Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: सुची पिंड में तेल चोरी की वीडियो बनाने पर Youtuber पर हुआ हमला, पीड़ित का आरोप, देखें वीडियो

Jalandhar News: सुची पिंड में तेल चोरी की वीडियो बनाने पर Youtuber पर हुआ हमला, पीड़ित का आरोप, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: सुची पिंड में तेल चोरी की वीडियो बनाने पर Youtuber पर हुआ हमला, पीड़ित का आरोप, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: सुची पिंड में पहले भी कई बार तेल चोरी के मामले चर्चा में आ चुके है। वहीं अब फिर से तेल चोरी की वीडियो बना रहे 2 यूट्यूबर पर बदमाशों ने लाठी-डंडों से हमला करने के आरोप लगे है। घटना में घायल हुए दोनों यूट्यूबर उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां मीडिया से बात करते हुए हमलावरों ने दोनों को बेरहमी से पीटा और उनका मोबाइल फोन तथा कैश छीन लिया। पीड़ितों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यूट्यूबर का कहना है कि वह अपने कैमरामैन आकाश के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर सुची पिंड के पास इंडियन ऑयल डिपो के पिछले हिस्से में जा रहे थे। आरोप है कि वहां जाने वाले कच्चे रास्ते पर कुछ लोग अवैध रूप से तेल चोरी करने (तेल काटने) का काम कर रहे थे। जैसे ही पीड़ित यूट्यूबर और उनके कैमरामैन ने इस अवैध तेल चोरी का वीडियो बनाना शुरू किया, वैसे ही वहां 15 से 20 लोग इकट्ठा हो गए। इन लोगों ने आते ही दोनों को घेर लिया और उन पर हमला कर दिया। बदमाशों ने दोनों की बेरहमी से पिटाई की।

हमलावरों ने न सिर्फ मारपीट की, बल्कि यूट्यूबर के पास मौजूद जरूरी सामान भी लूट लिया। पीड़ितों ने बताया कि बदमाशों ने उनका मोबाइल फोन, प्रेस आईडी कार्ड और जेब में रखे पैसे जबरन छीन लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में दोनों पीड़ितों को इलाज के लिए तुरंत सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। संतोषी नगर के रहने वाले इन लोगों ने बताया कि वे इस मामले की लिखित शिकायत पुलिस में दर्ज करवा रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि उन्हें इंसाफ दिया जाए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here