Blog

  • पंजाबः घर के बाहर शराब पीने से रोकना पड़ा महंगा, हमलावारों ने तेजधार हथियारों से किया हमला, देखें वीडियो 

    लुधियानाः काकोवाल रोड पर बीते देर रात घर के बाहर व्यक्तियों को शराब पीने से रोकना महंगा पड़ गया। इस दौरान उक्त व्यक्तियों ने तेजधार हथियारों के साथ हमला कर दिया। इस हमले में दोनों पक्षों के कुल 5 लोग घायल है। इलाके में मारपीट की वीडियो भी सामने आई है। पहले पक्ष के मोहम्मद शाहबाद का कहना है कि कुछ युवक उसके घर के बाहर शराब पी रहे थे। उसने उन युवकों से कहा कि घर के बाहर शराब न पिए। यदि पीनी है तो घर का दरवाजा छोड़ दे। शाबाद ने कहा कि गुस्से में आए युवक ने उसे गालियां दी। उसने जब उसका विरोध किया तो उसके थप्पड़ एक युवक ने जड़ दिया।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    शोर शराबा सुन उसका भाई इरशाद उसे उसे बचाने लेकिन बदमाशों ने उससे मारपीट। उसके सिर पर ईंट से हमला किया। छोटा भाई शहजाद ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो उसके सिर पर कड़े मारे। शाहबाद ने कहा कि उन लोगों ने युवकों के साथ मारपीट नहीं की। उन लोगों ने खुद ही अपने चोटें लगाई है। शाहबाद ने कहा कि जब वह सिविल अस्पताल मैडिकल करवाने आया तो सरेआम युवक उसे गोली मारने की धमकी दे रहे है। इसी कारण वह डर के मारे अस्पताल से बाहर नहीं निकल रहा। देर रात सिविल अस्पताल की पुलिस ने सुरक्षा देकर उन्हें अस्पताल से बाहर निकाला। उधर, दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हुए है लेकिन उन्होंने अपना पक्ष देने से मना कर दिया।

  • पंजाबः एलिवेटेड ब्रिज के किनारों पर जब चलने लगा व्यक्ति, देखकर लोग हुए हैरान, देखें वीडियो

    लुधियानाः  फिरोजपुर रोड पर बने नए एलिवेटेड ब्रिज की तस्वीरें देखकर कोई भी उस समय हैरान रह गया, जब नशे में धुत एक शख्स ब्रिज के किनारों पर बनी दो फुट की दीवार पर दौड़ने लगा। इस दौरान उसे देख भारी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए और उन्होंने उसे बहुत रोकने की कोशिश की लेकिन वह नहीं रुका और वह तेज से चलना शुरू हो गया। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि ब्रिज के किनारों पर बनी दो फुट की दीवार पर कैसे तेजी से नशेड़ी चल रहा है। ऐसे में वह नीचे गिरकर हादसे का शिकार हो सकता है। इस घटना की वीडियो काफी वायरल हो रही है।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

  • जालंधरः तेज रफ्तार बाइक सवार ने खड़ी कार को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां खड़ी कार में बाइक सवार ने टक्कर मार दी। वहीं पीड़ित कार सवार ने कहा कि उक्त युवक 20 दिन पहले भी उनकी गली में आया था। उस दौरान उसने गेट में बाइक मार दी थी। उस घटना के दौरान गनीमत रही कि बुजुर्ग महिला बाल-बाल बच गई। पीड़ित ने युवक पर नशा करने के आरोप लगाए। पीड़ित ने कहाकि उस समय भी युवक ने नशा किया था। उसके बाद देर रात फिर वह उनकी गली में आया और उसकी खड़ी कार में टक्कर मार दी।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    पीड़ित ने घटना की सूचना पीसीआर टीम को दी। वहीं मौके पर पहुंची पीसीआर की टीम के एएसआई हरनेक सिंह ने बताया कि सड़क हादसे की उन्हें सूचना मिली थी। जिसके बाद उन्होंने युवक को काबू कर लिया और वह उसे थाने लेकर जा रहे है। वहीं दूसरी ओर बाइक सवार नीतिन चोपड़ा निवासी जैना नगर के युवक ने बताया कि अगर किसी को लगता है कि उसने नशा किया है। वह उसका मेडिकल करवाकर देख सकते है। युवक ने कहा कि गलती से उसका बाइक फिसल गया था और वह खड़ी गाड़ी से टकरा गया। 

