Blog

  • जालंधरः खुशखबरी, इमीग्रेशन और IELTS सेंटरों पर 50 प्रतिशत की छूट, जानें मामला 

    जालंधर, ENS:  जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिले के करीब 40 ट्रैवल एजेंटों, इमीग्रेशन सलाहकारों और आईईएलटीएस केंद्रों ने 1 से 7 जून तक फ्लाइट टिकट बुक करने पर और एक महीने के लिए आईईएलटीएस केंद्रों में स्वेच्छा से सेवा शुल्क का भुगतान किया है। कोचिंग फीस में 50 प्रतिशत की छूट देने का निर्णय लिया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त डाॅ हिमांशु अग्रवाल ने बैठक के दौरान मतदाता जागरूकता अभियान में शामिल होने के लिए ट्रैवल एजेंटों, आव्रजन सलाहकारों और आईईएलटीएस केंद्रों के प्रबंधकों/मालिकों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि एक जून को मतदान के बाद उंगली पर स्याही का निशान दिखाकर एक से सात जून तक चयनित ट्रैवल एजेंटों, आव्रजन सलाहकारों और आईईएलटीएस केंद्रों से यह छूट प्राप्त की जा सकती है।

  • पंजाब : किसान और विधायक हुए आमने-सामने, लगाए आरोप, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : किसान और क्षेत्र के ग्रामीण विधायक तारों पार वाली जमीन को लेकर झगड़ते नजर आ रहे हैं। किसानों ने डीसी ऑफिस के बाहर विधायक के खिलाफ पोस्टर लगाए हैं और अनिश्चितकालीन धरना दिया है। जहां विधायक के खिलाफ पैसे मांगकर और पोस्टरों पर रेप की बात लिखकर विरोध जताया जा रहा है। इन आरोपों को विधायक दहिया ने खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा है कि किसान राजनीति के कारण एक पार्टी को बदनाम किया जा रहा है।

    लंबे समय से तारों के उस पार पड़ी सैकड़ों एकड़ सरकारी जमीन विवादों में नजर आ रही है। गरीब किसान उस जमीन पर अपनी फसल बोकर अपना हक जीत रहे है। लेकिन प्रशासन द्वारा तैयार की गई अन्य जमीनों पर फसल काटने पर रोक लगा दी गई है। नाराज किसानों ने विधायक दहिया पर आरोप लगाया है कि उनके अधिकार पर प्रशासन ने कार्रवाई की है।

    किसानों ने विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे अपने लोगों को जमीन पर कब्जा कराना चाहते हैं और पैसे भी मांग रहे है। जब किसानों से पैसे की मांग का कोई प्रमाण मांगा गया तो वे कोई प्रमाण नहीं दे सके। विधायक ने कहा कि किसान राजनीतिक दल के आधार पर उन्हें बदनाम कर रहे हैं, मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद और झूठे हैं.

  • PM मोदी और राहुल गांधी को चुनाव आयोग ने जारी किया नोटिस

    नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नोटिस जारी किया है। भाजपा और कांग्रेस दोनों राष्ट्रीय अध्यक्षों से जवाब मांगा गया है। चुनाव प्रचार के दौरान दिए जा रहे बयानों पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया और नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण मांग लिया। दोनों पार्टी अध्यक्षों को 29 अप्रैल की सुबह 11 बजे जवाब दाखिल करना है। आरोप हैं कि दोनों नेता अपने भाषणों में धर्म, जाति, समुदायों और भाषा को लेकर बयानबाजी कर रह हैं। इससे देश में नफरत और हिंसा का माहौल बन सकता है। इसलिए एक शिकायत को गंभीरता से लेकर चुनाव आयोग ने कार्रवाई की है।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय चुनाव आयोग ने जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 77 के तहत राहुल गांधी और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कार्रवाई की है। PM मोदी के खिलाफ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शिकायत दी थी, क्योंकि पार्टी उनके मंगलसूत्र वाले बयान से नाराज है। कांग्रेस के मेनिफेस्टो का गलत प्रचार करने से नाराज है। वहीं राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शिकायत की है, क्योंकि पार्टी राहुल गांधी द्वारा लगातार भाजपा पर उठाए जा रहे सवालों और दिए जा रहे बयानों से नाराज है। दोनों शिकायतों पर संज्ञान लेकर चुनाव आयोग ने एक्शन लिया है, जबकि आचार संहिता लागू करते समय चुनाव आयोग ने शब्दों के सही इस्तेमाल की हिदायत दी थी।

  • पंजाबः राजनीति में बड़ा उल्टफेर, भाजपा में शामिल हो सकते है नवजोत सिद्धू !

