ ਕੀਤਾ, ਜਿਸ ਨੂੰ ਹਿਦਾਇਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ ਕਿ ਕੰਪਨੀ ਦੀ ਪ੍ਰੋਪਟਰੀ ਵੇਚ ਕੇ 6 ਮਹੀਨੇ ਦੇ ਅੰਦਰ ਨਿਵੇਸ਼ਾਂ ਦਾ ਪੈਸਾ ਸਮੇਤ ਵਿਆਜ ਵਾਪਿਸ ਕਰੇਗੀ।

    ਪਰ 6 ਸਾਲ ਬੀਤ ਜਾਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਵੀ ਹੱਲੇ ਤਕ ਨਿਵੇਸ਼ਕਾਂ ਦੇ ਪੈਸੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਨਹੀਂ ਮਿਲੇ, ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਲੋਕ ਕੰਪਨੀ ਦੇ ਨਿਵੇਸ਼ਕਾ ਨੂੰ ਤੰਗ-ਪਰੇਸ਼ਾਨ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ।ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਕੰਪਨੀ ਦੇ ਨਿਵੇਸ਼ਕਾਂ ਦਾ ਜੀਣਾ-ਮੁਸ਼ਕਲ ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ। ਕਈ ਨਿਵੇਸ਼ਕਾ ਵੱਲੋ ਤੰਗ-ਪਰੇਸ਼ਾਨ ਹੋਏ ਕੰਪਨੀ ਦੇ ਏਜੰਟਾ ਵੱਲੋ ਆਤਮ ਹੱਤਿਆ ਕਰ ਚੁੱਕੇ ਹਨ।ਕਈ ਥਾਣਿਆ ਵਿੱਚ ਨਿਵੇਸ਼ਕਾ ਵੱਲੋ ਏਜੰਟਾ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਦਰਖਾਸਤਾਂ ਵੀ ਦਿੱਤੀਆ ਗਈਆ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਇਹ ਵੀ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਵੱਲੋ ਕੀਤੇ ਗਏ ਆਪਣੇ ਵਾਦੇ ਅਨੁਸਾਰ ਕੰਪਨੀ ਦੇ ਨਿਵੇਸ਼ਕਾ ਦੇ ਪੈਸੇ ਜਲਦ ਤੋਂ ਜਲਦ ਵਾਪਿਸ ਦਵਾਏ ਜਾਣ। ਅੰਤ ਉਨ੍ਹਾਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕੀ ਇਨ੍ਹਾਂ ਨਿਵੇਸ਼ਕਾਂ ਵੱਲੋ ਏਜੰਟਾ ਖਿਲਾਫ ਦਿੱਤੀਆ ਗਿਆਂ ਦਰਖਾਸਤਾਂ ਨੂੰ ਰੱਦ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ।ਇਸ ਦੋਰਾਨ ਐਸ.ਪੀ. ਮਨਜੀਤ ਕੌਰ ਸੈਣੀ ਨੇਂ ਵਿਸ਼ਵਾਸ਼ ਦਵਾਇਆ ਗਿਆ ਕਿ ਇਨ੍ਹਾਂ ਏਜੰਟਾ ਖਿਲਾਫ ਕੋਈ ਕਾਰਵਾਈ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਸੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ, ਬਲਬੀਰ ਸਿੰਘ, ਹਰਮੇਸ਼ਪਾਲ ਸਿੰਘ, ਮੋਹਨ ਸਿੰਘ ਕਪੂਰਥਲ, ਅਸ਼ਵਨੀ ਭੋਲਾ, ਨਰੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ, ਅਵਤਾਰ ਸਿੰਘ, ਦਲਜਿੰਦਰ ਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਥ, ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ, ਸੁਲੱਖਣ ਸਿੰਘ ਆਦਿ ਮੋਜੂਦ ਸਨ।

