सत्ती ऊना विधानसभा के तीन दिवसीय प्रवास पर

ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह शुक्रवार 10 जून को प्रातः 10 बजे आईटीआई ऊना में 5वीं जिला स्तरीय खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। तदपश्चात 12 बजे नगर परिषद बसदेहड़ा तथा 1 बजे नगर परिषद संतोषगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को चैक वितरित करेंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि सतपाल सिंह सत्ती 11 जून को प्रातः 11 बजे मलाहत में सिंचाई योजना का उद्धघाटन करेंगे। 

इसके अलावा 12 जून को सत्ती जिला परिषद हाॅल ऊना में प्रातः 10 बजे बीजेपी मंडल ऊना की मींटिग में भाग लेंगे तथा दोपहर 1 बजे पीजी काॅलेज ऊना के मैनेजमेंट-कम-टैक फैस्ट के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *