Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News : ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल फोन चोरी करने वाला गिरफ्तार, 6 मोबाइल बरामद

Jalandhar News : ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल फोन चोरी करने वाला गिरफ्तार, 6 मोबाइल बरामद

0
Jalandhar News : ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल फोन चोरी करने वाला गिरफ्तार, 6 मोबाइल बरामद

जालंधर,ens : पुलिस ने चोरी के मोबाइल सहित एक आरोपी को काबू किया है। आरोपी की पहचान राहुल उर्फ राजा उर्फ मोटा पुत्र जगदीश सिंह निवासी जवाहर कैंप के तौर पर हुई है। ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल फोन चोरी करने वाले आरोपी को जीआरपी जालंधर कैंट के इंचार्ज अशोक कुमार शर्मा ने साथी कर्मचारियों की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया है।

एआईजी रेलवे अमरप्रीत सिंह घुम्मण तथा डीएसपी रेलवे तेजपाल सिंह और थाना जीआरपी सिटी के इंचार्ज इंस्पैक्टर पलविंदर सिंह के नेतृत्व में एएसआई अशोक कुमार शर्मा द्वारा कैंट रेलवे स्टेशन पर विशेष चैकिंग के दौरान आरोपी राहुल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के 6 मोबाइल फोन बरामद किए है जो कि अलग-अलग कंपनियों के है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह मोबाइल फोन ट्रेनों में यात्रियों के चोरी किए हैं। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here