ऊना/सुशील पंडित: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण व युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर प्रातः 10.30 बजे कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत आयोजित होने वाले जिला स्तरीय पिपलू मेला में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इसके पश्चात केंद्रीय मंत्री केंद्रीय यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश धर्मशाला में आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे।यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी।
Blog
-

पिपलू मेले के दृष्टिगत बंगाणा-भ्यांबी सड़क रहेगी वन-वे
ऊना/सुशील पंडित: पिपलू मेला के दृष्टिगत भ्यांबी से बंगाणा तक रोड़ वन-वे रहेगा। यह जानकारी देते हुए एसएचओ पे्रमपाल शर्मा ने बताया कि धनेटा से आने वाली टैªफिक को भ्यांबी से तुतडू होते हुए बंगाणा की ओर डाइवर्ट किया जाएगा जबकि बंगाणा से पिपलू होते हुए धनेटा की ओर जाने वाले वाहनों के लिए सड़क खुली रहेगी। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था 10 से 12 जून तक प्रातः 8 बजे से रात्रि 9 बजे तक लागू रहेगी।
-

उपायुक्त ऊना ने किया स्वां वूमेन फैडरेशन द्वारा प्रसंस्कृत मसालों का लोकार्पण
ऊना/सुशील पंडित: उपायुक्त ऊना, राघव शर्मा ने आज स्वां वुमेन फ़ैडरेशन द्वारा प्रसंस्कृत मसालो का लोकार्पण बचत भवन में आयोजित समारोह के दौरान किया। स्वां वुमेन फ़ैडरेशन, ऊना ज़िला की 94 पंचायतों में लगभग 1000 महिला स्वयं सहायता समूहों का संगठन है, जिसमें 12,500 से अधिक महिलाओं की सदस्यता है।
आज जिन मसालों का लोकार्पण किया गया, उनमें चना मसाला, सब्जी मसाला, चाट मसाला और चिकन मसाला शामिल हैं। इसके अलावा, दूध में मिलाकर पीने के लिए टरमेरिक गोल्ड नाम से इममुनिटी बूस्टर पाउडर भी लॉंच किया गया, जिसमें हल्दी फिंगर, अश्वगंधा, दालचीनी, काली मिर्च और इलाइची शामिल हैं।
उपायुक्त ने बताया कि गत दिवस ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने घंडावल पंचायत में बेम्बू विलेज परियोजना का शिलान्यास किया, जिसे स्वां वुमेन फ़ैडरेशन द्वारा क्रियान्वित किया जाएगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि स्वां फ़ैडरेशन द्वारा प्रसंस्कृत मसालों को और अधिक बाज़ार मिले जिससे महिलाओं की आर्थिकी में सुधार आए।
फैडरेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, डॉ आरके डोगरा ने बताया संस्था की अपनी मसाला प्रसंस्करण इकाई बढेड़ा पंचायत में स्थित है, जहां पहले से हल्दी, लाल मिर्च, धनिया और गर्म मसाला पाउडर के अलावा त्रिफला पाउडर भी बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि त्रिफला पाउडर का दो वर्ष पूर्व केन्द्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने संस्था द्वारा ऊना मैं विश्व महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान लोकार्पण किया था।
आरके डोगरा ने बताया कि गत पाँच वर्षों के दौरान इस संस्था द्वारा लगभग डेढ़ करोड़ रुपयों के मूल्य के मसालों का विपणन किया गया है, जबकि स्वां वुमेन फ़ैडरेशन के मसाले, हिमाचल प्रदेश खाद्य आपूर्ति निगम के माध्यम से प्रदेश भर के ड़ीपुओं में भी उपलबध हैं। फैडरेशन द्वारा स्वां वुमेन सहकारी सभा भी संचालित की जा रही है, जिसका पूंजी धन लगभग 14 करोड़ रुपये है।
कार्यक्रम में स्वां वुमेन फ़ैडरेशन की चेयरपर्सन सुभद्रा रानी, अध्यक्षा अनुरंजना शर्मा, महामंत्री रमन कुमारी, डायरेक्टर स्नेह डोगरा, सहकारी सभा की सचिव सुनीता शर्मा, मीनू राणा और मुख्य सलाहकार राजेश शर्मा भी उपस्थित थे ।
-

