Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: युवक का अपहरण करके की मारपीट, परिवार ने ससुराल पक्ष पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

Jalandhar News: युवक का अपहरण करके की मारपीट, परिवार ने ससुराल पक्ष पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: युवक का अपहरण करके की मारपीट, परिवार ने ससुराल पक्ष पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: वेस्ट हलके के भार्गव कैंप में युवक का अपहरण और बेरहमी से मारपीट को लेकर मामला गया। दरअसल, नूरमहल से आए पीड़ित रमन कुमार के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर किडनैपिंग और मारपीट के आरोप लगाए है। घटना को लेकर भारी हंगामा देखने को मिला। परिजनों ने आरोप लगाए है कि रमन को कांगनीवाल चुंगी के पास जबरन गाड़ी में बिठाकर ले गए और उसे बंधक बनाकर कई घंटों बेहरमी से पीटा गया।

पिता का आरोप है कि बहू से बेटा फोन पर बात कर रहा था कि उसके साले, सास और जीजा आए और उसे जबरन गाड़ी में बिठाकर उसे बंधक बनाकर ले गए। जिसके बाद उन्होंने बेटे का फोन छीनकर बंद कर दिया। पीड़ित ने गाड़ी में खींचते वक्त किसी तरह अपनी पत्नी (जो अपने मायके में थी) को यह बता दिया कि उसके भाई और परिवार वालों ने उसे पकड़ लिया है। इसके बाद बहू ने तुरंत अपने ससुर को फोन करके घटना की जानकारी दी कि उसके पति की जान को खतरा है।

परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने मकान मालिक को फोन करके बेटे की पीटाई के बारे में बताया। जिसके बाद मकान मालिक का फोन आने पर वह नूरमहल से जालंधर पहुंचे। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लड़के को उनके चंगुल से छुड़वाया। परिजनों का दावा है कि ससुराल पक्ष चाहता है कि उनका बेटा जालंधर छोड़कर चला जाए, इसी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। इस मामले में पीड़ित परिवार इंसाफ की गुहार लगा रहा है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here