Blog

  • बड़ी खबरः BJP ने स्टार प्रचारक की लिस्ट से हटाया CM और डिप्टी CM का नाम

    महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में बीजेपी ने अपने स्टार चुनाव प्रचारकों की सूची में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री अजित पवार को जगह नहीं दी है। लोकसभा चुनावों की शुरुआती रैली में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पीएम मोदी की जनसभाओं में साथ नजर आए थे। पार्टी की तरफ से आयोग को जो सूची सौंपी गई है। अब सीएम शिंदे और डिप्टी सीएम अजित पवार का नाम नहीं है। स्टार प्रचारकों की सूची में दोनों के नाम को हटाने के पीछे कोई वजह नहीं बताई है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की तरफ से आयोग को भेजी गई सूची में कहा गया है कि यह सूची महाराष्ट्र के चौथे और पांचवें चरण के चुनावों के लिए है। इसमें सूची के साथ लिखे नोट में यह भी कहा गया है जब तब अगली सूची न मिले। इसे ही वैध माना जाए। 

    महाराष्ट्र में सीएम शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी राज्य में महायुति का हिस्सा है। सीएम शिंदे शुरुआती रैलियों में पीएम के साथ नजर आए थे। ऐसा माना जा रहा है कि बीजेपी ने दोनों नेताओं के नामों को शरद पवार की अगुवाई वाली एनसीपी (एसपी) की आपत्ति के बाद ड्रॉप किया है। एनसीपी एसपी ने बीजेपी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा था कि बीजेपी ने अन्य दलों के नेताओं को अपने स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है। ऐसा करना जन प्रतिनिधत्व अधिनियम की धारा 77 को उल्लंघन है। बीजेपी के स्टार प्रचारकों की सूची में इन दोनों नेताओं का नाम प्रमुखता से शामिल था। बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की पहली सूची 28 मार्च को जारी की थी।

    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की तरफ से बीजेपी के स्टार प्रचारकों की सूची पर सवाल खड़े किए जाने के बाद 10 अप्रैल को महाराष्ट्र चुनाव आयोग के सीईओ ने कलेक्टर को पत्र लिखकर कहा था कि स्टार प्रचारकों में सिर्फ पार्टी नेताओं में नाम होने चाहिए। इसमें आयोग ने कहा था कि पार्टी नेताओं को ही स्टार प्रचारक के तौर पर स्वीकार किया जाएगा। राज्य में अजित पवार और सीएम एकनाथ शिंदे की पार्टियां बीजेपी की अगुवाई वाली महायुति का हिस्सा हैं। राज्य में महायुति और कांग्रेस की अगुवाई वाली महाविकास आघाडी के बीच मुकाबला है।

  • पंजाबः पुल से गिरा चीनी से भरा ट्रक, 2 घायल, देखें वीडियो

    अमृतसरः नेशनल हाईवे जंडियाला गुरु नहर पर बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार चलते ट्रक का अचानक टायर फट गया। इस हादसे में बेकाबू होकर पुल से ट्रक पलट गया। बताया जा रहा है कि पुल से गिरने के बाद ट्रक में आग लग गई। वहीं पुल की रेलिंग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। उक्त ट्रक चीनी से भरा हुआ था। गनमीत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन हादसे के चलते लाखों का नुकसा हो गया है। वहीं घटना में ट्रक ड्राइवर और उसका साथी घायल हुए है। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

  • पंजाबः SHO पर हुआ जानलेवा हमला, पहले मिल चुकी है धमकी 

    मोहालीः मटौर थाने के एसएचओ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां एसएचओ पर जानलेवा हमला होने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि एसएचओ गब्बर सिंह को पहले भी धमकी दी गई थी, जिस वजह से सरकार ने उन्हें बुलेटप्रूफ स्कॉर्पियो दी गई थी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह हमला तड़के करीब 2 बजे के आसपास हुआ। जिस वक्त वह कहीं जा रहे थे। उनकी गाड़ी और गनमैन को गोली लगने की सूचना है लेकिन अभी इसकी औपचारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए है। इस मामले में रोपड़ थाने में केस दर्ज कर लिया गया है।

