Home Punjab>Jalandhar Jalandhar: Meritorious School की लापता छात्रों को पुलिस ने किया बरामद, देखे वीडियो

Jalandhar: Meritorious School की लापता छात्रों को पुलिस ने किया बरामद, देखे वीडियो

0
Jalandhar: Meritorious School की लापता छात्रों को पुलिस ने किया बरामद, देखे वीडियो

जालंधर, ENS: कपूरथला रोड पर स्थित मेरिटोरियस स्कूल से लापता हुई 11वीं की छात्राओं को पुलिस ने ढुंढ कर परिजनों के हवाले कर दिया है। जानकरी देते हुए एडीसीपी सिटी 2 आदित्य ने बताया कि थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने खुफिया इनपुट से दोनों लड़कियों को वैष्णो देवी से ढूंढकर जुवेनाइल कोर्ट में पेश कर उनके माता-पिता को सौंप दिया है।

लड़किया जम्मू किसके साथ गई थी और क्यों गई थी। इस बारे में पुलिस ने खुलासा नहीं किया है। बता दें कि बस्ती बावा खेल नगर के पास स्थित मेरिटोरियस स्कूल की छात्राएं आधी छुट्टी के दौरान वह स्कूल से निकली और वापस नहीं लौटी। स्कूल प्रबंधन ने शाम तक छात्राओं की तलाश की। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। बस्ती बावा खेल पुलिस को सूचना मिलते ही छात्राओं की तलाश शुरू कर दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here