Home Punjab>Jalandhar Jalandhar: हाईटेक नाकेबंदी पर कार से 19,50,455 रुपये बरामद, देखें वीडियो

Jalandhar: हाईटेक नाकेबंदी पर कार से 19,50,455 रुपये बरामद, देखें वीडियो

0
Jalandhar: हाईटेक नाकेबंदी पर कार से 19,50,455 रुपये बरामद, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: फिल्लौर पुलिस ने हाईटेक नाकेबंदी पर गाड़ी से भारी मात्रा में कैश बरामद किया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए फिल्लौर पुलिस स्टेशन के SHO सुखदेव सिंह ने बताया कि देर रात करीब 11 बजे पुलिस ने हाई टेक नाका पर एक सफेद वैगनर PB 05 AR 0472 कार की चेकिंग की गई। जिसमें से चेकिंग के दौरान एक किट बैग मिला।

पुलिस ने बताया कि जब उस किट बैग को खोला गया तो उसमें से 19,50,455 रुपये बरामद हुए। थाना प्रभारी ने कहाकि इस कार में अमित कुमार पुत्र जैलाश चंद निवासी फिरोजपुर कैंट, अनिल कुमार पुत्र लक्ष्मण दास निवासी फिरोजपुर कैंट और दीपक कोहली पुत्र लक्ष्मण दास निवासी फिरोजपुर कैंट सवार थे, जब पुलिस ने उनसे भारी नकदी होने के बारे में व्यक्तियों से पूछताछ की तो मौके पर व्यक्ति कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके।

जिसके बाद थाना प्रभारी ने इस घटना की जानकारी आयकर अधिकारी टीपी सिंह को दी। थाना प्रभारी का कहना है कि टीपी सिंह ने उन्हें पैसों को अपने कब्जे में लेने के लिए कहा और इस मामले को लेकर आयकर कार्यालय के एक अधिकारी को जल्द उनके पास भेज दिया जायेगा। जिसके बाद पुलिस ने कैश को कब्जे में ले लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here