Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: रथ से बंधे बेकाबू हुए 2 घोड़ों की वाहनों से टक्कर, एक घोड़े की मौत

Jalandhar News: रथ से बंधे बेकाबू हुए 2 घोड़ों की वाहनों से टक्कर, एक घोड़े की मौत

0
Jalandhar News: रथ से बंधे बेकाबू हुए 2 घोड़ों की वाहनों से टक्कर, एक घोड़े की मौत

हादसे में गाड़ी हुई क्षतिग्रस्त, 2 लोग घायल, एक की हालत गंभीर

जालंधर, ENS: पुरानी सब्जी मंडी चौक में दोपहर लगभग 3 बजे बेकाबू हुए रथ से बंधे दो घोड़ों ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस घटना में 2 लोग बुरी तरह से घायल हो गए है। वहीं एक गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई है। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में एक घोड़े की मौके पर मौत हो गई। वहीं घटना के दौरान लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना में घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के दौरान मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी प्रिंस ने बताया कि वह हादसे के दौरान चौक में ही मौजूद थे। प्रिंस ने कहा कि अचानक दो घोड़ोे से बंधा बेकाबू रथ सीधे लोगों में टकराया गया। प्रिंस का कहना है कि घटना के दौरान रथ में कोई व्यक्ति सवार नहीं था। कहा जा रहा है कि उक्त रथ और घोड़े हैप्पी घोड़ी वाले के हैं। घटना के दौरान घोड़े के मालिक का कुछ पता नहीं चल पाया है और ना ही घोड़ों के बेकाबू होने के कारणों का पता चल पाया है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here