  • पंजाबः होटल में देह व्यापार की लड़कियों ने 2 भाईयों को बनाया ठगी का शिकार, देखें वीडियो

    लुधियानाः बस स्टैंड के पास डेहलों से आए दो भाइयों से होटलों में देह व्यापार करने वाली और नशे की आदी लड़कियों ने 8 हजार रुपये ठग लिए। ठगी का शिकार हुआ पीड़ित युवक बस स्टैंड के पास फुटपाथ पर बैठकर रो रहा था। जिसके बाद लोगों ने उसे चुप कराया तो उसने बताया कि वह सिर्फ देह व्यापार करने होटल में आया था। लेकिन जहां लड़कियों ने उनसे करीब 8000 ठग लिए। पीड़ित ने कहाकि वहां पर ना तो लड़कियां आई और ना ही उन्हें पैसे मिले। वहां रहने वाले लोगों ने बताया कि यहां आने वाले लोगों को आए दिन इस तरह की धोखाधड़ी का शिकार होना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने कहाकि उन्हें यहां रह रही इन लड़कियों की वजह से काफी परेशान हो रहे है। वहीं एक पिता का कहना था कि उनकी बेटियों ने उन्हें जिस धंधे में डाल दिया उनका खर्चा वह घर पर नहीं उठा सकती।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें 

  • पंजाबः सरेआम गोली चलाकर 70 हजार की नगदी लेकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो 

    अमृतसरः पंजाब में लोकसभा चुनाव को लेकर जहां पुलिस नाकेबंदी कर रही है। वहीं लुटेरों के भी हौंसले बुलंद नजर आ रहे हैं। हाल ही में अमृतसर में कुछ लुटेरों ने गोली चलाकर शख्स से 70 हजार की लूट की घटना को अंजाम दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, गोली चलने की घटना का उन्हें पता चला है, लेकिन वह जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी मिली कि कुछ अज्ञात लोगों ने गोली चलाकर 70 हजार की नगदी व्यक्ति से लूट ली है। उन्होंने कहा कि हम सीसीटीवी कैमरों की मदद से दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लेंगे और हमने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    वहीं, लूट का शिकार हुए हरिंदर सिंह का कहना है कि वह रोजाना की तरह अमृतसर के सुल्तान रोड से 100 फीट की दूरी पर अपने गोदाम जा रहा था और उससे करीब एक लाख रुपये की लूट हुई है। जबकि पुलिस 70 हजार रुपए ही बता रही है। उन्होंने आगे बताया कि उनके ड्राइवर ने जानकारी दी कि लुटेरों ने 3 फायर किये और वे पैसे लेकर भाग गये। उन्होंने कहा कि हम प्रशासन से अपील करते हैं कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाये और सलाखों के पीछे भेजा जाये और उन्हें इंसाफ दिलाया जाए।

  • कपूरथला: RCF के बाहर बनी झुग्गियों में लगी आग

    कपूरथलाः कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी मार्ग पर आरसीएफ के बाहर बनी झुग्गियों में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची भुलाणा चौकी की पुलिस और कपूरथला फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। फिलहाल कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। भुलाना चौकी के इंचार्ज एएसआई पूर्णचंद ने बताया कि आग को बुझाने में फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां उपयोग में लाई गई। फायर ब्रिगेड कपूरथला कार्यालय के अनुसार रात लगभग सवा 12 बजे उन्हें आग लगने की सूचना मिली।

    जिसके बाद उन्होंने तुरंत ही मौके पर पहुंचकर फायर अधिकारी रविंदर कुमार की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। बताया जा रहा हो कि आग पर काबू पाने के लिए कपूरथला फायर ब्रिगेड के अलावा आरसीएफ, सुल्तानपुर लोधी तथा करतारपुर से भी फायर गाड़ियां मंगानी पड़ी। फायर अफसर रविंद्र कुमार की टीम ने पुलिस टीम के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया है। इस घटना में रेल कोच फैक्टरी परिसर के बाहर बनी लगभग 150 झुग्गियां पूरी तरह से जल गई हैं। एएसआई पूर्णचंद ने बताया कि इस घटना में कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ है। अनुमान लगाया जा रहा है कि झुग्गियों में खाना बनाते हुए अचानक आग लग गई और उसने भीषण रूप ले लिया।   

  • पंजाबः कांग्रेस 7 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट कर सकती है जारी

    पंजाबः कांग्रेस 7 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट कर सकती है जारी

