Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: विदेश भेजने के नाम पर Travel Agent Siddharth Kataria ने ठगे साढ़े 4 लाख, केस दर्ज

Jalandhar News: विदेश भेजने के नाम पर Travel Agent Siddharth Kataria ने ठगे साढ़े 4 लाख, केस दर्ज

0
Jalandhar News: विदेश भेजने के नाम पर Travel Agent Siddharth Kataria ने ठगे साढ़े 4 लाख, केस दर्ज

2 महीनों में Siddharth Kataria के खिलाफ 15 ज्यादा केस दर्ज

जालंधर, ENS: बीएमसी चौक के पास बने वाशल टावर में ट्रैवल एजेंट सिद्धार्थ कटारिया एक बार फिर से विवादों में आ गया है। दरअसल, ट्रैवल एजेंट ने कनाडा वर्क परमिट पर भेजने का झांसा देकर व्यक्ति से 4.70 लाख रुपये ठग लिए। इस मामले में पुलिस द्वारा 2 तक जांच के बाद केस दर्ज किय गया है। पैराडाइज कालोनी के रहने वाले पीड़ित विवेक शर्मा ने थाना बारादरी की पुलिस को बताया कि वह कारोबारी है। उसने दो साल पहले कनाडा वर्क परमिट पर जाने के लिए सोशल मीड़िया पर विज्ञापन देखा था, जिसके बाद वह उसने उक्त एजेंट से बात की तो वह उसने दफ्तर में मिलने के लिए बुलाया वह परिवार के साथ मिलने के लिए एजेंट दफ्तर में गया, जहां एजेंट ने उसे 5.90 लाख रुपये में पत्नी के साथ वर्क परमिट पर भेजने का झांसे दिया। उसने बातों में आकर एजेंट से फाइल अप्लाई करवाई और अलग अलग समय में एजेंट ने उससे 4.70 हजार रुपये ठग लिए। 3 महीने के बाद वीजा न आने पर एजेंट ने काल उठानी बंद कर दी। जिसके बाद वह एजेंट के दफ्तर में गया तो दफ्तर बंद मिला। उसने एजेंट के दफ्तर में कई चक्कर काटे लेकिन एजेंट नहीं मिला, जिसकी शिकायत उसने पुलिस के उच्च अधिकारियों को दी। वहां से शिकायत थाना बारादरी की पुलिस को भेज दी गई। पुलिस ने जांच के बाद अर्बन स्टेट के रहने वाले ट्रैवल एजेंट सिद्धार्थ कटारिया के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ बीते 2 महीनों में 15 ज्यादा धोखाधड़ी के केस दर्ज है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here