Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: नगर निगम दफ्तर में 4 वर्षीय बच्ची के साथ लिफ्ट में फंसी महिला, देखें वीडियो

Jalandhar News: नगर निगम दफ्तर में 4 वर्षीय बच्ची के साथ लिफ्ट में फंसी महिला, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: नगर निगम दफ्तर में 4 वर्षीय बच्ची के साथ लिफ्ट में फंसी महिला, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नगर निगम दफ्तर में उस समय हड़कंप मच गया, जब 4 वर्षीय बच्ची के साथ महिला नगर निगम दफ्तर में मां की पेशन के लिए आई हुई थी। इस दौरान महिला जैसे ही काम के सिलसिले में लिफ्ट के सहारे जाने लगी कि अचानक लिफ्ट फंस गई। जिसके चलते महिला 4 वर्षीय बच्ची के साथ लिफ्ट में फंसी रही। इस घटना के बारे में जैसे ही प्रशासन के कर्मियों को पता चला तो वह तुरंत लिफ्ट को खोलने के लिए लोहे की सिब्बल के सहारे से मशक्क्त करने लगे।

इस घटना में कर्मियों द्वारा 15 मिनट तक मशक्कत किए जाने के बाद सिब्बल के सहारे लिफ्ट को खोला गया और महिला सहित बच्ची को लिफ्ट से बाहर निकाला। घटना को लेकर महिला सहित बच्ची काफी सहम गई। मॉडल टाउन की रहने वाली जस्सी ने बताया कि वह काफी समय से मां की पेंशन के लिए दफ्तर के चक्कर काट रही है। इसी के सिलसिले में वह दफ्तर आई हुई थी। इस दौरान जैसे ही वह लिफ्ट के सहारे दफ्तर जाने लगी कि लिफ्ट फंस गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here