    अमृतसरः लोकसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक में उथल-पुथल मच गई है। नेताओं का पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में जाने का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चुनावों से दूर चल रहे नवजोत सिद्धू कांग्रेस छोड़कर दोबारा भाजपा में शामिल हो सकते है। हालांकि इस मामले को लेकर सिद्धू ने अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सूत्रों के अनुसार वह भाजपा के संपर्क में है। दरअसल, नवजोत सिद्धू और कांग्रेस प्रधान राजा वाड़िंग में काफी समय से तकरार चल रही है।

    इस दौरान कई बार राजा वाड़िंग द्वारा सिद्धू का विरोध भी किया गया। हाल ही में सिद्धू चुनावी रैलियों में हिस्सा लेने की जगह आईपीएल में स्टार स्पोर्ट्स के लिए कमेंट्री का हिस्सा बन गए थे। इसके बाद उन्होंने पटियाला में पुराने नेताओं के साथ मीटिंग भी की थी। जिसके बाद उन्होंने चुनावों से दूरी बना ली।  ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे है कि सिद्धू दोबारा भाजपा में शामिल हो सकते है। पता चला है कि सिद्धू भाजपा के स्टार प्रचारक के रूप में चुनावी मैदान में उतरेंगे। दरअसल, 26 मई को आईपीएल खत्म होगा तो ऐसे में 1 हफ्ते बाद यानि कि 1 जून को पंजाब में वोटिंग होगी, तो सिद्धू भाजपा के लिए वोट मांग सकते है। 

  • मशहूर यूट्यूबर मनीष कश्यप BJP में हुए शामिल, देखें वीडियो

    पटनाः मशहूर यूट्यूबर मनीष कश्यप बीजेपी में शामिल हो गए हैं। बिहार के चंपारण से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा करने वाले मनीष ने वीरवार को दिल्ली में पार्टी की सदस्यता ली। इस मौके पर मनीष ने बीजेपी में शामिल होने की वजह भी बताई। मनोज तिवारी जिन्होंने मनीष कश्यप को बीजेपी में शामिल कराया ने कहा कि मोदी जी के कार्य, विकास से प्रभावित होकर मनीष बीजेपी में आ रहे हैं। मनीष कश्यप ने अपने करियर में लोगों के मुद्दे को उठाया। इस दौरान उन्होंने मोदी के समर्थन में बातें की साथ ही उन्होंने जनता के मुद्दों को उठाया। मनीष ने कहा कि गैर बीजेपी सरकारों ने परेशान किया लेकिन बीजेपी ने बुरे दौर में भी उनका साथ दिया।

    मनोज तिवारी ने कहा कि मैं तो बुरे वक्त में भी साथ था। मनीष कश्यप 9 महीने जेल में रहे, मैं उनके घर गया। बीजेपी ऐसे लोगों के साथ है जो समाज की बात को उठाते हैं। मनीष ने चुनाव लड़ने का निर्णय ले लिया था लेकिन अब वो हमारे साथ आ गए हैं। मनीष कश्यप ने बहुत ही संक्षेप में अपनी बातें कहीं। मनीष ने कहा कि मां मोदी का वीडियो देखती रहती हैं और मां का यह आदेश था। मां ने कहा कि तुम पीएम के हाथों को मजबूत करो, मैं तुमको मोदी को सौंपती हूं। मनीष ने कहा कि मेरे पास शब्द नहीं है कि मैं क्या कहूं। मैं दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी में हूं, मेरे पास शब्द नहीं है, जय श्रीराम।

  • पंजाबः लोकसभा चुनावों के बीच आर्मी स्टेशन के पास हुआ धमाका, 2 किलोमीटर तक सुनी आवाज, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोल : लोकसभा चुनावों के दौरान जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आर्मी स्टेशन के पास नहर किनारे आज सुबह धमाका हुआ है। इस धमाके की आवाज दो किलोमीटर तक सुनी गई जिससे लोगों में हड़कंप मच गया।  सूचना मिलते ही डीएसपी सिटी सुमेर सिंह मान भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस को मौके से किसी चीज के कुछ टुकड़े भी मिले हैं। जिस जगह पर धमाका हुआ है, वह जगह आर्मी स्टेशन से लगभग 30 मीटर दूर है। यहां रेहड़ी चालक बैठे रहते हैं। आसपास के लोगों के अनुसार, आवाज बम धमाके की तरह थी।