  • पंजाबः महिला का आरोप, ASI ने किया गाली-गलौज और मारी टांग, देखें वीडियो 

    फिरोजपुरः थाना कुलगड़ी पुलिस पर एक महिला के साथ बदसलूकी के आरोप लगाए है। इस दौरान महिला का आरोप है कि एएसआई ने उसके साथ गाली-गालौच किया और उसे टांग मारी। कृष्णा एन्क्लेव से परिवार ने आरोप लगाते हुए घटना का एक वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस किसी झूठी आड़ में उनके घर पहुंची और उन्होंने महिला के साथ बदसलूकी की। इस दौरान परिवार का आरोप हैकि पुलिस कर्मी ने महिला को टांगों से भी पीटा।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    जिसके बाद पीड़ित परिवार न्याय की मांग कर रहा है। कुलगड़ी थाने में तैनात एएसआई सुरजीत सिंह पर परिवार ने यह गंभीर आरोप लगाए हैं।  इस संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित महिला के बेटे सुमित ने बताया कि बिजली की कुंडी डालने को लेकर उनका अपने पड़ोसियों से झगड़ा हो गया था। पड़ोसियों ने उनके घर पुलिस भेज दी और पुलिस उनके एक व्यक्ति को अपने साथ ले जाना चाहती थी। जब उन्होंने पुलिस को ऐसा करने से मना किया तो एएसआई सुरजीत सिंह ने उनकी मां को टांग मारनी शुरू कर दी।

    हालांकि पुलिस कर्मी अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को बे-बुनियाद बता रहे है। लेकिन दूसरी ओर पीड़ित परिवार का कहना है कि लेडिज पुलिस के बिना एक पुलिस कर्मी कैसे महिला को कलाई से पकड़ सकता है। उनका आरोप है कि एएसआई के साथ कोई महिला पुलिस कर्मी साथ नहीं आई। बेटे ने आरोप लगाए है कि पुलिस कर्मी द्वारा हाथापाई करने से उसकी मां की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने उच्च अधिकारियों के समक्ष न्याय की गुहार लगायी है कि एएसआई सुरजीत सिंह के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।

  • पंजाबी गानों में अब एक्टिंग करती दिखेंगी मॉडल सिमर संधू, देखें वीडियो 

    लुधियानाः समराला के रिसोर्ट में हुए विवाद के बाद चर्चा में आई मॉडल सिमर संधू को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, इस शादी समारोह में पुलिस कर्मी और उनके साथियों के साथ हुए विवाद के बाद अब जल्द सिमर संधू डांस के बाद पंजाबी गानों में एक्टिंग करती हुई दिखाई देगी। क्यों कि सिमर संधू के घर गायक जस्सी सेखो पहुंचे। जहां जस्सी सेखो ने डांसर सिमर संधू से अपने गाने में एक्टिंग करने को लेकर संपर्क किया। उन्होंने कहा कि उनके गाने का पोस्टर जल्द रिलीज होने जा रहा है। इस दौरान जस्सी सेखो ने सिमर संधू के लिए लिखा एक नया गाना गाया। जिसकी लाइनें सिंगर ने भी शेयर की हैं और ऐलान किया है कि उनके अगले गाने में सिमर संधू होंगी। 

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

  • 8 जिलों में 40 KM स्पीड से चलेंगी हवाएं, बारिश-ओलावृष्टि की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी

    चंडीगढ़ः हरियाणा में शनिवार रात से मौसम बदल जाएगा। एक पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से 16 अप्रैल तक मौसम ज्यादा खराब रहने के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के साथ ओले गिरने के भी आसार हैं। इस दौरान चलने वाली हवा की स्पीड भी 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी। कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश की भी संभावना बन रही है, जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट रहने, लेकिन रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

    इसको देखते हुए मौसम विभाग ने यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद में ऑरेंज अलर्ट और पंचकूला, अंबाला, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, भिवानी, चरखीदादरी में यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय खेतों में गेहूं की फसल सूखी खड़ी हुई है। हरियाणा में संभावना है कि 20 अप्रैल के बाद गेहूं की कटाई में तेजी आएगी। इसको देखते हुए मौसम विभाग की ओर से किसानों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। कहा गया है कि जहां तक संभव हो वहां तक सूखी हुई फसलों की कटाई कर सुरक्षित कर लें।

