Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: इस इलाके में मामा-भांजे पर हुआ जानलेवा हमला, युवक के लगे टांके, देखें वीडियो

Jalandhar News: इस इलाके में मामा-भांजे पर हुआ जानलेवा हमला, युवक के लगे टांके, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: इस इलाके में मामा-भांजे पर हुआ जानलेवा हमला, युवक के लगे टांके, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: करतार नगर में शुक्रवार देर रात कुछ अज्ञात हमलावरों ने मामा-भांजे पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसके सिर और शरीर पर टांके लगे हैं। पीड़ित युवक कर्ण ने बताया कि वह अपने मामा के घर रहता है और ड्राइविंग का काम करता है। बीते दिन मामा-मामी की लड़ाई चल रही थी। इस दौरान मामी ने कुछ लोगों को बुला लिया और मामूली बहस हिंसक लड़ाई में बदल गई।

कर्ण के मुताबिक, हमलावरों ने अचानक उसके मामा को पकड़ लिया और बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। मामा को पीटता देख कर्ण उन्हें बचाने के लिए बीच में कूद पड़ा। इस दौरान हमलावरों ने उस पर ही धावा बोल दिया और धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। हमला इतना अचानक कि उसे संभलने का मौका नहीं मिला।

कर्ण ने बताया कि हमलावर करीब आधा घंटा तक मारपीट करते रहे। अपनी जान बचाने के लिए वह जमीन पर नीचे बैठ गया। थोड़ी देर बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। इस हाथापाई में कर्ण को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि उनकी किसी से कोई पुरानी रंजिश या दुश्मनी नहीं है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि वे जल्द ही इस पूरे मामले की लिखित शिकायत पुलिस में दर्ज करवाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here