  • 5 ग्राम हेरोईन सहित महिला गिरफ्तार

    5 ग्राम हेरोईन सहित महिला गिरफ्तार

    जालंधर (हर्ष)। थाना गोराया की पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित 1 महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान शीतो पत्नी पाखर वासी धुलेता गोराया के तौर पर हुई है। 

    जानकारी देते हुए थाना प्रभारी कंवरजीत सिंह बल्ल ने बताया धुलेता की पुलिस ने  बस अड्डा धुलेता में नाकाबंदी की हुई थी। जिस दौरान पैदल महिला आती दिखाई दी। जो पुलिस को देखकर घबरा गई। शक के आधार पर तलाशी लेने पर महिला के कब्जे से 5 ग्राम हेरोईन बरामद हुई। पुलिस महिला के ऊपर मामला दर्ज कर लिया है। 

  • हिंदुस्तान में भी वोटर को राइट टू रिकॉल का अधिकार दिया जाना चाहिए

    हिंदुस्तान में भी वोटर को राइट टू रिकॉल का अधिकार दिया जाना चाहिए

    चुनाव के समय किए गए वायदे पूरे न करने पर होनी चाहिए कार्यवाही

    राजनीतिक खामियों को दूर करने के लिए हो रहा प्रयास- राजेंद्र धीमान

    भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं बदलने के लिए प्रयासरत है समाधान फाऊंडेशन

    बददी में प्रेस वार्ता में लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल

    बददी/सचिन बैंसल: आल इंडिया स्तर पर संचालित हो रहे समाधान मंच फाऊडेंशन ने देश की लोकतांत्रिक व संवैधानिक व्यवस्था पर सवाल उठाकर इसमें बदलाव की बात उठाई है। बददी में पत्रकारों को संबोधित करते हुए समाधान मंच फाऊंडेशन के राष्ट्रीय संस्थापक राजेंद्र धीमान, संरक्षक ओ.पी.शर्मा, देवेंद्र सहगल व अरविंद शर्मा ने कहा कि देश में राजनीतिक व्यवस्था के लिए सरकारी कर्मचारियों की तरह जनप्रतिनिधियों के भी राजनीतिक दलों के कार्यक्रम में भाग लेने पर रोक लगाई जानी चाहिए। क्योंकि यह देखा जाता है कि एक बार चुनाव जीतने के बाद जो व्यक्ति संवैधानिक पद पर विधायक या सांसद या मंत्री बन जाता है वो अपने मूल काम को छोडकर पार्टी के संरक्षण संर्वधन व प्रचार प्रसार में जुट जाता है। जो उसका संवैधानिक दायित्व होता है कि जनता का भला कैसा किया जाए या नीतियां कैसे बनाई जाए उससे इतर वो सिर्फ पार्टी की नीतियों को बढ़ाने और उसी के प्रति जबावदेह होकर काम करता है जबकि मतदाता से वो दूर हो जाता है।

    राजेंद्र धीमान ने कहा कि विदेशों की तर्ज पर हिंदुस्तान में भी वोटर को राइट टू रिकॉल का अधिकार दिया जाना चाहिए ताकि काम न करने वाले जनप्रतिनिधि को हटाया जा सके। उन्होने कहा कि देश में पार्टीलेस डेमोक्रेसी सिस्टम बनाने के लिए समाधान मंच फाउंडेशन देशव्यापी अभियान चलाएगा जिसकी शुरुआत हिमाचल पंजाब हरियाणा जम्मू कश्मीर व राजस्थान से कर दी गई है। फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने समाज में अपनी बात रखने के लिए बददी में एक पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया जिसमें राजनीति दलों द्वारा चुनाव के समय किए गए  वायदों को अमलीजामा पहनाने के लिए टाइम बाउंड किया जाना चाहिए।

