Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: Highway पर ट्रक और कार में हुई भीषण टक्कर में पलटे वाहन, 3 घायल, देखें वीडियो

Jalandhar News: Highway पर ट्रक और कार में हुई भीषण टक्कर में पलटे वाहन, 3 घायल, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: Highway पर ट्रक और कार में हुई भीषण टक्कर में पलटे वाहन, 3 घायल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: गोराया हाईवे पर ट्रक और कार में टक्कर भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था घटना में दोनों गाड़ियां सड़क पर पलट गई। हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। मिली जानकारी के अनुसार नव भारत ट्रांसपोर्ट का ट्रक नंबर पीबी10 जीएस 0998 साबुन सहित अन्य सामान लोड था। घटना के दौरान ट्रक जालंधर की ओर जा रहा था और हाईवे पर दोनों वाहनों में टक्कर हो गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां घायलों का उपचार चल रहा है।

वहीं बोलैरों चलाक ने बताया कि वह घटना में अपनी कार को बचाकर निकल गया और बाल-बाल बच गया। हादसे में ट्रक डिवाइड पर चढ़ गया। हादसे में घायल नौजवान सरबजीत ने बताया कि उसने गाड़ी रोकी हुई थी और उसने पंप पर गाड़ी को लगाना था। इस दौरान गाड़ी का डिप्पर भी दिया हुआ था, लेकिन ट्रक चालक ने पीछे से आकर कार में टक्कर मार दी। घटना में कार और ट्रक सड़क पर पलट गए। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस का कहना हैकि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे है। बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here