Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: Queen Spa Center में चल रहे देह व्यापार के sting operation की वीडियो आई सामने

Jalandhar News: Queen Spa Center में चल रहे देह व्यापार के sting operation की वीडियो आई सामने

0
Jalandhar News: Queen Spa Center में चल रहे देह व्यापार के sting operation की वीडियो आई सामने
जालंधर, ENS: ताज होटल के सामने थाना 7 के अधीन आते Queen Spa Center  में पुलिस ने दबिश दी। जहां युवक  युवतियां संदिग्ध हालातों में पाई गई। इस घटना की sitting operation की वीडियो सामने आई है। जिसमें देखा जा रहा है कि Queen Spa Center में बने काउंटर पर युवक बैठा दिखाई दे रहा है। जिसके बाद पैसे की लेन-देन की बात करता दिखाई दे रहा है।
ये था पूरा मामला मिली जानकारी के अनुसार स्पा सेंटर में व्यक्ति ने स्टिंग ऑपरेशन किया था। मामले की जानकारी देते हुए सम्राट ने कहा कि स्पा सेंटर में 1500 रुपए देह व्यापार के लिए मांगे गए। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। व्यक्ति ने कहा कि स्पा सेंटर से कुछ दूरी पर स्थित थाना 7 है, लेकिन उसके बावजूद सरेआम एरिया में देह व्यापार का कारोबार चल रहा है। व्यक्ति ने बताया कि स्पा सेंटर में विदेशी लड़कियां है, जिसमें थाईलैंड और मलेशिया से संबंधित है। आज पुलिस ने जब दबिश दी तो लड़कियां और युवकों को बाहर निकाला गया। घटना के दौरान आपत्तिजनक सामान पाया गया। व्यक्ति का आरोप है कि स्पा सेंटर ने नशे कि पन्नियां मिली है। वहीं मालिक से बात की गई तो उसने कहा कि वह स्पा सेंटर छोड़ चुका है। सम्राट ने आरोप लगाए है कि मिली भुगत से स्पा सेंटर में देह व्यापार का कारोबार चल रहा है। हालांकि उच्च अधिकारी सही काम कर रहे है, लेकिन नीचे अधिकारियों के बारे में वह कुछ कह नहीं सकते। वहीं जांच अधिकारी ने कहा कि स्पा सेंटर को लेकर सूचना मिली थी। जिसके बाद वह घटना स्थल पर पहुंचे। हालांकि पुलिस का कहना है कि स्पा सेंटर से युवक मिले थे। हालांकि वीडियो में देखा जा सकता है कि युवतियां भी स्पा सेंटर से बाहर आती हुई दिखाई दे रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जबकि दूसरी ओर सम्राट द्वारा आप्पतिजनक सामान बरामद होने का दावा किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here