    धीमान ने कहा कि अधिकांश देखा जाता है कि राजनीतिक दलों के जो वायदे होते हैं वो पूरे नहीं होते जिसको लेकर उनको कोर्ट का शपथ पत्र देना चाहिए और जो भी वायदे पूरे न हो उस पर सरकार व चुनाव आयोग कार्यवाही करे। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद उम्मीदवार जनप्रतिनिधि के तौर पर संविधानिक पद ग्रहण करता है अत: सरकारी कर्मचारियों की तरह किसी भी राजनीतिक दल के कार्यक्रम में भाग लेने पर रोक लगाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सुधारों को लागू करने में सरकार एवं राजनीति दल सहयोग नहीं करते तो समाधान मंच देश की जनता के बीच से योग्य व्यक्तियों को स्वतंत्र उम्मीदवारों के रूप में चुनावों में सहयोग व समर्थन देने के लिए कार्य करेगा।  इस अवसर पर उन्होंने समाधान मंच फाउंडेशन का विजन डॉक्यूमेंट भी जारी किया।

  • हिम गौरव आईटीआई सन्तोषगढ़ के खिलाड़ियों ने कब्बडी में दिखाए अपने जौहर

    हिम गौरव आईटीआई सन्तोषगढ़ के खिलाड़ियों ने कब्बडी में दिखाए अपने जौहर

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना राजकीय आईटीआई में चल रही जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में हिम गौरव के खिलाड़ी मंगलवार को भी खूव छाए रहे। वैडमिंटन प्रतियोगिता होने के वाद दूसरा मैच कब्बडी का हिम गौरव आईटीआई सन्तोषगढ़ व न्यू ऐन्जल आईटीआई पेखूवेला के वीच कड़ा मुकावला हुआ जिसमें हिम गौरव आईटीआई ने 27 नम्वर की लीड से विजय होकर न्यू ऐन्जल आईटीआई पेखूवेला को कब्बडी प्रतियोगिता से बाहर कर दिया। हिम गौरव के दोनों मैचों में मिली विजय से जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में हिम गौरव आईटीआई का खूव डंका वजा तथा अब यह दोनों टीमें अगले पढ़ाव में प्रवेश कर गई है। इस मौके पर हिम गौरव आईटीआई के प्रबन्धक रणवीर सिंह ने कहा कि जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियागिता का आयोजन की सूचना प्रतियोगिता से पहले वहुत ही कम समय में मिली है जिसमें खिलाड़ी इस कड़ी धूप में पूरी तरह अभ्यास नहीं कर पाए परन्तु फिर भी वैडमिनटन व कब्बडी का मैच जीत कर खिलाडियों ने हिम गौरव का नाम रोशन किया है। इस मौके पर टीम के कोच सतीश कुमार व विशाल भी उपस्थित थे।

    वहीं जिला आई टी आई के प्रिंसीपल कम नोडल ऑॅफिसर रविन्द्र वन्याल ने कहा कि खेल कूद प्रतियोगिता पूरी पारदर्शिता के साथ करवाई जा रही है जो टीमें जीती है वो बधाई की पात्र हैं तथा जो टीमें खेल के मैदान में उतर कर हारी हैं वो हारी नहीं है वल्कि उनकी भी जीत है क्योंकि इस कड़कती धूप में उन्होने इस प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने कर्तव्य का निर्वाहन बखूबी निभाया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि कोई भी खिलाड़ी या कोच अपने मनोवल को न गिरने दे।

    इस मौके पर हिम गौरव आईटीआई के निदेशक सतीश जोशी व प्रधान संजय जोशी ने विजयी खिलाड़ियों को बधाई दी वहीं वहीं जिला आईटीआई खेल कूद प्रतियोगिता कमेटी का भी आभार प्रकट किया है। जिन्होने पूरे अनुशासन में सभी मैच नियमों के आधार पर करवाए है ।

  • शहर में धारा 144 लागू, हाई अलर्ट पर पुलिस, जाने क्या है मामला…

    शहर में धारा 144 लागू, हाई अलर्ट पर पुलिस, जाने क्या है मामला…

    कानपुर. कानपुर में पिछले शुक्रवार हुई हिंसा के बाद अब जुमे की नमाज से पहले गृह विभाग ने शहर में गुरुवार शाम से ही धारा 144 लागू कर दी है. वहीं पुलिस की टीमों को हाईअलर्ट पर रखा गया है. 10 जून को शहर में किसी भी तरह के धरना या प्रदर्शन पर रोक रहेगी. पूरे शहर में पुलिस तैनात रहेगी और किसी भी तरह की हिंसा को रोकने के लिए सख्ती से कार्रवाई की जाएगी.

