Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News : पुलिस ने चोरी और लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 2 को किया काबू

Jalandhar News : पुलिस ने चोरी और लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 2 को किया काबू

0
Jalandhar News : पुलिस ने चोरी और लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 2 को किया काबू

जालंधर : पुलिस ने 2 लुटेरो को काबू किया है। थाना आदमपुर की पुलिस चौकी जंडुसिंघा ने धोगड़ी रोड पर लोगों की मदद से 2 लुटेरों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान अजय कुमार पुत्र रतन चंद निवासी मन्ना मार्कीट हरगोबिंद नगर नजदीक ट्रांस्पोर्ट नगर और राहुल कुमार पुत्र अमरीक निवासी गांव रेरू थाना-8 के तौर पर हुई है। उनके खिलाफ थाना आदमपुर में 304 (2) व 317 (2) बी.एन.एस. के तहत एफ. आई.आर. नंबर- 149 दर्ज की गई है।

डी.एस.पी. आदमपुर कुलवंत सिंह ने बताया कि अजय और राहुल का साथी साथी साबी निवासी परशुराम नगर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार होने में कामयाब रहा। काबू किए गए आरोपियों ने एक फैक्टरी में काम करते प्रवासी मजदूर पप्पू कुमार पुत्र हंस लाल निवासी जिला गाजीपुर यू.पी. को धोगड़ी रोड पर पड़ती रसूलपुर पुली के पास घेरकर उससे मारपीट करते हुए उसे अपना शिकार बनाया था।

डी.एस.पी. कुलवंत सिंह ने बताया कि अजय कुमार व राहुल कुमार को माननीय अदालत में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। थाना आदमपुर प्रमुख इंस्पैक्टर रविंदर सिंह व जंडूसिंघा पुलिस चौकी इंचार्ज द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपियों से चोरी व लूटपाट की कई वारदातें ट्रेस होने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here