पारंपरिक व आकर्षक रंग-ढंग के साथ मनाया जाएगा पिपलू मेलाः वीरेंद्र कंवर
मेले का केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर करेंगे शुभारंभ, कंवर ने किया तैयारियों का निरीक्षण
हारमनी ऑफ पाइंस, करनैल राणा होंगे स्टार कलाकार
ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने पिपलू मेले की तैयारियों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि जिला स्तरीय ऐतिहासिक पिपलू मेले पारंपरिक व आकर्षक रंग-ढंग के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिपलू मेले का अपना एक समृद्ध इतिहास है तथा जिला कांगड़ा, ऊना व हमीरपुर के लोगों की भावनाएं भगवान नरसिंह के साथ जुड़ी हुई हैं।
उन्होंने कहा कि 10 जून को मेले का शुभारंभ केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले तथा खेल मंत्री अनुराग ठाकुर करेंगे। पहले दिन चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक बलवीर चौधरी, गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर, राष्ट्रीय कामधेनु आयोग के अध्यक्ष डॉक्टर बल्लभ भाई कथीरिया, हिमुडा उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, हिमाचल प्रदेश गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा तथा उपायुक्त ऊना राघव शर्मा मेले के प्रथम दिन विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे। 10 जून को सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिमाचल प्रदेश पुलिस बैंड (हारमनी ऑफ पाइंस) की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण होगी।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने कहा कि मेले के दूसरे दिन 11 जून को उद्योग, परिवहन तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे, जबकि राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश छठे राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रोफेसर राम कुमार, हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, श्रमिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष राकेश बबली तथा उपायुक्त ऊना राघव शर्मा मेले के दूसरे दिन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। वहीं 11 जून को हिमाचल प्रदेश के जाने-माने लोक गायक करनैल राणा मुख्य कलाकार होंगे। इसके अलावा स्थानीय कलाकारों व स्कूली बच्चों को भी अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
वीरेंद्र कंवर ने बताया कि मेले के तीसरे दिन 12 जून को समापन अवसर पर ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि पशुपालन तथा मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर मुख्य अतिथि होंगे। इस दिन राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी, वंदना योगी, उपायुक्त ऊना राघव शर्मा तथा पुलिस अधीक्षक ऊना विशिष्ट अतिथि के रूप में मेले के समापन समारोह में उपस्थित होंगे। मेले के समापन दिवस पर 12 जून को ममता भारद्वाज प्रमुख कलाकार होंगी। उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय मेले में पशु मेला भी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होगा तथा रस्साकसी व वॉलीबॉल की खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। इससे पहले उन्होंने बंगाणा में अधिकारियों के साथ पिपलू मेले की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक भी की। बैठक में एसडीएम योगराज धीमान, तहसीलदार राहुल शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
-

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर करेंगे जिला स्तरीय पिपलू मेले का आगाज़
ऊना/सुशील पंडित: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा मामले व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर आज प्रातः 10 बजे तीन दिवसीय ऐतिहासिक जिला स्तरीय पिपलू मेला-2022 का शुभारंभ करेंगे जबकि राष्ट्रीय कामधेनु आयोग के अध्यक्ष डाॅ बल्लभभाई कथीरिया जिला स्तरीय पिपलू मेले की अध्यक्षता करेंगे।
इस दौरान विधायक चिंतपूर्णी बलबीर चैधरी, विधायक गगरेट राजेश ठाकुर, उपाध्यक्ष हिमुडा प्रवीण शर्मा सहित गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा व उपायुक्त ऊना बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे।मेला अवधि के दौरान हिमाचल प्रदेश पुलिस बैंड हारमनी आॅफ पाइन्स 10 जून को विशेष प्रस्तुति देंगे। पहले दिन वालीबाल व रस्साकस्सी प्रतियोगिताएं भी आयोजित होगी। इसके अलावा पशु मेला, अन्न प्राषण, गोद भराई जैसे कार्यक्रमों के साथ-साथ सांस्कृतिक दलों व स्थानीय कलाकारों द्वारा आकर्षक रंगारंग प्रस्तुतियां भी दी जाएगी।
पिपलू मेले के दूसरे दिन के मुख्यातिथि उद्योग, परिवहन व श्रम और रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर होंगे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य सभा सदस्य सिकंदर कुमार करेंगे। इस दौरान छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार, बीओसीडब्ल्यू के चेयरमेन राकेश बबली तथा हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री व उपायुक्त ऊना विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान हिमाचल के प्रसिद्ध गायक करनैल राणा मुख्य कलाकार होंगे।
समापन समारोह में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी करेंगी।
इसके अलावा वंदना योगी, उपायुक्त ऊना व पुलिस अधीक्षक ऊना विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह के अंतिम दिन हिमाचली कलाकार ममता भारद्वाज मुख्यकलाकार के रूप में अपनी प्रस्तुतियां देंगी।
-