    गौरतलब है कि 3 जून को कानपुर में हुई हिंसा के बाद से ही पु‌लिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है. इस मामले में पुलिस ने भाजपा युवा विंग के नेता हर्षित श्रीवास्तव को गिरफ्तार करने के साथ मामला दर्ज किया था. भाजपा नेता ने कानुपर हिंसा को लेकर सोशल मीडिया पर विवादास्पद पोस्‍ट डाली थी. भाजपा नेता पर पैगम्बर मोहम्मद पर आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप है. पुलिस के अनुसार अब तक कुल 52 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इसके अलावा करीब 10 और संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. एक प्रिंटिंग प्रेस के मालिक से भी पूछताछ की गई कि भड़काऊ पोस्टर कहां से छापा गया. मामले में SIT टीम भी जांच कर रही है. कानपुर हिंसा को लेकर चार एसआईटी टीमों का गठन किया है, जोकि अलग अलग मामलों की जांच कर रही हैं.

  • सुमीत के संसदीय क्षेत्र सह प्रभारी बनने पर भाजपा ऊना में खुशी की लहर

    सुमीत के संसदीय क्षेत्र सह प्रभारी बनने पर भाजपा ऊना में खुशी की लहर

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना से भाजपा के युवा नेता सुमीत शर्मा जो कि वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी हिमाचल के सह मीडिया प्रभारी हैं को पार्टी द्वारा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का सह प्रभारी नियुक्त करने के निर्णय का जिला ऊना भारतीय जनता पार्टी में स्वागत किया है। भाजपा नेताओं ने पार्टी हाईकमान व नेतृत्व द्वारा सुमीत शर्मा को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सह प्रभारी के नाते अहम जिम्मेदारी देने पर आभार भी जताया।

    वीरवार को जारी एक संयुक्त बयान में जिला अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा ,जिला महामंत्री श्याम मिन्हास वा राज कुमार पठानिया, बलवीर बग्गा, राममूर्ति शर्मा ,शंभू गोस्वामी, यसपाल राणा, चरणजीत सिंह, हरपाल सिंह गिल,गुलबिन्दर गोल्डी सतपाल शर्मा,मास्टर तरसेम लाल,कुलदीप सिंह,विनय शर्मा,ओंकार  कशना, प्रॉमिला ठाकुर,जय देव खट्टा, सूरम सिंह,बशीर खान,कमल सैणी ने कहा कि पार्टी ने युवा नेता सुमित शर्मा को सह प्रभारी का दायित्व दिया है, जिसके लिए भाजपा नेतृत्व का आभार है। उन्होंने कहा कि सुमित शर्मा अनेक पदों पर पहले भी जिम्मेदारी सफलता से निभा चुके हैं, ऐसे में इस पद पर भी वह सफलता से पार्टी को मजबूत करते हुए अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे ऐसा हम सबको विश्वास है।

    सुमीत शर्मा वर्ष 2009 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश के सचिव एवं प्रवक्ता बने उसके पश्चात उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा में प्रदेश के उपाध्यक्ष दायित्व दिया गया और वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के सह मीडिया प्रभारी हैं बताते चलें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रवादी विचारों से सींचित सुमीत ने विद्यार्थी परिषद में लगभग 15 वर्षों में विभिन्न विभिन्न दायित्व का निर्वाहन किया है।यही नहीं  युवा मोर्चा की तिरंगा यात्रा सहित कई कार्यक्रमों के संयोजक रहे।साथ ही बताते चले सुमीत ने संगठन नेतृत्व के दिशानिर्देश अनुसार अलग अलग प्रदेशों में चुनाव प्रबंधन का कार्य भी किया है।