    13 अप्रैल से 16 अप्रैल के बीच राजस्थान पंजाब हरियाणा दिल्ली मध्यप्रदेश सहित उतरी भारत में तेज आंधी बारिश व ओलावृष्टि की प्रबल संभावना है। कुछ स्थानों पर जबरदस्त ओलावृष्टि व तुफानी बारिश की संभावना है। इस साल लंबे समय तक ठंड मौसम रहने की वजह से हरियाणा में गेहूं कटाई में देरी हो रही है।हालांकि, राज्य में 1 अप्रैल से ही गेहूं की खरीद शुरू हो गई है, लेकिन इसके बावजूद भी कई मंडियों में अभी तक गेहूं के एक भी दाने की आवक नहीं हुई है। कई मंडियों में तो सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं, कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि 20 अप्रैल के बाद कटाई में तेजी आने की संभावना है। उनके मुताबिक, गर्मी शुरू होने में देरी से गेहूं की पैदावार 5 से 10 फीसदी तक बढ़ सकती है।

  • खेलते- खेलते 70 फीट गहरे बोरवेल में गिरा बच्चा, बचाने में जुटी SDRF-NDRF की टीम

    रीवाः मध्य प्रदेश के रीवा जिले के एक गांव में उसे वक्त हड़कंप पहुंच गया जब एक 6 साल का मासूम बच्चा बोरवेल के गड्ढे में गिरा और फंस गया। घटना की भनक लगते ही रीवा जिला प्रशासन सहित सभी प्रशासनिक टीम एक्टिव हो गई और मौके पर पहुंचे। फिर बच्चों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. 6 साल के बच्चे मयंक को रेस्क्यू करने के लिए अलग-अलग 8 से अधिक जेसीबी मशीन लगाई गई हैं। जिसके जरिए बोरवेल के बगल से ही सुरंग बनाने की कबायद की जा रही है। वहीं सीसीटीवी कैमरे के जरिए बच्चों की जहां निगरानी की जा रही है तो वहीं बोरवेल के अंदर उसे ऑक्सीजन मिल सके। इसके लिए ऑक्सीजन गैस भी पाइपलाइन के द्वारा बोरवेल के अंदर तक पहुंचाई जा रही है।

    मौके पर रीवा कलेक्टर से लेकर पुलिस अधिकारी एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बोरवेल के अंदर फंसे बच्चे का नाम मयंक बताया जा रहा है। बच्चा करीब 18 घंटे से बोरवेल में फंसा हुआ है। मौके पर 8 जेसीबी बोरवेल के पैरेलल खुदाई करने में जुटी है। बताया जा रहा है कि फिलहाल बच्चे का मूवमेंट पता नहीं चल पा रहा है, जिसने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि बच्चे के ऊपर मिट्टी आ गई है। पूरा मामला रीवा जिला मुख्यालय से करीब 90 किलोमीटर दूर जाने थाना क्षेत्र के मनिका गांव का है जहां मयंक आदिवासी शुक्रवार की शाम करीब बच्चों के साथ खेत में खेल रहा था।

    इसी दरमियां खेत में ही खुले पड़े बोरवेल के गड्ढे में गिर गया जिसके बाद वह तकरीबन 60 फीट से अधिक की गहराई में फंसा हुआ है। मौके पर कलेक्टर-एसपी समेत पुलिस और प्रशासन के कई अधिकारी डटे हुए हैं। वहीं त्यौंथर के विधायक सिद्धार्थ तिवारी भी मौके पर पहुंचे। साथ ही आसपास के लोगों की भीड़ भी यहां जमा हो गई है। रात का अंधेरा होने की वजह से प्रशासन को रेस्क्यू में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद इसके प्रशासन लगातार जद्दोजहद में लगा है। इस पूरे मामले को लेकर रीवा ASP का कहना है कि मनिका गांव निवासी हीरामणि मिश्रा का खेत है, जहां बोरवेल खुला पड़ा हुआ था। वहीं एक 6 साल का मासूम बच्चा गिर गया है, जिसे बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

  • पंजाबः अकाली दल का आरोप, ‘सुखपाल खेहरा का AAP के साथ हुआ गुप्त समझौता’

    चंडीगढ़ः शिरोमणि अकाली दल ने आरोप लगाए है कि आप पार्टी के साथ सुखपाल खेहरा का गुप्त समझौता हो गया है। आप, कांग्रेस और भाजपा पार्टी शिअद से डरकर खेहरा को संयुक्त उम्मीदवार खड़ा करने का गठबंधन बना रही है। शिअद नेता परमबंस सिंह रोमाणा ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दिया है कि वह 2015 में ड्रग्स मामले में सुखपाल खेहरा के खिलाफ मुकदमा आगे नहीं बढ़ाएगी, भले ही आप सरकार ने मामले की फिर से जांच करने के लिए एक एसआईटी का गठन किया था तथा घोषणा की थी कि खेहरा के खिलाफ आपत्तिजनक सबूत पाए गए हैं।