    मोहालीः लोकसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहे है, पार्टियों के उम्मीदवारों का ऐलान करने की धड़कने भी नेताओं की बढ़ती जा रही है। वहीं कांग्रेस अपनी अगली सूची में पंजाब के 7 उम्मीदवारों के नाम घोषित करने के लिए तैयार है। बीती शाम दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में तीन सिटिंग सांसदों की टिकट रिपीट करने पर फैसला लिया गया है। जबकि एक सांसद की सीट को बदलने के लिए हाईकमान से हां का इंतजार है। वहीं पटियाला, संगरूर और जालंधर की सीटों पर सहमति बन गई है। इस कमेटी में सीनियर लीडर भक्त चरण दास, पंजाब मामलों के प्रभारी देवेंद्र यादव के साथ PPCC प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और CLP लीडर प्रताप सिंह बाजवा मौजूद रहे।

    पटियाला से डॉ. धर्मवीर गांधी के नाम पर पूरी तरह से सहमति बन चुकी है। लेकिन पूर्व PPCC प्रधान लाल सिंह और पूर्व विधायक हरदयाल कंबोज इसका विरोध कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस के एक अनुमान के अनुसार सिद्धू मूसेवाला के पिता भी पटियाला से आजाद उम्मीदवार हो सकते हैं। इसी तरह लुधियाना सीट पर कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्‌टू के भाजपा में जाने के बाद सांसद भरत भूषण आशू पर दांव खेलने की तैयारी में है। लेकिन कांग्रेस यहां से पहले आप के उम्मीदवार का नाम घोषित होने का इंतजार करना चाहती है। वहीं, गुरदासपुर में भी कांग्रेस का पेच फंसा हुआ है। जिसमें एक तरफ विधायक बरमिंदरमीत सिंह पाहड़ा और पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा में पेच फंस गया है। पटियाला व लुधियाना के सांसदों के पार्टी छोड़ने के बाद पंजाब में अभी कांग्रेस के पास 5 विधायक हैं।

    जिनमें एक अमृतसर से गुरजीत औजला, खडूर साहिब से जसबीर डिंपा, फरीदकोट से मुहम्मद सादिक, फतेहगढ़ साहिब से डॉ. अमर सिंह और आनंदपुर साहिब से मनीष तिवारी हैं। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार 3 की टिकट पर सहमति बनी है। जबकि एक की टिकट कटना तय है। वहीं, एक अन्य की सीट को शिफ्ट करने के लिए प्रस्ताव हाईकमान के पास पहुंच चुका है। वहां से हां होने के बाद ही सीट घोषित की जाएगी। जालंधर की सीट पर कुछ समय से पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी एक्टिव हैं। वे लगातार वहां धार्मिक कार्यक्रमों में भी पहुंच रहे हैं और संस्थाओं से बातचीत भी कर रहे हैं। जिससे पूर्व सांसद संतोख सिंह चौधरी का परिवार नाराज चल रहा है। इस विवाद के बीच भी कांग्रेस ने इस सीट पर निर्णय ले लिया है। अनुमान है कि अगली कांग्रेस की लिस्ट में यहां से उम्मीदवार का नाम घोषित कर दिया जाएगा।

  • पंजाबः बच्ची को जिंदा दफनाने के मामले में कोर्ट का आया फैसला

    लुधियानाः सैशन जज मुनीश सिंघल की अदालत ने 35 वर्षीय नीलम नामक महिला को अपने पड़ोसी हरप्रीत सिंह की ढाई वर्षीय बेटी दिलरोज कौर की भयानक हत्या के लिए दोषी ठहराया है। सजा की अवधि सोमवार को घोषित की जाएगी। दोषी नीलम ने 28 नवंबर 2021 को शिमलापुरी इलाके से बच्ची को स्कूटी पर अगवा करके सलेम टाबरी इलाके में रेत का गड्ढा खोद कर जिंदा दफन कर दिया था। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार नीलम के मन में परिवार के प्रति गहरी दुश्मनी थी, जिसके कारण उसने यह जघन्य अपराध किया।

    नीलम ने हत्या की सावधनीपूर्वक योजना बनाई और उसे अंजाम दिया, मासूम बच्ची को जिंदा दफना दिया और फिर घर लौटकर संदेह से बचने के लिए सामान्य व्यवहार किया। पीड़िता के माता-पिता का प्रतिनिधित्व करने वाले एडवोकेट पी.एस घुमन ने नीलम को क्रूर हत्या के लिए दोषी ठहराए जाने के अदालत के फैसले की पुष्टि की। सजा सोमवार (15 अप्रैल) को सुनाई जाएगी। नीलम के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 364 के तहत हत्या के इरादे से अपहरण के आरोप हैं, साथ ही बच्चे की मौत के बाद हत्या (302) और सबूत नष्ट करने (201) की अतिरिक्त धाराएं भी जोड़ी गई हैं।

