Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: तस्कर की अवैध इमारत पर चला पीला पंजा, 6 महीने पहले भी हुई थी कार्रवाई, देखें वीडियो

Jalandhar News: तस्कर की अवैध इमारत पर चला पीला पंजा, 6 महीने पहले भी हुई थी कार्रवाई, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: तस्कर की अवैध इमारत पर चला पीला पंजा, 6 महीने पहले भी हुई थी कार्रवाई, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत लगातार प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज नगर निगम और पुलिस की टीम द्वारा हरदयाल नगर में तस्कर द्वारा बनाई गई अवैध इमारत के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उस पर डिच मशीन चलाई गई। वहीं एसपी स्वर्णजीत सिंह ने कहा कि नगर निगम की टीम द्वारा थाना 8 के अंतगर्त आते इलाके में अवैध इमारत के खिलाफ कार्रवाई की जानी थी।

ऐसे में घटना स्थल पर कोई विवाद ना हो, इसके लिए नगर निगम की टीम द्वारा पुलिस सुरक्षा की मांग की गई थी। पुलिस फोर्स की निगरानी में आज अवैध इमारत के खिलाफ नगर निगम की टीम द्वारा कार्रवाई की गई है। जांच में सामने आया है कि व्यक्ति नशा तस्कर है और उसकी पहचान विजय कुमार उर्फ लड्डू निवासी हरदयाल नगर के रूप में हुई है। विजय कुमार के खिलाफ 20 से अधिक मामले दर्ज है, जिसमें 13 से 14 एनपीएस एक्ट के मामले शामिल है। एसपी ने कहा कि किसी भी नशा तस्कर द्वारा अवैध इमारत बनाने और उसकी संपत्ति सीज की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पु

लिस ने कहा कि 6 महीने पर पहले भी विजय की इमारत पर कार्रवाई की गई थी, जिसके बाद दोबारा से अवैध इमारत तैयार की गई और अब फिर से नगर निगम की टीम द्वारा विजय की इमारत पर कार्रवाई की गई। इस समय विजय कुमार जेल में बंद है। वहीं एटीपी रविंदर कुमार ने कहा कि नशा तस्कर को कई बार अवैध इमारत को लेकर लगातार नोटिस जारी किए जा रहे थे। लेकिन नोटिस का जवाब ना मिलने के बाद आज इमारत पर कार्रवाई करते हुए गिराया गया। एटीपी ने बताया कि 6 महीने पहले भी कार्रवाई की गई थी, जिसके बाद तस्कर द्वारा दोबारा अवैध इमारत बनाई गई। इसी मामले में आज फिर से तस्कर की इमारत को गिराया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here