उपायुक्त ने अंदरौली में निर्माणाधीन एथनो बोटानिकल पार्क का किया निरीक्षण
ऊना/सुशील पंडित: उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज अंदरौली में निर्माणाधीन एथनो बोटानिकल पार्क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएफओ ऊना मृत्युंजय माधव भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर राघव शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को निर्माधीन एथनो बोटानिकल पार्क का समय रहते कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि एथनो बोटानिकल पार्क में गिफ्ट शॉप, सेल सेंटर, बीओ क्वार्टर, टिकट सेंटर, स्वच्छता कैफे, रेस्टोरेंट, ट्री-हाउस, शौचालयों व बड़ी पार्किंग का आधुनिक निर्माण किया जा रहा है। डीसी ने बताया कि 12.94 लाख रूपये की राशि व्यय करके एथनो बोटेनिकल पार्क अंदरौली में स्मारिका शॉप सह ग्रामीण मार्ट ब्लॉक-ए व 12.94 लाख रुपए से स्मारिका शॉप सह ग्रामीण मार्ट ब्लॉक-बी तथा 12.94 लाख रुपए की लागत से स्वच्छता कैफे का भी निर्माण किया जा रहा है। उपायुक्त ने बताया कि 14.98 लाख रूपये की लागत से एथनो बोटेनिकल पार्क में शौचालय कॉम्लैक्स निर्मित किया जा रहा है। वहीं 8.85 लाख से संग्रहण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र भी बनेगा, ताकि यहां से निकलने वाले ठोस कचरे का प्रबंधन यहीं किया जा सके। उन्होंने बताया कि पार्क में 13.09 लाख से किचन कॉम्पलैक्स, 11.73 लाख रूपये से मुख्य द्वार कॉम्पलैक्स तथा 18.53 लाख रूपये से एथनो बोटेनिकल पार्क अंदरौली की चार दीवारी का कार्य किया जा रहा है।
उपायुक्त ने कहा कि सभी विकास कार्य पूर्ण होने से पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा तथा यह क्षेत्र वीक एंड टूरिज्म के रुप में विकसित किया जा रहा है। इसके अलावा पर्यटकों के आने से कुटलैहड़ के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे और क्षेत्र की आर्थिकी भी सुदृढ़ होगी।
-

Weather Update: इन हिस्सों में अगले तीन दिनों तक होगी झमाझम बारिश, जारी हुआ अलर्ट….
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं। दिल्ली-एनसीआर में लू चलने से दिन का पारा बढ़ा हुआ है। इस बीच, देश के कई हिस्सों में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले तीन दिनों में पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की उम्मीद है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने कहा कि अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और आसपास के पूर्वी भारत के अलग-अलग हिस्सों में लू चलने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आइएमडी ने बताया कि 10 और 11 जून को अरुणाचल प्रदेश और मेघालय के अलग-अलग स्थानों में भारी बारिश होगी।
मौसम विभाग ने बताया कि अगले 5 दिनों के दौरान बिहार, झारखंड, ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में गरज और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होगी। आने वाले दिनों में कर्नाटक, केरल और माहे और लक्षद्वीप में गरज के साथ बारिश होगी। इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के दौरान आंध्र प्रदेश और यनम और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और तेलंगाना में छिटपुट बारिश की संभावना जताई है। तमिलनाडु और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 12 तारीख तक बारिश होगी। 10-12 जून के दौरान तटीय कर्नाटक और 08, 10, 11 और 12 जून के दौरान केरल और माहे में बारिश होने की संभावना जताई गई है।
-

सत्ती ऊना विधानसभा के तीन दिवसीय प्रवास पर
ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह शुक्रवार 10 जून को प्रातः 10 बजे आईटीआई ऊना में 5वीं जिला स्तरीय खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। तदपश्चात 12 बजे नगर परिषद बसदेहड़ा तथा 1 बजे नगर परिषद संतोषगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को चैक वितरित करेंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि सतपाल सिंह सत्ती 11 जून को प्रातः 11 बजे मलाहत में सिंचाई योजना का उद्धघाटन करेंगे।
इसके अलावा 12 जून को सत्ती जिला परिषद हाॅल ऊना में प्रातः 10 बजे बीजेपी मंडल ऊना की मींटिग में भाग लेंगे तथा दोपहर 1 बजे पीजी काॅलेज ऊना के मैनेजमेंट-कम-टैक फैस्ट के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
-

