Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: फर्जी Visa और नकली Air Ticket देकर Travel Agent ने ठगे 21 लाख रुपये, 3 पर केस दर्ज

Jalandhar News: फर्जी Visa और नकली Air Ticket देकर Travel Agent ने ठगे 21 लाख रुपये, 3 पर केस दर्ज

0
Jalandhar News: फर्जी Visa और नकली Air Ticket देकर Travel Agent ने ठगे 21 लाख रुपये, 3 पर केस दर्ज

जालंधर, ENS: पंजाब सरकार द्वारा ठग ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने के आदेश भी दिए जा चुके है, लेकिन उसके बावजूद ठग ट्रैवल एजेंटों द्वारा भोले-भाले लोगों को ठगने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं ताजा मामला थाना 7 के अंतगर्त आते इलाके सामने आया है। जहां खुद ट्रैवल एजेंट का काम करने वाला एजेंट उक्त ट्रैवल एजेंट से ठगी का शिकार हो गया।

दरअसल, पीड़ित को एजेंट ने फर्जी वीजा और नकली एयर टिकट के जरिए व्यक्ति से 21 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित हरदीप सिंह ने पुलिस कमिश्नर को शिकायत देते हुए बताया कि वह खुद ट्रैवल एजेंट का काम करता है, लेकिन उससे दूसरे ट्रैवल एजेंट ने फर्जी वीजा और एयर टिकट देकर 21 लाख रुपए ठग लिए। जांच के बाद थाना-7 की पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

आरोपियों की पहचान न्यू लक्ष्मी पूरा निवासी यशपाल बिंदरा, राहुल बिंद्रा और अमृतसर निवासी गुलजार सिंह के रूप में हुई है। शिकायत में हरदीप सिंह ने बताया कि उसने अपने क्लाइंट्स के वीजा और एयर टिकट की व्यवस्था के लिए आरोपियों को 21 लाख रुपये दिए थे। इसके बदले आरोपियों ने उन्हें फर्जी वीजा और नकली एयर टिकट दिए, जिससे हरदीप को धोखाधड़ी का शिकार होना पड़ा। जैसे ही हरदीप को इस धोखाधड़ी का पता चला, उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

मामले की जांच जारी है, और पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई कर रही है। इस घटना ने इलाके में ट्रेवल एजेंट्स और ग्राहकों के बीच अविश्वास की स्थिति पैदा कर दी है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे ट्रेवल एजेंट्स की जांच-परख करके ही किसी प्रकार की डील करें, ताकि वे ठगी का शिकार न हों।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here