Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: स्कूल के पास 2 कारों में हुई आमने-सामने टक्कर

Jalandhar News: स्कूल के पास 2 कारों में हुई आमने-सामने टक्कर

0
Jalandhar News: स्कूल के पास 2 कारों में हुई आमने-सामने टक्कर

जालंधर, ENS: फिल्लौर के गांव भट्टियां में प्राइमरी स्कूल के सामने 2 कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हालांकि इस घटना में एक युवक को मामूली चोटें आई है। हादसे में गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं हादसे की सूचना मिलने ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। मामले की जानकारी देते हुए एसएसएफ के इंचार्ज सरबजीत सिंह ने बताया कि गांव भट्टियां में प्राइमरी स्कूल के सामने होंडा अमेज कार और फोर्ड इकोस्पोर्ट कारों की टक्कर होने की सूचना मिली थी।

घटना की सूचना मिलने के बाद वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों वाहनों में सवार लोगों की स्थिति का जायजा लिया। फोर्ड इकोस्पोर्ट कार में ड्राइवर के साथ वाली सीट पर बैठे एक युवक को हल्की चोटें लगी थीं। होंडा अमेज कार के ड्राइवर ने बताया कि गाड़ी चलाते समय अचानक उसके दिल में दर्द होने लगा, जिससे उसका वाहन नियंत्रण से बाहर हो गया और सामने से आ रही कार से टकरा गया। हालांकि घटना के दौरान दोनों कार चालकों ने पुलिस कार्रवाई करवाने से मना कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here