Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: Housing Board Colony में घर के बाहर से बाइक लेकर एक्टिवा सवार 2 चोर फरार, देखें CCTV

Jalandhar News: Housing Board Colony में घर के बाहर से बाइक लेकर एक्टिवा सवार 2 चोर फरार, देखें CCTV

0
Jalandhar News: Housing Board Colony में घर के बाहर से बाइक लेकर एक्टिवा सवार 2 चोर फरार, देखें CCTV

जालंधर, ENS: जीटीबी नगर में स्थित हाउसिंग बोर्ड कालोनी में चोरी की घटना सामने आई है। जहां घर के बाहर से बाइक लेकर चोर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।


मामले की जानकारी पीड़ित विजय कुमार ने थाना 6 की पुलिस को दे दी है। शिकायत में पीड़ित विजय कुमार ने बताया कि उसने रोजाना की तरह घर के बाहर स्पलेंडर प्लस बाइक नंबर Pb08- CW- 6406 खड़ी की हुई थी।

देर रात 3.25 बजे एक्टिवा सवार 2 नौजवान आए और बाइक उठाने को लेकर गली में रेकी करने लगे। जिसके बाद नाकाबपोश चोर बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक चोर का मुंह ढका हुआ था, जबकि दूसरे का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here