    रोमाणा ने मुख्यमंत्री से यह पूछा कि वह सुप्रीम कोर्ट में एक ड्रग तस्कर का बचाव क्यों कर रहे हैं। वह भी इस तथ्य के बावजूद की ड्रग्स मामले में खेहरा के खिलाफ दायर आरोप पत्र में कहा गया कि उन्होंने ड्रग तस्कर को 78 कॉल की थी और गुरदेव सिंह ने अपनी आय के ज्ञात स्रोतों से 6.50 करोड़ रुपये अधिक खर्च किए थे। आप ने सुखपाल खेहरा को कोर्ट में राहत देकर संगरूर चुनाव में मदद देने का भरोसा दिया है।

    रोमाणा ने कहा कि भगवंत मान ने विधानसभा में रिकॉर्ड में कहा था कि 2015 में ड्रग मामले में नाम आने के बावजूद, खेहरा ने पिछली कांग्रेस सरकार में अपने प्रभाव का इस्तेमाल किया था और जोर देकर कहा था कि अब उन्हें कानून का सामना करना पड़ेगा। रोमाणा ने कहा कि आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी खेहरा का जिक्र करते हुए घोषणा की थी कि सभी नशे के तस्करों को जेल भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री से भ्रष्टाचार पर अपना रूख स्पष्ट करने के लिए कहते हुए कहा कि भगवंत मान अकसर विधानसभा में कसम खाते थे कि वह भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे, लेकिन वास्तव में वह अपने विरोधियों के साथ सौदा करने के लिए कर रहे हैं।

  • यूट्यूबर युवक-युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ+त

    बहादुरगढ़ः हरियाणा के बहादुरगढ़ में शनिवार सुबह एक सोसाइटी की 7वीं मंजिल से गिरकर युवक-युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों यूट्यूबर थे और लिव-इन मे रहते थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है। मृतकों की पहचान गर्वित (25) और नंदिनी (22) के रूप में हुई है। कुछ समय पहले दोनों देहरादून से अपनी टीम के साथ बहादुरगढ़ आए थे। दोनों फेसबुक और यूट्यूब पर वीडियो बनाते थे। फिलहाल वह बहादुरगढ़ शहर की रुहिल रेजीडेंसी सोसाइटी के 701 नंबर फ्लैट में रह रहे थे।

    बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह की गर्वित आया था। इसके बाद उसने नंदिनी से बातचीत की और कुछ समय बाद दोनों के शव नीचे जमीन पर पाए गए। सुबह करीब 6 बजे की यह घटना है। लोगों की नजर पड़ी तो भीड़ एकत्रित हो गई। साथ रहने वाले युवक-युवतियों ने दोनों को संभाला और अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद सेक्टर-6 थाना पुलिस पहले मौके पर पहुंची और फिर अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। एफएसएल टीम को सूचित किया।

    पुलिस ने नंदिनी और गर्वित के साथ रहने वाले युवक-युवतियों से पूछताछ की। इस मामले की असल सच्चाई अभी तफ्तीश का विषय है। फिलहाल आत्महत्या की ही बात सामने आ रही है। परिजनों के बयान के बाद पुलिस इस मामले में आगामी कार्रवाई करेगी। परिजनों को दोनों की मौत की सूचना दे दी गई है।

  • जालंधरः दिन दहाड़े घर के बाहर से बाइक लेकर लुटेरे फरार

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदाते रूकने का नाम नहीं ले रही। वहीं बीते दिन दिन दहाड़े घर के बाहर से बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। जहां शाम को 4 से 5 बजे के बीच 2 बाइक सवार लुटेरे आए। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित मनिंदर सिंह ने बताया कि बाइक पर सवार होकर आए लुटरों ने पहले गली में चक्कर एक से दो लगाते हुए रेकी करनी शुरू कर दी। जिसके बाद बाइक से एक व्यक्ति उतरा और घर के बाहर खड़ी बाइक साथ लेकर फरार हो गया।

    पीड़ित ने बताया कि उसने घर के बाहर अपनी स्पलेंडर बाइक पीबी 08 एसी1688 खड़ी की हुई थी। इस दौरान उक्त लुटेरों ने चोर चाबी लगाई और उसकी बाइक लेकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें उक्त लुटेरे के चहरे साफ दिखाई दे रहे है। घटना की सूचना पीड़ित ने थाना 3 की पुलिस को दे दी है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है उन्होंने कहा कि सीसीटीवी के अधार पर जल्द आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।