    परिवार ने इंसाफ के लिए कैंडल मार्च भी निकाले थे। नीलम तलाकशुदा है और 2015 से अपने 2 बेटों के साथ अपने मायके में रह रही है। उसके बेटे सड़क पर दूसरे बच्चों के साथ हाथापाई करते थे, जिसके बाद कुछ निवासियों ने उनसे इस बारे में शिकायत की। तब से, वह यह मानने लगी है कि हर कोई उसके और उसके बच्चों के खिलाफ है। हत्या से कुछ दिन पहले, नीलम ने दिलरोज के माता-पिता के साथ किसी छोटी सी बात पर झगड़ा किया था। उसने उनसे दुश्मनी पाल ली और उनकी छोटी बेटी की हत्या कर दी।

  • पंजाबः जेल के क्वाटर में बुर्जुग की हत्या मामले में  बदमाशों ने लूटी एक लाख और अंगूठी

    लुधियाना: ईंद की रात सेंट्रल जेल परिसर में एडीजीपी के क्लर्क के कमरे में घुस कर बदमाशों ने लूट की। उसके दादा को मार कर जला दिया। बदमाशों ने एक लाख रुपए से अधिक पैसे और सोने की अंगुठी लूटी। इस मामले में पुलिस ने 50 से अधिक पुलिस कर्मचारियों से भी पूछताछ की है। जिस जगह क्लर्क अब्दूल गफ्फार का क्वाटर है उसके पास ही बाकी के पुलिस कर्मचारियों के भी कमरे है। बीते दिन पुलिस ने जेल परिसर के सीसीटीवी कैमरे भी चैक किए है। कुछ पुलिस कर्मचारियों को भी रिकार्ड खंगाला जा रहा है। हादसे के समय अब्दूल गफ्फार रिश्तेदारी में ईंद मनाने गया हुआ था।
    वह वापस आया तो उसने दादा जमालुदीन का शव औंधे मुंह कमरे में जल कर कोयला बना देखा। CIA-2 की टीम इस मामले की जांच में जुटी है। हत्या करने के लिए हत्यारे जेल परिसर के बाहर से दाखिल हुए है या हत्या करके जेल से बाहर भागे है इसे भी चैक किया जा रहा है। जेल के एंट्री गेट और एग्जिट गेट भी पुलिस चैक कर रही है। जेल परिसर में हत्या होने अपने आप में सुरक्षा में खामी होना दर्शाता है। पुलिस जेल परिसर नजदीक बने क्वाटरों के आस-पास के डंप निकलवा रही है।
  • आज का राशिफल, 13 अप्रैल 2024

    आज का राशिफल, 13 अप्रैल 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज चैत्र शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और शनिवार का दिन है। पंचमी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 5 मिनट तक रहेगी। आज चैत्र नवरात्र का पांचवा दिन है। आज रात 12 बजकर 33 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही आज रात 12 बजकर 49 मिनट तक मृगाशिरा नक्षत्र रहेगा। आज के दिन हयग्रीव व्रत भी किया जाएगा। इसके अलावा आज सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेंगे। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 13 अप्रैल 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

    मेष राशि 

    आज आपका दिन घूमनेफिरने में अधिक बीतेगा। आज परिवार में विशेष लोगों का आवागमन हो सकता है। आपका कोई करीबी आपसे मिलने आएगा, जिससे मिलकर अपनी पुरानी यादें ताजा होंगी। छात्र खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे। माता को लाल चुनरी चढ़ाए, रुके हुए पैसे वापस मिलेंगे।

    • शुभ रंग- मैजेंटा
    • शुभ अंक- 7

    वृष राशि 

    आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियां लेकर आया है। आज कोई काम शुरू करते वक्त आपको सोंच विचार करना चाहिए। आपकी आय के मुकाबले खर्चों में अधिकता रहेगी। नेत्र संबधित समस्या के लिए डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं। आपको पैसों के लेन-देन में सावधान रहने की जरूरत है। मां दुर्गा को पान का पत्ता अर्पित करें, मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 2

