Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: कार को घसीटता ले गया ट्रक चालक, खेतों में पलटी गाड़ी, नौजवान घायल, देखें वीडियो

Jalandhar News: कार को घसीटता ले गया ट्रक चालक, खेतों में पलटी गाड़ी, नौजवान घायल, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: कार को घसीटता ले गया ट्रक चालक, खेतों में पलटी गाड़ी, नौजवान घायल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: गोराया में डल्लेवाल गांव के चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। चालक ने बताया कि ट्रक चालक कार को घसीटता हुआ खेत तक ले गया। इस घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं चश्मदीद ने कहा कि ट्रक चालक तेज रफ्तार से आ रहा था और उसने कार को टक्कर मारी और घसीटता हुआ ले गया। वहीं घटना के दौरान बिजली का पोल भी तोड़ दिया। गनीमत यह रही कि हादसे में कार चालक की जान बच गई। वहीं कार चालक ने कहा कि सीमेंट से लदे ट्रक चालक ने ब्रेक नहीं लगाई। जिसके बाद वह कार को घसीटता हुआ खेतों तक ले गया।

घटना स्थल पर भारी हंगामा शुरू हो गया। वहीं लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एएसआई सुरिंदर मोहन ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि गोराया डल्लेवाल चौराहे पर सड़क हादसा हुआ है। इस दौरान मौके पर आकर देखा तो सफेद रंग की टैक्सी कार को ट्रक चालक ने टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना में कार बिजली के खंभों से टकराकर खेतों में पलट गई। कार में बैठे युवक जगदीश कैले पुत्र हुसैन लाल निवासी जाजा कलां घायल हो गया। उन्होंने बताया कि गोराया की ओर से सीमेंट से भरा तेज रफ्तार ट्रक आ रहा था जो डल्लेवाल गांव की ओर जा रहा था।

ट्रक तेज गति से था और ट्रक ड्राइवर ने रोकने की बजाय सीधे कार में टक्कर मार दी। जिसके बाद ट्रक चालक कार को घसीटते हुए ले गया और कार बिजली के खंभों से टकराकर खेतों में पलट गई। वहीं मौके पर मौजूद अकाली दल के सर्कल गोराया के प्रधान कुलविंदर संधू ने कहा कि इस चौराहे पर अक्सर हादसे होते हैं। उन्होंने प्रशासन से स्पीड ब्रेकर बनवाने की अपील की है ताकि गाड़ियों और मोटरसाइकिलों की रफ्तार कम हो। एएसआई सुरिंदर मोहन ने कहा कि ट्रक और कार दोनों को कब्जे में ले लिया गया है और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here