Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: PM Modi के एक साल तक सोना ना खरीदने पर व्यापारियों में रोष, छाया डर का माहौल, देखें वीडियो

Jalandhar News: PM Modi के एक साल तक सोना ना खरीदने पर व्यापारियों में रोष, छाया डर का माहौल, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: PM Modi के एक साल तक सोना ना खरीदने पर व्यापारियों में रोष, छाया डर का माहौल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिन सिकंदराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में लोगों से एक साल तक सोना ख़रीदने से बचने को लेकर अपील की। दरअसल, देश इन दिनों ईरान-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के आर्थिक नतीजों और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से जूझ रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत को अपने विदेशी मुद्रा भंडार को बचाकर रखना चाहिए और ईंधन की खपत कम करनी चाहिए, क्योंकि पश्चिम एशिया में लंबे समय से चल रहे संघर्ष के कारण वैश्विक आपूर्ति में कमी आई है। वहीं पीएम मोदी के बयान के बाद सोना व्यापारियों में डर का माहौल पाया जा रहा है।

व्यापारियों का कहना है कि पीएम मोदी द्वारा दिए गए बयान से सभी सोना व्यापारी काफी परेशान है और व्यापारियों में डर का माहौल पाया जा रहा है। व्यापारियों का कहना हैकि पीएम मोदी एक साल तक लोगों से गहने ना खरीदने की अपील कर रहे है। ऐसे में वह व्यापारियों को बताए कि अगर एक साल तक व्यापारी गहने नहीं बेचेंगे तो वह अपने घर का गुजारा कैसे करेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने अगर ऐसा बयान देना था तो वह व्यापारियों को एक साल तक घर चलाने के लिए कुछ सुविधाओं का भी ऐलान करते ताकि वह घर का पालन-पोषण कर सकें।

पीएम मोदी के बयान की व्यापारियों ने कड़े शब्दों में निंदा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम मोदी मन की बात में व्यापारियों के हक में कुछ शब्द कहे। देश के व्यापारी इस काम से घर का पालन-पोषण करते है। बीते दिन पीएम मोदी के बयान के बाद से आज बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है। उन्होंने कहा कि भले ही विदेशी मुद्रा को कमजोर करने और रुपए को मजबूत करने को लेकर पीएम मोदी ने बयान दिया है, लेकिन इस बयान से अकेले सराफा व्यापारियों को ही नुकसान हो रहा है। लोगों को डर लग रहा है कि पीएम मोदी अगल कौन सा बयान देंगे। रुपए को मजबूत करने लिए नेताओं के घर से सोना बाहर लाया जाए। व्यापारियों ने पीएम मोदी को बयान वापिस लेने की अपील की है।

बलविंदर सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने सोने ना खरीदने को लेकर जो बयान दिया है, इससे व्यापारियों के काम काज पर काफी असर देखने को मिल रहा है। एक दिन बाद ही बाजार में सन्नाटा पसरना शुरू हो गया। एक साल तक कितने परिवार बर्बाद हो जाएंगे। व्यापारियों ने पीएम मोदी के बयान की निंदा की है। उन्होंने कहाकि पैसे को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री को कोई अन्य विकल्प निकालना चाहिए, जिसके व्यापारियों को कोई नुकसान ना हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here