    मिथुन राशि 

    आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। नया ऑफिस ज्वॉइन करना चाहते हैं तो समय आपका साथ देगा। कार्य क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। आज नौकरी में उल्लास का माहौल बनेगा। डॉक्टर्स आज अपने सीनियर से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करेंगे। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद होगा। माता के आगें माथा टेके, करोबार में बढ़ोतरी होगी।

    • शुभ रंग- सफेद
    • शुभ अंक- 2

    कर्क राशि 

    आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आज दोस्तों केसाथ बाहर खाने का प्लान बनायेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को सोच समझकर कोई भी फैसला लेना चाहिए। आज आप कोई नया सामान खरीदने का मन बना सकते हैं। व्यापार में थोडा बदलाव लायेंगे। आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज किसी कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, आपकी मेहनत रंग लाएगी।

    • शुभ रंग- नारंगी
    • शुभ अंक- 4

    सिंह राशि 

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में अनुकूल स्थितियां बनी रहेंगी। आज बड़ों का सपोर्ट आपको मिलेगा। आज बच्चों के साथ आप समय बिताएंगे। आज आपको वाहन सुख के योग बन रहे हैं। लवमेट आज एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे। स्कंद माता को फूल अर्पित करें, मेहनत के बेहतर परिणाम मिलेंगे।

    • शुभ रंग- बैंगनी
    • शुभ अंक- 3

    कन्या राशि 

    आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। बिजनेस में कोई डील आज फाइनल होगी। आज नए क्लाइंट्स के साथ मीटिंग करेंगे। अविवाहितों के चल रहे रिश्ते की बात जल्द पक्की होगी। आप दोस्तों के साथ कुछ ख़ुशी के पल बितायेंगे। किसी के सहयोग से आपको लाभ होगा। मां दुर्गा की उपासना करें, आपके आय में बढ़ोतरी होगी।

    • शुभ रंग- गुलाबी
    • शुभ अंक- 5

    तुला राशि 

    आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज सोची हुई कार्य योजनाओं को पूर्ण करने मे सफलता मिलेगी। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करना अच्छा रहेगा। उच्च अधिकारियों द्वारा आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। दुर्गा जी की आरती करें, आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 3

    वृश्चिक राशि 

    आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज का दिन आनंद से भरा रहेगा, आप जिंदगी को पूरी तरह जिएंगे। इस राशि के प्रतियोगी परीक्षा के छात्रों को समझदारी से तैयारी करनी चाहिए। माता पिता की जिम्मेदारियों को उठाने का पूर्ण प्रयास करेंगे। माता के सामने घी का दीपक जलाएं, जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

    • शुभ रंग- भूरा
    • शुभ अंक- 9

    धनु राशि 

    आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। कोई पुराना मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है, आप उसे निराश नहीं करेंगे अपनी सामर्थ्य अनुसार सहायता करेंगे। सफलता की नयी किरण दिखाई देगी। काफी समय से वाहन लेने का मन बना रहे हैं तो आज वाहन लेने में समय आपका साथ देगा। दुर्गा स्त्रोत का पाठ करें, स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

    • शुभ रंग- पिच
    • शुभ अंक- 1

    मकर राशि 

    आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आप कोई मशीनरी खरीदने का मन बना सकते हैं। परिवार के सदस्यों में प्रेमभाव बढ़ेगा। लवमेट को मनचाहा उपहार मिलेगा। आर्ट्स के छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। स्कंदमाता को मीठे का भोग लगाएं, किस्मत का साथ मिलता रहेगा।

    • शुभ रंग- काला
    • शुभ अंक- 9

    कुंभ राशि 

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। पुत्र पक्ष से सहयोग मिलेगा, रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। इस राशि के लोगों का प्रोजेक्ट जल्द पूरा हो जाएगा, लोग आपके कार्य से खुश होंगे। आज आपको प्रमोशन से जुड़ी खबर मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर बनेगा। परिवार के साथ माता दुर्गा की पूजा करें, जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 8

    मीन राशि 

    आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज किसी मेहमान के आने से उनके सत्कार की तैयारियों में व्यस्त रहेंगे। आज आपको आय के नए साधन मिलेंगे। सिविल इंजीनियर्स का आज कोई पहले का प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा। आज आपकी सकारात्मक सोच कार्यों में सहयोग करेगी। मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें, आपके सभी रूके हुए काम बनेंगे।

    • शुभ रंग- गुलाबी
    • शुभ अंक- 6