Home Punjab>Jalandhar Jalandhar: रिक्शा चालक बना तस्कर, 1.6 किलो अफीम सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

Jalandhar: रिक्शा चालक बना तस्कर, 1.6 किलो अफीम सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

0
Jalandhar: रिक्शा चालक बना तस्कर, 1.6 किलो अफीम सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: थाना 1 की पुलिस ने अफीम सहित तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1.6 किलो अफीम बरामद की है। आरोपी की पहचान राम प्रसाद पुत्र सिया राम निवासी गांव कमुआ थाना बंद बोरा जिला बरेली उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। मामले की जानकारी देते हुए एसीपी दमनबीर सिंह ने बताया कि थाना 1 की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक गिरोह शहर में अफीम की तस्करी कर रहा है।

जिसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना 1 की टीम ने सीजेएस पब्लिक स्कूल सर्विस लेन की एक टीम जीटी रोड जालंधर के पास नाकेबंदी की हुई थी। इस दौरान उन्होंने विधिपुर गांव की ओर से एक व्यक्ति को बैग के साथ आते देखा। एसीपी ने बताया कि पुलिस टीम ने उक्त व्यक्ति को रोककर बैग की गहनता से तलाशी ली। तालाशी दौरान पुलिस को बैग से 1.6 किलोग्राम अफीम बरामद हुई।

एसीपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ थाना डिवीजन नंबर 1 में एफआईआर 111 दिनांक 03-08-2024 के तहत 18-61-85 एनडीपीएस एक्ट दर्ज किया है। एसीपी ने कहा कि जांच के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह रिक्शा चलाता था, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण रोजी रोटी कमाने के लिए उन्होंने अफ़ीम बेचना शुरू कर दिया। एसपी ने कहा कि आरोपी का अभी तक कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here