  • जालंधरः सुशील रिंकू ने Live होकर मेन रोड़ पर बने कूड़े के डंप को लेकर घेरी सरकार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: भाजपा नेता और पूर्व सासंद सुशील रिंकू आज नकोदर चौंक के पास लाईव हुए है। जहां उन्होंने सरकार पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने सरकारी स्कूल के पास बने कूड़े के डंप को लेकर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि इस कूड़े के डंप को लेकर आप सरकार ने यहां से खत्म करने का वादा किया था, जोकि अभी तक पूरा नहीं हुआ। रिंकू ने कहाकि इस कूड़े के डंप के कारण भारी मात्रा में ट्रैफिक जाम हो गया है। आने जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    रिंकू ने कहाकि नकोदर रोड़ के नरक जैसे हालात बन गए है। उन्होंने कहा कि यह हालात सुबह के ही नहीं है, दोपहर के बाद भी यहां पर भारी मात्रा में कूड़े का डेर लग जाता है और फिर से वहीं हालात दोबारा बन जाते है। रिंकू ने कहा कि जो सरकार बड़े-बड़े दावे और वायदे किए थे। उन्होंने कहा कि जो लोग बड़े-बड़े वायदे करके कूड़ा नहीं उठवा सकते, उनसे बड़े-बड़े प्रोजेक्ट की क्या आस की जाए। उन्होंने कहा कि यह हालात यहां ही नहीं सलम और पॉश एरिया में भी बने हुए है। रिंकू ने कहा कि वह जब से एमपी बने वह तब से शहर के यह हालात देख रहे है। उन्होंने कहा कि अभी तक हालात वैसे ही बने हुए है। 

  • भारी भूस्खलन, सीमा से लगने वाले इलाके से टूटा संपर्क, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: अरुणाचल प्रदेश के कई इलाकों में भारी भूस्खलन होने की खबर सामने आई है। इस वजह चीन से लगने वाली सीमा से सटे इलाके जिसमें दिबांग घाटी के इलाके भी शामिल हैं, जहां से संपर्क टूट गया है। एक अधिकारी के अनुसार संबंधित इलाके में बीते कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। इस वजह से ही कई जगह पर भूस्खलन की घटनाएं हुई है। राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) ने राजमार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है लेकिन लगातार हो रही बारिश की वजह से मरम्मत के काम में खासी दिक्कतों का सामने करना पड़ रहा है।

    अधिकारियों के मुताबिक, दिबांग वैली में पिछले कई दिनों से भारी बारिश हो रही है। हुनली और अनीनि के बीच हाई-वे 313 का काफी बड़ा हिस्सा लैंड स्लाइड में ढह गया है। हाई-वे की मरम्मत के लिए टीम भेजी गई है। अधिकारियों ने कहा कि अभी खाने और अन्य जरूरी चीजों की किल्लत नहीं है। एनएच-33 को दिबांग वैली के निवासियों और आर्मी के लिए लाइफ लाइन माना जाता है। भारी भूस्खलन को देखते हुए राज्य सरकार ने इस इलाके में आने वाले लोगों के लिए एक ट्रैवल एडवाइजरी भी जारी की है। प्रशासन के अनुसार स्थिति को सामान्य होने में कम से कम तीन दिन का समय लगेगा।

  • कांग्रेस को बड़ा झटकाः पूर्व सीएम के करीबी ने छोड़ी पार्टी

    जालोरः लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं अब राजस्थान के जालोर में कांग्रेस और अशोक गहलोत को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, माली समाज के दिग्गज नेता और कांग्रेस के पूर्व सचिव ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने किसानों और माली समाज के साथ भेदभाव करने, अनदेखी करने का आरोप अशोक गहलोत पर लगाया। नेनाराम माली क्षेत्र में बड़ी पकड़ समाज में रखते है।

  • पंजाब के पूर्व विधानसभा स्पीकर का हुआ निधन

    चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व विधानसभा स्पीकर सुरजीत सिंह मिन्हास को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।  पूर्व विधानसभा स्पीकर सुरजीत सिंह का आज निधन हो गया। बताय जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार आज मॉडल टाउन शमशान घाट में दोपहर 3.30 बजे किया जाएगा। उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर छा गई।