सोहारी में 2.40 करोड़ की लागत से बनेगा इको टूरिज्म पार्क, कंवर ने किया शिलान्यास
ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज कुटलैहड़ विस क्षेत्र के तहत सोहारी में 2.40 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले ग्रामीण इको टूरिज्म पार्क का शिलान्यास किया। इस पार्क में पर्यटकों के लिए गिफ्ट शॉप, कैफे, टॉयलेट तथा पार्किंग जैसी बुनियादी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, जिसे आगामी दो माह में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।
इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि सोहारी में ग्रामीण इको टूरिज्म पार्क के निर्माण से पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि पर्यटन के विकास के लिए बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना अत्यंत आवश्यक है। अगर सैलानियों को अच्छी सुविधाएं मिलेंगी, तो वह बार-बार घूमने के लिए आएंगे। इसलिए पिछले साढ़े चार वर्षों में इन सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि गोबिंद सागर झील के दोनों छोर पर एक समान आधारभूत ढांचा विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। कुटलैहड़ में 230 करोड़ रुपए की सड़कें बनी हैं, पानी पर 150 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि खर्च की जा रही है। पर्यटन सुविधाओं के विकास के लिए जहां ग्रामीण विकास विभाग, वन विभागों के माध्यम से पैसा खर्च हो रहा है, वहीं पर्यटन विभाग की योजना नई राहें-नई मंजिलें में भी कुटलैहड़ विस क्षेत्र को दो करोड़ रुपए की धनराशि प्राप्त हुई है। इसके अतिरिक्त धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि लठियाणी-मंदली पुल के निर्माण की दिशा में भी सरकार ने कदम उठाए हैं। पुल की अलाइनमेंट तैयार हो गई है तथा भूमि अधिग्रहण का कार्य चला हुआ है। जल्द ही पुल के शिलान्यास भी करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बीहड़ू से ऊना एनएच के लिए 51 करोड़ रुपए की धनराशि उपलब्ध करवाई थी, जिससे एक बेहतर सड़क का निर्माण किया गया है। पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में यह सड़क महत्वपूर्ण कदम है।
केटीडीएस से पर्यटन को बढ़ावा देने का प्रयासः डीसी
कार्यक्रम में उपस्थित उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, ऐसे में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केटीडीएस का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 से ही क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जा रहे है। गोबिंद सागर झील में वॉटर स्पोर्ट्स तथा घरवासड़ा धार से पैराग्लाइडिंग खेलों का सफल ट्रायल किया गया है। उन्होंने कहा कि अंदरौली में एथनो-बोटेनिकल पार्क का निर्माण जारी है और अब लठियाणी के घाट पर भी इसी प्रकार की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि पर्यटन के बढ़ने से जहां स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे वहीं क्षेत्र में आर्थिक समृद्धि भी आएगी।इस अवसर पर जिप उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, पंचायत समिति बंगाणा के अध्यक्ष देवराज शर्मा, जोगिंदर शर्मा, शकुंतला, निर्मला, कर्नल केसी शर्मा, डीएफओ मृत्युंजय माधव, एसडीएम योगराज धीमान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
-

लुमिनस उद्योग में चल रही हड़ताल, मजदूरों की आवाज बने अमन ठाकुर
ऊना/सुशील पंडित: गगरेट लुमिनस उद्योग में मजदूरों द्वारा उद्योग प्रबंधों का विरोध किया जा रहा है और सभी मजदूर क्रमिक हड़ताल पर हैं. इसी बीच उद्योग के मजदूर साथियों की आवाज बने युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमन ठाकुर..युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमन ठाकुर ने कहा मजदूरों की मेहनत से ही सभी उद्योगों में विकास होता है और उनके खून पसीने की कमाई को राजनीति की बलि चढ़ने नहीं देंगे. अमन ठाकुर ने कहा कि युवा कांग्रेस सभी मजदूर भाइयों के साथ हैं और उनके हक की लड़ाई लड़ने के लिए जिस भी हद तक जाना पड़े हम जाएंगे… उद्योग अधिकारियों को चेतावनी देते हुए युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा हमारा हिमाचल एक शांतिप्रिय राज्य हैं इसे यूपी-बिहार बनाने की कोशिश ना करें.. उद्योग प्रबंधकों द्वारा लगातार मजदूरों का शोषण किया जा रहा है युवा कांग्रेस यह कतई सहन नहीं करेगी.
मजदूरों की मांग उठाते हुए अमन ठाकुर ने कहा उद्योग के हमारे प्रत्येक साथियों को प्रतिवर्ष इंक्रीमेंट लगना चाहिए. और उद्योग प्रबंधकों को उनकी मांगें मान लेनी चाहिए। हमारे हजारों युवा लुमिनस उद्योग में दिन-रात कार्य करते हैं और इन से ज्यादा कुछ नहीं अपना हक मांग रहे हैं. प्रबोध योग प्रबंधकों को इनका हक देने में भी इन्हें कठिनाई हो रही है.. और जो लोग उद्योग के मजदूरों को अपनी दिखाई शाही के चलते उन्हें डराते धमकाते हैं यह गुंडागर्दी यहां पर नहीं चलेगी..मजदूर भाइयों को उनका हक मिलना चाहिए उनका शोषण हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।